Office Romance! SEO & Secret girl Love Story pt 3

Office Romance! SEO & Secret girl Love Story pt 3

कहानी के दूसरे भाग में आप लोगों ने पढ़ा कि हर्ष हेजल पर बहुत ज्यादा वर्क लोड डालता है । इससे परेशान होकर हेजल नौकरी छोड़ने का मन बना लेती है , लेकिन कॉलीग्स का सपोर्ट याद आते ही फिर से काम में जुट जाती हैं। एक दिन सर दर्द होने पर भी हर्ष हेजल को प्रेजेंटेश बनाने को कहता है , वो मना करती है लेकिन हर्ष उसकी बात नहीं मानता । मीटिंग में स्टैट्स एरर नजर आने पर वो हेजल को बहुत डांटता है और उसका काम और बढ़ा देता है।

इसी काम के प्रेशर में हेजल एक दिन ऑफिस में ही बेहोश हो जाती है। बाकी सब के साथ हर्ष भी काफी घबरा जाता है। वो अपनी कार से नवल और श्रेया के साथ हेजल को उसके अपार्टमेंट भेज देता है। उनके आते ही सीधा अपने केबिन में बुलाता है और हेजल की तबियत के बारे में पूछता है।

Office Romance! SEO & Secret girl Love Story pt 1

Office Romance! SEO & Secret girl Love Story pt 2

तुम लोगों के चेहरे क्यों उतरे हुए हैं? वो ठीक है न ? क्या कहा सना ने कुछ चिंता वाली बात हो गई है ?
श्रेया ने नवल की तरफ देखा फिर हर्ष से बोली –
सना ने नवल सर को बहुत खरी खोटी सुनाई , कॉलर भी पकड़ लिया था अगर मैं न होती तो शायद एक दो थप्पड़ भी लगा देती ।

ये दोनों लड़कियाँ पागल हैं क्या ? इतना भी नहीं सोचना बात किससे कर रही हैं। तुम्हें वहीं पे बोल देना चाहिए था कि हर्षवर्धन सेठ के सेक्रेटरी से बद्तमीजी से बात करने का अंजाम उन्हें शहर छोड़ के चुकाना पड़ सकता है । उसकी दोस्त मेरे ऑफिस में काम करती है ये तो सोचना चाहिए था मुझ तक ये बात पहुंचेगी तो क्या होगा !
Sir…! नवल ने उसे टोका ।

उन्होंने यही सोचा था कि मैं हर्षवर्धन हूँ इसीलिए उन्होंने मेरे साथ बदसलूकी की । जब उन्हें पता चला कि मैं आप नहीं हूँ तो उन्होंने मुझसे माफी भी मांगी ।
क्या ? हर्ष को ऐसा लगा जैसे किसी ने एक चुटकी में उसे उसकी औकात दिखा दी हो ।
नवल गाड़ी निकालो मैं जरा मिलकर आता हूँ इन सना से । देखूं तो इतनी नफरत मुझसे किस बात पर है ?
रहने दो सर अभी वो वैसे भी काफी परेशान है हेजल को लेकर । उसे लगता है हेजल के साथ जो भी हुआ उसके जिम्मेदार आप है ।
मैं हूँ? मैंने क्या कर दिया भला उसके साथ ?

हेजल को माइग्रेन है सर । श्रेया ने सधे लहजे में बताया।
क्या… !!!  हर्ष को अपने दिमाग की नसों में एकदम पतला दर्द चीरता हुआ महसूस हुआ ।
हाँ सर । पिछले एक महीने से क्षमता से अधिक काम करने पर उसका sleep cycle disturb हो गया था । सना ने बताया कि वो मुश्किल से 4 घंटे ही सो पा रही है और इस महीने … नवल कहते कहते रुक गया।

और इस महीने …? हर्ष ने उसकी तरफ देखा।
इस महीने सैलरी जितनी मिली थी वो सब घर खर्च , रेंट और सना की बुक्स पर खर्च हो गई। इसीलिए वो न डॉक्टर से मिलने जा पाई और न ही दवाई ही खरीद सकी ।

