Office Romance! SEO & Secret girl Love Story pt 1
एमबीए कंप्लीट करने के एक साल के भीतर ही पहली नौकरी HVS जैसी बड़ी कंपनी में लगना हेजल के लिए मुंह मांगी मुराद मिलने जैसा था । इस एक पोस्ट के लिए करीब 50 लोगों ने इंटरव्यू दिया था लेकिन चयन सिर्फ हेजल का हुआ । कुछ लोग मानते है कि उसमें में टैलेंट था तभी उसे job मिली तो कुछ मानते है कि ये कैंब्रिज यूनिवर्सिटी की डिग्री होने का कमाल है ।
खैर नौकरी चाहे जैसे भी मिली हो लेकिन हफ्ते-डेढ़ हफ्ते भर के अंदर ही हेजल को इस नौकरी को छोड़ने का मन करने लगा है । उसे अपनी जॉब पसंद है लेकिन यहाँ का माहौल और सहकर्मी उसकी समझ के बाहर है। शुरू के दो तीन दिन तो उसने एडजस्ट करने की कोशिश की लेकिन फिर वो समझ गई उससे नहीं हो पाएगा इसीलिए दूसरी कंपनियों में भी अपना एप्लिकेशन भरने लगी।
श्रेया जो यहाँ उसकी कुलीग और दोस्त है । उसने हेजल को कहा था कि ये कंपनी न छोड़े , शुरुआत में दिक्कत होगी लेकिन फिर सब समझ में आने लगेगा ।
श्रेया उसकी सीट के पास ही बैठती ताकि उसे कोई जरूरत पड़े तो हेल्प की जा सके । अपने इसी हेल्पिंग नेचर के चक्कर में हेजल के साथ-साथ उसकी भी क्लॉस लग गई ।
दोपहर के टाइम जब सारे एम्पलाई लंच करने गए थे तब हेजल बैठ कर ईमेल टाइप कर रही थी। श्रेया ने सोचा की वो कोई टास्क पूरा कर रही है, इसीलिए वो भी अपना काम करती रही ।
हेजल पूरी तरह से अपने काम में व्यस्त थी लेकिन पास से आती सैंडल वुडेन जैसी खुशबू से वो डिस्ट्रैक्ट हो गई और गर्दन घुमा कर देखा तो एक लड़का दोनों हाथ बांधे उसकी ईमेल को ही देख रहा है ।

ये क्या नॉनसेंस तरीका है ? किसी के पर्सनल स्पेस में इस तरह आँखें गड़ाना कितना घटिया काम है । हेजल की भड़की आवाज सुनकर श्रेया ने सर उठाया और जैसे ही सामने का नजारा देखा उसके होश हवा हो गया। वो इतनी हड़बड़ी में डेस्क से उठी कि उसका फोन भी नीचे गिर गया लेकिन उसने फोन उठाने की हिम्मत नहीं की ।
ये क्या कर रही थीं आप ?
आपसे मतलब ? हेजल ने लैपटॉप बंद कर दिया ।
हेजल…! श्रेया ने आहिस्ते से उसका टॉप खींचा ।
आपको पता है ये लैपटॉप आपको क्यों दिया गया है ?
आपसे तो बेहतर ही जानती हूँ इस बारे में …
हेजल .. शट अप ! श्रेया ने अबकी कसके चिकोटी काट ली।
अब तुमको क्या हो गया ? हेजल ने गुस्से से उसकी तरफ देखा ।
लड़के ने भी श्रेया को घूरते हुए कहा – “तुम दोनों अभी मेरे केबिन में आकर मिलो ।” इतना कहकर वो चले गए ।
इतनी देर में बाकी सहकर्मी भी अपने अपने यथास्थान आने लगे थे और सब के सब उन दोनों को ही घूर रहें थें।
क्या हुआ यार सब ऐसे क्यों देख रहें हैं? हेजल ने श्रेया से पूछा ।
तुम नई लड़कियों की क्या प्रॉब्लम रहती है यार ? बड़ी जोश में आती हो और कॉरपोरेट कल्चर को अपने घर का हलवा समझ बैठती हो । अब खाओ ये हलवा तुम्हारे साथ- साथ मुझे भी खाना पड़ेगा । श्रेया ने अपना गिरा हुआ फोन उठाया ।
क्या मतलब है तुम्हारा ?
