My trophy Wife ! Romantic Love story in Hindi
कनिका ने जब Miss north जीता था तभी से उसका आत्मविश्वास आसमान छूने लगा था और Miss India में Top 5 प्रतिभागियों में भी शामिल होने का मौका मिलने के बाद उसका सीधा सपना था Bollywood में हीरोइन बनने का । लेकिन किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था । एक दो कमर्शियल मिलने के बाद साल भर में उसके पास काम की तंगी हो गई । उसे अपनी जिस खूबसूरती पर नाज था उसी का फायदा लोग उठाने की कोशिश करने लगे थें और घर पर माँ की तबियत खराब रहने की वजह से कनिका को मुंबई छोड़ कर बरेली वापस आना पड़ा ।
खैर उसके बाद की दास्तां में सुनाने लायक कुछ नहीं बचा है । Miss से Mrs बने साल भर से ऊपर हो चुका है । एक बड़ा सा आलीशान घर है करोलबाग में , तीन गाड़ियां खड़ी रहती हैं गेट पर , दो रामपुर हाउंड नस्ल के कुत्ते पाले गएं हैं उसके लिए , घर में तोता मैना का जोड़ा भी हैं और अस्तबल में काले रंग के दो घोड़े भी उसकी सवारी के लिए तैयार रहते हैं।
उसका वॉर्डरोब देशी विदेशी डिजाइनर्स के कपड़ों से भरा हुआ है , हिल्स का, नेकलेसेस का , मेकअप का हर चीज का एक सेक्शन है उसके पास ।
उसकी हरी आँखों की मैचिंग के आउटफिट्स हर दूसरे तीसरे दिन पर पहनना अब उसके लिए कोई परेशानी पैदा नहीं करता है । जब भी आदित्य सुबह बता कर जाता है कि शाम को पार्टी में , फंक्शन में , डिनर पर या फिर कहीं भी चलना है , तब उसे बस खुद के तैयार होने पर ध्यान देना होता है । वो अच्छी तरफ से जानती है उसकी खूबसूरती का काम आदित्य की अमीरी को लोगों को दिखाना है ।
“क्या बीवी है यार तुम्हारी , भाभी जी तो कमाल की हैं , यार तुम तो हुस्नपरी को उठा लिए , अप्सरा मिल गई तुम्हें तो …!” ये वो कॉम्प्लीमेंट्स हैं जो आदित्य को साल भर से मिलते रहते है जिन पर वो अपना सीना चौड़ा करके बोलता है
“ऊंचे लोगों की किस्मत भी ऊंची होती है , ऐसी बीवी सबके नसीब में थोड़ी रखी है ।”
पार्टी में वो सबसे हँस कर बात करती है , खूब घुलती-मिलती है मगर घर आते ही तनहा हो जाती है । आदित्य अपने कमरे में घुस जाता है और वो अपने बेडरूम में । Perfect couple का टैग कहीं घर के बाहर ही छूट जाता है । घर के भीतर आते ही दोनों अजनबी हो जाते हैं ऐसे अजनबी जो एक साथ रहते हैं । ऐसा नहीं है कि कोई दुश्मनी है आपस में, बस प्यार नहीं है बाकी इज्जत तो बहुत ज्यादा है एक दूसरे के लिए । जिन हालातों में शादी हुई थी उनमें प्यार की उम्मीद भी नहीं की जा सकती थी ।
एक तरफ मंगेतर के शादी तोड़ने से आदित्य गुस्से में भरा हुआ था जैसे ही उसे कनिका की माँ की तरफ से बढ़ावा मिला उसने अपना रुतबा बनाए रखने के लिए तुरंत कनिका का हाथ थाम लिया । दूसरी तरफ माँ की बिगड़ती हालत और आर्थिक तंगी ने कनिका को अपने सपने छोड़ने पर मजबूर कर दिया। उसने चुपचाप आदित्य से शादी कर ली। शादी के बाद दो महीने वो अपनी माँ के पास ही रही , माँ के गुजर जाने के बाद आदित्य ने उसे अपने घर पर बुला लिया ।
दो महीने माँ और अपनी देखभाल करने के कारण कनिका का दिल आदित्य के लिए पिघलने लगा था लेकिन पहले ही दिन आदित्य ने क्लियर कर दिया था कि वो उसकी जरूरत की सारी चीजें देगा लेकिन पति वाले बिहेवियर की उससे उम्मीद न करे। जो चाहती है करे, जहाँ घूमना हो घूमे , जितने दोस्त बनाने हो बनाए, कोई अफेयर रखना हो तो वो भी कर सकती है बस शर्त इतनी है कि दुनिया के सामने उसे आदित्य की बीवी बनकर ही रहना है। घर में आ रहे मेहमानों के सामने मिसेज कपूर बनकर पेश आना है , बड़ी-बड़ी पार्टीज perfect wife की तरह उसके साथ चिपके रहना है।

