Office Romance! SEO & Secret girl Love Story pt 5

Office Romance! SEO & Secret girl Love Story pt 5

Office Romance! SEO & Secret girl Love Story  चौथे पार्ट में आपने पढ़ा कि ऋषभ हेजल को लंच टाइम थोड़ा पहले बाहर खाना खिलाने के लिए ले जाता और वह उन्हें हर्ष मिल जाता है, वापस ऑफिस आकर हर्ष हेजल को खूब डांटता है और उसे पर्सनल लाइफ को लेकर बहुत कुछ कहा और उसके father को भी बीच में इंवॉल्व कर दिया, अब आगे ….

सर आपको हुआ क्या है ? ये जो आपने इस लड़की के साथ किया वो क्यों किया ? सच बताइएगा आप अभी तक उस ईमेल के लिए उसे सजा दे रहें हैं न ! सबके जाने के बाद नवल आ गया हर्ष के केबिन में ।

देखो नवल मुझे काम को लेकर कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होती है ये तुम अच्छी तरह से जानते हो । हर्ष चुपचाप फाइल्स उलटने पलटने लगा था ।

Oh really ! जहाँ तक मुझे याद है अभी 4 महीने पहले ही राकेश फेक लीव एप्लीकेशन दे कर आपको गर्लफ्रेंड के साथ शॉपिंग करते हुए दिखा था , उसे तो अपने कुछ नहीं कहा था बल्कि हाथ मिलाकर उसकी मंगनी की बधाई दी थी ।

एक बार श्रेया आधा काम छोड़ कर एयरपोर्ट चली गई थी अपने पेरेंट्स से मिलने उसे भी कुछ नहीं बोला आपने। मुझे भी आपने कई बार No smoking area में सिगरेट पीते देखा है उसका क्या ? सारी सख्ती उस लड़की पर ही क्यों ? आज तक तो किसी एम्प्लॉय को बिना गलती के आपने डांटा तक नहीं और एक वो है जिसे रोज बिना गलती के बेइज्जत ही करते जा रहें हैं।

मैं बेइज्जत नहीं कर रहा हूँ उसे समझे ।
तो क्या कर रहें हैं उसके साथ जरा बताइए ।

मुझे…मुझे खुद नहीं पता कि क्या कर रहा हूँ? क्यों कर रहा हूँ ? उसकी किस बात पर गुस्सा आ रही है मुझे ? हर्ष झुंझला कर कुर्सी पर झूल गया।

लंच ब्रेक से सिर्फ 40 मिनट लेट थे वो दोनों उसके बाद भी आप अपने गुस्से पर काबू नहीं रख सके । वैसे तो वो जा ही नहीं रही थी अगर मैंने जबरदस्ती न भेजा होता तो शायद जाती ही नहीं बेचारी । मेरे भरोसे गई थी मैं ही उसे प्रोटेक्ट नहीं कर सका । मैं जा रहा हूँ अपना काम करने अगर आपको थोड़ा भी अपने दोगले बर्ताव पर पछतावा हो तो हेजल को बुला कर माफी मांग लेना । नवल जाने को हुआ तो हर्ष ने पीछे से आवाज दी ।

नवल… ये ऋषभ क्या हेजल का ब्वॉयफ्रेंड है ?
ये जानकार आप क्या करेंगे ? उसकी प्रोफेशनल लाइफ वैसे भी ठीक नहीं चल रही है अब आप पर्सनल लाइफ भी खराब करना चाहते हैं! नवल अपनी बात खत्म करके वहाँ रुका नहीं।

सना को msg किए , कई कॉल्स किए लेकिन कोई जवाब नहीं आया । यहाँ तक कि नवल का नंबर भी सना ने ब्लॉक कर दिया । नवल बस अपनी सफाई देना चाहता था लेकिन सना ने उसे एक मौका तक नहीं दिया। जब नवल को कुछ समझ नहीं आया तो वो रात दस बजे उन दोनों के अपार्टमेंट में पहुंच गया ।

दरवाजा खोलते ही नवल को देख कर सना भड़क गई ।
देखिए मेरी दोस्त आपकी वजह से रो रही है । आप प्लीज मेरे सामने न आइए वरना मैं आपको बहुत भला बुरा सुना दूंगी। सना ने दरवाजा बंद करने की कोशिश की तो नवल ने हाथ रख दिया ।

