Office Romance! SEO & Secret girl Love Story pt 6
Office Romance! SEO & Secret girl Love Story के पिछले पार्ट में आपने पढ़ा कि हर्ष हेजल और ऋषभ को साथ देखकर थोड़ा चिढ़ जाता है और हेजल पर बहुत गुस्सा करता और उसके डैड के इसमें इंवॉल्व कर लेता , लेकिन गलती का अहसास होते ही वह हेजल से माफी मांग लेता है। इधर लिफ्ट में नवल सना की झूठी कॉफी उसके हाथ से लेकर पी लेता है और जैसे ही लिफ्ट लिफ्ट खुलती है सामने हर्ष मिल जाता है और वह अपनी हंसी रोक नहीं पाता है। अब आगे……..
- Office Romance! SEO & Secret girl Love Story part1
- Office Romance! SEO & Secret girl Love Story part2
- Office Romance! SEO & Secret girl Love Story part3
- Office Romance! SEO & Secret girl Love Story part4
- Office Romance! SEO & Secret girl Love Story part5
HVS Company के कुछ A- 5 स्टोर्स पर सोशल एक्टिविस्ट और एनिमल लवर्स ने प्रोटेस्ट कर दिया । हर्ष के पहुंचने तक स्थिति सामान्य हो चुकी थी । बाहरी मैदानों में लगे फव्वारों , मार्बल स्टेच्यू और पार्क्स को थोड़ा बहुत नुकसान पहुंचा था बस । सिर्फ HVS ही नहीं कई नामी गिरामी फैशन इंडस्ट्री की कंपनियों में ऐसे छिटपुट प्रोटेस्ट दिखाई पड़े थे ।
A-5 स्टोर के बाहर प्रोटेस्ट होने के बाद हर्ष गहरी सोच में डूब गया था । उसने एक अर्जेंट मीटिंग बुलाई और जिसकी प्रेजेंटर हेजल को बनाया गया ।
सर मैंने अभी तक इस पर रिसर्च भी नहीं की है। मुझे कुछ दिनों का टाइम तो दीजिए ।
आज सिर्फ प्रपोजल रखना है पूरे बोर्ड के सामने । उसके बाद जो काम करना है वो तुम धीरे धीरे भी कर सकती हो। मुझे पता है तुम आज भी कर लोगी । हर्ष बोर्ड रूम में घुसने से पहले उसके कंधे थपथपा गया ।
कुछ समय पहले हमारी एम्प्लॉय हेजल ने मुझे ये सजेस्ट किया था कि लेदर की जगह हमें उसके alternatives की तरह ध्यान देना चाहिए । आज वो इसी बात को हम सबको अच्छे से समझाना चाहती हैं। मैं चाहता हूँ कि आप लोग उनकी बात ध्यान से सुने और अगर सभी लोग सहमत होंगे तो हम इस तरफ बढ़ेंगे । हर्ष ने सभी की तरफ बारीकी से देखा ।
तो हेजल प्लीज अपना प्लॉन शेयर कीजिए । नवल ने उसे प्रोजेक्टर की तरफ बढ़ने का इशारा किया ।
हेजल कुर्सी से उठ तो गई लेकिन उसके पैर थोड़े से डगमगा रहे थे।
कंपनी के CEO , COO , Voice Chairman , अटॉर्नी, हेमंतवर्धन सर के सेक्रेटरी, सारे HR टेबल के चारों तरफ बैठे हैं। उसे इन सब से फर्क नहीं पड़ रहा उसे सिर्फ हर्ष से डर लग रहा है अगर जरा सी भी चूक हुई तो आज फिर पूरे ऑफिस के सामने उसकी इंसल्ट कर दी जाएगी।
“You can do it !” सना ने इशारे से हर्ष की कुर्सी के पीछे खड़े खड़े ही थम्स अप किया ।
सबसे पहले मैं आप लोगों को दिखाना चाहती हूँ कि हमें लेदर मिलता कैसे हैं। Please watch carefully !
