Office Romance! SEO & Secret girl Love Story pt 7
Office Romance! SEO & Secret girl Love Story के पिछले भाग में आपने पढ़ा कि हेजल को फिर से माइग्रेन का दर्द उठता है इस वजह से उसकी दवाई में कुछ बदलाव किए जाते हैं। दवा की वजह से हेजल को दिन में भी नींद आने लगती हैं। एक दिन जब हर्ष उसे ऑफिस में सोते हुए देखता है तो पूरा ऑफिस खाली करा देता है ताकि उसकी नींद पूरी हो सके।
ऋषभ और श्रेया रुकना चाहते थे लेकिन हर्ष उन्हें भी घर भेज देता है। काफी रात में हर्ष को खयाल आता है कि हेजल को घर भेज देना चाहिए इसीलिए वो सना को कॉल करता है। जब वो फोन नहीं उठा पाती तो हर्ष को मजबूर होकर खुद ही हेजल को घर लेकर जाना पड़ता है। अब आगे –
- Office Romance! SEO & Secret girl Love Story part1
- Office Romance! SEO & Secret girl Love Story part2
- Office Romance! SEO & Secret girl Love Story part3
- Office Romance! SEO & Secret girl Love Story part4
- Office Romance! SEO & Secret girl Love Story part5
- Office Romance! SEO & Secret girl Love Story part6
हर्ष हैरान रह गया नवल को सना के साथ किचन में खाना बनाते हुए । उससे भी ज्यादा हैरान नवल और सना हो गए हेजल को हर्ष की गर्दन में चिपक के सोते हुए देखकर ।

इनका बेडरूम कहाँ है ? हर्ष ने स्थिति सामान्य करते हुए पूछा ।
आइए सर मैं ले चलती हूँ। सना अपने हाथ साफ करते हुए किचन से निकल आई । हर्ष जब तक हेजल को लिटा कर वापस आया तब तक नवल अपनी सफाई के लिए तैयार हो चुका था ।
सर हमें शॉपिंग करते हुए काफी थकान हो गई थी। तो मैं बस रेस्ट करने आया था यहाँ फिर भूख लग आई तो….
हाँ बस बस …! अपना डिनर एंजॉय करो । हर्ष ने हल्के अंदाज में कह दिया ।
सर आप भी हमारे साथ डिनर कर सकते हैं क्या ? सना ने बहुत ही विनम्रता के साथ पूछा ।
कुछ भी बोलने से पहले हर्ष ने नवल की तरफ देखा । उसने न में गर्दन हिलाई तो हर्ष को हँसी आ गई ।
Well…! क्या बोलते हो नवल ?
सर मैं क्या बोलूं आपको अगर कोई काम न हो तो आप हमारे साथ ही डिनर कर सकते हैं।
मुझे लगता है दोस्त ही दोस्त के काम आते हैं। मुझे उम्मीद है तुम भी कभी मेरे काम आओगे …लेकिन फिर भी मैं तुम्हारे साथ डिनर नहीं कर सकता हूँ। क्या है न कि मुझे डैड से मिलने जाना है । तुम दोनों इंजॉय करो । हर्ष मुस्कुराते हुए वहाँ से चला गया ।
नवल की बहन की सगाई का इन्विटेशन बड़े लोगों के साथ ही कंपनी के कुछ कर्मचारियों को भी मिला । इसमें सना का पूरा फ्रेंड सर्कल शामिल किया गया था , इसके अलावा कंपनी के कुछ बहुत पुराने एम्प्लॉय भी पार्टी में बुलाए गएं थें।