तो सुना दो जो भी मन में आएं कह दो लेकिन एक बार मुझे सफाई देने का मौका तो दो सना ।
सर आप मेरे सीनियर हैं इसीलिए आपसे प्यार से कह रही हूँ कि चले जाइए यहाँ से ।
भूल जाओ कि मैं तुम्हारा सीनियर हूँ। मैं सिर्फ दोस्त की हैसियत से आया हूँ तुम्हारा गुस्सा झेलने।

10-12 दिनों में दोस्ती नहीं हो जाती सर ! इससे पहले नवल कुछ कहता सना पूरी ताकत से दरवाजा बंद कर देती है।
रात 12 बजे के करीब हेजल को सुला कर जब सना खिड़की बंद करने आती है तो देखती है बिल्डिंग के सामने खड़ी कार के सहारे पीठ टिका कर नवल ऊपर की ओर ही ताक रहा है। एकदम से सना की दिल पसीज गया । वो खिड़की बंद करके बाहर जाने के लिए मुड़ी लेकिन हेजल के चेहरे पर नजर पड़ते ही सब कुछ पहले जैसा कठोर हो गया ।

love

उसने अपना फोन उठाया और नवल को अनब्लॉक करके कॉल किया ।
गलती हो गई यार । अगर मुझे पता होता कि वो दोनों रेडेक्स मॉल निकल जाएंगे और सर वहीं पर शूट करवा रहें होंगे तो मैं उन्हें भेजता ही नहीं । कॉल रिसीव करते ही नवल अपनी सफाई देने लगा।

सर क्या हम बाद में बाद करें , इस वक्त मैं कुछ सोच नहीं पा रही हूँ । प्लीज आप घर चले जाइए।
क्या तुम सच में यही चाहती हो ?
हाँ। सना ने फोन काट दिया ।

सुबह 8 बजे से पहले ही ऋषभ और श्रेया सना के फ्लैट पर आ गएं थें। सना उन लोगों के लिए नाश्ता बनाने लगी। श्रेया भी किचन में पहुंच गई।
तुम तो रोज ही नाश्ता बनाती हो हेजल के लिए क्या आज मैं बना दूँ ? सना ने उसके इस सवाल पर घूर कर उसे देखा ।

“बड़ी आई मुझसे मेरी दोस्त को छीनने वाली ऊंह!” मन में ही बुदबुदा कर सना बहुत प्यार से बोली –
तुम मेहमान हो हमारी , मैं ये काम तुमसे नहीं करा सकती हूँ। हाँ अगर हेजल कभी तुम्हारे इधर आएं तो तुम जरूर कुछ बना के खिलाना उसे । अभी तो तुम बैठो चलकर । मैंने हेजल को उठा दिया है वो बस आती ही होगी ।

कल अगर मैं वहाँ होती तो ये सब नहीं होता ।
मुझे भी पहले लगता था कि उस दिन जब ईमेल करते हुए वो पकड़ी गई थी अगर मैं वहाँ होती तो ऐसा नहीं होता। लेकिन सच बात तो ये है जो होनी होती है , होकर ही रहती है।
हाँ तुम ठीक कहती हो ।

 

नाश्ते की टेबल पर चारों लोगों के जमा होते ही ऋषभ ने एक बैग हेजल की तरफ सरका दिया।
इसमें 20 लाख रुपए हैं।

क्या ? ये रुपए कहाँ से आएं ? हेजल हैरान रह गई ।
4 मेरे हैं, 3 श्रेया के हैं और तीन लाख मनोहर ने दिए हैं।
और बाकी के दस लाख ? सना ने पूछा ।

वो … दरअसल .. नवल सर ने दिए है । उन्होंने कहा हैं कि और जरूरत लगे तो वो और पैसे भी….
तुम लोग सच में इतने पागल हो क्या ..? ऐसा कौन करता है यार ! अभी मुझे सही से जानते भी नहीं होगे तुम लोग.. और मेरे लिए इतना सब कुछ…. !! हेजल दोनों हाथों में मुँह छुपा कर रोने लगी ।

अरे तुम रोओ तो मत न ..! श्रेया ने उसे चुप कराने की कोशिश की तो सना उठकर उसके पास गई और उसे सीने से लगा कर चुप कराने लगी।
ऋषभ तुम ये पैसे सबको वापस कर दो जाकर । उसने  रोना बंद किया और बैग वापस कर दिया ।
लेकिन क्यों ? जॉब नहीं छोड़नी तुम्हें ?