अगर वो ये सब नहीं करना चाहती तो उसे छोड़ कर भी जा सकती है, बदले में कनिका को अपना पुश्तैनी घर आदित्य के नाम करना होगा क्योंकि उसने बहुत ज्यादा खर्च किया है कनिका की माँ के इलाज में । एक सर्जन होने के साथ-साथ वो एक बिजनेसमैन भी है और बिजनेसमैन कभी भी घाटे का सौदा करना पसंद नहीं करते हैं।
ये सब जानकार कनिका हैरान रह गई थी कि उसे घर की बाकी खूबसूरत और महंगी चीजों की तरह केवल शोपीस के लिए ही रखा गया है। पहले कुछ दिन तो मन बहुत छटपटाया लेकिन उसने धीरे-धीरे सब स्वीकार करना शुरू कर दिया । अब उसके पास इतनी हिम्मत नहीं बची है कि वो वापस सपनों की नगरी में जाकर फिर से टूट कर बिखर जाएं। अभी तक जो पैसा , जो शोहरत उसे चाहिए थी अपनी माँ के लिए चाहिए थी ।
अब अगर वो कोई बड़ी स्टार भी बन जाएगी तो कोई अपना होगा ही कहाँ उसको चीयर्स करने के लिए । अब तबियत ही नहीं कर रही है फिर से अपने सपनों के पीछे भागने की । एक कोशिश भी अगर करना चाहे तो नाम में लगा मिसेज उसे रोक लेता है। जहाँ मिस को काम मिलना मुश्किल था वहाँ मिसेज को कौन लेगा अपनी मूवीज में ।
अब वो चुपचाप अपने बेडरूम में पड़ी मैगजीन , फैशन आर्टिकल्स और बुक्स पढ़ती रहती है । कभी इनमें मन नहीं लगा तो टीवी खोलकर बैठ जाती है ।
अपने डॉग्स से बात करना , पक्षियों के पिंजरे के पास बैठ कर उन्हें आजाद कर देने का सोचना और बाकी बचा समय गार्डन में घूमते हुए बीत जाता है । रही स्किनकेयर और मेकअप की बात तो वो खाना खाने से भी ज्यादा जरूरी बन चुका है कनिका के लिए। उससे हर वक्त परफेक्ट और खूबसूरत दिखने की उम्मीद की जाती है , आदित्य को उसके चेहरे पर एक पिंपल भी बर्दाश नहीं होता है । आखिर उसकी खूबसूरती नुमाइश की चीज है और नुमाइश की चीज पर दाग कैसे कोई बर्दाश्त कर लेगा भला !
कनिका की सारी जिंदगी आदित्य से जुड़े लोगों और आदित्य से जुड़ी चीजों तक सिमट के रह गई है । इतना आदित्यमयी होने के बाद भी उसे अकेले में कभी भी आदित्य के साथ समय बिताने का मौका ही नहीं मिला या कहा जाए कि आदित्य ने वो मौका दिया ही नहीं। सुबह नाश्ते के टाइम ही दोनों साथ होते है बाकी तो रात का डिनर भी साथ में नहीं कर पाते। हफ्ते के तीन दिन तो किसी दोस्त के यहाँ या फिर किसी बिजनेस पार्टी में ही निकल जाते हैं दोनों के ।
कनिका ने शुरुआत में कोशिश की थी आदित्य के करीब जाने की लेकिन आदित्य के ठंडे लहजे ने कनिका की feelings पर भी बर्फ जमा दी । आसपास के लोग और उनके जान पहचान वाले उन्हें इतना परफेक्ट कपल मानते है कि उनसे शादीशुदा जिंदगी को चलाने के टिप्स पूछते रहते है । कनिका ऐसे सवालों के जवाब को मुस्कुरा के डाल देती है और आदित्य बस इतना कहता है “- हमेशा अपनी बीवी की सुने , झगड़ा कभी होने ही नहीं पाएगा । ” उसकी इस बात पर सभी हँसते हुए कहते है –
कपूर साहब आप भी न कमाल की suggestion देते हैं।
कनिका का मन हट जाता है ऐसी बातों पर और वो सबकी नजरें बचा कर किसी टेबल पर जाकर बैठ जाती है।
सब कुछ शायद ऐसे ही चलता रहता अगर सिद्धार्थ के आने की चर्चा न उठी होती तो।
सुनो सिद्धार्थ आ रहा है कुछ दिनों के लिए अगर तुम्हें कोई problem न हो तो उसे घर पर रहने के लिए बोल दूं ?
