Office Romance! SEO & Secret girl Love Story pt 10

Office Romance! SEO & Secret girl Love Story pt 10

Office Romance! SEO & Secret girl Love Story के पिछले पार्ट में आपने पढ़ा कि नवल और सना के बीच उस किचन वाले मोमेंट के बाद सना नवल से बहुत नाराज हो जाती है और उसे अवॉइड कर रही थी और नवल उसे शादी का करने के लिए मना रहा था लेकिन बात नहीं बनती है अब आगे…

सना ने रात को खाना नहीं खाया बल्कि गुस्से में छत पर टहलती रही । हेजल उसके पीछे थाली लेकर इधर से उधर घूमती रही लेकिन सना अपनी परेशानी में ध्यान ही नहीं दे पाई की उसके पैर में मोच आई हुई है।जब हेजल दीवार के सहारे खड़ी हो कर अपना पैर दबाने लगी तब सना का ध्यान उसकी तरफ गया ।

उफ्फ…अल्लाह … ये लड़की भी न ! जब मैंने तुमसे कहा था कि खाना खा के सो जाओ तो यहाँ पीछे पीछे क्यों घूम रही हो ? आज सोया नहीं जा रहा ऐसे तो बड़ी जल्दी नींद आ जाती है।

मुझे पता थोड़े था कि तुम और नवल सर किचन में होगे वरना मैं आती ही क्यों ? कल से बेवजह गुस्सा किए जा रही हो । बता भी तो सकती थी कि डेट कर रही हो उन्हें।

खबरदार जो उनका नाम लिया मेरे साथ ! मैं किसी भी ऐसे इंसान को डेट नहीं कर सकती जो सच्चे वादे करने से डरता हो ।
नवल सर तो …

तुम्हारे नवल सर और तुम्हारे हर्ष सर देखना कल मैं किसी की एक भी बाकी नहीं रखूंगी। आज तो हेमंतवर्धन सर के आदमी की वजह से चुप हो गई थी।
अब हर्ष सर ने क्या किया ?

कुछ नहीं तुम खाना खाओ जाकर।
अकेली नहीं खाऊंगी ।

हेजल की लगातार जिद करने की वजह से सना को उसके साथ डिनर करना ही पड़ा ।

सुबह सना अपने कामों को जल्दी जल्दी निबटाने में व्यस्त थी और हेजल अपना टॉप लेकर उसके खाली होने का इंतजार कर रही थी । एक हाथ को अभी भी मोड़ने में उसे दिक्कत महसूस होती है। इसीलिए कल भी सना ने उसे शर्ट पहनाई थी और आज भी उसे ही टॉप पहनाना है।

उसके गुस्से को देखकर हेजल एक हाथ में टॉप फंसाए लिविंग एरिया में ही सोफे पर बैठी रही। सना ने दोनों के टिफिन पैक किए और आकर सोफे पर बैठ गई ।

मैं आज थोड़ा जल्दी निकल रही हूँ और उम्मीद है जल्दी आ भी जाऊंगी ।
क्यों ?

सना…! दरवाजा खुला हुआ था फिर भी नवल ने आवाज देना बेहतर समझा।
सना तुरंत गुस्से में उठ खड़ी हुई उसे हेजल को टॉप पहनाने का भी ध्यान नहीं दिया ।

सना…मेरा टॉप…टॉप…! सना…! हेजल तुरंत सोफे से कूदी और उसके गले से दुपट्टा छीन कर खुद लपेट लिया। जब तक सना को उसे कपड़े पहनाने का खयाल आया तब तक नवल आ गया था लिविंग एरिया में । हेजल धीरे से दुपट्टा लपेटे सोफे के कोने में दुबक गई । लेकिन हेजल पर ध्यान देना तो दूर नवल ने गुलाबी सूट में खड़ी सना को ही देखा ।

जी सर बताइए रातभर में होश आ गया होगा आपको! कल की बातों के लिए पछतावा भी हो रहा होगा सोच रहें होंगे क्यों कह दिया ।

तुमने पूछा था कि अगर शादी से मुकर जाऊं तो तुम क्या करोगी ? नवल की आवाज शांत और स्थिर है ।
तो आप ये बताने के लिए आएं हैं ? अगर जवाब देना था तो कल देते रात भर सोचने के बाद क्यों ?