हेजल ने स्क्रीन पर जानवरों के कुछ ऐसे फोटो दिखाए जिनमें वो मारे- काटे जा रहे थे। उसके बाद उसकी खाल निकाल कर किस तरह पानी और केमिकल्स डालकर उस खाल को क्लीन किया जा रहा था ।
I know It is very disturbing but सच्चाई तो यही है और जाने अनजाने फैशन इंडस्ट्री इस क्रुएलिटी को और बढ़ावा दे रही हैं । हम इसे एकदम से तो खत्म नहीं कर सकते लेकिन धीरे धीरे कम तो कर सकतें हैं। ये देखिए । हेजल ने अगली स्लाइड ओपन की ।
ये कुछ रिपोर्ट्स है जो क्लेम करतीं हैं कि 2030 तक लेदर प्रोडक्ट्स में 2010 के मुकाबले भारी गिरावट देखने को मिलेगी । इसके कुछ मेन रीजंस हैं – एनिमल्स की घटती आबादी , लोगों की अवेयरनेस , फैशन के बदलते ट्रेंड्स और ग्लोबल वार्मिंग । इसीलिए जरूरी है कि अब हम लेदर का Use कम कर दें ।
लेदर की जगह हम उसके अल्टरनेटिव्स जैसे – Celium , Mirum , Cork , Synthetic Leathers , Vegan Leather और भी ऐसे तमाम ऑप्शंस हैं जो हम इस्तेमाल कर सकते हैं। हेजल एक एक ऑप्शन दिखाती गई और साथ ही उनकी खूबियां भी गिनाती गई । कैसे क्या करना होगा , कितना टाइम लगेगा , बजट क्या जाएगा उसने सब डिस्कस किया ।
हम Old Leather products को recycle करके उसे काम में ला सकतें हैं। Door to door Leather weste collection या बाहर के देशों से भी फैशन वेस्ट को इंपोर्ट करके हमारी कंपनी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
Meeting खत्म होने के बाद सभी का रिस्पॉन्स पॉजिटिव था । हेजल खुश थी कि सभी को उसकी presentation पसंद आई मगर ये खुशी ज्यादा देर की नहीं थी। जैसे ही सना ने उसके पास आकर कहा –
“मिस हेजल आपको सर ने केबिन में बुलाया है।” हेजल के चेहरे का रंग उड़ गया । अब क्या गलती हो गईं उससे?
वो घबराती हुई हर्ष के केबिन में पहुंची और पहुंचते ही अपना पक्ष रख दिया ।
Sir मैंने आपसे पहले ही कहा था कि atleast मुझे प्रिपेयर करने के लिए 3 दिन का टाइम तो दीजिए । अब आपने आधे घंटे पहले बताया तो इतनी जल्दी इतना बड़ा प्रोजेक्ट मैं कैसे conclude करती ऐसे में कुछ गलतियाँ तो हुई होगी । मैं उसके लिए Sorry बोलती हूँ , आगे से नहीं होगा ।
बोल चुकी ? हर्ष ने उसे थोड़ा तिरछी नजरों से देखा ।
जी सर बस इतना ही कहना था । हेजल शांत होकर खड़ी हो गई ।
तुम्हारी हिंदी इंग्लिश बहुत ज्यादा मिक्स हो रही थी प्रेजेंटेशन के टाइम । आगे आने वाले समय में ये गलती सुधार लेना ।
Ok Sir !
अपनी एक टीम बना लो क्योंकि इस प्रोजेक्ट को तुम लीड करने जा रही हो । हम पहले 25% Non leather products को बाजार तक पहुंचाएंगे । उसके बाद अगर ट्रायल सफल रहा तो ये 75% तक भी पहुंच सकता है।
I don’t have so much experience sir ! आप किसी और को लीड …
मैंने कहा न तुम इस प्रोजेक्ट की हेड होगी । बस तुम्हें जिनके साथ काम करना है उनकी लिस्ट बना कर मुझे दे दो ।
Thanks for this Opportunity Sir . केबिन से बाहर जाते हुए हेजल ने कहा था ।
सुनो हेजल …!
