Office Romance! SEO & Secret girl Love Story pt 11
Office Romance! SEO & Secret girl Love Story पिछले पार्ट में आपने पढ़ा कि नवल ने अपने प्यार का ऐसा सबूत दिया जिसने सना का दिल जीत लिया और दोनों के बीच की सारी गलतफहमियां दूर हो गईं। वहीं दूसरी ओर घायल हेजल की हर्ष ने हर कदम पर परवाह की, जिससे दोनों के बीच बढ़ती नज़दीकियों ने उनके रिश्ते को एक नया मोड़ दे दिया। लेकिन ऑफिस पहुँचते ही सना के सवालों ने हर्ष को सोचने पर मजबूर कर दिया। आखिर अब इन चारों की ज़िंदगी में आगे क्या होने वाला है? आइए पढ़ते हैं…
- Office Romance! SEO & Secret girl Love Story part1
- Office Romance! SEO & Secret girl Love Story part2
- Office Romance! SEO & Secret girl Love Story part3
- Office Romance! SEO & Secret girl Love Story part4
- Office Romance! SEO & Secret girl Love Story part5
- Office Romance! SEO & Secret girl Love Story part6
- Office Romance! SEO & Secret girl Love story part 7
- Office Romance! SEO & Secret girl Love story part 8
- Office Romance! SEO & Secret girl Love Story part 9
- Office Romance! SEO & Secret girl Love Story
इस डील की अहमियत को देखते हुए हर्ष ने एक मीटिंग बुलाई ।
“ये डील हमारे लिए कितनी जरूरी है ये बात आप में से किसी से छुपी नहीं है। मैंने चेयरमैन हेमंतवर्धन सर से बात की है उन्हें भी यही लगता है कि कंपनी को इस समय किसी बड़े इंटरनेशनल एक्पोजर की जरूरत है।
अभी तक हमारा फोकस लेदर अल्टरनेटिव प्रोडक्ट्स पर था लेकिन मैं सोच रहा हूँ कि अगर हमारा ये प्रोजेक्ट इंडिया के मुताबिक उन्हें ठीक नहीं लगा और उन्होंने रिजेक्ट कर दिया तब क्या होगा ? ऐसी स्थिति से बचने के लिए हम Plan B और C भी इंट्रोड्यूस कर रहें हैं।
Plan B में हम फ्रैगनेंस ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर ज्यादा ध्यान देंगे । इसमें ऐसे प्रोडक्ट्स होंगे जो एलर्जी , अस्थमा , माइग्रेन , सीवियर क्रोनिक पेन जैसी इलनेस को ध्यान में रखते हुए बनाए जाएंगे । हम देखेंगे कि अस्थमा के पेशेंट के लिए कौन सी खुशबू ठीक रहेगी , हम देखेंगे कि माइग्रेन से जूझ रहे इंसान के लिए कौन सी फ्रैंगनेस रिलैक्सिंग हो सकती है। मुझे पता है ये बिल्कुल नया आइडिया है इसीलिए उम्मीद है कि plan A के फेल होने पर ये जरूर काम करेगा ।
इस प्रोजेक्ट को लीड करेंगे कंपनी के COO नवल कुमार जी । इसके बाद Plan C डिजाइनर कपड़ों को लॉन्च करना रहेगा । हाँ हमारी कंपनी ने पहले ये नहीं किया है लेकिन Live Luxurious का काफी सालों से क्लोदिंग ब्रांड हिट रहा है। हम उन्हें ऑफर देंगे कि हम अपने कपड़ों पर उनका कल्चर यहाँ के लोगों तक पहुंचाएंगे बदले में उन्हें हमारा कल्चर अपने कपड़ों पर UK में दिखाना होगा ।
इस प्रोजेक्ट को लीड करने का जिम्मा राकेश जी का रहेगा।”
अपनी बात खत्म करके हर्ष बैठना चाहता था लेकिन उसकी नजर हेजल के चेहरे पर पड़ी तो वो कुछ परेशान सी नजर आई।
” मिस हेजल प्लान B और C का मतलब ये नहीं है कि plan A में कुछ खराबी है । आपका प्लॉन अगर कामयाब हुआ तो ये कंपनी हमेशा आपकी आभारी रहेगी। मुझे उम्मीद है कि आपकी प्रेजेंटेशन उन सब को पसंद आएगी लेकिन कंपनी के हित में अगर साथ में दो और प्रपोजल्स भी दे दिए जाएंगे तो मुझे लगता है उनके पास विचार करने के और भी विकल्प मौजूद हो जाएंगे। ”