इधर उधर की तैयारियां करते हुए नवल का पूरा ध्यान इंट्रेंस गेट पर था । सगाई समारोह शुरू होने वाला था लेकिन सना जी तो आती दिखाई ही नहीं पड़ रहीं हैं। इस डर से कि कहीं उन लोगों से पास न गुम गएं हो और उन्हें होटल वालों ने गेट पर ही न रुकवा दिया हो , वो दो बार इंट्रेंस गेट के बाहर चेक करके आ चुका है ।

OH My Goodness….! सना जब आती हुई दिखी तो नवल अपना दिल थाम के रह गया । अब उसे समझ आया है कि अच्छी चीजें हमेशा ज्यादा वक्त क्यों लेती हैं। बला की खूबसूरत लग रही है सना नीले अनारकली सूट में। इतनी ज्यादा खूबसूरत की नवल ने न पीछे देखा कौन आ रहा है और न अगल बगल ही । ऋषभ , हेजल , श्रेया , मोनिका ये सब भी साथ में ही है , इस बात का अहसास ऋषभ के हाथ मिलाने के बाद हुआ ।
सब के सब उनकी बहन के लिए कोई न कोई तोहफा लेकर आएं थें लेकिन नवल को तो सना ही सबसे बड़ा तोहफा लग रही थी।
सर आप यहाँ कब तक खड़े रहेंगे ? हमारे साथ ही हॉल में चलिए । मोनिका ने कहा ।
लगता है सर गेस्ट्स को वेलकम करने के लिए खड़े है। चलो सर को उनका काम करने दो। सना ने सबको चलने का इशारा किया ।
सब एक एक करके अंदर गएं लेकिन सना के जाने से पहले ही नवल ने पीछे से उसका हाथ पकड़ लिया ।
सर…! सना ने तुरंत हाथ छुड़ा लिया ।
बेहद खूबसूरत लग रही हो ! मेरा इतिहास में कोई इंटरेस्ट कभी नहीं रहा लेकिन तुमको देख कर लगता है की कोई मुगल शहजादी आ गई है इस नाचीज़ की महफिल में। ऐसी ही खूबसूरती पर फसाने लिखे जाते होंगे उस जमाने में ।
तारीफ के लिए शुक्रिया सर लेकिन ये कुछ ज्यादा हो गया है।
ज्यादा कहाँ….
आ गएं…आ गए… ! के शोर से नवल ने पलट कर देखा।
HVS Company के फाउंडर और चेयरमैन हेमंतवर्धन सेठ और उनके बेटे हर्षवर्धन सेठ एंट्री ले चुके है । नवल के पिताजी और नवल उन्हें देखते ही उनके स्वागत के लिए गएं। मेहमानों का हुजूम उमड़ के उनकी तरफ ही चला आया ।
हॉल में पहुंचते ही हर्ष की नजर हेजल पर पड़ी। वो अपने दोस्तों के साथ एक टेबल पर बैठी हुई हैं।
Really…! हर्ष को यकीन ही नहीं हुआ कि ये वहीं हेजल है 10 To 6 वाली । उसने क्रीम कलर का लहंगा पहना हुआ है , उसके साथ मैचिंग इयरिंग्स जो कानों से होते हुए उसके भूरे बालों तक गईं हैं। बालों को बहुत ही प्यार से जूड़ा बनाया गया है। गले में नेकलेस है और हाथ में ब्रेसलेट …! उसकी आँखें हर्ष ने कभी नोटिस ही नहीं की थी लेकिन आज जब उन्हें देखा तो देखता ही रह गया ।