हाँ सर …!
प्रेजेंटेशन काफी बढ़िया थी तुम्हारी । इतने कम टाइम में तुमने इतना बढ़िया किया सोचों अगर थोड़ा ज्यादा टाइम मिल जाता तुम्हें तब क्या ही कमाल कर जाती तुम ।
Thank you so much sir ! हेजल ने सर झुका कर उसका शुक्रिया किया और बिना रुके बाहर चली आई ।
“यकीन करना मुश्किल है लेकिन इस आदमी को तारीफ करनी भी आती हैं!” हेजल के चेहरे पर राहत भरी मुस्कुराहट थी।
शाम तक 5 लोगों के नाम की लिस्ट सना ने हर्ष को थमा दी थी ।
मनोहर , श्रेया , विनीत , ऋषभ , रागिनी …! हर्ष ने ध्यान से पूरी लिस्ट पढ़ी फिर कुछ सोचते हुए ऋषभ के नाम पर लाल मार्क कर दिया ।
सना …ये लिस्ट हेजल को दे दो जाकर । कह दो ऋषभ की जगह अवस्थी जी को एड कर लें।
लेकिन सर ये पूरी टीम युवा लोगों की है । एक्सपीरियंस के लिए मनोहर जी तो पहले से ही ऐड है ।
ये टीम यूथफुल है इसीलिए किसी ज्यादा सीनियर की जरूरत पड़ेगी। मनोहर के 9 साल के एक्सपीरियंस से कुछ नहीं होने वाला । काफी इंपॉर्टेंट प्रोजेक्ट है ये इसमें जरा सी भी चूक हुई तो कंपनी को भारी नुकसान भी हो सकता है। फिर वैसे भी ऋषभ को ऑडिट टीम में कुछ काम करना है तो वो ये प्रोजेक्ट नहीं देख पाएगा ।
सर ऋषभ के रहने से माहौल फ्रेंडली और लाइट रहता उनके ग्रुप का आप चाहे तो विनीत को…
सना तुमसे जितना कहा गया है करो । यहाँ काम ज्यादा जरूरी है दोस्ती निभानी हो तुम्हें या ऋषभ को तो ऑफिस के बाहर निभाया करो ।
Ok सर मैं समझ गई । सना लिस्ट उठाकर बाहर निकल गई।
एक टेक एक्सपर्ट को ऑडिट रुम में क्यों बिठाया गया है ये ऋषभ की समझ से परे हैं। न कहीं कोई घोटाला हुआ है न अभी टैक्स जमा करने की डेट है और न ही लोन लेने की कोई जरूरत …फिर भी उसे पुरानी फाइलों को निकाल कर नए सिरे से pdf file में कन्वर्ट करना पड़ रहा है।
ये काम जो किसी इंटर्न से कराना चाहिए था वो काम एक एक्सपर्ट कर रहा है। इस चक्कर में वो श्रेया और हेजल से भी नहीं मिल पाता है ठीक से । मुश्किल से लंच के टाइम पर उन सब की दो चार बातें हो पाती हैं।
May I ? हेजल ने दरवाजे पर नॉक किया ।
हर्ष कुछ बोला नहीं बस लैपटॉप थोड़ा झुका के उसे अंदर आने को कहा ! दरअसल हर्ष एक इंपॉर्टेंट वेबिनर अटेंड कर रहा था इसीलिए उसने हाथ के इशारे से हेजल को अंदर बुलाया।
Sir I need your signature on this … ! वो अंदर आने के बाद भी दरवाजे के सहारे खड़ी रही । उसके हाथ में एक फाइल थी जो नीचे झुकी हुई थी या हेजल से ऊपर उठाई नहीं जा रही थी ।
अंदर आ जाओ ! हर्ष को माइक म्यूट करके उसे अंदर आने के लिए कहना पड़ा ।
सर मैं कह रही थी कि … । हेजल तीन चार कदम तक चली लेकिन टेबल तक नहीं पहुंच सकी । उसके हाथ से फाइल नीचे गिर गई और वो आँख बंद किए वहीं खड़ी हो गई।
Are You fine ? हर्ष ने अपना लैपटॉप बंद किया और तुरंत उसके पास पहुँचा।
मिस हेजल …! वो उसके बगल में खड़ा हुआ , उसकी नजरें हेजल के चेहरे पर टिक गईं।
हूँ …!
