Office Romance! SEO & Secret girl Love Story pt 8

Office Romance! SEO & Secret girl Love Story pt 8

Office Romance! SEO & Secret girl Love story पिछले पार्ट में आपने पढ़ा कि नवल की बहन की सगाई में हर्ष हेजल की खूबसूरती का दीवाना हो चुका था वह उसे लगा लगातार पार्टी में देखे जा रहा था उसकी नजारे हेजल से हट ही नहीं रही थी। ऑफिस में वापस आकर वह लगातार हेजल की ही फोटो देखे जा रहा था तभी हेजल कुछ डिस्कस के लिए उसके केबिन में आती है फिर भी वह उस पर से नजरें नहीं हटा पा रहा था अब आगे….

सर…सर …हर्ष सर…! हेजल तूफान की तरह केबिन में घुसी लेकिन सामने हर्ष के साथ दो और लोगों की मौजूदगी देख कर वहीं रुक गई । हर्ष ने उसे गुस्से से देखा तो उसे अपनी गलती का अहसास हुआ ।

Sorry Sir ! हेजल चुपचाप केबिन से बाहर निकल गई।

love story

उन लोगों के जाने के बाद मोनिका ने हेजल को केबिन में भेजा ।

तुमने ठीक ही कहा था कि तुम्हें प्रमोशन नहीं मिलना चाहिए। जिस तरह का Unprofessional Behaviour तुम कभी कभी कर देती हो उसके बाद तो तुम्हें काम पर रखने के फैसले पर भी मुझे सोचना पड़ जाता है। रोज तुम दरवाजे पर नॉक करके आती थी आज ही तुम्हें इस तरह आना था ।

क्या सोचा होगा उन लोगों ने हमारी कंपनी के बारे में ? किस बात की इतनी जल्दी थी जो तुमने एक बार नॉक करना भी ठीक नहीं समझा । केबिन में हेजल के आते ही हर्ष ने उसे डांटना शुरू कर दिया।

Sorry Sir गलती हो गई। मैं Excitement में नॉक करना भूल गई थी , आगे से ऐसा कुछ नहीं होगा।
ये नहीं करोगी तो कुछ और करोगी । एक गलती जो तुम कर देती हो उसे दोबारा दोहराती नहीं बल्कि उससे भी बड़ी गलती करके आती हो।
I am Sorry !

पता है जितनी डांट तुमने खाई है इन दो महीनों में उतनी डांट यहाँ के बाकी लोगों ने दो सालों में भी  नहीं खाई होगी। खैर हटाओ ये सब बातें और ये बताओ यहाँ क्यों आई थी।

कल आपने कहा था कि कोई रिस्पॉन्स आए तो आपको बताऊँ।
तो क्या किसी कंपनी ने ….?

Live Luxurious Company ने हमारी डील में इंटरेस्ट दिखाया है । वो हमारे साथ मीटिंग करने के बाद डिसाइड करेंगे कि उन्हें हमारे साथ काम करना है या नहीं।
Can’t Believe this … Absolutely… Absolutely wonderful Job …!
Thank you sir !

तो कब की मीटिंग बताई है उन्होंने ? Hope इस हफ्ते न हो ।
इस हफ्ते क्यों नहीं सर ?

कल मुझे मॉरिशस के लिए निकलना है एक मीटिंग है। अगर सब कुछ ठीक गया तो एक हजार करोड़ की डील हो जाएगी हमारी।
सर क्या नवल सर भी साथ जाएंगे ?

नहीं ! मैं , शशिकांत और सना जाएंगे । लेकिन ये क्यों पूछा ।

दरअसल मैं सोच रही थी कि जब तक ये मीटिंग हो उससे पहले हम कुछ फ्रेश डिजाइंस खरीद ले ।
जे. मार्था को जानती हो ?

उन्हें कौन नहीं जानता सर ।
पेरिस में उनके शो हो रहें हैं अभी । वो मेरे लिए पहले भी डिजाइन कर चुकी है इसीलिए इस बार भी हमें अपने डिजाइंस बेच देंगी।
Ok sir!

सना सारी बात कर लेगी तुम भी कल की फ्लाइट से निकल जाओ अपने साथ किसी को लेकर । एयरपोर्ट पर ही हमारे लोग मिल जाएंगे और तुम्हें मार्था के पास पहुँचा देंगे।

तो फिर मैं , नवल सर और ऋषभ कल की तैयारी….

