Office Romance! SEO & Secret girl Love Story pt 4
Office Romance! SEO & Secret girl Love Story के तीसरे भाग में आपने पढ़ा कि हेजल की तबियत खराब होने के बाद उसकी दोस्त सना नवल और श्रेया को बहुत फटकारती है । हर्ष को जब ये पता चलता है तो पहले तो उसे गुस्सा आती है फिर ये जानने के बाद कि सारा गुस्सा हर्ष के लिए ही था वो शांत हो जाता है। वो सना को नौकरी के लिए बुलाता है लेकिन वो अपनी शर्तें रख देती हैं।
उसके मुताबिक उसे हर्ष अपनी सेक्रेटरी बना लेता है और नवल को दूसरे डिपार्टमेंट में ट्रांसफर कर दिया जाता है। शुरुआत के कुछ दिन नवल सना को सेक्रेट्री की ट्रेनिंग देता है । ट्रेनिंग के दौरान वो उससे फ्लर्ट भी करता दिखता है। अब आगे –
- Office Romance! SEO & Secret girl Love Story pt 1
- Office Romance! SEO & Secret girl Love Story pt 2
- Office Romance! SEO & Secret girl Love Story part 3
नवल ने 3 दिनों तक सना को असिस्ट किया । जब उसे लगा कि सना अकेली भी संभाल लेगी तो उसने अपने दूसरे डिपार्टमेंट को संभाल लिया । नवल के जाते ही एक भारी भरकम काम उसके जिम्मे आ पड़ा ।
नवल जरा पता करना तो अभी तक यूएसए और बांग्लादेश ने हमें माल क्यों नहीं भेजा है । हर्ष लैपटॉप पर आँखें गड़ाए आदतानुसार ही बोल गया ।
जी सर ? सना थोड़ी चौकी ।
Oh Sorry! सना… हर्ष ने उसकी तरफ मुड़ते हुए कहा।
हमने एडवांस में आधा पेमेंट कर दिया था लेकिन अभी तक हमें लेदर नहीं मिला है , तुम हमारे डीलर्स से बात करके देखो कि अबकी बार इतना लेट क्यों हो रहा है ?
Ok Sir ! सना केबिन से निकल गया ।
दोपहर के टाइम ऑफिस कैंटीन से हर्ष के लिए इटालियन सैलेड लाते हुए सना की नजर कैंटीन के किनारे बैठी हेजल और श्रेया पर गई । श्रेया अपने हाथों से हेजल को खाना खिला रही है और हेजल बैठी अपने फोन में कुछ कर रही थी । दोनों के चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कुराहट छाई हुई है। आज पाँच दिन हो रहे हैं जब वो हेजल के साथ खाना नहीं खा पाई है।
सुबह जल्दी-जल्दी में उसका टिफिन तो पैक कर देती है लेकिन उसके साथ बैठकर नाश्ता नहीं कर पाती है । जैसे वो श्रेया के हाथ से खाना खा रही है अभी हफ्ते भर पहले तक वैसे ही सना के हाथ से खाती थी। खुद को ऑफिस का काम करती रहती थी और सना उसे खिलाती रहती थी। और आज देखो …! ऐसा लग रहा है कि सना की कोई जरूरत ही नहीं बची है हेजल की जिंदगी में । …. मन हो रहा है कि जाए और श्रेया के हाथ से टिफिन छीन कर खुद खिलाने बैठ जाए अपनी दोस्त को ।
लेकिन ऐसा कर नहीं सकती क्योंकि सर को भी तो लंच… ! हर्ष की याद आते ही सना को उसके लंच की फिक्र हुई और वो बहुत तेजी से वहाँ से निकल गई ।
वहाँ से चली तो आई थी लेकिन उन दोनों का चेहरा वैसे ही उसकी नजरों के सामने घूमता रहा ।
सना तुम्हें डीलर्स से बात करने को कहा था, क्या हुआ उसका ?