यही की तुम्हें अपने गुस्से पे काबू रखना चाहिए था सामने कौन है ये जाने बिना तो मुंह तक नहीं खोलना था तुम्हें । लेकिन मुझे तो ये समझ नहीं आ रहा कि ऐसा क्या पर्सनल कर रही थी जो सर को इतना गुस्सा आ गया है?
सर? वो हमारे boss हैं…?
जी हाँ! हर्षवर्धन सेठ इस कंपनी के SEO और हमारे Boss है और उन्हें पूरा हक है अपने एम्प्लॉय की गतिविधि पर नजर रखने का खासकर जब मामला ऑफिस के अंदर का हो ।
हेजल अपना सर पकड़ के कुर्सी पर बैठ गई ।
अब बताओगी कि आखिर लैपटॉप में ऐसा क्या कर रही थी जो…
एक दूसरी कंपनी को मेल कर रही थी नौकरी के सिलसिले में ।
क्या ? श्रेया भी कांपकर कुर्सी पर बैठ गई।
दो हफ्ते ..सिर्फ दो हफ्ते में तुमने इतना बड़ा कदम उठा लिया ? मैंने मना किया था ऐसा मत करना लेकिन तुमने मेरी एक बात भी नहीं मानी । मुबारक हो अब तुम वापस UK जा सकती हो क्योंकि यहाँ से Fired होने के बाद कोई बड़ी कंपनी तुम्हें जॉब नहीं देगी । तुम्हारे साथ-साथ मेरा भी करियर तबाह हो गया । श्रेया ने एक गहरी साँस ली और उठ खड़ी हुई।
चलो पूछ कर आते है शांति से निकालेंगे हमें या बेइज्जती करके ।
मिस श्रेया कब से काम कर रही हो यहाँ ?
सर लगभग दो साल…
दो साल और चार महीने …Right?
जी सर !
इसके बावजूद काम को लेकर इतना लचीलापन इतनी लापरवाही ? अगर तुम्हारा मन नहीं लग रहा था मेरी कंपनी में तो तुम्हें job quit कर देनी थी लेकिन तुमने एक नई लड़की को भड़काया और…
Excuse me sir Can I… हेजल ने बोलने की कोशिश की ।
बीच में मत बोलिए ।
लेकिन सर गलती मेरी थी ।
मैंने कहा न तुमसे बाद में बात करता हूँ..
लेकिन आपको मुझसे पहले बात करनी चाहिए क्योंकि गलती मैंने की है ।
श्रेया तुमने बताया नहीं कि क्या प्रॉब्लम है मेरी कम्पनी में? इन्हें तो यहाँ के बारे में कुछ नहीं पता लेकिन तुम तो सब कुछ जानती हो । यहाँ के मैथड , यहाँ का माहौल यहाँ का सिस्टम…
लेकिन मैं नहीं जानती थी । UK में Workplace पूरी तरह अलग था …
तो Uk में ही रहती इंडिया आने की क्या जरूरत थी ? हर्ष टेबल पर हाथ पटक के खड़ा हो गया ।
उसके गुस्से से श्रेया और ज्यादा सहम गई ।
सर sorry! मुझे यहाँ के बारे में इसे बताना चाहिए था। मुझे बिल्कुल भी नहीं पता था कि ये ऐसी गलती करेगी लेकिन मैं आपसे वादा करती हूँ अगर आप हमें एक मौका देंगे तो मैं इसे सब समझा दूंगी ।
तुम्हें लगता है कि तुम लोग एक मौका डिजर्व भी करती हो ?