क्योंकि कल मैं अपनी गन लेकर नहीं आया था । नवल ने अपनी जेब से पिस्तौल निकाल कर सना के हाथों में थमा दी ।
हेजल और सना दोनों हैरान रह गईं। इससे पहले सना कुछ पूछ पाती नवल खुद बोल पड़ा ।

Office Romance

मार देना । जिस दिन जिस पल मैं अपने वादे से मुकर जाऊं मुझे मार देना । किसी पुलिस , कोर्ट कचहरी के भी चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे तुम्हें। उसने अपने कोट से एक नोट निकाल कर उसे भी सना को थमाया ।

ये मेरा सुसाइड नोट है । जिस दिन भी मुझे मारने की नौबत आएं मेरे पॉकेट में डाल देना । इससे ज्यादा मैं तुम्हें ये यकीन दिलाने के लिए कुछ भी नहीं कर सकता कि मैं किस हद तक तुम्हें चाहने लगा हूँ । नवल की आँखों के कोरों से आँसू टपक पड़े ।

सना के हाथों से दोनों चीजें ही छूट कर नीचे गिर गई ।
सर मैं एक मामूली लड़की हूँ आप कैसे मुझसे इतना प्यार कर सकते हैं। सना का गला भी भर आया ।

मेरी नजर से देखो कितनी खास हो तुम । तुम्हारी वजह से शाहरुख की सारी मूवीज देख डाली है वो एक्टर जो मुझे कभी बोरिंग लगता था वो सिर्फ तुम्हारी वजह से मुझे अच्छा लगता है। तुमने मेरी सोच , मेरा दायरा मेरी जिंदगी सबकुछ बदल दिया है सना ….!

I’m sorry मैंने आपको गलत समझ लिया था । सना अपने मुंह पर दोनों हाथ रख के रोने लगी तो नवल ने उसे गले लगा लिया ।
हेजल के लिए यही अच्छा मौका था वहाँ से सरक लेने का।  अपने लंगड़े पैर को संभाल कर वो छुपती हुई अपने कमरे में पहुंच गई ।

दो नए प्रेमियों को डिस्टर्ब करना कबाब में हड्डी बनने जैसा था । इतने रोमांटिक टाइम में जरूरी है कि सना सिर्फ नवल सर के बारे में सोचे अगर वो उसके पास आई तो रोमांस का फ्लो टूट जाएगा ,  इसीलिए हेजल ने अपने फोन से उसे msg कर दिया ।

“मैंने टॉप पहन लिया है, अब तुम सर के साथ आराम से जा सकती हो।”

किसी भी तरह की आवाज न होने पर हेजल ने धीरे से कमरे के बाहर झांका । कोई नहीं दिखाई दे रहा था। वो अपने कमरे से बाहर निकल आई । आज उन दोनों के चक्कर में उसे ऑफिस के लिए लेट हो जाएगा । ऊपर से दोनों ने उसके पैर की हालत क्या कर दी है ! उनकी वजह से उसे बार बार भागना ही पड़ रहा है । अब तो उसे ठीक से चला भी नहीं जा रहा ।

सोफे का सहारा लेकर वो खड़ी हो कर सोचने लगी कि अब इस एक बांह में लटके टॉप को कैसे पहने ?

बाद में पहनेंगे पहले दरवाजा बंद करके आएं । हेजल धीरे – धीरे करके दरवाजे तक पहुंची । उसका दुपट्टा उसने हाथ में लापरवाही से पकड़ा हुआ था। अमूमन इतने टाइम कोई आता नहीं है फ्लैट पर लेकिन आज उसकी किस्मत का सूरज ढंग से उगा नहीं था शायद।

हवा से दरवाजा पहले ही आधा खुला पड़ा इसीलिए  जब अचानक से पूरा खुला तो हेजल हवा के ही धोखे में रही । लेकिन सामने हर्ष को देख कर उसके ही होश हवा वो गए। दोनों एक साथ अलग अलग तरफ पलटे । इतनी तेज घूमने पर हेजल का पैर और बुरी तरह मुड़ गया । अपनी चीख दबाए उसने जल्दी से दुपट्टा लपेटा ।

I’m Really Sorry ! दरवाजा खुला हुआ था इसीलिए मैंने नॉक नहीं किया । हर्ष की पीठ हेजल की तरह थी।
It’s ok सर! मेरी गलती है मैं ऐसे ही दरवाजा बंद करने चली आई । हेजल की पीठ भी हर्ष की तरह थी।
मैं बाहर खड़ा हूँ तुमसे कुछ बात करनी थी ।