सर उनका कहना है कि उन्हें लेदर प्रोसेसिंग में काफी दिक्कत हो रहीं हैं । इसीलिए अब उन्हें पहले से दोगुना पेमेंट किया जाए वरना … ! सना थोड़ा घबरा रही थी।
वरना ? हर्ष ने उसकी तरफ देखा ।
वरना वो लोग माल किसी और को बेच देंगे ।
लेकिन उन्होंने हमसे एडवांस ले रखा है फिर ऐसे कैसे कर सकते हैं?
मैंने भी उनसे यही कहा था लेकिन वो लोग नहीं माने ।
Meeting fix करो उनके साथ ।
उन्होंने मना कर दिया है मिलने से । सना ने डीलर्स का भेजा मेल उसे दिखाया ।
Really ? तुमने कुछ नोटिस किया ?
क्या सर ?
दोनों मेल्स का मैटेरियल सेम है सिर्फ लोकेशन और फर्म का नाम ही चेंज किया गया है।
इसका क्या मतलब हुआ सर ?
पिछले महीने यूएसए और बांग्लादेशी डीलर्स को एक साथ बुलाकर मीटिंग की थी । मुझे लगता है वहीं से दोनों फर्म्स ने ये प्लान तैयार किया है। दोनों के रेट और अब ये ईमेल की similarity बता रही है कि वो लोग मिले हुए हैं। एक लोकल फर्म अकेले तो हमारी जायंट कंपनी से भिड़ेगी नहीं ! तो दोनों ने साथ में प्राइज बढ़ाया है उन्हें लगता है कि मुझे ये पैसा देना ही पड़ेगा ।
तो सर अब आगे क्या करना होगा ? क्या हम ये बढ़ा हुआ पैसा उन्हें देंगे ?
नहीं । तुम्हें यूके और मोरक्को की कुछ कंपनीज के नाम दे रहा हूँ , उनके बारे में पता करो और जो बेस्ट लगे उसके साथ मीटिंग फिक्स करो ।
लेकिन सर हमारा एडवांस ?
उनकी फिक्र मत करो एडवांस के पैसे में ही अब वो लोग अपना पूरा माल दे जाएंगे ।
लेकिन जैसे सर ?
Just Wait and watch . हर्ष ने टेबल पर रखे ग्लोब को अपनी उंगलियों से नचा दिया और relax होकर अपनी कुर्सी पर बैठ गया ।
No… Sir! मुझे ये आइडिया बिल्कुल भी समझ में नहीं आया । ये एथिकली गलत है । पूरी मेज पर करीब 25 लोग बैठे थे लेकिन अकेली हेजल ने ही इस प्लॉन का विरोध किया ।
जो लोग एथिक्स समझते ही नहीं हैं उनके साथ एथिकल वैल्यूज लाना कहीं से भी ठीक नहीं है। हर्ष ने अपने माइक पर झुक कर हेजल से कहा ।
सर वो लोकल फर्म्स है उनके खिलाफ किसी भी तरफ का डिफेमेशन उन्हें इफेक्ट करेगा । हम सभी जानते हैं कि उनका लेदर Top Class का होता है, ऐसे में ये झूठ फैलाना गलत होगा कि उनका लेदर घटिया है , बेकार है। इंडिया में सिर्फ हमारी कंपनी ही नहीं बल्कि और भी कस्टमर्स है उनके । इंडियन कॉरपोरेट इंडस्ट्री में उनका बहुत बड़ा लॉस हो सकता है सर । अगर ये इंटरनेशनल लेवल पर किया गया तो उनके बाकी कस्टमर्स भी निकल जाएंगे ।