लेकिन सर मुझे लगता है कि श्रेया जरूर एक मौका डिजर्व करती है । लंच टाइम में मूवी देखना कोई क्राइम नहीं है इससे काम की प्रोडक्टिविटी पर कोई इफेक्ट नहीं पड़ता है । उसकी गलती बस इतनी है कि वो मेरे बगल में बैठी थी क्योंकि मुझे कुछ समझ नहीं आता तो हेल्प करती है मेरी । एक नए एम्प्लॉय की मदद करने के लिए आप उसे सजा दे सकते है बाकी किसी चीज के लिए नहीं ।
मैंने अभी दो दिन पहले ही बोला था श्रेया से की मैं यहाँ जॉब नहीं कर पाऊंगी तो उसने मुझे मना किया था। वो पूरी कोशिश कर रही थी कि मैं यहाँ एडजस्ट हो जाऊं।
So basically सारा कसूर अपने ऊपर ले रही हो ? हर्ष वापस कुर्सी पर बैठ गया ।
हाँ क्योंकि सारा कसूर मेरा ही है ।
श्रेया तुम जाओ, जरूरत लगेगी तो बुला लूंगा ।
सर हेजल को भी साथ ले जाऊं ?
हर्ष ने उसे घूर कर देखा तो वो चुपचाप कमरे से निकल गई।
तुम्हारे रिज्यूमे में लिखा है कि तुमने इससे पहले कहीं जॉब नहीं की है ।
हाँ सर ये मेरी पहली जॉब है लेकिन इससे पहले 6 महीने UK की Live Luxury Company में इंटर्नशिप की है ।
तो वहीं पर जॉब क्यों नहीं की ?
क्योंकि इंडिया वापस आना था ।
या फिर उन लोगों ने तुम्हें सिलेक्ट ही नहीं किया ?
सर क्या ये पर्सनल अटैक नहीं है ?
चलो छोड़ो ! ये बताओ इंडिया आते ही इतनी बड़ी कंपनी में जॉब मिलने के बाद भी अगर तुम खुश नहीं हो तो प्रॉब्लम कहाँ पर है ?
सर मैं इतने सवालों का जवाब नहीं दे पाऊंगी मैं यहाँ से निकलना चाहती हूँ और आप मुझे निकालना चाहते है। बेहतर होगा कि आप मुझे जाने दे…
ताकि तुम किसी दूसरी कंपनी के साथ यही धोखाधड़ी करो जाकर ।
धोखाधड़ी …? सर मैंने सिर्फ एक मेल भेजा था कोई चोरी या नुकसान नहीं किया है इस कंपनी का ।
एक कंपनी में रहते चोरी छुपे दूसरी कंपनी को जॉब के लिए रिक्वेस्ट करना , कॉरपोरेट सेक्टर में ये बहुत बड़ा धोखा माना जाता है । अब अगर मैं चाहूं तो इसी बेस पर न सिर्फ तुम्हें इस कंपनी से निकाल सकता हूँ बल्कि Make sure कर सकता हूँ कि इंडिया की कोई भी टॉप रेटेड कंपनी तुम्हें हायर न करे ।
आप चाहते क्या है मुझसे ?
सिर्फ इतना कि तुम इस कंपनी में काम करो ।
ये जानते हुए कि मुझे यहाँ अच्छा नहीं लगता है ।
हाँ यही जानने के बाद ही तो ये डिसीजन लिया है । अगर मेरी कंपनी तुम्हें नर्क लगती है तो मैं इसमें तुम्हें जलते हुए देखना पसंद करूंगा ।
आप ऐसा नहीं कर सकते है ।
मैं जो चाहूं कर सकता हूँ। अब तुम अगले चार महीने के लिए यहाँ काम करोगी वो भी सिर्फ 14 हजार रुपए की सैलरी पर । अगर तुमने उससे पहले जॉब छोड़ने की कोशिश की तो मैं तुम पर लीगल एक्शन तक ले सकता हूँ।

No way! मेरी सैलरी ही यहाँ 40 हजार है और मैं इससे कहीं ज्यादा कमाने की क्षमता रखती हूँ, इसीलिए मैं जा रही हूँ रिजाइन करके ।
“HVS Company ने अपनी नई जीरो एक्सपीरियंस वाली महिला कर्मचारी जो ज्यादा पैसे कमाने के लिए दूसरी कंपनियों के साथ प्रोजेक्ट लीक करती थी , उसे कंपनी से निकाल दिया है।” क्या कल सुबह तुम ऐसी ब्रेकिंग न्यूज देखना पसंद करोगी ?