जॉब क्यों छोड़नी है एक खडूस बॉस की वजह से ? चलो छोड़ दिया और दूसरी नौकरी कर ली । लेकिन वहाँ का बॉस और खड़ूस निकला तो ? वहाँ तो तुम लोग भी नहीं होगे मुझे संभालने के लिए । इतना कहते-कहते हेजल फिर से श्रेया और सना से लिपट कर सिसकने लगी ।

हर्ष को उम्मीद नहीं थी कि सना आज जॉब पर आएगी लेकिन वो आई भी और अपने काम पर लग भी गई।
सर ! मैंने सारा मैटीरियल नवल सर के हैंडओवर कर दिया है । आज जो आर्टिकल्स छपने है और जो एक्सपर्ट्स इंटरव्यू है वो सब नवल सर ही मैनेज करेंगे।

उम्मीद है तीन दिन के अंदर ही वो दोनों फर्म्स हमारी कंपनी से माफी भी माँग लेंगी ।
हाँ नवल इन सब मामलों में एक्सपर्ट है ।

सर आपकी ग्रीन टी ..! मोनिका अंदर कप लेकर आई उससे लेकर सना हर्ष के आगे कप रख देती है और फिर से अपनी डायरी खोल लेती है।

सर हमारे स्नीकर्स के नेक्स्ट कलेक्शन को लॉन्च करने के लिए हमें दूसरा मॉडल चाहिए होगा । संजय ने मूवी साइन की है तो उसे डेट्स की प्रॉब्लम्स रहेगी अगले 6 महीने तक ।

Wow ! सना ऐसा क्यों न किया जाए कि किसी एक्टर से ही नए कलेक्शन की एड शूट कराई जाएं ?
Ok sir ! मैं बात कर के देखूंगी आप रिकमेंडेशन लिस्ट बनवा दीजिएगा ।
हाँ मेरे दिमाग में कुछ नाम हैं।
आज एक बजे आपको Fashion in कंपनी के SEO से भी मिलना है और….

सना…! पूरी तरह फाइल्स में डूबी सना को बहुत ही हिम्मत करके हर्ष टोक पाया ।
जी सर ?

मुझे लगता है कि मैंने कल जैसा बिहेव किया वैसा नहीं करना चाहिए था हेजल के साथ । मैं उससे माफी मांगना चाहता हूँ। क्या करूं ?
अगर माफी मांगना चाहते हैं तो माफी मांगे ।

लेकिन कैसे ?
जैसे केबिन में बुलाकर फटकार लेते है वैसे ही केबिन में बुलाकर माफी भी माँग सकते हैं।

मुझे शायद उनके पिता का नाम बीच में नहीं लाना चाहिए था और तब तो बिल्कुल भी नहीं जब उनके बारे में कुछ पता नहीं है मुझे ।
यही बात तो मैंने कल भी आपसे कही थी ।

वैसे क्या सच में अपने पिताजी का जिक्र उसे हर्ट करता है। क्या उन्होंने कुछ बुरा किया है हेजल के साथ ? I mean ….
नहीं सर मुझे तो नहीं लगता कि कुछ बुरा किया है उन्होंने। अभी भी उनसे हफ्ते एक बार बात तो जरूर होती है उसकी फोन पर ।

सिर्फ हफ्ते में एक बार ? मैं तो हफ्ते में एक बार डैड से मिलने जाता हूँ और बात रोज रात को सोने से पहले जरूर करता ही करता हूँ।
शायद दोनों बाप बेटी अपनी-अपनी जिंदगी में बहुत मशरूफ हैं तभी । मेरी खुद अब्बू से 2 दिन में बात जरूर होती है पर हेजल को कभी ऐसा करते नहीं देखा ।

करते क्या है हेजल के पिताजी ? अगर तुम्हें पता हो तो क्या तुम मुझे बताना चाहोगी ?