That’s a mind-blowing Idea ! हर्ष ने हेजल की बगल में बैठे मनोहर से कुछ इशारा किया और बोलना शुरू किया ।
जैसा कि हेजल ने काफी बढ़िया प्लॉन बताया है। हमें नेशनल मार्केट से पहले इंटरनेशनल मार्केट में उन दोनों फर्म की रेपुटेशन डाउन करनी है इससे उनकी कमर पहले टूटेगी ।

मेरे कहने का ये मतलब नहीं था सर …! हेजल माइक पर बोलने के लिए झुकी लेकिन उसका माइक बंद किया जा चुका था ।
मीटिंग खत्म होने के बाद हर्ष सीधा हेजल के पास गया और उसे गुस्से से देखते हुए अपने केबिन में आने को कहा । सना जो अब तक चुप थी वो हर्ष को समझाने लगी ।
सर उसका मतलब ये नहीं था वो तो बस …. ! वो दोनों चले गए तो हेजल मीटिंग रूम में ही बैठ गई ।
Sorry हेजल ! सर ने माइक बंद करने का इशारा किया था ।
आप क्यों sorry बोलते है मनोहर भाई ! गलती मेरी है । हेजल थके हुए कदमों को घसीटते हुए हर्ष के केबिन की तरफ बढ़ गई ।
केबिन के पास पहुंच कर देखा तो सना अभी तक हर्ष को समझाने की कोशिश में लगी हुई थी ।
आइए आइए मिस मार्किन..! जरा बताइए तो हमारी कंपनी फिलहाल के लिए आपको 14 हजार रुपए दे रही हैं लेकिन उन दोनों फर्म्स की एडवोकेसी के लिए कितने रुपए मिले हैं आपको ? हर्ष ने अपने दोनों हाथ क्रॉस करके उसे देखा । सना उसके बगल में फाइल पकड़े खड़ी रही उसकी भी हिम्मत नहीं हुई कि कुछ बोल सके।
सर मैं किसी की एडवोकेसी नहीं कर रही थी तो बात गलत थी बस उसे ही गलत कहा । माना कि उन्होंने हमारी कंपनी को धोखा दिया है लेकिन इसका मतलब ये थोड़े है कि हम भी उनके साथ वैसा ही बर्ताव करें । हेजल की आवाज में जरा भी डर नहीं था ।
अच्छा तो आप बताइए मुझे क्या करना चाहिए ? वो टेबल के ऊपर झुक आया ।
हम लीगल एक्शन ले सकते हैं उनके खिलाफ , वहाँ की गवर्मेंट से शिकायत कर सकते हैं या एक टीम भेजकर उन्हें फिर से सोचने किए मजबूर भी कर सकते हैं।
सना … ये सब करने में कितने दिन लगेंगे जरा बता तो अपनी दोस्त को ।
सर यही कोई एक हफ्ते से दो हफ्ते ।
और उनके खिलाफ कैंपेन करने में ?
यही कोई 4- 6 दिन ।
समय भले ही कम लगे लेकिन पैसा तो इतना नहीं खर्च होगा जितना आप लोग इस false news को फैलाने में खर्च करेंगे । मैं अगर आपको एक सलाह दे सकती तो जरूर कहती कि उन फर्म्स के पीछे पड़ने या फॉल्स न्यूज फैलाने की जगह ये पैसा हमें लेदर के alternatives को एक्सप्लोर करने में करना चाहिए ।