इतनी देर में पहली बार हर्ष को एहसास हुआ कि हेजल की तबियत वाकई उसकी वजह से खराब हुई है ।
नवल एक काम करो । तुम हेजल के अकाउंट में उसकी पूरी सैलरी क्रेडिट कर दो जाकर अभी ।
जी सर । नवल केबिन से निकला तो पीछे पीछे श्रेया भी निकल गई । हर्ष खिड़की के किनारे खड़े होकर काफी देर तक हेजल के बारे में सोचता रहा ।

Office Romance! SEO & Secret girl Love Story pt 2
Office Romance! SEO & Secret girl Love Story pt 2

 

हर्ष ने हेजल को एक हफ्ते की छुट्टी अप्रूव की थी ताकि वो आराम से रिकवरी कर सकें। लेकिन अगले दिन जब वो ऑफिस पहुंचा तो देखा हेजल अपनी डेस्क पर पहले की तरह मौजूद है । हर्ष का दिमाग तो बहुत खराब हुआ लेकिन वो उसकी तरफ देखे बिना ही ऊपर चला गया।
उसके पीछे हेजल भी चली गई ।

Sir…
हाँ अन्दर आ जाओ ।
वो पैसे मेरे अकाउंट में क्यों भेजे गएं थे ?
क्योंकि वो तुम्हारी सैलरी थी ।

जी फिलहाल तो सिर्फ 14 हजार मेरी सैलरी है अगले तीन महीने के लिए । इसीलिए वो पैसे मैंने वापस ट्रांसफर कर दिए है । बस इतना ही कहने आई थी ।
तुमको कोई बीमारी है क्या हमेशा अपने मन की करने की ? जब देखो तब अपनी ही जिद ।
देखिए बीमारी का तो पता नहीं लेकिन किसी के अहसान मुझसे झेले नहीं जाते हैं। अगली बार आपने मुझ पर दया दिखाने की कोशिश की तो याद रखियेगा मैं इस कॉन्ट्रैक्ट को तोड़ कर चली जाऊंगी उसके बदले चाहे जो भी सजा भुगतनी पड़े ।

ठीक है परफेक्ट जैसा तुम चाहोगी वैसा ही होगा । मैं बस इतना जानना चाहता हूँ कि तुम्हें हिंदी कितनी बोलनी समझनी आती है ? हर्ष के लहजे से लग रहा था कि वो फ्रस्ट्रेट हो चुका है।
जितनी आजकल के लोगों की जरूरत है बस उतनी ।
अच्छा तो मैं कहना चाह रहा था कि तुम प्रथम श्रेणी की महामूर्ख , दंभी , अभिमानीनी , अनभिज्ञ , वाचाल और कठोर प्रवृत्ति की नारी हो । अब जाओ…!

जी ? क्या कहा आपने ?
मैंने कहा – जाओ !
आपने जो पहला वर्ड यूज किया उसका मीनिंग हुआ stupid… अब उसके बाद आपने क्या कहा मेरे बारे में वो जानने की जरूरत भी नहीं है मुझे । कहते हुए हेजल ने दरवाजा बंद कर दिया।
Oh shit…! इसके जगह कुछ और बोल देना चाहिए था।

नवल ! ये जो हेजल की फ्लैटमेट है इनका बायोडाटा निकाल के मुझे दो और देखो अगर जॉब की जरूरत हो तो उन्हें यहाँ बुला लेना इंटरव्यू के लिए । हर्ष ने फोन पर अपने सेक्रेटरी को बोला था ।

दोपहर तक सारी डिटेल हर्ष के पास थी । सना CA की तैयारी करतीं हैं, परिवार की सबसे छोटी बेटी , आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण हेजल ही चार महीने से उसका खर्चा उठा रही है, यहाँ तक कि उसके कोचिंग इंस्टीट्यूड की फीस भी हेजल ने ही भरी थी । फिलहाल के लिए पार्ट टाइम जॉब ढूंढ रहीं हैं लेकिन अभी तक कोई नौकरी नहीं मिली ।