भूरी सफेद कांचदार आँखें… ऐसी आँखें जो तुरंत ही किसी को भी अपनी तरफ खींच ले, ऐसी आँखें जो बहुत कम लोगों को ऊपरवाले ने दी हैं, ऐसी आँखें जो ख्वाहिशों से भरी हुई हैं। उसके चेहरे की सफेद चमक और गालों की गुलाबी रंगत , उसकी खूबसूरती को शरबती बना रहें हैं। उसके छोटे पतले होंठ कच्चे सीपी की परत की तरह गुलाबी चमक बिखेर रहें हैं।

रोज किसी न किसी बात पर हर्ष को पागल बनाने वाली लड़की आज अपनी खूबसूरती से उसे पागल बना रही है।
हर्ष… हर्ष..! दो बार आवाज देने पर भी हर्ष ने कोई जवाब नहीं दिया तो उसके डैड ने उसकी तरफ देखा । हर्ष दुनियादारी से बेखबर अपने होश गवां बैठा है , हाथ में ड्रिंक है लेकिन पी नहीं जा रही । उन्होंने हर्ष की नजरों का पीछा किया वो एक टेबल को घूर रहा था …नहीं नहीं ! टेबल पर बैठी सिर्फ एक लड़की को निहारने में लगें हुए हैं ये जनाब तो ।
Sir…! वेटर ने हर्ष को दूसरी ड्रिंक ऑफर करनी चाही लेकिन उसके डैड ने तुरंत इशारे से उसे चुप करा कर आगे भेज दिया ।
मिस्टर हर्ष…! कंधे पर अचानक हाथ रखने पर हर्ष चौक गया और पलट कर देखा । अग्रवाल इंडस्ट्रीज के मालिक आए थे उससे हाथ मिलाने।
अच्छा लगा आपसे मिलकर । उन्होंने हाथ बढ़ाया तो हर्ष ने भी मुस्कुराते हुए हाथ मिला लिया ।
हमें काफी अच्छा लगेगा अगर आप एक बार समय निकाल के हमारे ऑफिस आ जाएं तो ।
कोशिश करूंगा ।
उसके डैड काफी खुश लग रहे थें। अब लोग अनजाने में उन्हें हेमंतवर्धन की जगह “हर्षवर्धन के पिता” कहकर भी संबोधित कर देते हैं। एक बाप के लिए इससे ज्यादा फक्र की बात क्या होगी कि उनको उसकी संतान के नाम से पहचाना जाए। वाकई उनके बेटे ने 12 सालों में वो कर दिया है जो वो अपनी जिंदगी के 30 सालों में नहीं कर पाएं थें।
उनके जाने के बाद हर्ष जब मुड़ा तो हेजल वहाँ से गायब थी और साथ में ऋषभ भी । उसने बेचैन आँखों से चारों तरफ देखा ।
उसके चेहरे की बेचैनी देख उसके डैड बोल पड़े –
तुम्हारा कुछ खो गया है क्या ?
जी..? नहीं तो । ये कहने के बाद भी उसकी नजरें चारों तरफ भागती रहीं।
कपड़ों में कुछ दिक्कत आ रही थी उन्हें तो अपने दोस्त के साथ शायद रेस्टरूम की तरफ गईं होंगी।
आप किसकी बात कर रहें हैं डैड ? मैं कुछ समझा नहीं। मैं तो नवल को देख रहा था उससे कुछ काम है मुझे।
लेकिन नवल तो स्टेज के पास खड़ा है वो देखो ।
अरे हाँ। मैं अभी आया । हर्ष नवल के पास जाने के लिए उठा तब तक वो दोनों वापस आकर अपनी अपनी कुर्सी पर बैठ चुके थे ।
नवल ..!
हाँ सर आपको कुछ चाहिए क्या ? आप वहीं से आवाज दे देते तो मैं खुद आ जाता न ।
मेरी बात सुनो , तुम्हें ये अजीब नहीं लग रहा है?
क्या ?