पंजाब से है उसके डैड वहीं शायद कोई छोटा सा सैलून है। उसी से हेजल को पढ़ाया लिखाया है इस काबिल किया है कि वो अपने पैरों पर खड़ी हो सके ।
अगर उनके डैड छोटा सा सैलून चलाते हैं तो उनके पास इतना पैसा कहाँ से आया कि अपनी बेटी को UK भेज सके 5 सालों के लिए ? स्कॉलरशिप का जिक्र उसके डॉक्यूमेंट में मिलता नहीं है। मुझे लगता है कि लोन लेकर उसे बाहर पढ़ने भेजा गया था ।

सर इतनी जानकारी तो नहीं है क्योंकि वो अपने डैड की बातें मुझसे शेयर नहीं करती हैं।
Umm हो सकता है लोन चुकाने को लेकर ही कोई कॉन्फ्लिक्ट हुआ हैं दोनों के बीच ।
हाँ हो सकता है ।

तुम एक काम करना अभी हेजल को मेरे पास भेज देना जाकर ।
Ok sir ! सना जाने को हुई लेकिन कुछ सोचकर वापस टेबल के पास आ खड़ी हुई।
क्या हुआ ? हर्ष ने उसकी तरफ देखा ।

सर बहुत प्यारी लड़की है वो । सभी से बहुत प्यार करती है , इज्जत देती है सभी को । वो किसी अनजान के लिए भी अपनी पर्स का आखिरी रुपया भी खर्च कर सकती हैं। मुझे ही देखिए कोई खास पहचान नहीं हुई थी उससे लेकिन उसने सगी बहन की तरह मदद की मेरी ।

उसकी जितनी भी सेविंग्स थी मुझे और मेरी फैमिली को स्टेबल करने में खर्च कर दी । एक बार मेरे साथ शॉपिंग पर गई थी , अचानक से बारिश होने लगी तो अपना कोट भिखारी को पहना दिया । घर तक पहुंचते-पहुंचते ठंड से उसे बुखार चढ़ आया था । सर सच में वो बहुत कोमल दिल की है उस पर गुस्सा करने के बजाय आप उसे समझने की कोशिश करेंगे तो वो आपको भी बहुत प्यारी लगेगी जैसे ऑफिस में बाकी सब को लगती है।

मैं पूरी कोशिश करूंगा उससे नरमी से पेश आने की । हर्ष ने ये बात सर झुका कर कही थी । ऐसा लग रहा था कि वो अपनी शर्मिंदगी छुपाने की कोशिश कर रहा हो।

हेजल जब केबिन में आई उस टाइम हर्ष चहलकदमी कर रहा था । उसे आता देख कर डेस्क से टेक लगाकर खड़ा हो गया ।
I just wanted to say Sorry ! मुझे पता है मैंने जो कल किया वो मुझे बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए था। मैं तुमसे पूरे दिल से माफी मांगता हूँ… अगर तुम कहोगी तो मैं Compensate करने को भी तैयार हूँ।

नहीं इसकी कोई जरूरत नहीं है सर । आपने जितना कहा है उतना ही काफी है मेरे लिए ।
नहीं मैं सच में Compensate करना चाहता हूँ एक बार तुम जो चाहो कह कर तो देखो ।

सर मुझे जब कुछ चाहिए नहीं तो क्या बताऊं ! बस इतनी रिक्वेस्ट करना चाहती हूँ कि ऐसे बिना जाने किसी लड़की को किसी लड़के की Girlfriend न बोला कीजिए। मुझे पता है सना ने भी आपको कुछ कहा होगा उसकी तरफ से माफी मांगते हुए मैं बस चाहती हूँ कि उसपर गुस्सा मत निकालना । वो पहले से ही परेशान रहती है। बस सर ! Thank You for Your Kind Words !

हेजल जाने लगी तो हर्ष ने उससे पूछा –
मुझे लगा तुम और ऋषभ डेट कर रहे हो क्योंकि वहाँ ज्यादातर कपल्स ही जाते हैं। लेकिन तुम लोग डेट नहीं कर रहे हो न ?
इससे पहले हेजल कुछ जवाब देती नवल डोर पर दस्तक दे चुका था।

कैंपेन शुरू होने के दो दिन के भीतर ही यूएस और बंग्लादेशी फर्म्स के दर्जन भर से ज्यादा ईमेल्स और कॉल्स आ चुके थे । HVS जैसी बड़ी कंपनी के “Third Class Leather” बोल देने के बाद कई लोकल कंपनीज ने अपना कॉन्ट्रैक्ट उनके साथ रोक लिया था।

हर्षवर्धन ने अपनी सारी शर्तें मनवा कर , एडवांस के पैसों से ही उन फर्म्स का लेदर खरीद लिया। आगे उनके साथ काम करने के सारे कॉन्ट्रैक्ट खत्म करते हुए मीडिया में “Some mistakes ” बोल कर अपने लगाए सारे इल्जाम वापस ले लिए ।