जहाँ तक मुझे पता है ऋषभ इस प्रोजेक्ट पर काम भी नहीं कर रहा है। किसी ऐसे को ले जाओ जो इस प्रोजेक्ट से जुड़ा हो । एक काम करता हूँ मैं तुम्हारा और मनोहर का टिकट बुक करवा देता हूँ। नवल तो जा नहीं पाएगा उसे दूसरा काम दिया है ।

Ok sir जैसा आपको ठीक लगे । अब मैं जा सकती हूँ सर ?
हाँ जाओ ।
हेजल जाने को मुड़ी तो हर्ष ने उसे फिर टोक दिया ।

सुनो हेजल …!
जी सर ? वो फिर से रुक गई ।
नहीं..कुछ नहीं जाओ ! हर्ष ने उसे क्या कहने के लिए रोका था ये खुद हर्ष को भी नहीं मालूम था।

मैंने तुम्हारे अकाउंट में 20 हजार रुपए भेजे हैं। सना ने अपना बैग तैयार करते हुए हेजल से कहा ।
क्यों ? मुझे तो जरूरत ही नहीं है। इस ट्रिप का सारा खर्चा तो कंपनी उठा ही रही है।

लेकिन तुम्हारा तो नहीं उठा रही न ! इसीलिए पेरिस घूम के आना और अपने लिए थोड़ी बहुत शॉपिंग कर लेना । मुझे पता है ज्यादा पैसे तो नहीं है पर मेरे पास इतने ही थे।

मुझे नहीं चाहिए तुम ही रख लो न ! हेजल ने पीछे से सना के गले में बाहें डाल दी।

अरे बाबा मुझे कुछ चाहिए होगा तो मेरे साथ भूल गई कौन जा रहा हैं द ग्रेट हर्षवर्धन सेठ । खड़ूस दिखते है पर हैं नहीं । सना ने पलट कर हेजल को गले से लगा लिया।

हर्ष की टीम दो दिन के लिए और हेजल की टीम तीन दिन के Working Trip पर निकली ।

पहले दिन जब हेजल और मनोहर मिलने गएं तो मार्था अपने फैशन शो की तैयारियों में इतना ज्यादा व्यस्त थी कि ठीक से मिल भी नहीं पाईं। उन्होंने अगले दिन का टाइम देकर उन दोनों को भेज दिया । काफी ज्यादा थके होने के कारण बाकी का बचा दिन हेजल ने सोते हुए ही गुजार दिया ।

अगले दिन सुबह उठकर हेजल ने पेरिस की स्ट्रीट्स शॉप्स को विजिट करने का प्लॉन बनाया । मनोहर भी उसी के साथ चल दिया ।

हेजल ने 10,500 यूरो के तीन हैंडबैग खरीदे । जिन पर किसी कंपनी का कोई लोगों नहीं था और डिजाइन भी एकदम यूनिक थी । डिजाइन के बारे में पता करने पर उसे मालूम हुआ कि यहाँ के लोकल्स का कमाल है। छोटे मोटे बुटीक शॉप थोड़े से पैसे देकर ऐसी डिजाइंस खरीद लेते हैं उन लोगों से ।

पर्स लेने के बाद मनोहर ने आसपास के लोगों से किसी रेस्टोरेंट के बारे में पूछा । एक आदमी उसे और हेजल को थोड़ी ही दूर के एक फ्रेंच रेस्तरां में ले गया। दोनों वहाँ  खाना खाने के साथ इन डिजाइंस पर डिस्कस करने के लिए गएं थे।

मीटिंग शुरू होने के 20 मिनट पहले टैब पर हेजल की वीडियो कॉल देख कर हर्ष थोड़ा गुस्सा हुआ ।
That’s the real Unprofessionalism ..! कॉल रिसीव करने के पहले हर्ष बड़बड़ाया ।

हाँ बोलो इस वक्त क्यों कॉल करनी पड़ी तुम्हें ?

सर हम बस मिस मार्था से मिलने के लिए निकल ही रहें थें लेकिन अचानक से मुझे एक आइडिया आया । देखिए सर हम उन्हें एक डिजाइन की कीमत लगभग एक मिलियन डॉलर तक दे देते हैं। मैं मानती हूँ उनका नाम ही ब्रांड है मगर हम ब्रांड नहीं डिजाइन खरीद रहें हैं और डिजाइंस तो कहीं भी मिल जाती हैं। ये देखिए सर …!