यही की चार लड़कियों के साथ एक लड़का बैठा हुआ है।
बिल्कुल नहीं क्योंकि वो लड़का उनका दोस्त है और उन चारों लड़कियों को जो अप्सरा बनकर बैठी हुई हैं,प्रोटेक्शन की जरूरत भी है । फिर बाकी टेबल पर भी आपको गौर करना चाहिए ।
हाँ वो तो है लेकिन तुम्हें नहीं लगता कि अगर वो चारों कुछ गर्ल्स टॉक करना चाहे तो उन्हें अनकंफर्ट महसूस होगा ।
मुझे तो वो चारों कंफर्टेबल लग रहें हैं।
वैसे ऐसे में जब लड़कियाँ साथ में बैठती है तो उन्हें अपने दिल की बात करना सबसे ज्यादा पसंद होता है , खास कर अपने ब्वॉयफ्रेंड या क्रश की बातें करना । वो ऐसा इसलिए करती हैं ताकि उन्हें अपनी फीलिंग्स अच्छे से पता चल सके और वो अपनी सहेलियों से अगले स्टेप के लिए एडवाइस ले सके।
तुम्हें तो पता ही होना चाहिए मेल बेस्टफ्रेंड इतनी जल्दी ब्वॉयफ्रेंड नहीं बनाने देते । खैर मुझे क्या मैं चला ..। इतना कहकर हर्ष वापस अपनी टेबल पर आ गया ।
थोड़ी देर बाद उसने देखा नवल उन लोगों के पास गया और ऋषभ से कुछ बात करके उसे अपने साथ ले गया । अब हर्ष को सुकून मिला , लेकिन ज्यादा देर का नहीं । ऋषभ के जाते ही कुछ लड़के आकर हेजल की चेयर के पास खड़े हो गएं। उनको वहाँ से रफा दफा करने के बाद लड़कियों ने फिर से बात करना शुरू किया तब तक फिर एक लड़का अपना फोन लेकर हेजल से सेल्फी लेने के लिए कहने लगा ।
हेजल के नम्रता से मना करने के बाद ही जब वो नहीं माना तो सना को अपनी ऊंची आवाज का इस्तेमाल करना पड़ा ।
“कमाल है पार्टी में इतनी लड़कियाँ हैं, उस टेबल पर भी और तीन बैठी हैं लेकिन सबको हेजल ही पसंद है।” हर्ष मन में ही बुदबुदाया ।
एक तीसरे आदमी को भी उन चारों की तरफ बढ़ता देख हर्ष का पारा चढ़ गया ।
उसने हेजल से कुछ बात की उसने न में सर हिलाया । लेकिन इसके बाद भी वो हटा नहीं बल्कि कुर्सी से चिपक का बात करने लगा । उसने अपना हाथ बढ़ाकर हेजल को छूना चाहा , इससे पहले हेजल कुछ रिस्पॉन्स करती हर्ष ने उसका हाथ पकड़ के मरोड़ दिया ।
आप ये क्या कर रहे हैं मिस्टर हर्ष ..! मैं तो यहाँ इन लोगों से बात कर रहा था। खैर ..! बहुत खुशी हुई आपसे मिलकर । उसने अपना एक सहलाते हुए दूसरा हाथ मिलाने के लिए आगे किया ।
लेकिन मुझे जरा भी खुशी नहीं हुई अब दफा हो जाओ यहाँ से ।
उसकी फटकार सुनकर वो आदमी सर झुका के वहाँ से निकल गया।
सर आप ! आइए न बैठिए । मोनिका ने उसे सीट ऑफर की।
हाँ सर अगर आपको कोई दिक्कत न हो तो आप हमारे साथ बैठ सकते हैं। सना ने मुस्कुराते हुए कहा ।
Thanks ! हर्ष हेजल के बगल में खाली पड़ी कुर्सी पर बैठ गया ।
Thank you sir ! हेजल ने उसकी तरह देखा ।
For What?
अभी जो आपने किया उसके लिए ।
अपने साथ काम करने वालों की देखभाल करना मेरी जिम्मेदारी है , कोई अहसान नहीं ।
Hello बेटा जी ! क्या मैं आपसे दो मिनट बात कर लूँ? कोई आण्टी आकर हेजल के पास खड़ी हो गईं।
जी कहिए । हेजल ने प्यार से जवाब दिया।
दरअसल मैं आपको बहुत देर से देख रही थी । वैसे तो आप चारों बहुत खूबसूरत लग रहीं हैं लेकिन बेटा तुम बिल्कुल चांद जैसी लग रही हो, सबसे अलग। वैसे मेरा बेटा भी बहुत खास हैं दो पेट्रोल पंप हैं हमारे पास….
