Office Romance! SEO & Secret girl Love Story pt 2

Office Romance! SEO & Secret girl Love Story pt 2

कहानी के पहले भाग में आपने पढ़ा कि एक बड़ी कंपनी में हेजल को नौकरी मिल जाती है। लेकिन वहाँ से उसका मन एक ही हफ्ते में ऊब जाता है और वो दूसरी कंपनी में भी इंटरव्यू के लिए अप्लाई कर देती है। ये उसके बॉस हर्षवर्धन सेठ को दिख जाता है । जिसके बाद उसे अपने केबिन में बुलाकर खूब खरी खोटी सुनाता है और उससे 4 महीने का कॉन्ट्रैक्ट साइन करवा कर 14 हजार की सैलरी पर काम करने को मजबूर कर देता है।

एक नई एम्प्लॉय से वो 5 कर्मचारियों के बराबर काम लेता है। जिसे देख कर बाकी सहकर्मियों को उस पर तरस आने लगता है लेकिन अपने बॉस के डर से सब खामोश रहते हैं। अब आगे –

Office Romance! SEO & Secret girl Love Story pt 1

New handbag Stock का मार्केटिंग प्लॉन तैयार हुआ ? हर्ष ने हेजल की डेस्क पर जाते ही पूछा ।
सर अभी तो मैं स्नीकर्स लॉन्चिंग प्रोजेक्ट पर काम कर रही हूँ ये काम तो नवल सर का है ? हेजल अपनी कुर्सी से खड़ी हो गई थी।
लेकिन अब तुम करोगी। मुझे दोनों प्रोडक्ट्स की पूरी रिपोर्ट शाम 8 बजे से पहले अपनी टेबल पर चाहिए ।
लेकिन सर मैं अकेले…! हर्ष उसकी बात सुने बिना चले गएं।

उसके साथ अक्सर ही ऐसा होता था । जो काम पूरी एक टीम को करना चाहिए वो उसे अकेले करवाया जाता था। ये सब जैसे तैसे वो बर्दाश्त कर रही थी लेकिन उसकी पहली सैलरी अकाउंट में आते ही वो फूट फूट कर रो पड़ी। उसे उम्मीद थी कि उसकी मेहनत देख कर शायद उसे पूरी सैलरी दी जाए लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। उसे पहली बार लगा कि वो अपने दम पर कुछ नहीं कर पाएगी ।

अपना बिजनेस करना अपनी कंपनी चलाना तो उसके बस की बात ही नहीं है। … न जाने क्या-क्या सोच कर आई थी यहाँ नौकरी करने लेकिन लगता है अब उसे अपने पापा के पैसों पर ही गुजर बसर करनी होगी।
उसे अपना पूरा वजूद हिलता हुआ महसूस हो रहा था , अकाउंट में आए 14 हजार रुपए उसका मजाक उड़ा रहें थे और फिर बड़ी देर तक वो बाथरूम में अपना सर पकड़ के सिसकती रही ।

सना उसे बाथरूम से बाहर निकाल कर लाई थी। सच बात तो ये है कि ऐसी हालत में उसको देखकर सना बहुत परेशान हो जाती हैं। कोई खास रिश्ता नहीं है दोनों का अभी तीन महीने पहले ही एक जॉब सेमिनार में मिली थी थी और तबसे साथ ही हैं। सना CA करना चाहती थी लेकिन पैसे की कमी के चलते जॉब तलाश रही थी। हेजल ने आते ही ये परेशानी दूर कर दी । उसने साफ बोल दिया कि फ्लैट का खर्च और उसकी जरूरतें सब वो संभालेगी जब तक उसका CA निकल नहीं जाता ।

लेकिन देखो तीन महीने में क्या हालत हो गई है उस मजबूत , आत्मविश्वासी लड़की की …जो दूसरे को सहारा देना चाहती थी उसे खुद सहारे की जरूरत पड़ गई।
एक हफ्ते से सना जॉब ढूंढने की कोशिश में लगी हुई है लेकिन कहीं पार्ट टाइम नौकरी तक नहीं मिल रही है उसे।