हेजल ने मनोहर के हाथ से हैंडबैग लेकर कैमरे के सामने किया । वो दोनों लैपटॉप के सामने कुर्सी पर बैठे हुए थे जबकि स्क्रीन के उधर हर्ष एक बड़े से बोर्ड रूम में बैठा दिखाई दे रहा था। हेजल ने हर्ष को बैग की डिजाइन को बारीकी से दिखाया ।

सर मैं कह रही हूँ कि सारे डिजाइंस उनसे खरीदने की बजाय हम कुछ डिजाइंस लोकल शॉप्स से भी खरीद सकते हैं। इससे न सिर्फ हमें फायदा पहुंचेगा बल्कि लोकल्स को भी काफी हेल्प…..

love story

Hey bebe.. what’s goin … ! पता नहीं अचानक से कहाँ से लड़कों का एक ग्रुप आकर हेजल के पास खड़ा हो गया। मनोहर गुस्से से उठे तो हर्ष ने उसे रोकते हुए कुछ कहा लेकिन उसने सुना नहीं।
सर मैं आपको बाद में कॉल करती हूँ।

हेजल मेरी बात सुनो मैं अपने दोस्तों को कॉल कर रहा हूँ तब तक उन लोगों से तुम दोनों मत उलझो। वो लोग शकल से ही गुंडे लग रहें हैं और तुम लोग भी अनजान जगह पर हो । मुझे जगह का नाम बताओ मैं…!

Belle Femme….! एक लड़के ने हेजल के बालों को सूंघने की कोशिश की तो हेजल ने उसकी गर्दन पकड़ कर टेबल पर पटक दिया ।
पीछे देखो …! हर्ष चिल्लाया तो हेजल तुरंत पलटी और उसकी तरफ दौड़ते आ रहे आदमी के सर पर कुर्सी दे मारी ।

वो और मनोहर मिलकर उन पांचों आदमियों को पीट सकते थे लेकिन किसी ने मनोहर के सर पर बैट मार दिया।

मनोहर भाई…! हेजल ने वही बैट पकड़ के आदमी के मुंह पर मार दी। किसी ने पीछे से हेजल को पकड़ के धक्का दिया और लैपटॉप की स्क्रीन टूट गई।
हर्ष को बोर्ड रूम से बाहर भागता देख सना भी उसके पीछे भागी।

सर 10 मिनट में मीटिंग शुरू होने वाली है सभी लोग आ चुके है ऐसे में आप कहाँ जा रहें हैं?
सना शशिकांत से कहकर मीटिंग पोस्टपोन कर देना अगर न हो पाए तो कोई बात नहीं । हर्ष ने भागते हुए ही कहा।

सर एक हजार करोड़ की बात है सर ऐसे कैसे…
हर्ष लिफ्ट के पास पहुंचते ही ठिठक गया ।

सना वापस जाओ शशिकांत के साथ ही रहना और गार्ड्स इन्हें थोड़ी देर भी अकेले न छोड़ना । अपने पीछे भाग रहे कुछ गार्ड्स को हर्ष ने सना के पास ही रोक दिया ।

“डैड हमेशा क्यों कहते रहते है कि विदेश में कहीं भी जाओ अपने जेट में ही जाओ ।” ये बात आज उसे समझ में आई है जब मॉरिशस से पेरिस के बीच के 11 घंटे के रास्ते को उसने 4 साढ़े चार घंटे में पूरा किया। लेकिन सच बात तो ये है कि ये 4 घंटे भी हर्ष को 40 घंटे के बराबर लगे ।

हॉस्पिटल के कॉरिडोर में भागते हुए हर्ष को देखना हेजल को एक सपने के जैसा लगा। वो वॉर्ड के अंदर जा रही थी लेकिन हर्ष को देख कर बाहर ही खड़ी हो गई ये समझने के लिए कि ये एक सपना है। इतनी जल्दी तो किसी भी कीमत पर हर्ष सर आने से रहें ।

हर्ष भागते हुए आया और उसे खींच कर अपनी बांहों में भींच लिया । 5 फिट 6 इंच की लड़की , 6 फीट 1 इंच के लड़के के सीने में इस तरह खो गई जैसे बड़ी घास में नन्हे तिनके छिप जाते हैं।