अपनी बात कह कर हर्ष कुर्सी पर बैठ गया। उसकी निगाह अब भी हेजल पर थी हेजल ने भी उसे देखा ।
मीटिंग के बाद सारे कर्मचारी इस तरह काम में डूब गए की एक साथ बैठ कर लंच भी नहीं किया । जब कुछ लोग लंच करने जाते तो दूसरे काम में लगे रहते जब दूसरे जाते तो पहले वाले वापस आ जातें। हेजल के ऊपर कुछ ज्यादा ही बर्डन आ चुका था । मनोहर के रिप्लेसमेंट में सुभाष को एड किया गया है लेकिन उस पर पूरा भरोसा करना हेजल के लिए मुश्किल लग रहा है। श्रेया , रागिनी , विनीत और अवस्थी सर लगातार अपने टॉस्क को पूरा करने में लगे हुए हैं।
हेजल को इस तरह डूब कर काम करता देख कर सना परेशान हो गई। एक तो पैर में अभी भी दर्द उठ जाता है , ऊपर से एक आँख अभी भी हल्की लाल है और सबसे बड़ी मुसीबत उसका माइग्रेन । अगर एक बार दर्द शुरू हो गया तो सारा दिन बेकार चला जायेगा। ऐसे में जब सिर्फ दो दिन बचे हैं live Luxurious Company के deligates को आने में तो रिस्क बिल्कुल भी नहीं लिया जा सकता है। यही सब सोच कर सना ने हर्ष को फोन किया ।
सुबह ऑफिस जाने से पहले सना हेजल और नवल मूड फ्रेश करने के लिए रेडेक्स की तरफ चल दिए। वहीं से नाश्ता करने के बाद ऑफिस निकलने का प्लॉन था । कार में बैठ कर भी जब हेजल लैपटॉप पर ही बिजी थी तो सना ने गुस्से उसका लैपटॉप छीन कर बंद कर दिया ।
चिल मारो हेजल तुम्हारा तो सब कुछ पहले से ही कंप्लीट है । मुझे देखो परसों ही टॉस्क दिया गया है और प्रोजेक्ट भी बहुत बड़ा है फिर भी रिलैक्स हूँ। नवल ने उसे समझाया।
रेडेक्स के अंदर रेस्टोरेंट में तीनों लोग अपनी टेबल पर आराम से नाश्ता करने में व्यस्त थे कि आज फिर हेजल की नजर जेन पर पड़ गई। वो काफी तेजी से इधर आती दिखाई दे रही है।
सर जेन मैडम अक्सर यहाँ क्यों मिल जाती हैं?
हैं क्या ? नवल ने पीछे पलट कर देखा ।
दरअसल ये बिल्डिंग इनके ताऊ जी की है यही पे अक्सर अपना फोटो शूट करवाती हैं। अक्सर यहाँ रहने का फायदा ये है कि यहाँ काफी बड़े लोग शॉपिंग करने , खाना खाने के लिए आते रहते हैं , उनसे जान पहचान हो जाने से इन्हें बहुत फायदा मिलता है । इनके साथ की मॉडल्स कहाँ गई किसी को मालूम नहीं होगा लेकिन ये दिनों दिन चमकती जा रहीं हैं।
सुनने में आ रहा हैं दो फिल्में भी साइन कर ली हैं। नवल ने उन दोनों को जेन के बारे में बताया ।
हाँ लेकिन ये यहाँ क्यों आ रही है? सना को कुछ ठीक नहीं लग रहा था।
शायद इन्हें नए ब्रांड की नई मॉडल के बारे में पता चल चुका …! नवल की बात पूरी होने से पहले ही जेन हवा की तरह टेबल पर आ गई ।
नवल ये क्या वाहियात हरकत है । जेन ने टेबल पर हाथ पटके ।
मैम ये कोई तरीका नहीं है किसी से ……! सना ने कुछ बोलना चाहा लेकिन नवल ने हाथ के इशारे से रोक दिया और कुर्सी से उठ खड़ा हुआ ।
मैम आप क्या बात कर रही हैं मुझे कुछ भी समझ नहीं आया।
बको मत समझे । पिछले पाँच सालों से मैं तुम्हारी कंपनी के लिए काम कर रही हूँ और तुम अहसानफरामोश लोग मुझे ही ठुकराने चले हो। जेन इतनी गुस्से में बोल रही थी कि रेस्टोरेंट के बाकी लोग उन्हीं की तरफ देख रहे थे।
हेजल अपनी कुर्सी छोड़ कर नवल के बगल में आकर खड़ी हो गई । हेजल के उठते ही सना समझ गई कि जो भी होगा जेन के लिए अच्छा नहीं होगा ।
हाँ ये तो सभी जानते हैं कि पिछले पाँच सालों से आपकी रोजी रोटी हमारी कंपनी की वजह से चल रही है….