सिद्धार्थ कौन ? आपका कजिन जो एक बार हॉस्पिटल आया था मम्मी से मिलने ?
हाँ वही ! दरअसल उसे कुछ काम है यहाँ तो यहीं रुकना चाह रहा था ।
इसमें पूछने की क्या बात है तुम्हारा भाई है और घर भी तुम्हारा है इसमें मैं क्या ऐतराज कर सकती हूँ।
घर तो तुम्हारा भी है पत्नी हो तुम मेरी ।
पत्नी…. ? कनिका हँस पड़ी ।
Ok! I know मुझे बार-बार ये सुनने की आदत नहीं है। इतना कहकर उसने नाश्ता छोड़ दिया और वहाँ से निकल गई।
उसकी ये व्यंगपूर्ण हँसी बड़ी देर तक आदित्य के कानों में गूंजती रही ।
सारा दिन आदित्य का मूड खराब रहा । ऐसे दोपहर में एक बार कॉल करके कनिका से खाना खा लिया या नहीं ? ये जरूर पूछता था । लेकिन आज उसने एक msg तक नहीं किया कि खाना खा लेना । इसी बात से कनिका समझ गई कि उसकी बात आदित्य को बुरी लग गई है ।
शाम को जब आदित्य घर आया तो उसकी ग्रीन टी कनिका खुद बना कर ले गई ।
तुम क्यों ले आई शांता नहीं है क्या ?
वो बाकी काम कर रही थी तो सोचा मैं ही लेती आऊं ।
Thank you ! आदित्य ने उसके हाथ से कप लेकर टेबल पर रख दिया और अपना सूट पहनने में व्यस्त हो गया ।
कहीं जा रहे हो ?
बताया तो था सुबह सिद्धार्थ आ रहा है ।
आज ही आ रहें हैं आपके भाई ?
हाँ आज ही । अगर तुम्हें कोई प्रॉब्लम हो तो मैं किसी होटल…
नहीं नहीं मुझे कोई प्रॉब्लम नहीं है। मैं तो बस … कहते कहते कनिका रुक गई ।
मैं तो बस क्या ?
वो सुबह के लिए sorry बोलने आई थी । मुझे ऐसा नहीं बोलना चाहिए था ।
मैं तुम्हारी frustration समझता हूँ। हाँ थोड़ा अपसेट हुआ था फिर आराम से सोचा तो मेरी ही गलती निकली। पता है मेरी जो मंगेतर थी वो अब एक प्यारी सी बेटी की माँ भी बन चुकी है और मैं हूँ कि उससे move on ही नहीं कर पा रहा हूँ।
मुलाकात होती रहती है क्या श्वेता से ?