नहीं सर बाहर क्यों खड़े होंगे यही बैठिए मैं आपके लिए पीने को कुछ लेकर आती हूँ।

नहीं मुझे ऑफिस के लिए लेट हो रहा है। मनोहर को देखने गया था तो सोचा तुम्हें भी देख लूं ताकि कोई दिक्कत हो तो छुट्टी मिल जाए तुम्हें।
मैं बिल्कुल ठीक हूँ सर आपने मेरी फिक्र की उसके लिए बहुत बहुत शुक्रिया । मैं ऑफिस आने के लिए बिल्कुल रेडी हूँ बल्कि मैं आ ही रही थी कि आप आ गएं।

अब तक हेजल उसकी तरह मुंह करके उसे अंदर आने को बोल चुकी थी । लेकिन हर्ष अभी भी दरवाजे पर ही खड़ा असमंजस में है ।
अगर अभी ऑफिस चल रही हो तो मेरे साथ चल सकती हो, अगर तुम्हें कोई दिक्कत न हो तो । कार में ही हम अपने प्रोजेक्ट पर भी बात कर लेंगे। उसे

दुपट्टे में खड़ा लिपटा देख कर हर्ष अभी भी सोच में था कि ये ऑफिस के लिए रेडी हो चुकी हैं क्या ?
हाँ सर चल तो सकती हूँ लेकिन आपको थोड़ा वेट करना पड़ेगा ।

हाँ क्यों नहीं । हर्ष अन्दर आ गया ।

हेजल को लंगड़ाते देख कर हर्ष समझ गया कि वो अभी भी ठीक नहीं है।

तुम तो चल नहीं पा रही हो । हर्ष उसके करीब आ गया ताकि वो गिरे तो वो सम्भाल सके ।

सर मैं ठीक हूँ। हेजल ने सहारे के लिए सोफा पकड़ा । सोफा खत्म होते ही उसे फिर से सहारे की जरूरत पड़ी तो हर्ष ने अपना हाथ आगे कर दिया।
मैं तुम्हें कमरे तक सहारा दे सकता हूँ क्या ?

हेजल ने हर्ष के चेहरे की तरह एक बार नजरें उठा कर देखा और सर झुका कर चुपचाप उसकी कलाई पकड़ ली।
सना नहीं है क्या ?

अभी थोड़ी देर पहले ही निकल गई है। मेरी वजह से उसे भी ऑफिस के लिए लेट हो जाती इसीलिए मैंने ही कहा जाओ ।
कोई बात नहीं तुम और सना कुछ दिन लेट आ सकती हो।

सर आपने वो 12000 रुपए क्यों भेजे मुझे ? कमरे के पास पहुंच कर वो दरवाजे के सहारे खड़ी हो गई।

क्योंकि वो तुम्हारे थे । तुमने कंपनी के लिए वो डिजाइंस अपने पैसे से खरीदे थे । मेरा फर्ज बनता है कि मैं तुम्हें तुम्हारे पैसे वापस करूं ।
अगर ये फर्ज आपका था तो ये भी बता दीजिए मैं अपना फर्ज कैसे पूरा करूं ? एक हजार करोड़ की डील का नुकसान हुआ है आपका मेरी वजह से वो मैं कैसे दूं?

किसने कहा कि तुम्हारी वजह से हुआ है ऐसा । तुम्हारी जगह कोई और भी होता तो मैं यही करता क्योंकि मेरे कर्मचारी मेरी प्राथमिकता हैं। प्राथमिकता समझती हो ?,

Means Priority ?
Correct ! You all are my priority .