क्या बोला तुमने ..! हिम्मत कैसे हुई मुझसे इस तरह बात करने की….! अपनी औकात भूल गए हो क्या ? जेन ने नवल का कॉलर पकड़ के उसे झुकाना चाहा लेकिन हेजल ने उसका हाथ पकड़ के मरोड़ कर पीछे धक्का दे दिया।
How dare you to touch me like this ..! जेन हेजल को मारने के लिए झपटी लेकिन उसने फिर से उसका हाथ पकड़ लिया ।
मैम तमीज से बोलूं तो पीछे हट जाइए अगर बदतमीजी करनी पड़ेगी तो अपनी शक्ल नहीं पहचान पाएंगी। जेन ने अपना हाथ छुड़ाने की कोशिश की लेकिन जब हेजल ने हाथ नहीं छोड़ा तो उसने टेबल पर रखा जग उठा कर सारा पानी हेजल पर डाल दिया ।
Enough…! नवल ने जग छीन कर वापस टेबल पर रख दिया।
हम इसलिए नहीं चुप है कि आप हमारी कंपनी की मॉडल है हम सिर्फ इसलिए चुप है क्योंकि आप हर्ष सर की दोस्त हैं। बेहतर होगा कि आप यहाँ से निकल जाओ ।
तुम लोगों की इतनी हिम्मत मुझसे जुबान चलाते हो । निकल जाओ अभी के कभी मेरे मॉल से और अगर दोबारा यहाँ दिखे तो मुझसे बुरा कोई नहीं होगा ।
वो तो अभी भी नहीं है । हेजल ने बोला ।
तुम लोग जाते हो कि मैं सिक्योरिटी को बुला कर धक्के मार के तुम लोगों को यहाँ से दफा करूं । स्पेशियली तुम दो कौड़ी की इंटर्न … तुम्हें तो मैं जॉब से भी निकलवा के दम लूंगी ।
हेजल चलो यहाँ से । नवल ने उसे कुछ बोलने नहीं दिया और सना को भी साथ चलने का इशारा किया ।
सना ने कुर्सी से उठते वक्त जेन का एक्सपेंसिव मेकअप नोटिस किया । शायद अभी किसी शूट के लिए तैयार हुई है वो । सना ने दूसरी टेबल पर कोका कोला की बोतल रखी देखी वो उस टेबल पर गई और वो बोतल लेकर जेन के सर पर खोल दी । बाल से लेकर कपड़ों तक सब बिगड़ गया जेन का ।
Best of luck for your shoot ! बोतल उसके सामने फेंकते हुए सना आगे बढ़ गई।
आप उसे ऐसे कैसे जाने दे सकते हैं सर ! कार में बैठते ही सना नवल पर भड़क गई ।
क्योंकि मुझे नहीं पता कि वो हर्ष सर की कौन है सिर्फ दोस्त है या गर्लफ्रेंड, मुझे नहीं पता ये सब जानने के बाद हर्ष सर गुस्सा होंगे या क्या करेंगे , हमारी बात मानेंगे भी या नहीं । इनके बीच के conflicts तो चलते रहते हैं ये तो मान जाएंगे और हम तीनों को दिक्कत हो जाएगी। सिर्फ मैं अकेला होता तो मुझे फिक्र नहीं थी साथ में तुम दोनों का भी सोचना पड़ा मुझे ।
अरे बस करो न आप दोनों आपस में क्यों झगड़ रहें हो। मैं खुद भी तो नहीं बोली सना वो भी सिर्फ हर्ष सर की वजह से । अब जो हो गया उसे भूल कर अपना मूड ठीक करो । हेजल ने लड़ाई शुरू होने से पहले ही सीजफायर कर दिया ।
तीनों ने हर्ष को कुछ नहीं बताया था और अपने-अपने कामों में व्यस्त हो गएं थे। हेजल के भीगे हुए कपड़ो को देखकर श्रेया ने उसे अपना स्कार्फ दे दिया ।
थोड़ी देर बाद जेन ऑफिस में आ धमकी । हमेशा की तरह वो हर्ष के केबिन में जा रही थी लेकिन आज मोनिका ने रोक लिया ।
मैम सर ने आपको वेटिंग रूम में बैठने को कहा है । वो अभी आपसे नहीं मिल सकते हैं।
मुझसे ज्यादा भी कुछ जरूरी है उनके लिए ?