अब भी गुस्सा हो मुझसे ? सना को आता देख नवल लॉबी में ही उसके आगे खड़ा हो गया ।
सर आप ! Good Morning sir ! एक हाथ से अपनी कॉफी संभालते हुए दूसरा नवल के आगे बढ़ाया। नवल ने उससे हाथ मिलाया तो पर फिर छोड़ा नहीं ।

सर मुझे ऊपर जाना है । सना ने हाथ खींचने की कोशिश की।
मुझे भी । नवल ने उसका हाथ पकड़े हुए ही लिफ्ट में एंट्री ले ली ।
तुम्हारा हाथ बहुत छोटा है और क्यूट भी ।

Thank you sir ! सभी लड़कियों के हाथ ऐसे ही होते हैं।
I don’t know ! मैंने कभी नोटिस नहीं किया है।
आपकी गर्लफ्रेंड के हाथ…

गर्लफ्रेंड के हाथ के लिए गर्लफ्रेंड भी तो चाहिए । 30 का हूँ फिर भी सिंगल ही हूँ ।
Don’t be upsate बन जाएगी कोई ।
अभी तक दिल ही नहीं किया बनाने का , लेकिन अभी हो रहा है । वैसे तुम तो 26 की हो न !

Yes ! सर क्या आप मेरा हाथ छोड़ेंगे मुझे कॉफी पीनी है।
ओह सॉरी ! नवल ने हाथ छोड़ दिया ।
क्या मैं तुम्हारा सामान पकड़ लूँ?

नहीं सर , है ही क्या पकड़ने वाला मेरा टिफिन और हैंडबैग…
तो क्या हुआ मैं इसे ही पकड़ लेता हूँ। नवल ने जबरदस्ती उसके कंधे से बैग और उसके हाथ का टिफिन ले लिया ।
सर आप एस्प्रेसो पीना पसंद करते हैं?

love

Oh I Love Espresso...! कहते हुए नवल ने उसके हाथ से कॉफी ले ली और उसी स्ट्रॉ से पीने लगा जिधर से अभी सना पी रही थी।
सर मेरा ये मतलब नहीं ..था..वैसे… ।

लेकिन अभी तुम्हीं ने तो ऑफर की !….नहीं की थी क्या? Sorry मुझे लगा… लो वापस ले लो …!
नवल ने उसकी तरफ अभी कॉफी बढ़ाई ही थी कि लिफ्ट तीसरे फ्लोर पर खुल गई । लिफ्ट खुलती तो कोई दिक्कत नहीं थी मगर सामने हर्ष पूरी टीम के साथ खड़ा था , सबसे बड़ी दिक्कत यही हो गई।

हर्ष ने उन दोनों को देखा , उन दोनों ने हर्ष को । नवल के हाथ में सना का बैग लटक रहा था और वो दोनों एक ही कॉफी शेयर करते हुए दिखाई पड़े । सना तुरंत लिफ्ट से बाहर आ खड़ी हुई।

एक्चुअली सर ये मुझे लॉबी में मिलीं तो हम साथ ही चले गएं। लिफ्ट बार बार झटके ले कर चल रही थी तो मैंने सोचा कि इनका सामान भी …मैं ही पकड़ लेता हूँ।

लो कल से टाइम से आना देखो सर को तुम्हारी वजह से मीटिंग में लेट हो रहा है । लिफ्ट से बाहर आते ही नवल ने अपनी रोबीली आवाज में ऐसे दिखाया कि लिफ्ट में कुछ हुआ ही नहीं है।

It’s Ok ! हर्ष ने अपने चेहरे पर रुमाल रख के अपनी स्माइल छुपा ली थी ।

सर मैं अपने काम पर लगता हूँ, आज मुझे भी लेट हो गया है। अपनी कलाई पर बंधी घड़ी में टाइम देखने की एक्टिंग करते हुए नवल वहाँ से खिसक गया।
सना ! मेरे लिए भी एक americano लेकर नीचे मिलो, क्योंकि मीटिंग के लिए लेट हो रहे हैं।
सर लेकिन आप तो ग्रीन टी ….?

love

एक दिन तो मैं भी कुछ अलग ट्राई कर सकता हूँ न ।
Ji sir …ok sir…sorry sir… ! सना हड़बड़ी में क्या बोलती हुई गई खुद उसकी भी समझ में नहीं आया ।

Thanks for reaching Wait for Part 6

 

Read more stories like this…..

Leave a comment