मुझे क्या करना चाहिए क्या नहीं इसकी सलाह तुमसे लेने की जरूरत नहीं है। मेरे लिए पैसा मायने नहीं रखता उन लोगों ने धोखा देने की कोशिश की है और मैं उसका बदला ले रहा हूँ। तुम्हें तो अच्छी तरह पता ही है मेरी कंपनी के साथ जो बुरा करने की सोचता है मैं उसके साथ कितना बुरा करता हूँ। हर्ष कुर्सी से उठ खड़ा हुआ ।
अब आप बिजनेस में अपना पर्सनल एगो ला रहें हैं लेकिन बिजनेस ऐसे नहीं किया जाता । किसी को घुटनों पर लाना और बात होती है और किसी को पैर तोड़कर अपाहिज बना देना दूसरी । आप जो है वो दूसरी बात को follow कर रहे हैं।
अरे वाह! आज 12 साल हो गएं है इस कंपनी को चलाते हुए आज पहली बार किसी ने कहा है कि मुझे बिजनेस करना नहीं आता है। एक लड़की जिसकी ये पहली जॉब है वो मुझे सिर्फ इसलिए समझा रही है क्योंकि उसके पास कैंब्रिज की डिग्री है ! शायद तुम्हें पता नहीं हैं कि मैं भी हॉवर्ड यूनिवर्सिटी से पास आउट हूँ। हर्ष हेजल के ठीक सामने खड़ा हो गया । हेजल डरी तो नहीं लेकिन उसे तुरंत कुछ बोलते भी नहीं बना ।
This is the Corporate world यहाँ छोटी मछलियाँ अगर ज्यादा उछलने की कोशिश करे तो कोई शार्क उन्हें निगल जाती हैं। शुक्र है कि मैं उन्हें घुटने पर ला रहा हूँ कोई दूसरी कंपनी होती तो अब तक उन्हें खरीद कर वहाँ पे अपना शॉपिंग मॉल खड़ा कर चुकी होती । तुम्हारे लिए बेहतर होगा बिजनेस एथिक्स पर ध्यान देने के बजाय अपने काम पे ध्यान दो । हर्ष उसके सामने से निकल कर केबिन के बाहर चला गया ।
हर्ष का लैपटॉप , कोट और अपना पर्स संभाले हुए सना हेजल के पास आई।
अभी मुझे शूट के लिए जाना पड़ रहा है , मैं तुमसे शाम को मिलती हूँ । देखो तुम सर की बातों से बिल्कुल भी परेशान मत होना। सना ने प्यार से उसके गाल छुए तो हेजल की आँखें भर आईं।
सना…! बाहर से तेज आवाज सुनते ही वो बाहर की तरह भागी ।
नवल ने जैसे ही सना का msg पढ़ा वो तुरंत हेजल से मिलने आ गया । वैसे तो नवल ही जब तब उसको msg कर देता था आज पहली बार उसने अपनी तरफ से text किया था । भले ही अपनी दोस्त की देखभाल करने के लिए किया हो लेकिन किया तो सही ।
क्या बात है आज श्रेया नहीं दिखाई दे रही है ? हेजल श्रेया और ऋषभ की तिगड़ी साथ ही बैठती थी आज बीच की सीट खाली देख कर नवल ने हेजल से पूछा। वो कुछ नहीं बोली तो ऋषभ ने जवाब दिया ।
Sir ! She is on her period leave.
अच्छा तभी हेजल का चेहरा उतरा हुआ है। अपनी दोस्त के बिना मन नहीं लग रहा है न तुम्हारा ?
नहीं सर ऐसी कोई बात नहीं है । बस काम की वजह से थोड़ा थकी हुई हूँ।
तो थोड़ी देर रेस्ट ले लो बाहर घूम टहल आओ । ऋषभ तुम हेजल को बाहर लंच के लिए क्यों नहीं ले कर चले जाते ?