तुम ठीक हो न ? हर्ष ने आहिस्ते से उसकी बांह पकड़ ली।
सर मुझे घर जाने की… I need…half day… ! बोलते बोलते हेजल ने अपने हाथों के बीच सिर को कसके दबा लिया ।
सिर में दर्द उठ रहा है क्या ? हर्ष ने उसके दोनों हाथों को उसके सिर से अलग किया । उसे पता है माइग्रेन का दर्द ऐसे नहीं ठीक होता है, बल्कि उसे और दिक्कत ही बढ़ सकती हैं।
सना…! हेजल ने अपना सिर हर्ष के सीने पर रख दिया । उसका पूरा शरीर हर्ष की बांहों में झूल गया । हर्ष एक हाथ से उसकी पीठ को सहारा देकर खड़ा रहा । वो एक कुर्सी खींचकर हेजल को उसपर बैठाता है ।

जल्दी से ग्लास में पानी लेकर उसे पिलाने की कोशिश करता हैं।
हेजल थोड़ा सा पानी पी कर देखो । उसके सर को अपने हाथ से सहारा देकर ग्लास उसके होठों से लगता है । वो थोड़ा सा पानी पीकर अपना मुंह मोड़ लेती है। दर्द की वजह से उसकी आँखों से आँसू गिरने लगे ।
मोनिका… सना को यहाँ भेजो । हर्ष ने वॉइस मैसेज भेजने के बाद हेजल को दोबारा पानी पिलाने की कोशिश की। दर्द बढ़ने के बाद से हेजल इतनी तेजी से अपना सर दबा रही थी कि उसके बाल तक बिखर चुके थे । हर्ष ने जबरदस्ती उसके हाथों को पकड़ लिया वरना वो अपने बाल भी नोचना शुरू कर देती शायद ।
मैं कर रहा हूँ। उसने आहिस्ते से हेजल के माथे पर अपने हाथ रखे ।
सर आपने बुलाया…! हेजल … क्या हुआ… ! अरे…! तुमने फिर से दवा नहीं खाई है ?… मेरी तरफ देखो …। सना हवा की तरह आकर हेजल के पास खड़ी हो गई। हेजल उसकी गोद में सर देकर रोने लगी।
मैं आ गई हूँ न अभी दर्द ठीक किए देती हूँ।
सना क्या इन्हें हॉस्पिटल ले जाना चाहिए हमें ?
नहीं सर । आप मेरा हैंडबैग ले आयेंगे क्या ?
मैं ….? ओह हाँ क्यों नहीं । हर्ष को एक बॉस होते हुए भी अपनी सेक्रेट्री का काम करना पड़ा ।
सना ने पर्स से एक गोली निकाल कर हेजल को खिलाई।
बस अभी दर्द शांत हुआ जाता है , रोना बिल्कुल मत । सना हेजल को सीने से ही लगाए रही।
क्या इसकी दवाई तुम ही रखती हो ?
नहीं सर ! इसकी दवा कमरे में ही है लेकिन इमरजेंसी के लिए मैं कुछ टैबलेट्स रखती जरूर हूँ। ये अपना खयाल रखने में लापरवाही कर देती है न ।
She’s very lucky तुम्हारी जैसी दोस्त है उसके पास ।
पता नहीं सर वो लकी है या मैं !