डैड और सना के बाद ये तीसरा ऐसा इंसान मिला जिसने इतनी कसके उसे गले लगाया है । यहाँ सना के अलावा भी कोई उसकी इतनी फिक्र कर सकता है उसने सोचा नहीं था। हर्ष की धड़कनें इतनी तेज थी कि कोई पास भी खड़ा हो उसे भी सुनाई दे जाएं। हेजल ने सर उठा कर उसका चेहरा देखने की कोशिश की लेकिन लंबी सी गर्दन के ऊपर उसे कुछ नहीं दिखा ।

थोड़ी देर तक उसे इसी तरह सीने से लगाए रहने पर हर्ष को जब अहसास हुआ कि वो क्या कर रहा है तो उसने तुरंत हेजल को खुद से अलग हटा दिया।

कुछ गलत मत समझना मुझे मेरे ऑफिस के गॉर्ड से लेकर MD तक की फिक्र रहती है। हर्ष अपना मुंह वॉर्ड की तरफ करके खड़ा हो गया।
सर आपको फिक्र करने की जरूरत नहीं है मुझे कराटे आता है । इसीलिए मुझे ज्यादा चोटें नहीं आई पर मनोहर भाई की फिक्र आप कर सकतें हैं।

ज्यादा इंजरीस है उन्हें क्या ?

सर पर चोट है और पेट में चाकू मारा गया है। आप चाहे तो मिल सकते हैं मैं भी उन्हें ही देखने जा रही हूँ।
मैं मनोहर को इंडिया ले जा रहा हूँ, तुम होटल जाकर अपना सामान ले आओ ।

सर आपको लगता है कि मैं unprofessional हूँ लेकिन मैं जानती हूँ कि मैं ऐसी नहीं हूँ। मैं मिस मार्था से डिजाइंस लेने के बाद ही वापस जाऊंगी ।
देखो ये समय जिद करने का नहीं है।

सर मैं बस अपना काम कर रही हूँ।
डिजाइंस कोई और ले आएगा ।
नहीं मैं अपना काम कर सकती हूँ।

ठीक है ! चलो ।
क्या आप भी चल रहे हैं?
जी हाँ हम भी चल रहें हैं अब इसमें भी आपको कोई दिक्कत है?

नहीं तो सर ।
तो फिर ठीक है । हर्ष ने अपने दो गार्ड्स को वॉर्ड के बाहर खड़ा किया और अपने दोस्तों को साथ चलने का इशारा करते हुए हेजल के पीछे चल दिया ।

शशिकांत ने फोन करके बताया कि मीटिंग पोस्टपोन नहीं हो पाई है इस वजह से कोई डील नहीं हो पाएगी । हर्ष के लिए ये बहुत बड़ा झटका था लेकिन फोन कटने के बाद उसने हेजल को कुछ नहीं बताया ।

पेरिस की सड़कों पर हेजल के पीछे पीछे घूमते हुए उसे अच्छा लग रहा था । उसके दोनों दोस्त और गार्ड तक कार में चल रहें थें लेकिन उसे पैदल चलना पड़ रहा था। हेजल कभी इस बुटीक में तो कभी किसी शॉप में घुस जाती थी।

हेजल का फोन लड़ाई के दौरान टूट गया था इसीलिए वो हर्ष से ही सारे काम कह रही थीं।
“इसकी फोटो खींच लीजिए , ये नंबर नोट करिए , उनको कॉल करिए….! ” हर्ष चुपचाप उसकी बातें मानता जा रहा है । इस वक्त वो बॉस कम हेजल का सेक्रेट्री ज्यादा लग रहा है ।

मिस मार्था के डिजाइंस ले लिए , यहाँ के डिजाइंस भी ले लिए अब मैं एक बार इंडिया पहुंचकर वहाँ के लोकल मार्केट्स विजिट करूंगी । सबसे बेस्ट डिजाइंस को हम अपने प्रोडक्ट्स के लिए रखेंगे । हेजल लगातार कुछ न कुछ बोले जा रही थी और हर्ष चुपचाप सुन रहा था लेकिन इस बात पर उसने टोक दिया।

नहीं अब तुम्हें कहीं भी भटकने की जरूरत नहीं है। अगर जरूरत पड़ी तो विनीत और नवल चले जाएंगे ।

लेकिन सर ….