सर मैं ? इस वक्त ? अभी ..? ऋषभ की आवाज अटकने लगी ।
हाँ क्यों नहीं ।
नहीं सर इसकी कोई जरूरत नहीं है। वैसे भी भूख नहीं लगी है जब लगेगी तो कैंटीन में जाकर खा लूंगी ।
Come on! Office Canteen का खाना तो रोज ही खाती हो एक दिन बाहर का भी खा लो ।
हेजल … चलते हैं न यार आ जाएंगे खा कर आधे एक घंटे में । देखो सर भी परमिशन दे रहें हैं अब तो । ऋषभ ने भी रिक्वेस्ट की ।
लेकिन अगर हर्ष सर को पता चल गया कि हम office hours में बाहर खाने गएं हैं तो उन्हें बहुत गुस्सा आएगा ।
कैसे पता चलेगा ? सर तो हैं नहीं यहाँ और हम में से कोई अपना मुँह खोलेगा नहीं । उसके बाकी कॉलीग्स ने भी उसे बाहर जाने के लिए फोर्स किया ।
सभी जानते है उसके साथ आज जो हुआ । अब कोई भी नहीं चाहता की वो किसी भी तरह की टेंशन ले और फिर से अपनी तबियत खराब कर बैठे ।
अगर सर को पता चलेगा तो मैं सम्भाल लूँगा। नवल ने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कहा ।
लो अब तो लंच ब्रेक शुरू होने में भी पाँच मिनट रह गएं हैं। अब ऋषभ के साथ चली जाओ तो ठीक वरना आज हम लोग तुम्हें टिंडे खिलाएंगे।
काफी दिनों के बाद हेजल किसी खुली जगह में आई थी। यहाँ आने के बाद उसे अहसास हुआ कि इस ब्रेक की उसे कितनी जरूरत थी । एक गहरी साँस लेकर वो कुर्सी के सहारे टिक कर बैठ गई।
क्या खाओगी ?
जो भी तुम खिला दो क्योंकि मेरे पास बिल पे करने के पैसे नहीं हैं।
मेरे पास तो हैं और मेरे रहते तुम्हें बिल पे करने की क्या जरूरत है भला ।

नहीं यार आज तक खुद अपने पैसे देती आईं हूँ हर जगह। लेकिन पिछले डेढ़ दो महीनों में एकदम भिखारी बन गईं हूँ। कभी कभी तो लगता है ऐसी बुरी जगह फंसने से अच्छा था कि डैड की ही बात मान लेती मैं ।
डैड की बात मानती तो और बुरा लगता तुम्हें । पहले उनके कहने पर शादी कर लेती फिर उन्हीं लोगों के दबाव में बच्चे करने पड़ते और फिर तुम्हारी जिंदगी घनचक्कर बना देती तुमको ।
शादी ? तुम्हें कैसे पता लगा मेरे डैड यही कहते हैं मुझसे ?
Indian dad mentality.. सभी जानते हैं। तुम्हारे डैड कुछ अलग कहते हैं क्या ?
No , same thinking. खाना टेबल पर आते ही हेजल ने बात और न बढ़ाकर खाना शुरू कर दिया ।
इस बार का बिल तुम दे रहे हो अगली बार का मैं दे दूंगी।
No need ! मुझे Basic Curtsey तो दिखाने दो यार।
अपनी basic curtsey तुम अपनी गर्लफ्रेंड या वाइफ के लिए बचा कर रखो । वरना इसके चक्कर में मैं दोबारा आऊंगी भी नहीं तुम्हारे साथ ।
अच्छा बाबा तुम ही बिल पे करना नेस्ट टाइम का । चलो अभी अपने खाने पर ध्यान दो ।
ऋषभ वो हमारी मॉडल जेन हैं क्या ?
मॉल तो बहुत बड़ा बना हुआ था लेकिन रेस्टोरेंट काँच की दीवारों से बना होने के कारण ग्राउंड फ्लोर पूरा क्लियर दिख रहा था। आज कोई शूट हो रहा था यहाँ इसीलिए लिमिटेड पीपल्स की एंट्री अलाउड थी । HVS का Identity card गले में लटका होने के कारण उन दोनों को अंदर आने से नहीं रोका गया था। इतनी कम भीड़ होने के कारण जेन को पहचान लेना हेजल के लिए कोई मुश्किल काम नहीं था ।
हाँ हैं तो जेन मैडम ही । ऋषभ ने भी कुर्सी मोड़ कर उनकी तरफ देखा ।
जानती हो Top model है हमारी कंपनी की और सर की फेवरेट भी इसीलिए थोड़ा ज्यादा एटीट्यूड में रहती हैं।
वो इधर ही आ रहीं हैं शायद ।
आने दो हमें क्या ?
हमें उन्हें अपने साथ वाली सीट ऑफर करनी चाहिए ?