हेजल इस बात से इतना फ्रस्ट्रेट हो गई थी कि उसे नौकरी छोड़ने का कोई डर नहीं बचा था । मगर जब ठंडे दिमाग से सोचा तो उसे पिछले दो हफ्तों में अपने कलीग्स से मिला सपोर्ट याद आया । उसके व्यस्त होने पर कैसे श्रेया अपने हाथों से उसे खाना खिला देती है, ऋषभ कॉफी मशीन के पाँच चक्कर सिर्फ उसके लिए कॉफी लाने में लगा देता है , मनोहर भाई देर हो जाने पर रात 10 बजे तक अपनी कार में उसका इंतजार करते हैं। यहाँ तक की वॉचमैन अंकल भी इतने फ्रेंडली है कि घंटों उनसे बातें की जा सकती हैं।

वाकई में यहाँ का माहौल UK से थोड़ा अलग है लेकिन बहुत प्यारा और सपोर्टिव है । यहाँ सिर्फ एक ही चीज है जिसे नापसंद किया जा सकता है वो है – इस कंपनी के मालिक हर्षवर्धन सेठ ।

जो न खुद सपोर्ट देते हैं और न दूसरे को करने देते हैं। अगर उसके किसी टॉस्क पर हर्ष को शक भी हो जाता है कि दूसरे ने किया है तो वो तुरंत कहते हैं
“साबित करो ये तुमने ही किया है ।” इसीलिए कई बार सिर्फ शक हो जाने पर भी उसे दोबारा से सब कुछ करना पड़ता है चाहे उसने पहले भी खुद से प्रोजेक्ट तैयार किया हो ।

प्रेजेंटेशन बना कर देनी है । नवल ने कुछ फाइल्स हेजल के सामने रख दी। हेजल ने अपनी थोड़ी सी सूजी आँखों को उठाकर उनकी तरफ देखा ।
सर ये काम तो आपका है । क्या इसे भी अब मुझे ही करना पड़ेगा ?
हाँ हर्ष सर ने भिजवाया है मैं क्या ही कर सकता हूँ ?
हेजल ने कुछ नहीं कहा बस मुस्कुराई और फाइल्स का बंडल उठा लिया ।

जो कैलकुलेशन , जो डेटा और जो प्रिडिक्शन दिख रहा था उसे कैलकुलेट करके अरेंज करना और फिर उसे raw data से एक स्टेबल प्रेजेंटेशन बना कर देना आज हेजल के लिए एकदम पहाड़ जैसा लग रहा है । रात भर रोने की वजह से उसका सर पहले से ही बहुत दर्द हो रहा है और ऐसे में ये स्टैट्स का काम उसे और बीमार बना देता । इसीलिए वो हिम्मत करके हर्ष के केबिन में गई ।

Sir , May I!
Come in ! हर्ष लैपटॉप पर ही आँखें गड़ाए रहा ।
सर मैं प्रेजेंटेशन नहीं बना पाऊंगी आज ।
क्यों ?

मेरा सिर बहुत दर्द हो रहा है इसीलिए मैं इतना हेक्टिक वर्क नहीं लेना चाहती हूँ।
सच में सिर दर्द भी हो रहा है या काम से बचने के लिए ऐसा कर रही हो ?
जी… ? हेजल पहले तो हैरान हुई लेकिन तुरंत खुद को सम्भाल भी लिया ।
अब इस बात का भी सुबूत दूँ मैं आपको की मुझे दर्द हो रहा है !