इंटरव्यू के लिए बुला लो ।
बुलाया था लेकिन मना कर दिया ।
क्यों ?
क्योंकि उन्हें लगता है ये भी हेजल को परेशान करने की कोई चाल होगी।

तुमने समझाया नहीं ?
काफी समझाया फिर वो राजी तो हुईं लेकिन शर्त रख दी।
कैसी शर्त ?
इंटरव्यू उनके फ्लैट पर जाकर लिया जाएगा अगर वहाँ नहीं जा सकते तो उन्हें आपकी कार से ऑफिस लाया जाए ।

Ok! तुम और मोनिका चले जाओ ।
एक और शर्त है ।
क्या?
उन्हें कोई भी छोटी जॉब नहीं चाहिए ।
तुम एक काम करो उन्हें मेरी सेक्रेटरी बनने का ऑफर दो।

क्या सर ? आप ऐसा कैसे कर सकते हैं मेरे साथ ।
तुम प्रोडक्शन डिपार्टमेंट के हेड हो जाओ कुछ दिन के लिए , बाद में उन्हें मैं कॉमर्स डिपार्टमेंट में भेज दूँगा।
बाद में क्यों अभी क्यों नहीं ?
जितना कहा है उतना करो ।

उस रात दोनों सहेलियाँ बड़ी देर तक बैठकर सोचती रहीं कि इतनी बड़ी जॉब क्यों दी गई हैं सना को ?
सना खुश थी कि अब वो हेजल की हेल्प भी कर पाएगी और उस पर नजर भी रख पाएगी । लेकिन हेजल परेशान थी क्योंकि उसे लग रहा था कि उसका बदला अब सना से निकाला जा सकता है । उससे भी जानवरों की तरह काम करवाया जाएगा । जब उसकी सैलरी 14 हजार है तब उससे इतना काम करवाया जाता है , सना की सैलरी तो डेढ़ लाख होगी पता नहीं उसके साथ कैसा सुलूक किया जाएगा ।

सना , दिल न लगे तो छोड़ देना । मैं हूँ सब संभाल लूंगी ।
उसने सना को गले से लगा लिया ।

आज सना और हेजल दोनों साथ-साथ ऑफिस आईं। हेजल ने अपने कलीग्स से सना को मिलवाया । सब बड़े हैरान हुए ये जानकार की इस इकहरे बदन और लंबे बालों वाली नई लड़की को जिसे जरा भी वर्किंग एक्सपीरियंस नहीं हैं, उसे मैम कहकर बुलाना होगा । सर ने ऐसा क्यों किया ? सबसे बड़ा सवाल उठ रहा था लेकिन पूछा किसी से नहीं गया ।

सना जब हर्ष से मिली तो उसे ऐसे देखा जैसे वो बहुत बड़ा क्रिमिनल हो । हर्ष को अपनी तरफ से पहले हाथ बढ़ाना पड़ा तब उसने हाथ मिलाया ।
नवल , तुम्हें आज का टाइम दे रहा हूँ इन्हें एक सेक्रेटरी होने के सारे काम और मेरा शेड्यूल समझा देना ।
Sure sir ! I’ll do this .