“धत तेरे की ..! एक तो बड़ी मुश्किल से मौका मिला था हेजल के साथ बाहर आने का उसमें भी किसी और की एंट्री हो गई । “ऋषभ ने मन में ही सोचा ।
नहीं उनका टेबल खुद ही बुक होगा।
लेकिन वो क्या सोचेंगी हमें एक बार उठकर उन्हें वेलकम तो करना चाहिए ।
Look at me ! ऋषभ ने उसका चेहरा पकड़ कर अपनी तरफ घुमा लिया ।
तुम्हें उन्हें देखने की कोई जरूरत नहीं है तुम सिर्फ मुझे देखो । उन्हें पता ही नहीं चलेगा कि हम कौन है ? ऐसा तो है नहीं कि हमें देखते ही वो HVS HVS करने लगेंगी। ये बड़े लोग इतनी जल्दी किसी को नहीं जान पाते हैं समझी ।
लेकिन मैं तो जानता हूँ । ये सख्त आवाज हर्ष की थी ।
दोनों ने एक साथ ऊपर सर उठाया । ऋषभ का हाथ अब भी हेजल के गाल पर था ।
तो काम के टाइम पर डेटिंग हो रही हैं!
No sir ! हेजल ऋषभ का हाथ हटाकर खड़ी हो गई। वो भी अपनी कुर्सी से उठ गया ।
नहीं सर हम बस लंच करने आएं थें । वेटर बिल ले आना प्लीज।
बिल मैं पे कर दूँगा तुम दोनों तुरंत ऑफिस पहुंचो।
नहीं सर मैं कर दे रहा हूँ न ।
तुम अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर मुझसे ऑफिस में मिलो । इससे ज्यादा बहस मुझे सुननी नहीं है।
Mind your language mr. Seth ! हेजल ने बहुत गुस्से से जवाब दिया और अपना पर्स उठाकर निकल गई। उसके पीछे ऋषभ भी गया ।
रेस्टोरेंट से वो चाहे जितने गुस्से में निकली हो लेकिन हर्ष के केबिन तक पहुंचते पहुंचते उसका सारा गुस्सा ठंडा पड़ चुका था ।
नवल हर्ष को समझाने आया था लेकिन सना की जलती आँखें और हर्ष का चढ़ा हुआ पारा देख कर वो वापस लौट आया ।
सुबह तो आप मुझे लेक्चर दे रही थी बिजनेस एथिक्स पर अब बताइए काम के समय पर बाहर डेट पर जाना आपके वर्क एथिक्स में आता है क्या ?
सर मैं फिर से कह रही हूँ कि हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। बार बार डेट वर्ड यूज करने से हम कपल नहीं हो जाएंगे। अगर कपल होते भी तो ये आपका मैटर नहीं था। आप सिर्फ हमें ऑफिस के टाइम पर बाहर जाने के लिए डांट सकते है एक दूसरे को डेट करने के लिए नहीं ।
Sir Sorry आगे से ऐसा नहीं होगा । मैंने ही जिद की थी बाहर चलने के लिए । इसमें सारी मेरी ही गलती है हेजल की नहीं । ऋषभ अपने हाथ पीछे बांधे खड़ा हुआ था।
सर गलती हम दोनों की ही बराबर है । मेरा मन नहीं था कैंटीन में खाना खाने का , टिफिन आज लेकर नहीं आ पाई थी तो बाहर खाना खाने चली गई।
Oh God फिर से एक प्रॉब्लम ! तुम्हें मुझसे प्रॉब्लम है , हमारे वर्क कल्चर से प्रॉब्लम हैं, हमारी एथिकल और मॉरल वैल्यूज से प्रॉब्लम है यहाँ तक कि तुम्हें हमारे यहाँ के खाने से भी प्रॉब्लम हो गई है! एक काम क्यों नहीं करती 20 लाख का बॉन्ड भर कर इस्तीफा दे दो । कम से कम तुम्हारी समस्या तो खत्म होगी यहाँ से । हर्ष ने हाथ में पकड़ी हुई फाइल इतनी तेजी से टेबल पर पटकी की बाहर तक भी आवाज गई ।
सर वो 20 लाख रुपए ला सकती तो कब का इस्तीफा दे चुकी होती । Please सर इस बार जाने दीजिए आगे से कोई गलती नहीं करेगी । सना ने हिम्मत करके हर्ष को समझाने की कोशिश की ।