नहीं दे सकती न ! तो जाओ एक कप कॉफी पियो दस मिनट आराम करके प्रेजेंटेशन तैयार करो ।
Ok sir ! हेजल ने आँसू के साथ साथ गुस्से के घूंट पी लिया।

मीटिंग अच्छी चल रही थी, प्रेजेंटेशन भी अच्छे से किया जा रहा था लेकिन बीच में ही उनके चाइनीज क्लाइंट के अनुवादक ने टोक दिया ।

आपने पिछली स्लाइड में दिखाया कि 250 million dollars आपने अपने प्रोडक्ट में इन्वेस्ट किया लेकिन रिटर्न में आपको 300 million dollars ही मिले । मतलब साफ है कि आपका प्रोडक्ट इतना सक्सेसफुल नहीं है जितना आपने बताया । इससे ज्यादा मुनाफा तो हमें किसी लोकल कंपनी के साथ काम करने पर हो जाएगा ।

पिछली स्लाइड ओपन करो । आज तक कभी हर्ष को ऐसी misculculation का सामना नहीं करना पड़ा था इसीलिए वो थोड़ा परेशान हुआ।

Sir it’s just a Human error ! मैं इसे अभी ठीक करता हूँ। ऋषभ अपनी चेयर से उठ गया ।

Office Romance! SEO & Secret girl Love Story pt 2
Office Romance! SEO & Secret girl Love Story pt 2

 

एक्चुअली हमने कुछ नए एम्प्लॉय हायर किए हैं और ये प्रेजेंटेशन उन्होंने ही बनाई है । Lack of experience के चलते ये गलती हुई । बाकी हम पहले भी 250 लगाकर 500 million dollars कमाते थे और आज भी। नवल चाइनीज क्लाइंट के अनुवादक से बात कर रहा था ताकि वो क्लाइंट को समझा सके ।

हर्ष अपने गुस्से को काबू करने के लिए लगातार पानी पिए जा रहा है । टेबल पर मौजूद सारे कर्मचारी समझ गए थे कि जिसने भी ये प्रेजेंटेशन बनाई है उसका इस ऑफिस में अंतिम दिन होगा ।

हेजल को भेजो । केबिन में पहुँचते ही हर्ष ने रिसेप्शन पर कॉल लगा दिया ।
सर आपने बुलाया ? हेजल केबिन में आ चुकी थी। उसके सर पर रुमाल की पट्टी बंधी हुई थी , लेकिन हर्ष ने गुस्से में कुछ ध्यान नहीं दिया ।
अब तक तो पता चल ही गया होगा कि क्यों बुलाया है ?
Sorry Sir !

Sorry…. ? Sorry तुम्हें नहीं मुझे फील हो रहा है तुम्हारे लिए । इतना बेसिक सा स्टैट्स नहीं हो रहा है और चली है कॉरपोरेट लाइन में उतरने । सच बोलो वो कैंब्रिज की डिग्री असली ही है न ?
सर आप लिमिट क्रॉस कर रहें है ।

तो अब तुम मुझे बताओगी क्या मेरी लिमिट में है और क्या नहीं ? अरे मुझे कुछ बताने से पहले तुम्हें अपनी लिमिट तो तय कर लेनी चाहिए । मुझे तो समझ नहीं आता कि मेरी कंपनी से प्रॉब्लम क्या है तुम्हें जो उसे down करने की कोशिश कर रही हो।
मैंने पहले ही बोला था मुझसे फोकस नहीं हो रहा है , सिर में दर्द है लेकिन आपने सुना ही नहीं ।

तो मैंने तुम्हारी बात नहीं सुनी तो ऐसा करोगी ? कसम से दिल में आ रहा है तुम्हें अभी ऑफिस से बाहर उठा कर फिंकवा दूँ।
कर दीजिए रोकता कौन है ?
नहीं अब तो इतनी आसानी से तुम्हें जाने देने से रहा मिस हेजल मार्किन.. कल से तुम्हारी जिंदगी जहन्नुम होने वाली है । आज ये जो सर दर्द के नाम पर झूठी पट्टी बाँध रखी है उसकी वजह से छोड़ रहा हूँ तुम्हें ।

लीजिए हटा दी । हेजल ने अपनी पट्टी खोल दी ।
हर्ष का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया लेकिन इससे पहले वो कुछ कह पाता हेजल से तब तक नवल केबिन में आ गएं।
सर मिस्टर लिन फर्स्ट कंसाइनमेंट के बारे में कुछ बात करना चाहते हैं मैं उन्हें लाइन पर ले रहा हूँ।
हर्ष ने हेजल को बाहर जाने का इशारा किया और अपनी कुर्सी पर बैठ गया।