अगर सर आप कर्मचारी को प्राथमिकता दे रहें है तो कर्मचारी का फर्ज है कंपनी को प्राथमिकता देना । हम अपनी कंपनी के लिए इतना तो कर ही सकते हैं न ? मैं पैसे वापस भेज रही हूँ। हेजल लड़खड़ाते हुए अंदर चली गई।

हर्ष दरवाजे के पास ही खड़ा रहा । थोड़ी देर में उसे हेजल की कराह सुनाई दी।
क्या तुम ठीक हो ? उसने बाहर से ही पूछा ।

हाँ सर …! हेजल ने जबरदस्ती अपना टॉप फिट करने की कोशिश की ।
थोड़ी ही देर में जब हर्ष ने उसकी कराह दोबारा सुनी तो उससे रहा नहीं गया ।

हेजल मैं अंदर आ रहा हूँ ! मुझे लगता है तुम्हें मदद चाहिए। हर्ष न चाहते हुए भी कमरे में आ गया । हेजल ने दुपट्टा लपेट लिया था लेकिन वो टॉप अब भी नहीं पहन पाई थी बल्कि वो उसके सिर पर भी अटक गया था ।

दरअसल दो दिन से सना ही कपड़े पहना रही थी क्योंकि मेरे हाथ में हल्की से चोट है आज वो नहीं है तो….! हेजल की आँखों में लाचारी उतर आई । उसे खुद पर गुस्सा आ रहा था क्यों वो इतनी जल्दी इमोशनल हो जाती है। क्या जरूरत थी सना को भेज देने की ! उसके पापा ठीक कहते है कि “उसकी भावनाएं ही उसकी सबसे बड़ी दुश्मन हैं।”

अगर तुम माइंड न करो तो मैं हेल्प कर दूं ?
अगर आप अनकंफर्टेबल न हो तो …

Don’t Worry मैं सिर्फ तुम्हारी मदद कर रहा हूँ इसमें अनकंफर्टेबल होने की कोई बात नहीं है।

हर्ष हेजल के करीब आकर खड़ा हो गया ।
तुम्हारे दूसरे हाथ में चोट है तो गर्दन में पहले क्यों डाल लिया ? ऐसे तो और मुश्किल होगी पहनने में । मेरे हिसाब से तुम्हें without sleeves वाला कुछ पहनना चाहिए था ।

उसके लिए भी सना की ही हेल्प लगती ।

मैं इसे तुम्हारी गर्दन से निकाल रहा हूँ पहले इसे दूसरे हाथ में पहनोगी । हर्ष ने थोड़ा झुक कर उसके सर से टॉप निकाला। फिर दोनों हाथ सीधे करके दूसरे हाथ में भी टॉप की स्लीव चढ़ा दी । उसके बाद टॉप ऊपर सरका कर गले से भी पहना दिया ।

हेजल ने हर्ष के शांत चेहरे को देखा जिसपर न किसी की लालसा नजर आ रही थी और न किसी तरह की असहजता । जब वो 12 साल की थी तो उसके डैड उसे ऐसे ही कपड़े पहनाया करते थे । हर्ष आज उसे अपने पापा के जैसे क्यों महसूस हुआ ? वो तो उसका बॉस है।

लो हो गया अब तुम इसे एक साथ से भी नीचे खींच सकती हो। हेजल की निगाहें हर्ष पर ही टिकी थी अचानक से जब वो बोले तो हेजल हड़बड़ा गई ।
क्या हुआ ? नहीं कर पाओगी क्या ?

कर लूंगी । हेजल थोड़ा टेढ़ी होकर टॉप नीचे करने लगी।

वैसे उनके हाथ में रॉड और बेसबॉल बैट्स थे तुम्हें डर नहीं लगा था । हर्ष फिर से उसकी तरफ पीठ करके खड़ा हो गया।
सोचने का टाइम ही नहीं मिला जो डरती ।

तुम पर किससे अटैक किया था ? कहीं और भी चोट है क्या बॉडी पर ?

ध्यान नहीं दिया था । मेरा फोकस मनोहर भाई को प्रोटेक्ट करने पर था । वैसे तो इतनी ज्यादा चोटें नहीं आई मुझे लेकिन अगर आपके दोस्त वहाँ सही समय पर नहीं पहुंचते तो जरूर मैं भी मनोहर भाई के साथ एडमिट होती ।

देखो भागना कायरता होती है लेकिन हर जगह पर सीना तान के खड़े होना भी तो बेवकूफी ही है। हमें हमेशा टाइम , सिचुएशन और सराउंडिंग देख कर काम करना चाहिए ।

अगर भाई इतना गुस्सा नहीं होते तो मैं बातचीत से मामला हल कर सकती थी। हेजल धीरे से खड़ी हो गई।
हाँ जानता हूँ तुम कर सकती थी। हर्ष ने फिर से घूम कर उसका हाथ पकड़ लिया मगर इस बार बिना इजाजत के ।

हेजल ने कुछ नहीं कहा वो उसका हाथ पकड़े हुए ही अलमारी तक गई।
कुछ और भी पहनना है क्या ?