वैसे मैं तुम्हें पहले ही बता दूं अबकी बार मैंने इन्हें कोई extra work नहीं दिया है । फिर भी तबियत क्यों खराब हुई ये मैं नहीं जानता हूँ।
मुझे पता है ये अपनी दवा लेना भूल गई होगी। रोज मैं याद दिला देती थी लेकिन आज ऑफिस में काम ज्यादा था तो जल्दी आना पड़ा।
अगली बार भले देर से आना लेकिन दवा खिला कर आना इसे ।
थोड़ी देर में जब हेजल को आराम हुआ तो हर्ष ने हेजल के साथ ही सना को भी हॉफ डे लीव दे दी ।
पिछले कुछ दिनों से जब से प्रोजेक्ट लीड करने का मौका उसे मिला है तब से खुद को साबित करने के लिए वो दिन रात काम करने में लगी रहती थी, इसी वजह से उसे फिर से माइग्रेन का दर्द उठा था ।
हर्ष ने हेजल की तबियत खराब होने के बाद मनोहर और अवस्थी जी को बुलाकर ज्यादा से ज्यादा टॉस्क उन्हें खुद से पूरा करने को कहा । उसने साफ कह दिया कि वो सिर्फ हेजल से सलाह ले सकते है उस पर पूरी तरह निर्भर नहीं हो सकते हैं। उसने प्रोजेक्ट की डेडलाइन भी 20 दिन से बढ़ाकर 30 दिन कर दी थी ।
हेजल को उसके दूसरे महीने की और सना को उसके पहले महीने की बची हुई सैलरी मिली। हेजल का पार्टी करने का प्लॉन था लेकिन सना सबसे पहले उसे डॉक्टर के पास ही ले गई । कुछ दवाओं का फेर बदल कर के फिर से उसकी दवा शुरू कर दी गई ।
कुछ अप्रैल जैसे मौसम की गुनगुनी उदासी और कुछ बदली गई दवाओं के असर से हेजल को अब अच्छी नींद आने लगी थी। ऑफिस में भी उसे 4- 5 कप कॉफी पीनी पड़ जा रही थी ताकि वो जगी रह सके ।
नवल की बहन की सगाई होने वाली है । इसीलिए जब वो हर्ष से सना को साथ में ले जाने की परमिशन मांगने जाता है तो वो मना भी नहीं कर पाता है।
केबिन से बाहर निकल कर कॉमर्स रूम की तरफ जाते हुए हर्ष की नजर डेस्क पर सर रखे हेजल पर पड़ती है।

पहले तो उसे डर लगता है कि कहीं फिर से तो वो बेहोश नहीं हो गई। लेकिन बगला में श्रेया को आराम से काम करता देख वो समझ जाता है कि वो सो ही रही होगी।
श्रेया…! हर्ष ने बहुत धीमी आवाज में बोला था क्योंकि वो हेजल की सीट के पास खड़ा है। उसे देखते ही सारे कर्मचारी अपनी कुर्सी से उठने लगे तो उसने हाथ के इशारे से सबको मना कर दिया ।
सर सो गई है मैं अभी जगा देती हूँ।
अरे नहीं रहने दो । कितनी देर से सो रहीं हैं ?