मिस सना अगर आपको अपनी दोस्त की तरफदारी करनी है तो आप भी इस्तीफा दे सकती हैं। रही बात इनकी तो इनके तेवर तो ऐसे है जैसे इनके पिताजी ने राजकुमारियों की तरह पाला है इन्हें । हम सब की औकात ही नहीं है कुछ जो इन्हें बोल सके । तो जाएं अब उन्हीं से 20 लाख लेकर आएं , अपनी राजकुमारी के लिए इतना तो कर ही सकते हैं न ! क्यों ? उसने हेजल पर ऐसा तंज कसा कि वो तिलमिला कर रह गई ।
बात सिर्फ उसकी होती तो तो वो अभी ये नौकरी छोड़ देती लेकिन अब सना भी इसी से जुड़ी है और ये नौकरी ही है जिससे सना का पूरा परिवार सुकून से जिंदगी बिता सकता है। वो थोड़ी देर तो उसी तरह सर झुकाए खड़ी रही फिर कुछ सोच कर उसने हर्ष की तरह देखा ।
So…ory ..s…i.r ..! सिर उठाते ही उसकी आँखों में रुके आँसू एक सीधी रेखा में बहकर गालों से नीचे गिर गएं। इतना कहकर वो केबिन से बाहर निकल गई । हर्ष ने जब उसे ऐसा देखा तो एक दम से फ्रिज हो गया । न उसे कुछ बोलते बना और न वो हेजल को रोक ही पाया ।
आपको ऐसा नहीं करना चाहिए था । मुझे नहीं पता उनके पिताजी के पास पैसे हैं या नहीं लेकिन हम लोग मिलकर जरूर इतने पैसे इक्कठे कर सकते हैं। ऋषभ भी इतना कहकर केबिन से निकल गया ।
सना ने कुछ नहीं बोला धीरे धीरे कदमों से दरवाजे के पास पहुंची और फिर हर्ष की तरह देखा । वो अपने दोनों हाथों के सहारे टेबल पर आधा झुका हुआ खड़ा था ।आपको उनके फादर को बीच में नहीं लाना चाहिए था
सर ! किसी की जिंदगी के उस पहलू को कभी भी उखाड़ना नहीं चाहिए जिस हिस्से को आप जानते तक नहीं हो। सना दरवाजा खोलकर बाहर निकल गई ।
Thanks for Reading 🙏 Wait for Part 5
Read more stories like this…..
- ‘My simple Husband ! Dilemma of a wife’ love story
- Second wedding night! Husband Wife Short Romantic Story
- Enemies to lovers-dark romance love series last part 9
- Enemies to lovers-dark romance love series 8
- Enemies to lovers-dark romance love series pt-7
- Enemies to lovers-dark romance love series pt-6
- Enemies to lovers-dark romance love series pt 5
- Enemies to lovers-dark romance love story part 4
- Enemies to lovers-dark romance love story pt-3
- ”I love my mafia friend” Dark romance love story. pt-2
- Enemies to lovers-dark romance love story. pt-1
- “My Neighbor’s Wife” A dramatic dark romance love story part- 1
- My Neighbor’s Wife” A dramatic dark romance love story part- 2
- Doctor patient romantic love story part 1
- Doctor patient love story in Hindi part 2
- Doctor patient love story in Hindi part 3
- The Wedding Night । love story of Arranged Couple
- When gangster meets Mafia… An Unexpected Dark Romance love story 1
- Love triangle – Funny Romantic love story In Hindi