हिल्स …!

हिल्स ? हिल्स अलमारी में कौन रखता है यहाँ तो कपड़े रखे….! हर्ष की बात पूरी होने से पहले ही हेजल ने हिल्स का box निकाल लिया । ये तो वही हिल्स थी जो उसने दी थी ।

हिल्स पहनते हुए भी हेजल हर्ष का हाथ कसके पकड़े हुए थी शायद दर्द ज्यादा हो रहा था पैर में । हर्ष उसे टोकना चाहता था लेकिन एक बार उन हिल्स में देखने की इच्छा ने उसे रोक लिया । जब हेजल हिल्स पहन के खड़ी हो गई तब हर्ष बोला ।

Wow… बहुत प्यारे लग रहे हैं। लेकिन तुम इन्हें उतार कर स्लीपर्स या फ्लैट्स पहन सकती हो जब तक पैर में सूजन है ।

ऑफिस में फ्लैट्स कौन पहनता है ? ऐसा करना बिल्कुल भी सही नहीं होता है।

UK में जैसा होता था जरूरी नहीं यहाँ भी हो । यूरोपियन कंट्रीज में हील्स पहनना एक फोर्सफुल लॉ है लेकिन मेरी कंपनी में ऐसा कोई भी रूल फॉलो नहीं होता जो एम्प्लॉय के किसी भी तरह के स्वास्थ्य को प्रभावित करे ।

लेकिन सर फिर भी ऑकवर्ड लगेगा ।
मेरे हिसाब से तुम्हें पहन लेना चाहिए ।

हर्ष की सजेशन पर हेजल ने नॉर्मल फुटवियर पहन तो लिए थे लेकिन उसे अजीब ही लग रहा है। स्नीकर्स या जूते पहनने का तो सवाल ही नहीं था एड़ी में सूजन जो इतनी आ चुकी थी।

सीढ़ियों से नीचे उतरते हुए जब हेजल कराह के रुक गई तो हर्ष समझ गया कि पैर में सिर्फ ऊपरी चोट नहीं है।
तुम चल नहीं पा रही हो न ?

ऐसा कुछ नहीं है बस तेज तेज नहीं चला जा रहा ।
गाड़ी में बैठो हम हॉस्पिटल किए निकलेंगे ।

सर हम ऑफिस के लिए पहले ही लेट हो चुके हैं।
मैं कहाँ हूँ?

आप यहाँ हैं मेरे साथ !
तो फिर ऑफिस में ऐसा कोई नहीं बचा है जो तुम्हें डांटे। चलो बेफिक्र होकर बैठ जाओ । हर्ष ने उसके लिए कार का दरवाजा खोला ।

सर एक्सरे कराने की कोई जरूरत नहीं है। हॉस्पिटल पहुंचते ही फिर से हेजल ने हर्ष को मना करना चाहा।

तुम पैसे की फिक्र में अपनी सेहत से मत खेलो समझी। हर्ष ने हल्का सा उसे डांट दिया।
सर आप पहले से ही मुझ पर इतने अहसान कर चुके हैं अब और नहीं ।

मैं कोई अहसान नहीं कर रहा हूँ ये पैसा तुम्हारे PF से कट जाएगा । वैसे भी हजार दो हजार के लिए इतने ड्रामे ठीक नहीं है चलो अब नीचे उतरो । हर्ष ने उसके लिए कार का दरवाजा खोलते हुए फिर से डांटा।

उसे लगड़ाते हुए चलते देख कर हर्ष का मन हुआ कि उसे गोद में उठा ले लेकिन फिलहाल के लिए ऐसा करना दोनों के लिए बहुत अजीब हो जाता इसीलिए वो चुपचाप उसका हाथ पकड़े ही चलता रहा।

Xray में एड़ी के पास ज्वाइंट में दो क्रैक्स दिखे । डॉक्टर ने दवा और रेस्ट की सलाह दी ।

हर्ष अजीब स्थिति में आ चुका है । अगर हेजल को वो छुट्टी देता है तो 5 दिनों के बाद जो मीटिंग है उसमें प्रॉब्लम आएगी । हेजल प्रोजेक्ट की हेड है , उसका हर चीज पर बारीकी से नजर रखना ज्यादा जरूरी है। मनोहर पहले से ही हॉस्पिटल में एडमिट है ।

श्रेया और विनीत कितना सम्भाल पाएंगे इस टास्क को ! अवस्थी जी सारा workload अकेले नहीं झेल पाएंगे । हेजल का ऑफिस आना बहुत जरूरी है वैसे भी Live Luxurious Company में हेजल 6 महीने की इंटर्नशिप करके आई है । उसे वहाँ के इनवायरमेंट की ज्यादा जानकारी होगी । लेकिन हेजल की तबियत… ??