बहस करने की कोई जरूरत नहीं है तुम्हें। अब यहाँ से चलो और सीधा होटल पहुँचो और चेक आउट करो । मैं वहीं होटल के बाहर मिलूंगा ।
हर्ष ने हेजल को कार में बिठा दिया । उसका एक दोस्त चार्ल्स उसके साथ रुक गया और एक दोस्त हेजल के साथ होटल के लिए निकल गया ।
उसे कार से भेजने के बाद हर्ष को अपने लिए टैक्सी लेनी पड़ी । वो चार्ल्स के साथ एक शॉपिंग मॉल में गया और वहाँ से सना को कॉल की ।

She’s your girlfriend right ? चार्ल्स ने मुस्कुराते हुए पूछा था । हर्ष ने उसका सवाल सुना तो थोड़ी गुदगुदी सी महसूस हुई। लेकिन उसने ऐसे जताया कि कुछ सुना ही न हो क्योंकि ‘ न ‘ कहने का उसका दिल नहीं हो रहा था और ‘ हाँ’ कहने के लिए दिमाग तैयार नहीं था ।

कार में बैठे हुए जब हेजल ने हर्ष को टैक्सी से उतरते देखा तो थोड़ी इमोशनल हो गई । एक मिलेनियर बिजनेसमैन उसकी वजह से अपना आराम छोड़कर टैक्सी में सफर कर रहा है।

जब हर्ष कार के अंदर आकर बैठा और उसे सैंडल का बॉक्स थमाया उसमें Cesare paciotti heels थी । ये देख कर हेजल और भी ज्यादा इमोशनल हो गई उसने अपना मुंह दूसरी तरफ घुमाया ।

तुम्हारे हिल्स टूट हुए है , सही से चला भी नहीं जा रहा है इनमें । इसीलिए मैंने सोचा कि दूसरे हील्स ले लूँ। तुम्हें तो यहाँ ज्यादा कुछ पता नहीं होगा इसीलिए मैं ही चला गया।

हेजल ने अपनी आवाज को ठीक किया और अपनी भावनाओं को काबू में करने के बाद वो बोल पाई –
सर मैं ये नहीं ले सकती हूँ ये बहुत ही ज्यादा एक्सपेंसिव है।

मुझे इससे ज्यादा चीप कुछ मिलता तो मैं वही लेता पर मुझे यही मिला अब तुम इसे ही पहन लो ।

सर मैं ऐसे ही आपसे कुछ नहीं ले सकती हूँ और मुझे इसकी जरूरत भी नहीं है। फ्लैट्स पर मेरे बहुत सारे हिल्स रखे है बस रास्ते भर की ही बात तो है । ये आप जेन मैडम या किसी और को दे दीजियेगा ।

Ok लाओ। हर्ष ने हेजल से box मांगा । हेजल ने जैसे ही वापस किया हर्ष ने विंडो से उसे बाहर फेंक दिया।

सर ये क्या किया आपने मैंने फेंकने के लिए थोड़ी बोला था । हेजल ने कार का दरवाजा खोलने की कोशिश की लेकिन दरवाजा लॉक हो चुका था । सड़क पर खड़े उसके दोनों दोस्तों ने पहले तो box उठाने की कोशिश की लेकिन फिर हर्ष की तरफ देख कर समझ गए कि उसने ऐसा क्यों किया है।

अपना सारा सामान रख लिया है न और मनोहर का भी ?
हाँ सर लेकिन मुझे पहले नीचे जाने दीजिए।

ड्राइवर गाड़ी स्टार्ट करो हम सीधा हॉस्पिटल में ही रुकेंगे ।
नहीं प्लीज मुझे वो हिल्स तो उठा लेने दीजिए वरना नुकसान हो जाएगा ।
इतना बड़ा नुकसान पहले ही हो चुका है एक और सही ।

और कौन सा नुकसान हुआ है आपका ?
कोई नहीं! ड्राइवर…..

सर प्लीज…! हेजल ने फिर से रिक्वेस्ट की ।
तुम्हें लेने हो तो मैं उठा सकता हूँ किसी और को देना है तो पड़े रहने दो किसी न किसी को तो मिल जायेंगे ।

हाँ मुझे ही लेना है मैं किसी को नहीं दूंगी । जब हेजल ने लेने के लिए स्वीकृति दे दी तब हर्ष ने अपने तरफ की विंडो नीचे करके चार्ल्स को इशारा किया box उठा कर हर्ष के हाथ पर रख दिया ।

Thanks for Reading 🙏 Wait for the Next Part

Read more stories like this…..

Leave a comment