हर्ष ने पिछले 6 महीने की पेंडिंग फाइल्स सुबह ही हेजल की डेस्क पर रखवा दी थी और खुद अपनी कुर्सी चौथे माले के सीटिंग एरिया में लगवाई। वो देखना चाहता था कि वो लड़की एक दिन में इतना काम कैसे करेगी ? उसके चेहरे की बेबसी , रुआंसपन , थकान ये सब देख कर ही हर्ष को चैन मिले शायद ।
चौथे फ्लोर से तीसरा फ्लोर साफ दिखाई पड़ता है। जो भी कर्मचारी आता ऊपर की तरफ नजर जाते ही चुपचाप अपनी सीट पकड़ के बैठ जाता । लेकिन जिसका इंतजार हर्ष को था वो तो आई ही नहीं।

10 बजे हर्ष के नंबर पर एक msg दिखाई पड़ा । Sick Leave application भेजी थी हेजल ने ।
“Is there any real problem or just a random fake application? ”

Proof is here … हेजल ने उसके वॉट्सएप पर प्राइवेट फोटो भेजी । पहली नजर में हर्ष को लगा कि शायद उसे seduce करने के लिए हेजल ने अपनी फोटो भेजी है। लेकिन जैसी ही फोटो खोली वैसे ही फोन को हाथ से छोड़ दिया । उसने used pad की फोटो भेजी थी ।
“मुझे आज के लिए छुट्टी चाहिए मैं कल आकर सब संभाल लूंगी । Thank you For your Understanding sir . ”
श्रेया…! हर्ष ऊपर से लगभग चीखा ।

श्रेया ने ऊपर देखा हर्ष रेलिंग पकड़े उसे ही देख रहा था।अपना सारा काम छोड़ा और सीढ़ियों से भागते हुए ऊपर पहुंची ।
जी सर !
अपनी दोस्त को अभी msg करो कि दो दिन उसे ऑफिस आने की कोई जरूरत नहीं है।
Ok सर। श्रेया ने अपना फोन निकाला ।

अपने नहीं मेरे फोन से । हर्ष ने फोन उसकी तरह बढ़ा दिया ।
Are you sure sir ? श्रेया ने हैरानी से उसे देखा ।
जितना कहा उतना करो ।

जी ..जी सर ! श्रेया ने कांपते हाथों से हर्ष का फोन पकड़ा । वॉट्सएप पर हेजल की चैट ओपन थी। “उसने One view में कुछ फोटो तो भेजी है शायद उसी से सर का दिमाग खराब हुआ है।”
लिख दो कि हमारी कंपनी में दो दिन की पीरियड लीव मिलती है । वो दो दिन के बाद आ सकती है।

सर हो गया। Msg send करते ही श्रेया ने फोन उसे वापस लौटा दिया और सहमे कदमों से वापस लौट आई।
What a disgusting Girl she is ! हर्ष ने अपना फोन देखते हुए कहा।

हर्ष को लगा था कि वो कमजोर लड़की दो दिन के बाद ही ऑफिस में दिखेगी लेकिन सुबह पहुंचते ही देखा तो हेजल अपनी डेस्क पर मौजूद थी । सब लोग जैसे ही हर्ष को देखकर खड़े हुए वैसे हेजल ने भी खड़े होकर उसे Good Morning बोला।
नवल , हेजल को मेरे केबिन में भेजना जरा । उसने अपने सेक्रेटरी से कहा और आगे बढ़ गया ।

आज पहली बार हर्ष ने हेजल को कुर्सी पर बैठने को बोला लेकिन वो बैठी नहीं ।
सर आप फिक्र न करे मैं कल का काम भी आज कंप्लीट करके जाऊंगी चाहे रात के 12 ही क्यों न बज जाएं।
मैं काम की बात नहीं कर रहा हूँ।
तो किसलिए बुलाया है आपने ?