सर मैं जगा दे रही हूँ न।
It’s OK! अगर ये जग गई तो इसका सर दर्द करने लगेगा । उसने मोनिका को msg किया और एक साथ सभी कर्मचारियों के फोन पर घर जाने के msg आ गएं। अभी सिर्फ चार बजा था , अभी भी डेढ़ घंटे का टाइम बाकी था लेकिन जब छुट्टी ऊपर से अप्रूव होकर आई है तो कोई क्यों ही रुकना चाहेगा। इस फ्लोर पर मौजूद कर्मचारियों को छोड़कर बाकी सभी को इतनी जल्दी छुट्टी हो जाने की हैरानी थी ।
बिना किसी शोर शराबे के कर्मचारी एक एक कर उठ कर चले गए बस श्रेया ही नहीं गई।
तुम नहीं जाओगी ? हर्ष बिल्कुल धीरे ही बोल रहा था ।
सर ! सना नहीं है तो इसे घर छोड़ने जाना होगा । श्रेया भी चुपके से बोली।
कोई बात नहीं मेरा ड्राइवर छोड़ देगा तुम जाओ आराम से ।
Whats up ..! क्या हो ..र.. सर आप ? ऋषभ भी अपना बैग पकड़े हुए आया था लेकिन सामने हर्ष को देख कर ठिठक गया।
Is everything alright? उसने डेस्क पर हेजल को लेटे देखा तो श्रेया से पूछा ।
Yes ऋषभ सबकुछ ठीक है । मैसेज मिल गया होगा तुम आराम से घर जा सकते हो।
नहीं पर हेजल को इस तरह छोड़कर…
हेजल की वजह से ही सबको जाना पड़ा है क्योंकि मैं नहीं चाहता कि उसकी नींद टूटने के बाद उसका सरदर्द हो और इस वजह से सना मुझ पर गुस्सा करे । So You may leave now !
सर मैं उसे घर छोड़ सकता हूँ उसकी नींद भी नहीं टूटेगी।
तुम्हें उसकी फिक्र करने की जरूरत नहीं है , सना आती ही होगी।
Ok sir ! ऋषभ के जाने के बाद श्रेया भी ऑफिस से निकल गई ।
उन दोनों के जाने के बाद हर्ष ने अपना कोट उतार कर उसके चेहरे के नीचे लगा दिया । फिर वहाँ की सारी लाइट्स बंद करने के बाद अपने केबिन में आकर काम करने लगा।
वो काम में इतना मशरूफ था कि उसे हेजल का खयाल ही नहीं आया । रात आठ साढ़े आठ के बीच जब उसे सना की जरूरत पड़ी तब उसे हेजल की भी याद आई। वो तुरंत अपना काम बंद करके नीचे आया।
हेजल अब भी सो रही थी ,उसने चेहरा दूसरी साइड कर लिया था लेकिन वो अब भी गहरी नींद में थी।
हर्ष ने जेब से फोन निकालकर सना को कॉल की । उसने फोन नहीं उठाया ।
कितनी शॉपिंग करेंगे ये दोनों यार ? वो मन ही मन झुंझला गया । थोड़ी देर सोचने के बाद उसने हिचकिचाते हुए बहुत ही सधे हाथों से हेजल को अपनी बांहों में उठा लिया ।
ड्राइवर पहले भी हेजल के फ्लैट तक आया था इसीलिए हर्ष को ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ी।
Wait For Next Part
Thanks For Reading 🙏 🙏
Read more stories like this…..
- ‘My simple Husband ! Dilemma of a wife’ love story
- Second wedding night! Husband Wife Short Romantic Story
- Enemies to lovers-dark romance love series last part 9
- Enemies to lovers-dark romance love series 8
- Enemies to lovers-dark romance love series pt-7
- Enemies to lovers-dark romance love series pt-6
- Enemies to lovers-dark romance love series pt 5
- Enemies to lovers-dark romance love story part 4
- Enemies to lovers-dark romance love story pt-3
- ”I love my mafia friend” Dark romance love story. pt-2
- Enemies to lovers-dark romance love story. pt-1
- “My Neighbor’s Wife” A dramatic dark romance love story part- 1
- My Neighbor’s Wife” A dramatic dark romance love story part- 2
- Doctor patient romantic love story part 1
- Doctor patient love story in Hindi part 2
- Doctor patient love story in Hindi part 3
- The Wedding Night । love story of Arranged Couple
- When gangster meets Mafia… An Unexpected Dark Romance love story 1
- Love triangle – Funny Romantic love story In Hindi