Really ? हेजल हैरान हुई ।
It’s Business friend ! हर्ष ने अपने कंधे उचकाए ।
Ok! मैं जॉब नहीं छोडूंगी ।
Who knows कल तुम घर से काम पर ही न आओ इसलिए…! हर्ष ने इतना कहते हुए एक फोन घुमाया ।
थोड़ी ही देर में एक आदमी अंदर आया और टेबल पर डॉक्यूमेंट रख के चला गया ।
इसमें क्या है ?
कॉन्ट्रैक्ट है कि तुम कम से कम चार महीने के लिए कहीं नहीं जा सकती अगर जाती हो तो 20 लाख जुर्माना और 6 महीने अनपेड वर्क करना पड़ेगा ।
हेजल ने कॉन्ट्रैक्ट उठाया और पढ़ा ।
लेकिन इसने ये तो लिखा ही नहीं है कि अगर 4 महीने से पहले आपने मुझे नौकरी से निकाला तो क्या होगा ?
तुम्हें लगता है मैं ऐसा करूंगा ?
Who knows ? हेजल ने उसी के अंदाज में कहा ।
Ok तो ये भी एड करवा देता हूँ। अगर मैंने 4 महीने से पहले तुम्हें निकाला तो मैं तुम्हें 50 लाख रुपए पे करूंगा।
हेजल ने वो कॉन्ट्रैक्ट साइन कर दिया ये जानते हुए भी कि इसमें उसका ही घाटा है। लेकिन कहते है न प्यार और गुस्से में इंसान इतना भावुक हो जाता है कि कोई भी निर्णय क्षणिक आवेग में ले लेता है। साइन करने के बाद हेजल केबिन से निकल गई ।
उम्मीद नहीं थी इतनी ढीठ लड़की इतनी जल्द डर सकती है! चलो अच्छा ही है नए कर्मचारी में इतना डर बना भी रहना चाहिए । कोई और बात होती तो हर्ष खुद ऐसे एम्प्लॉय को धक्के मार कर निकाल देता लेकिन बात कंपनी की इमेज और उसकी एगो पर आ गई थी । एक नई लड़की की इतनी मजाल की उसी के ऑफिस में बैठकर दूसरी कंपनी में जाना अपना सौभाग्य मान रही है !