तुम्हें थोड़ी भी शर्मिंदगी महसूस नहीं हो रही है क्या ?
शर्मिंदगी ? For What ?
वो कल जो तुमने मुझे Used pad की फोटो भेजी थी।
तो क्या आप चाहते थे कि मैं use करते हुए टाइम की भेजूं?

Are you lost your mind ? मैं क्या कह रहा हूँ और तुम क्या समझ रही हो । इतना भी दिमाग नहीं लगा सकती थी कि ” I am on my period ” लिखना professionally and Personally दोनों तरीके से हमारे लिए अच्छा होता ।

होना तो ऐसा ही चाहिए था लेकिन आप मानते कहाँ हैं! मैं जो भी करूं आपको बहाना ही लगता है और आप सुबूत मांगने लगते हैं। मैं कहती हूँ फाइल मैंने रेडी की आप कहते है साबित करो , मैं कहती हूँ सरदर्द हो रहा है आप कहते है साबित करो अगर अभी मैं कहती मुझे पीरियड्स आएं है तब भी आप का जवाब शायद यही होता । अगर सिर्फ पैड्स का पैकेट भेजती मुझे तो लगता है तब भी आप यकीन नहीं करते इसीलिए बेवजह के शोर से बचने के लिए मैंने पहले ही सुबूत दे दिया था । अब इसके बाद भी आपको अपना और मेरा टाइम बर्बाद करना है then Go ahead  .

हर्ष से कुछ भी बोला नहीं गया । थोड़ी देर शांत रहने के बाद उसने हेजल को जाने की परमिशन दे दी ।
उसके जाने के बाद हर्ष लैपटॉप में कुछ चेक करने लगा ।
उसके ऑफिस में 35% महिला कर्मचारी , 50% पुरुष कर्मचारी और 15% ऐसे कर्मचारी थे जिनकी उम्र 50 से ज्यादा थी ।

शाम तक हर्ष ने ऑर्डर निकाल दिया कि उसके किसी भी ऑफिस में अपने से सीनियर अधिकारी या फिर खुद उसके लिए खड़े होकर अभिवादन करने की कोई आवश्यकता नहीं है।

“जब उसे खुद अपनी परवाह नहीं है तो मैं क्यों उसकी फिक्र करूं ? ” इसी बात को सोच कर हर्ष ने कोई भी टॉस्क उससे वापस नहीं लिया लेकिन इतना जरूर किया कि कोई नया वर्कलोड भी नहीं दिया उसको ।

एक नंबर की कामचोर लड़की है ये , सुबह आते ही सो गई । हर्ष अपने केबिन से बाहर आया हुआ था और जब उसने नीचे वाले फ्लोर पर देखा तो हेजल डेस्क पर सर रख के सोती हुई दिखाई दी । उसने अपनी घड़ी देखी सिर्फ एक घंटा हुआ होगा इसे आए फिर भी ऐसे सो गई जैसे सारे दिन काम किया जो । चार दिन कोई सख्ती नहीं की तभी तो ये आलम है ।

नवल…! उसने अपने सेक्रेटरी को आवाज दी ।
जो नया लेदर लेना है उसकी फाइल मिस हेजल को देकर आओ साथ में ये भी बोल देना की ऑफिस काम करने के लिए होता है अगर इन्हें सोना ही है तो जॉब छोड़ दे ।

Office Romance! SEO & Secret girl Love Story pt 2
Office Romance! SEO & Secret girl Love Story pt 2

नवल फाइल लेकर नीचे आया उसे पता था कि ऊपर से हर्ष देख रहा है इसीलिए थोड़ा सख्ती से फाइल तो टेबल पर पटका । इतने में हेजल को उठ जाना चाहिए था लेकिन वो नहीं उठी ।
दो तीन बार आवाज देने पर भी कोई हरकत नहीं हुई तो ऋषभ उसे जगाने आया । ऋषभ ने उसका सर जैसे ही उठाया उसका शरीर पीछे की तरफ लुढ़क गया । नवल ने तुरंत उसे सहारा दिया ।