हाँ उसके Husband का clothing store है तो कपड़े लेने के सिलसिले में जाना हो जाता है कभी-कभी ।
जिस वक्त आदित्य ने ये बात कही उसकी पीठ कनिका की तरफ थी और वो टाई बांधने में मशरूफ था ।
उसकी बात का कोई जवाब नहीं आया बस दरवाजे की धड़ाक से पता चला कि कनिका कमरे से जा चुकी है /

‘ Emotionless person ‘ श्वेता ने उससे यही कहा था आखिरी बार । कनिका जिस तरह से गई है उसके बाद दरवाजे ने भी शायद यही लाइन दोहरा दी ।
क्या सच में उसे किसी के emotion समझ नहीं आते या वो अपने emotion सही ढंग से समझा नहीं पाता? टाई आदित्य के हाथ में थी और ये सवाल उसके गले में ।
डिनर के टाइम कनिका सजधज कर अपनी कुर्सी पर आकर बैठ गई । टेबल के एक कोने पर आदित्य था और दूसरे कोने पर कनिका । इतनी देर से perfect wife दिखने की कोशिश के बाद भी उससे ये गलती हो गई कि रोज की तरह ही वो अपनी जगह पर बैठी । अगर थोड़ा भी सिद्धार्थ का ध्यान रहता उसे तो शायद आदित्य के बगल में बैठती वो । आदित्य भी इतना कंफर्ट था कि उसका ध्यान भी इस तरफ नहीं गया ।
लगता है आज भाभी जी से कोई बहस हो गई है आपकी तभी वो आपसे इतना distance रखकर बैठीं हैं। यकीन नहीं होता आप दोनों भी लड़ते है । सिद्धार्थ ने ये बात आदित्य से मजाक में कही लेकिन आदित्य को तुरंत जवाब देते नहीं बना।
देवर जी ! अपने दिन आने दीजिए तो पता चलेगा कि लड़ाई के बिना जिंदगी गुजरने वाली नहीं है। जब मेरी देवरानी बोलेगी कि उसे साड़ी चाहिए और आप इस बात पर ध्यान नहीं दोगे तब तो लड़ाई होना पक्की बात है।
अरे बस भी करो बोला तो कल लाकर दे दूंगा एक नहीं जितनी साड़ियां चाहिए उतनी । आदित्य ने कनिका के झूठ में उसका साथ दिया ।
जरूरत ही नहीं है अब मुझे । साड़ी लाकर देने के नामपर अपनी सेक्रेट्री को भेजोगे शॉपिंग करने । वो मुझे भी गाली देगी साथ में तुमको भी ।
तो क्या करूं जान अभी कुछ Important work खत्म कर लूँ फिर तुम्हें दुबई लेकर चलूँगा शॉपिंग पर । तब तक चाहे तो तुम सिद्धार्थ के साथ जा सकती हो ।
इनके साथ कैसे ? इन्हें भी तो बहुत काम है ।
हाँ बात तो सही है ।
भाभी जी आपको टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है मेरे पास ऐसा कोई भी काम नहीं है जो आपसे ज्यादा जरूरी हो ।
सिद्धार्थ तुम रहने दो यार बेवजह परेशान होगे । इनका तो है ही हर हफ्ते की शॉपिंग और हर हफ्ते की शिकायत। आदित्य ने सोचा नहीं था कि वो इतनी जल्दी जाने के लिए तैयार हो जाएगा ।
अरे नहीं आदित्य भाई मैं ले जाऊंगा कल अपनी भाभी को साड़ी दिलाने ।
रहने दीजिए सिद्धार्थ मेरे पास पहले से ही काफी कपड़े है। आप अभी थक कर आएं है ऐसे में आपको तंग करना ठीक नहीं है।
भाभी आपका ये मुस्कुराता हुआ खूबसूरत चेहरा देख लिया बस मेरी थकान उतर गई । अब आप पूरा दिल्ली दौड़ के आने को बोल दो तब भी नहीं थकूंगा ।
अब इतना बोल रहा है तो चली जाना थोड़ा घुमा फिरा भी देना ।
Ok! कनिका ने सर झुका कर अपना डिनर करना शुरू कर दिया ।
Thanks for reading 🙏
Wait for part – 2
- ‘My simple Husband ! Dilemma of a wife’ love story
- Second wedding night! Husband Wife Short Romantic Story
- Enemies to lovers-dark romance love series last part 9
- Enemies to lovers-dark romance love series 8
- Enemies to lovers-dark romance love series pt-7
- Enemies to lovers-dark romance love series pt-6
- Enemies to lovers-dark romance love series pt 5
- Enemies to lovers-dark romance love story part 4
- Enemies to lovers-dark romance love story pt-3
- ”I love my mafia friend” Dark romance love story. pt-2
- Enemies to lovers-dark romance love story. pt-1
- “My Neighbor’s Wife” A dramatic dark romance love story part- 1
- My Neighbor’s Wife” A dramatic dark romance love story part- 2
- Doctor patient romantic love story part 1
- Doctor patient love story in Hindi part 2
- Doctor patient love story in Hindi part 3
- The Wedding Night । love story of Arranged Couple
- When gangster meets Mafia… An Unexpected Dark Romance love story 1
- Love triangle – Funny Romantic love story In Hindi