मैम सॉरी लेकिन आपको वेटिंग रूम में ही चलना पड़ेगा।
अच्छा ठीक है उनसे बोलो 10 मिनट में आके मिले मुझसे। ज्यादा टाइम नहीं है मेरे पास। जेन वेटिंग रूम में बैठ गई।
ये ऑफिस का वो कमरा था जहाँ गेस्ट्स को रोका जाता है। पूरा कमरा हमेशा डेकोरेट रखा जाता है। मैगजीन्स, न्यूजपेपर्स , टीवी , बुक्स , मेनू लिस्ट सबकुछ यहाँ मौजूद रहता था लेकिन आज कमरे में कुछ भी मौजूद नहीं था।
सना , हेजल को ये फाइल्स दे दो जाकर और कहना जहाँ पर मैंने मार्क किया है वो डाटा फिर से टाइप करे। वैसे तो ऐसी गलती करनी छोड़ दी है उसने मगर पता नहीं आज इस लड़की का दिमाग कहाँ पर है।
Ok sir ! सना ने फाइल ले जाकर हेजल को दे दी ।
हर्ष की नजर घड़ी पर ही थी जब उसे लगा कि जेन लगभग एक घंटे इंतजार कर चुकी है तब वो उससे मिलने गया ।
तुमने इतना टाइम क्यों लगा दिया मैं कब से इंतजार कर रही थी। पता है वो मोनिका मुझे अंदर ही नहीं आने दे रही थी वरना मैं कब का आ जाती ।
पाँच साल काफी अच्छे रहें हैं हमारे लिए । इस उम्मीद के साथ कि तुम्हारी आगे की जिंदगी भी अच्छी तरह बीते मैं आज तुम्हारा कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर रहा हूँ। अब तुम्हें हमारे ब्रांड्स के लिए फोटोशूट करने की कोई जरूरत नहीं है।
तुम ऐसा कैसा कर सकते हो मैं दोस्त हूँ तुम्हारी । ऐसे कैसे तुम मुझे काम से निकाल सकते हो ? वो एक्ट्रेस जिसकी आते ही दो फिल्में फ्लॉप हो गईं हैं वो इंडस्ट्री में जमे रहने के लिए तुम्हारे ब्रांड का इस्तेमाल कर रही है। उससे तुम्हारे प्रोडक्ट्स को कोई फायदा नहीं होगा अरे उसकी तो कोई फेस वैल्यू भी नहीं है।
तुम्हें अगर जरा भी समझ होती तो तुमको पता होता लेदर अल्टरनेटिव ब्रांड के लिए हम ऐसी मॉडल नहीं ले सकते हैं जो पहले लेदर प्रोडक्ट्स पर थी इससे प्रोडक्ट रिलायबिलिटी अफेक्ट होगी। रही फ्लॉप एक्ट्रेस की बात तो हमें फ्रेश चेहरा चाहिए था जो उसके पास है । फिर अपने दिन भी मत भूलना तुम भी न्यूकमर ही थी इस कंपनी से जुड़कर ही तुम्हें पहचान मिली है।
अच्छा ठीक है मुझे उसके लिए मत लो लेकिन कंपनी अभी भी लेदर प्रोडक्ट बना रही है उसके लिए तो मेरी जरूरत….
नहीं है। उसके लिए भी हम कोई नया चेहरा ढूंढ लेंगे।
हर्ष तुम्हें जरूर किसी ने मेरे खिलाफ भड़काया है। मैं जानती थी यही होगा इसीलिए मैं तुम्हारे पास आई थी। एक तो तुम्हारे एम्पलॉइज ने सुबह सुबह मेरे मॉल में हंगामा किया , मेरा डेढ़ लाख का मेकअप बर्बाद किया और अब तुम भी मुझे ही नुकसान पहुंचाना चाहते हो?
बदतमीजी पहले तुमने शुरू की थी मुझे नहीं पता कि वो तीनों शांत क्यों चले आएं । वो लड़की जिसे तुमने मारने की कोशिश की , जिसके ऊपर तुमने पानी डाला जानती हो अभी कुछ दिनों पहले 5 लड़कों को हॉस्पिटल में भर्ती करवा के आई है ।
तुमसे झूठ कहा गया है हर्ष शुरुआत उन्होंने की थी। नवल ने पहले मुझे कहा था फिर उस इंटर्न ने ….।
हेजल मार्किन..! हर्ष बोल पड़ा ।
क्या ?