हेजल… ! ऋषभ ने उसके चेहरे को अपने हाथों में भरा।
ये तो बेहोश हो गई है।
हर्ष लगभग दौड़ते हुए नीचे आया था ।
क्या हुआ ? वो नवल के पास आ कर खड़ा हो गया ।

फिर से इसका सर दर्द हुआ होगा । ऋषभ ने अपना रुमाल गिला करके उसके चेहरे को पोछा।
श्रेया कहाँ है ? अभी तक आई नहीं ।
सर वो ट्रैफिक में फंसी थी बस आती ही होगी।
अब तक बाकी सहकर्मी भी उसके चारों तरफ इकट्ठे होने लगे थे ।

देखिए आप लोग अपना काम कीजिए कोई बड़ा इश्यू नहीं है । इस तरह घेर कर खड़े होने उसे उलझन हो सकती है। हर्ष ने एक सख्त आवाज में सबसे कहा।
ऋषभ ने पूरी तरह से हेजल को नवल से छुड़ा कर अपने कंधे की तरफ कर दिया था । उसके चेहरे पर बिखरे बालों को हटा कर एक बार फिर से उसके चेहरे को ठंडे पानी से साफ किया ।

तुम्हारे इस तरह बार बार छूने से तो ये होश में आने से रहीं। नवल एम्बुलेंस को कॉल करो तब तक मैं इन्हें ऊपर केबिन में ले जा रहा हूँ। पता नहीं किस बात पर चिढ़ते हुए हर्ष ने ये बोल दिया था।
हेजल ….! श्रेया भागते हुए उन तीनों के बीच में घुस गई । किसी ने बाहर ही उसे सब बता दिया था ।

ऋषभ क्या कर रहे थे तुम ? तुम्हें पता तो है उसका सरदर्द होने लगता है । फिर भी तुमने उसकी हेल्प नहीं की ?
उसने हेजल को अपने सीने से लगा लिया ।
क्या रोज ही इनके सर में दर्द रहता है?
रोज तो नहीं पिछले हफ्ते भर से जरूर ये परेशानी हो रही थी ।

हेजल आँखें खोलो देखो मैं श्रेया …!
एम्बुलेंस आ गई है । लेकर चलें? नवल ने हर्ष की तरफ देखा ।
स.. ना…! उसने हल्की सी आँखें खोली और फिर से मूंद ली।
ये सना कौन है ? हर्ष ने चारों तरफ देखा ।
फ्लैटमेट हैं दोनों साथ में ही रहती हैं। श्रेया ने जवाब दिया।

तो क्या किया जाएं? ऋषभ ने श्रेया से पूछा ।
स… ना …!
होश में तो आ रहीं हैं मुझे लगता है अभी ठीक हो जाएंगी।
नवल ने कहा ।
कमजोरी की वजह से चक्कर आ गया होगा । आसपास के कर्मचारियों ने कहा ।

हाँ और नहीं तो क्या । एक तो लंच भी टाइम से नहीं कर पाती ऊपर से डबल काम .. . बेहोश तो होना ही है। किसी ने ये कहा था लेकिन जब हर्ष ने उधर देखा तो सब शांत हो गएं।

तुम लोग ऐसा करो पहले इन्हें फ्लैट पर ले जाओ फिर आगे जैसा सना बोले । हर्ष ने कहा।
हाँ चलो । ऋषभ ने हेजल को अपनी गोद में उठाना चाहा लेकिन हर्ष ने उसे रोक दिया।
तुम अपना काम करो । श्रेया और नवल चले जाएंगे। हर्ष ने अपनी कार की चाभी नवल को दे दी।
मेरी कार में ले जाना ,  कंफर्टेबल रहेगी । फ्लैट से लौटते ही सबसे पहले मेरे पास आना ।

एक घंटे बाद श्रेया और नवल वापस लौटे उनके चेहरे उतरे हुए थे । उन्हें देख कर हर्ष भी घबरा गया कि कहीं कोई बड़ी दिक्कत तो नहीं हो गई ।

WAIT FOR PART 3

Leave a comment