जो कहना है जल्दी कहिए । हर्ष ने उस महिला को घूर कर उसकी बात बीच में ही काट दी।
बेटा आप इनके भाई हैं? महिला अभी भी मुस्कुरा ही रही है।
नहीं ये हमारे जीजू हैं और उनके पति । अब आपको इनका इंट्रो मिल गया हो तो आगे बढ़िए मेरा मतलब अपनी बात आगे बढ़ाइए। सना ने आंटी जी के मन में उत्पन्न संभावनाएं भांप ली थी।
अगर शादी हो चुकी थी तो पहले बताना था न..! महिला पैर पटकती हुई आगे बढ़ गई। उसके जाते ही तीनों लड़कियाँ हँस पड़ी। हेजल और हर्ष से मुस्कुराया भी नहीं गया।
I am Sorry Sir ! ये तो पागल है, कुछ भी बोल देती है। हेजल ने सफाई पेश की ।
I know ! ऐसे लोगों से ऐसे ही बात की जाती है। अब मैं चलता हूँ। हर्ष कुर्सी से उठ गया ।
नवल ने सना के साथ और बाकी लड़कियों के साथ फोटो खिंचवाई । ऋषभ ने भी अपने ग्रुप के साथ और फिर हेजल के साथ फोटो खींची लेकिन हर्ष बेचारा ऐसा न कर पाया । इसीलिए उसने पार्टी से निकलते वक्त चुपके से अपने फोन में हेजल की एक दो तस्वीरें कैद कर ली । ये जानते हुए भी कि ये छिछोरापन है हर्ष खुद को रोक नही पाया ।
अगले दिन फिर से वैसी रोज वाली सुबह हुई , रोज की तरफ सारे फिर अपने-अपने टॉस्क को पूरा करने में जुट गएं लेकिन हर्ष बहुत गुमसुम रहा । उसका ध्यान भी पूरी तरह से काम पर नहीं लग रहा था। बार बार फोन उठा कर हेजल की तस्वीरों को देख रहा है फिर समय की बर्बादी सोचकर फोन टेबल पर रख दे रहा है। दिल में खिलखिलाती हुई हेजल की तस्वीर उभरती है तो दिमाग में फोटोशूट के लिए कोई मॉडल ।

“ये क्या हो रहा है ? मेरे साथ क्यों हो रहा है? इतनी उलझन क्यों महसूस हो रही है? …. ” हर्ष उठ कर किनारे खड़ा हो गया । बाहर की दुनिया को देख कर अपने भारीपन से निजात पाने की कोशिश की । लेकिन दिल के अंदर जब हलचल उठती है तो बाहर का शोर काबू नहीं कर पाता है जज्बातों पर ।
अपने दिमागी घोड़े दौड़ाने के बाद हर्ष इस निष्कर्ष पर पहुँचा कि ये सब कल रात से शुरू हुआ है। उसका दिल हेजल की तरफ इसलिए जा रहा है क्योंकि उसकी फोटोज हैं फोन में ।
Waste of time… ! Distraction…! हर्ष तुरंत टेबल से फोन उठा लेता है और हेजल की फोटोज डिलीट कर देता है।
I can focus on my work now . वो अपनी चेयर पर राहत की साँस लेते हुए बैठ गया ।
” May I Come In ! ” अभी हर्ष ने अपना काम करना शुरू भी नहीं किया था कि हेजल ने दरवाजे पर अपनी शक्ल दिखा दी।
Yes ! हर्ष ने पेन नीचे रख कर उसके चेहरे की तरफ देखा । “सच में ये लड़की बहुत प्यारी है और खूबसूरत भी , कल रात से अब तक कितना फर्क आया ? कुछ भी तो नहीं बस रात को लहंगा पहने हुए थी और इस वक्त मिडी।”
Sir…! उसने थोड़ा तेज आवाज में पुकारा क्योंकि हर्ष ने पहली बार बोलने पर कोई जवाब नहीं दिया था।
हाँ बोलो ।
सर ये फाइल देख लीजिए । मैंने Live Luxury , Steven’s Fashion , And Rare Beauty Club को ईमेल्स भेजे है । ये ऐसी कंपनीज हैं जो leather का इस्तेमाल कम करती हैं , और UK सहित लगभग 57 देशों में अपने प्रोडक्ट्स बेचती हैं।
मुझे लगता है कि इनमें से किसी के साथ भी हमारी डील फाइनल हुई तो हमारा बहुत सारा समय बच सकता है और मुनाफा भी पहले से ज्यादा होने की उम्मीद रहेगी । हेजल ने अपनी बात खत्म की और हर्ष के जवाब का इंतजार करने लगी।
हर्ष ने फाइल के एक एक पेज को पलट के ध्यान से देखा।
ये सभी UK के Top fashion Brands हैं, ये एक Indian Fashion Company के साथ काम क्यों करना चाहेंगे ?