महीने भर के भीतर ही कैंब्रिज डिग्री होल्डर का कंपनी छोड़कर जाना लोगों के दिल में उसकी कंपनी के लिए शक पैदा कर सकता था। अब इन चार महीनों में वो हेजल या तो बिजनेस की बारीकी समझ जाएगी या फिर बिजनेस करना तक भूल जाएगी ।
हेजल के अकाउंट में मात्र 20 डॉलर पड़े हुए है । सैलरी 40 से सीधा 14 हजार पर आ गई है। फ्लैट का किराया और ग्रॉसरी का सामान निकाल दो तो केवल 4 हजार बच पाएंगे उसके महीने के खर्च के लिए और अगर उसमें भी सना को कोई जरूरत पड़ गई तो परेशानी बढ़ ही जाएगी। काश कि उसे जल्द से जल्द कोई जॉब मिल जाए ।
CA की तैयारी छोड़ो , कोई जॉब ढूंढ लो जल्दी से। सिर्फ चार महीने के लिए उसके बाद फिर मैं सब संभाल लूंगी।
जब हेजल ने सना से ये कहा था तो वो चौंक पड़ी थी । फिर हेजल ने उसे बता दिया कि उसकी सैलरी कम हो गई है।
ऐसे कैसे ? कंपनी ने तो कहा था कि एक्सपीरियंस के साथ- साथ सैलरी भी इंक्रीज होगी यहाँ तो ये लोग घटा रहें हैं।
हेजल ने उसे सारी बात बता दी । उसकी फ्लैटमेट होने के नाते सना हेजल को कुछ नहीं कह पाई । फिर ये भी देखने की बात थी कि इतनी बड़ी गलती नहीं थी जितनी बड़ी सजा दी गई है।
हेजल की सैलरी आधी और काम उससे दोगुना कराया जाता था । सुबह नौ बजे की आई रात नौ बजे तक उसे वापस जाने को मिलता था । कई बार ऐसा होता था कि दोपहर में लंच करने का मौका भी नहीं मिल पाता था । टिफिन वापस आने पर सना जैसे गुस्से का घूंट पीकर रह जाती थी ।
श्रेया पूरी कोशिश करती थी उसकी मदद करने की लेकिन तभी तक जब तक उसके सर हर्ष या उनके खास लोग आसपास न हो ।
लेदर का पूरा स्टॉक देखना , उनका प्राइज चेक करना , पुराने लेदर प्रोडक्ट्स को कस्टमाइज करवाना , फॉरेन कंपनीज का बैकग्राउंड पता करना , डिजाइनर्स की जरूरतों की लिस्ट बनाना , मॉडल्स का पोर्टफोलियो शूट करवाना, पुराने डाटा से नया डाटा कंपेयर करना और मीटिंग के टाइम पर गेट पर खड़े होकर सबको ग्रीट करना .. ये इतने सारे काम हेजल को करना पड़ता था। मैनेजर के लेवल का काम संभालने पर भी उसे पैसे चपरासी वाले के मिलने थे ।
सभी जानते थें कि हेजल से डबल काम क्यों लिया जा रहा है, इसीलिए दया तो सब दिखा रहें थे लेकिन उसके लिए बोल कोई नहीं पा रहा था । वैसे तो कोई भी इतनी नामी गिरामी कंपनी छोड़ना नहीं चाहता था मगर जो एक दो लोग यहाँ से जाने का सोचते थे वो हेजल की हालत देख कर पहले ही सावधान हो गए।
wait for Office Romance! SEO & Secret girl Love Story part 2
- Love Beyond Beauty: An Acid Attack Survivor Love Story
- My trophy Wife ! Romantic Love story in Hindi
- Enemies to lovers-dark romance love story. pt-1
- Enemies to lovers-dark romance love story part 2
- Enemies to lovers-dark romance love story pt-3
- Enemies to lovers-dark romance love story part 4
- ”I love my mafia friend” Dark romance love story. pt-1
- ”I love my mafia friend” Dark romance love story. pt-2
- “I Love My Mafia Friend” a dark romance love story. pt-3
- ”I love my mafia friend” Dark romance love story. Pt-4
- ”I love my mafia friend” Dark romance love story. pt-5
- ”I love my mafia friend” Dark romance love story. Pt 6
- A middle class boy and a rich girl love story in Hindi part 1
- A middle class boy and a rich girl love story part 2
- A middle class boy and a rich girl love story part 3
- A middle class boy and a rich girl love story part 4
- | I kidnap my wife | Husband wife romantic Love story .
- The guardian – A love story beyond societal norms Part 1
- The guardian – A love story beyond societal norms part 2
- “My Neighbor’s Wife” A dramatic dark romance love story part- 1
- My Neighbor’s Wife” A dramatic dark romance love story part- 2
- Doctor patient romantic love story part 1
- Doctor patient love story in Hindi part 2
- Doctor patient love story in Hindi part 3
- The Wedding Night । love story of Arranged Couple
- When gangster meets Mafia… An Unexpected Dark Romance love story 1