हेजल मार्किन नाम है उनका और उनका नाम लेकर ही बात करो।
नाम चाहे जो भी हो रहेगी तो इंटर्न ही …
नहीं ! वो कैंब्रिज डिग्री होल्डर है , प्रोडक्ट एनालिस्ट है , हमारे लेदर अल्टरनेटिव प्रोजेक्ट की हेड है, कराटे स्पेशलिस्ट है और सबसे बड़ी बात मेरे लिए खास है । इसीलिए उसके बारे में कुछ भी बोलने से पहले सौ दफा सोचकर बोलना । हर्ष जब ये सारी बातें बोल रहा था तब तक हेजल फाइल लेकर रूम तक आ चुकी थी। जेन की आवाज सुनकर उसे लगा था कि वो तीनों के खिलाफ हर्ष को भड़का रही है लेकिन हर्ष का जवाब सुनकर वो हैरान हो गई।
वोह! तो ये बात है । वैसे क्या मैं जान सकती हूँ उसने ऐसा क्या दे दिया इन तीन चार महीनों में जो मैं तुम्हें इन पाँच सालों में नहीं दे सकी ? जेन उसके करीब आई ।
हर्ष ने उसके कंधे पर हाथ रख के उसे दूर करते हुए कहा – रिस्पेक्ट , डेडीकेशन , अपनापन और सबसे बड़ी चीज भरोसा ।
इसके अलावा भी तो कुछ दिया होगा !
देखो जेन अगर तुम इसी तरह उसके बारे में घटिया सोचती रही तो बहुत बुरा हो जाएगा तुम्हारे साथ । मैं तुम्हारा करियर खत्म करना नहीं चाहता हूँ लेकिन तुम मुझे ऐसा करने पर मजबूर कर रही हो ।
तुम्हें लगता है उस दो कौड़ी की इंटर्न के लिए तुम मेरा करियर खत्म करा सकते हो।
जेन तुम अपनी हद से आगे बढ़ रही हो कहीं ऐसा न हो जिन दो फिल्मों के मिलने से तुम्हारे ये पंख निकल आएँ हैं, वो फिल्में भी किसी दूसरी एक्ट्रेस को मिल जाएं।
अच्छा तो तुम मुझे फिल्म से निकलवाने की धमकी दे रहे हो ये जानते हुए कि मैं तुमसे प्यार करती हूँ।
तुम करती होगी लेकिन मैं तो नहीं करता हूँ।
कहाँ से करोगे वो जो दो टके की लड़की …
बस बहुत हुआ अब एक शब्द भी उसके खिलाफ बोला तो मैं भूल जाऊंगा तुम एक लड़की हो समझी ।
तुम मुझ पर हाथ उठाने की धमकी दे रहें हो , मुझपर ? लो उठाओ हाथ मुझे भी तो तुम्हारी मर्दानगी देखने का मौका मिले । जेन ने हर्ष का कॉलर पकड़ के अपनी तरफ खींचा।
लगता है लड़कों की कॉलर से लटकने का बहुत शौक है आपको । पहले सुबह नवल सर फिर अभी हर्ष सर…! हेजल बिना देर किए अंदर आ गई और अंदर आते ही फाइल टेबल पर रख दी ।
हेजल तुम अपना काम करो जाकर । हर्ष ने जेन के दोनों हाथ झटक के उसे पीछे कर दिया।
सर पेपर दोबारा टाइप किए हैं चेक कर लीजिएगा । हेजल जाते-जाते दरवाजे पर रुक गई और कुछ सोचते हुए पलट के बोली -जेन तुम्हें ये शौक बहुत भारी पड़ने वाला है। जिस overconfidence में तुम लोगों की गर्दनें दबोच रही हो देखना एक दिन तुम्हारा वहीं कॉन्फिडेंस इतना गिर जाएगा कि अपनी गर्दन में तुम्हें फंदा डालने का मन होगा।
धमकी दे रही हो मुझे ?