नवल बाकी सारे कामों को छोड़कर सना को ट्रेनिंग देने में लग गया ।
देखो मैंने पहले ही कहा है कि हमारे सर बिल्कुल भी ऐसे नहीं हैं जैसा हेजल ने तुम्हें बताया। लेकिन फिर भी तुम अब भी उनके बारे में ऐसा सोचती हो तो उनके साथ काम कर ही रही हो उन्हें समझ जाओगी। एक बात हमेशा याद रखना काम करते वक्त न हेजल तुम्हारी दोस्त है और न सर तुम्हारे दुश्मन।

अपने निजी रिश्ते और प्रोफेशनल लाइफ को हमेशा अलग रखना , तभी कुछ बेहतर कर पाओगी । अभी तुमने जो सर को एटीट्यूड दिखाया था दोबारा ऐसा मत करना । उन्हें ऐसे बिहेवियर बिल्कुल भी नहीं पसंद , भले ही उन्होंने तुम्हें खुद रिकमेंड किया है लेकिन तुम्हें निकालने में उन्हें जरा सा भी दुख नहीं होगा । और क्या पता तुम्हारी किसी बात की वजह से हेजल की प्रॉब्लम और बढ़ जाए ।

Office Romance! SEO & Secret girl Love Story pt 3
Office Romance! SEO & Secret girl Love Story pt 3

नहीं ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए , वो बेचारी पहले ही झेल रही है ।
तभी कह रहा हूँ यहाँ वो तुम्हारे boss है उनकी इज्जत करना और वो करने की  बिल्कुल मत सोचना जो तुमने मेरे साथ किया था। नवल थोड़ा सा मुस्कुराया ।
आप अब भी उस बात को दिल से लगाए बैठे हैं? मैंने तुरंत माफी भी माँगी थी । सना थोड़ा झेंप गई ।

अरे नहीं बड़े-बड़े ऑफिस में ऐसी छोटी मोटी मारपीट हो जाया करती हैं।
No, can’t believe…! आप भी SRK के फैन हैं? सना चहक उठी।
तो क्या आप भी उन्हें पसंद करती है?

I am big fan of him . मैंने उनकी सारी मूवीज देखी हैं। आप बताएं आपको उनकी सबसे ज्यादा कौन सी मूवी पसंद हैं।
Well! काम पर फोकस करते हैं पहले । नवल ने बात दूसरी तरफ घुमा दी । अब कैसे कह दे कि उसे तो बॉलीवुड की फिल्में देखना ही नहीं पसंद है पर सना की हॉबी लिस्ट जरूर देखी है उसने । इसीलिए दो तीन फेमस डायलॉग रट लिए थे शाहरुख की फिल्मों के।

Sorry मैं थोड़ा पर्सनल हो गई ।
It’s ok ! मैं तुम्हें सब बताता जा रहा हूँ अगर याद रख सको तो अच्छी बात है वरना डायरी में नोट भी कर सकती हो ।
हाँ बस एक सेकंड । सना ने अपनी डायरी निकाल ली ।

तुम्हारा काम सुबह 9 बजे से शुरू हो जाएगा लेकिन खत्म कब होगा इसका कोई टाइम नहीं है। सुबह ऑफिस आने के बाद सबसे पहले सर को हर्बल टी चाहिए होती है, उसके साथ ही मेन न्यूजपेपर्स की हेडलाइंस सुनानी होंगी । उसके बाद कुछ क्विक कॉल्स देनी होगी उनको जो सुबह से अब तक आई थीं।

फिर शुरू होता है तुम्हारा असली काम । सर को कहाँ जाना है , किससे मिलना है , किसको मिलने बुलाना है , मीटिंग्स का अरेजमेंट , क्लाइंट्स के कॉल को समराइज करके सर को बताना है। इतना सब करने में दोपहर के दो बज जाएगा और दो बजते ही उन्हें लंच में इटालियन सैलेड चाहिए होता है , कभी-कभी उसके साथ उन्हें पास्ता भी चाहिए होता है।

पास्ता कब चाहिए होता है ? सना ने अपना पेन रोक कर पूछा ।
जिस दिन भी उनके मनमुताबिक काम नहीं हो पाता है तब वो पास्ता के साथ कोक भी ले लेते हैं। ये एक साइन के जैसे हो गया है ऑफिस में सबके लिए । जैसे ही ये पता चलता है सारे के सारे बड़ी सावधानी से अपने काम पर ध्यान देने लगते हैं।