अगर वो हेजल की जगह कोई दूसरा प्रोजेक्ट को लीड करे तो ! लेकिन ये तो नाइंसाफी होगी हेजल के साथ ।

प्रपोजल बनाने से लेकर डिजाइंस डिसाइड करने तक सब कुछ उसने किया है अब इतना सब होने के बाद उसे हटा देना ये तो गलत हो जाएगा ।
ये प्रोजेक्ट सिर्फ हेजल के लिए नहीं कंपनी के लिए भी जरूरी है । पहले ही एक झटका लग चुका है ऐसे में अगर ये डील नहीं हुई तो शायद 10 साल में पहली बार कंपनी की ब्रांड वैल्यू गिर सकती है। सालाना टर्नओवर का ग्राफ नीचे जाएगा , प्रॉफिट इन्वेस्टमेंट के बराबर हो जाएगा।

सर क्या सोच रहें हैं। हल्की सी चोट ही है और मैं चल फिर भी सकती हूँ । हाँ बस थोड़े सहारे की जरूरत पड़ेगी लेकिन मैं ऑफिस में बैठ कर आराम से काम कर सकती हूँ। हेजल शायद हर्ष की उलझन को समझ गई है।

नहीं अगर तुम छुट्टी लेना चाहो तो …!

सर आप नहीं जानते कि इस प्रोजेक्ट के लिए मैने कितनी मेहनत की है । आपके लिए सिर्फ एक डील होगी मेरे लिए मुझे साबित कर दिखाने का मौका है । मैं नहीं चाहूंगी कि ये मौका मुझसे छीना जाए ।

Ok तुम चाहो तो वर्क फ्रॉम होम कर सकती हो ।

आज तो घर से निकल चुकी हूँ तो ऑफिस में ही काम करूंगी । कल जैसा होगा मैं आपको अपडेट दे दूंगी । अब चले ? हेजल ने चलने से पहले खुद ही हर्ष की कलाई पकड़ ली । हर्ष ने मुस्कुरा कर सर झुका लिया ।

ऑफिस पहुँचते ही हर्ष का सामना सना से हो गया। आज का शेड्यूल बताने से पहले उसने हर्ष से ही सवाल कर लिया ।

क्यों किया आपने ऐसा ? क्या सोच कर मुझे महीने दो महीने की सेक्रेट्री बनाया था ? आप मुझसे मेरी दोस्त को टॉर्चर करवाना चाहते थे ?

जिसने भी तुम्हें बताया है पूरी बात नहीं बताई । मुझे लगा नहीं था कि तुम ये जिम्मेदारी ज्यादा दिनों तक उठा सकती हो लेकिन मुझे क्या पता था कि तुम इतनी ब्रिलिएंट निकलोगी। रही बात कि मैंने ये जॉब क्यों दी ? वो इसलिए क्योंकि मैं भरपाई करना चाहता था हेजल के साथ जो किया उसके लिए । मैं ये ऑफर उसे भी दे सकता था लेकिन वो मुझे हमेशा से ही लापरवाह लगी है। इसीलिए मैंने ये किया था ।

हर्ष ने पूरे आत्मविश्वास के साथ थोड़ा झूठ और थोड़ा सच बोल दिया था । उसने ये बात छुपा की उसे हेजल के बारे में ज्यादा जानकारी चाहिए थी जो जाहिर तौर पर हेजल नहीं बताती ।

Sorry Sir! पता नहीं कल से मैं इतना गलत गलत क्यों सोच रही हूँ।
It’s Ok ! जाओ एक कप कॉफी पी लो जाकर आराम मिलेगी तुम्हें ।

सना के केबिन से बाहर जाते ही हर्ष अपनी टाई ढीली करके कुर्सी पर झूल गया।
Wait For Next part

                                                                                                                                                                       Thanks for Reading

Read more stories like this…..

 

Leave a comment