नहीं भविष्य बता रही हूँ तुम्हारा । हो सके तो सर से माफी माँग लेना तो शायद सलामती रहे तुम्हारी।
माफी मांगे मेरी जूती।
हेजल मैंने कहा न तुम जाओ ।
जी सर । हेजल जेन को घूरती हुई बाहर निकल गई।
जेन मैंने तुम्हें बर्बादी से बचाने की कोशिश की थी लेकिन तुम भी मानी। अब मैं न तो तुम्हें काम दूंगा और न किसी दूसरे ब्रांड को काम देने दूंगा । अब अगर तुम्हें अपना करियर बनाना है तो इंडिया से बाहर ही निकलना पड़ेगा।
हर्ष ..! तुम जिसकी बातों में आकर ये सब कर रहे हो न देखना वही तुमको सबसे बड़ा धोखा देगी।
तुम मेरी फिक्र छोड़ दो फिलहाल अपनी फिक्र करो । अपना बोरिया बिस्तर समेटो और निकल जाओ यहाँ से और सबसे बड़ी बात मुझे रेडेक्स में अब तुम दिखाई नहीं देनी चाहिए ।
वो तो मेरा है …!
था ! अब वो मेरा हो चुका है,तुम्हारे ताऊ आते ही होंगे पैसे लेने । दोस्ती का आखिरी फर्ज निभाते हुए मैं तुम्हें हफ्ते भर का टाइम दे रहा हूँ। हफ्ते भर बाद तुम मुझे रेडेक्स में बरदाश नहीं होगी ।
लेकिन हर्ष…!
चुपचाप निकल जाओ यहाँ से इससे पहले सिक्योरिटी तुम्हें धक्के मार के निकाले । हर्ष ने अपना कॉलर ठीक किया और कमरे से बाहर आ गया ।
नवल , हेजल और सना तीनों हर्ष के सामने खड़े थे स्क्रीन पर सुबह वाली घटना का वीडियो दिख रहा था।
तुम लोगों को क्या लगा कि कुछ नहीं बताओगे तो मुझे पता नहीं चलेगा ? इन दो नई लड़कियों से तो मैं नादानी की उम्मीद कर सकता था लेकिन कंपनी का COO होने के नाते तुम्हें जरूरी नहीं लगा कि ये बात मुझे पता होनी चाहिए क्योंकि इससे कंपनी की इमेज बिगड़ सकती है?
सॉरी सर ! हमें लगा छोटी सी बात है आपको बता कर क्या करेंगे । फिर जेन मैडम आपकी दोस्त हैं…
दोस्त है तो क्या कुछ भी गलत कर सकतीं हैं ? आगे से ध्यान रखना चाहे कोई भी हो और चाहे कोई भी बात हो मुझे जरूर पता होनी चाहिए । अब जाओ तुम लोग अपना ये उतरा हुआ चेहरा लेकर ।
तीनों जाने लगे तो हर्ष ने हेजल को रोक लिया ।
हेजल !
जी सर !
तुम हमेशा दूसरों के मामले में क्यों बोल पड़ती हो?
दूसरे कहाँ सर मेरे लिए वो मेरे अपने है मेरे खास ।
अच्छा तो मेरे मामले में क्यों बोली थी ?
क्योंकि आप मेरे बॉस हो । हेजल ने सिंपल सा जवाब दे दिया । हर्ष को जिस जवाब की अपेक्षा थी वो हेजल के मुंह से नहीं निकला ।
अच्छा ठीक है जाओ।
Thank you sir ! हेजल केबिन से निकल गई और हर्ष उसका जाना देखता रहा। उसे चलने में अभी भी दिक्कत है लेकिन दूसरों के लिए लड़ने में वो फिर भी आगे है।
Thanks for Reading
Wait For Next Part
Read more stories like this…..
- ‘My simple Husband ! Dilemma of a wife’ love story
- Second wedding night! Husband Wife Short Romantic Story
- Enemies to lovers-dark romance love series last part 9
- Enemies to lovers-dark romance love series 8
- Enemies to lovers-dark romance love series pt-7
- Enemies to lovers-dark romance love series pt-6
- Enemies to lovers-dark romance love series pt 5
- Enemies to lovers-dark romance love story part 4
- Enemies to lovers-dark romance love story pt-3
- ”I love my mafia friend” Dark romance love story. pt-2
- Enemies to lovers-dark romance love story. pt-1
- “My Neighbor’s Wife” A dramatic dark romance love story part- 1
- My Neighbor’s Wife” A dramatic dark romance love story part- 2
- Doctor patient romantic love story part 1
- Doctor patient love story in Hindi part 2
- Doctor patient love story in Hindi part 3
- The Wedding Night । love story of Arranged Couple
- When gangster meets Mafia… An Unexpected Dark Romance love story 1
- Love triangle – Funny Romantic love story In Hindi