काश हेजल को भी कोई साइन मिला होता ।
तुम फिर से प्रोफेशनल के बीच पर्सनल ला रही हो ।
Sorry  आप आगे बताएं।

जब भी सर के साथ बाहर की मीटिंग्स में जाओगी तो उनकी वॉटर बॉटल, स्ट्रेस रिलीफ बॉल, दो सनग्लासेज और उनका आईपैड तुम्हारे बैग में होना चाहिए ।
ये सब मुझे खरीदना पड़ेगा ..?
नहीं ये तो मेरे पास है , मैं दे दूंगा तुम्हें। हमेशा याद रखना जब भी Foreign Trip पर जाना पड़े तो सबसे पहला कॉल तुम्हें सर से भी बड़े सर हेमंत वर्धन सेठ को करना होगा ।

Foreign? कहाँ?
कहाँ? अमेरिका, जापान , चीन , इंग्लैंड , थाईलैंड…
अरे अरे मेरा मतलब था कि मैं नहीं जा सकती हूँ। न मेरे पास वीजा पासपोर्ट है और न इतना पैसा ।
बुद्धू कहीं की ..! नवल हल्के से बुदबुदाया ।
क्या कहा ?

नहीं कुछ नहीं । इन बातों की टेंशन न लो ये सब कंपनी की तरफ से किया जाता है । 6 महीने में एक बार बोर्ड मीटिंग होती है …. ! कहते-कहते नवल चुप हो गया । “तब तक तो मैं वापस से सेक्रेटरी बन जाऊंगा ।” उसने सोचा ।
मीटिंग होती है और …?

नहीं तुमको जितना कहा है अभी वही करो । और हाँ ध्यान से अपने पास कुछ कैंडीज भी रख लेना सर की आदत है जैसे ही बोर फील करते हैं, कैंडी निकाल के खा लेते हैं। बाकी की बातें धीरे धीरे बताता चलूंगा अगर कोई चीज न समझ में आई हो तो मुझसे बेझिझक पूछ सकती हो।

मुझे तो कुछ भी ठीक से समझ नहीं आया लेकिन मैं फिर भी कोशिश करूंगी सब सीखने की।
मैं क्या करूं तुम्हीं ने इतनी बड़ी जॉब मांगी थी तो जिम्मेदारी भी तो बड़ी होगी ।
एक बात पूछ सकती हूँ?
हाँ।
आप लोगों ने मुझे मेरी शर्तों के साथ जॉब क्यों दी मैं तो इसके लायक भी नहीं हूँ ।
I don’t know सर के दिमाग में क्या है इस समय । मुझे लगता है सर को गिल्ट है । इसीलिए उन्होंने तुम्हें नौकरी पर रख लिया है ताकि हेजल पर कोई दबाव न पड़े और उसकी तबियत न खराब हो फिर से ।

इनका दिल इतना नरम तो नहीं लगता है मुझे ?
सर ने मुझसे कहा है कि तुम्हारे अकाउंट में 70 हजार अभी ट्रांसफर कर दूँ और 70 हजार महीने के आखिर में। इन 70 हजार में सबसे पहला काम हेजल को डॉक्टर के पास ले जाने का होना चाहिए । ऐसा मेरे सर हर्षवर्धन सेठ का कहना है ।

No I mean … मैंने अभी एक दिन भी काम नहीं किया है ।
उन्होंने हेजल को पैसे देने की कोशिश की थी उसने वापस कर दिए अब तुम भी एडवांस लेने से मना करोगी तो हेजल की दवाई का क्या होगा ?
हाँ बात तो ठीक है लेकिन इसके लिए मुझे इतनी बड़ी जॉब दे दी ? क्यों ?

इस क्यों का जवाब तो सर के पास ही होगा । नवल हौले से मुस्कुराते हुए उसे आगे केबिन से बाहर चलने का इशारा करता है।

Thanks for Reading 🙏🙏 Wait for Next Part

Office Romance! SEO & Secret girl Love Story pt 4

 

Leave a comment