जैसा कि मैंने बताया 57 देशों में इनके प्रोडक्ट्स इस्तेमाल किए जाते हैं लेकिन इंडिया में अभी तक इनको बड़ा बाजार नहीं मिल पाया है। हमें इनकी हेल्प चाहिए और इन्हें चाहिए इंडिया में मजबूती । इसलिए इन्हें हमारा ऑफर मान लेना चाहिए ।
Good Work ! हर्ष ने फाइल पर सिग्नेचर करके हेजल को फाइल वापस पकड़ा दी।
वैसे तुम्हें बता दूँ एक बार पहले भी हमारी कंपनी ने इनसे कनेक्ट होने की कोशिश की थी लेकिन उन सब का कोई रिस्पॉन्स ही नहीं मिला था ।
सर मैंने अपनी पूरी कोशिश की है। मुझे लगता है रिजल्ट पॉजिटिव ही आएगा । तीन नहीं तो कोई एक ही सही।
तुम अगर ये कर सकी तो तुम्हारा प्रमोशन कर दूँगा।
सर चार महीने में से दो महीने मैं पहले ही यहाँ स्पेंड चुकी हूँ। आपको लगता है दो महीने बाद मैं यहाँ थोड़ा भी रुक पाऊंगी ?
क्या सच में तुम अभी तक उस कॉन्ट्रैक्ट की वजह से ही यहाँ पर रुकी हो ?
नहीं मैं अपने दोस्तों की वजह से रुकी हूँ लेकिन मुझे लगता है कि वो भी ज्यादा दिन रोक नहीं सकते हैं मुझे।
तुम्हें लगता है यहाँ से जाने के बाद दूसरी कंपनी में तुम्हें इतनी आसानी से जॉब मिल जाएगी ? चलो मिल भी गई लेकिन क्या ऐसा माहौल मिल पाएगा ? देखो मैं कॉन्ट्रैक्ट को भुलाने के लिए बिल्कुल तैयार हूँ क्या तुम नहीं भूल सकती एक बार ?
नहीं भूल सकती सर । हेजल ने हमेशा की तरह सहजता से ही जवाब दिया।
Ok ! अब तुम जाओ अगर कुछ रिस्पॉन्स मिले तो मुझे खबर करना । हर्ष ने उसे अनदेखा कर के अपना टैब ओपन कर लिया।
Ok sir ! हेजल केबिन से बाहर निकल गई।
Wait For Next Part
Thanks for Reading 🙏 🙏
Read more stories like this…..
- ‘My simple Husband ! Dilemma of a wife’ love story
- Second wedding night! Husband Wife Short Romantic Story
- Enemies to lovers-dark romance love series last part 9
- Enemies to lovers-dark romance love series 8
- Enemies to lovers-dark romance love series pt-7
- Enemies to lovers-dark romance love series pt-6
- Enemies to lovers-dark romance love series pt 5
- Enemies to lovers-dark romance love story part 4
- Enemies to lovers-dark romance love story pt-3
- ”I love my mafia friend” Dark romance love story. pt-2
- Enemies to lovers-dark romance love story. pt-1
- “My Neighbor’s Wife” A dramatic dark romance love story part- 1
- My Neighbor’s Wife” A dramatic dark romance love story part- 2
- Doctor patient romantic love story part 1
- Doctor patient love story in Hindi part 2
- Doctor patient love story in Hindi part 3
- The Wedding Night । love story of Arranged Couple
- When gangster meets Mafia… An Unexpected Dark Romance love story 1
- Love triangle – Funny Romantic love story In Hindi