Office Romance! SEO & Secret girl Love Story pt 12
Office Romance! SEO & Secret girl Love Story ke पिछले पार्ट में आपने पढ़ा कि कंपनी की अहम डील को सफल बनाने के लिए हर्ष ने प्लान A के साथ Plan B और Plan C भी तैयार किए। वहीं जेन ने नवल और उसके साथियों का सबके सामने अपमान करने की कोशिश की, लेकिन हेजल और सना ने उसे करारा जवाब दिया। इसके बाद जब हर्ष को पूरी सच्चाई पता चली तो उसने पाँच साल पुराना रिश्ता खत्म करते हुए जेन का कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया। अब जेन इस अपमान का बदला कैसे लेगी? क्या हर्ष और हेजल की बढ़ती नज़दीकियाँ नई मुश्किलें खड़ी करेंगी? आइए पढ़ते हैं आगे…
- Office Romance! SEO & Secret girl Love Story part1
- Office Romance! SEO & Secret girl Love Story part2
- Office Romance! SEO & Secret girl Love Story part3
- Office Romance! SEO & Secret girl Love Story part4
- Office Romance! SEO & Secret girl Love Story part5
- Office Romance! SEO & Secret girl Love Story part6
- Office Romance! SEO & Secret girl Love story part 7
- Office Romance! SEO & Secret girl Love story part 8
- Office Romance! SEO & Secret girl Love Story part 9
- Office Romance! SEO & Secret girl Love Story
- Office Romance! SEO & Secret girl Love Story part 11
जो बातें हेजल ने सुनी थी उसके बाद उसके दिमाग में भूचाल सा उठ रहा था । समझ ही नहीं आ रहा है कि आखिर उसे खुश होना चाहिए , चिल्लाना चाहिए या जाकर जेन का गला घोंट देना चाहिए ।
काम करने की जबरदस्ती कोशिश की तो उसे हल्का हल्का सरदर्द महसूस होने लगा । उसने तुरंत लैपटॉप बंद कर दिया और ऋषभ के पास जाकर उसे अपने साथ बाहर तक चलने को कहा ।
बाहर बेंच पर बिठा कर वो उसके पीछे खड़ा हो गया ।
कुछ हुआ है क्या ?
हाँ कुछ हो तो रहा है यार पर पता नहीं क्या ?
कुछ ज्यादा ही तो नहीं सोचने लगी ?
छोड़ो जाने दो ।
सरदर्द हो रहा होगा तुम्हारा ?
हाँ थोड़ा थोड़ा ।
रुको मैं अभी आया । ऋषभ भागते हुए ऑफिस में गया। एक दो केबिन में भटकने के बाद मोनिका के साथ दिखाई पड़ी। उसने जाकर उसके काम में कुछ कहा । सना तुरंत अपना काम छोड़कर केबिन में गई और ऋषभ को एक टेबलेट निकाल के दे दी।
कुछ खिलाने के बाद ही देना।
हाँ मालूम है । ऋषभ फिर भागते हुए ही बाहर आया ।
उसे दवा खिलाने के बाद ऋषभ ने उसका ध्यान दूसरी जगह लगाने की कोशिश की।
तुम्हारे तीन महीने कंप्लीट हो रहे हैं तो अब किस कंपनी को टारगेट कर रही हो ।
अभी भी एक महीना और गुजारना है फिर देखा जाएगा।
तो तुम सच में चली जाओगी ।
हाँ ।
देखो जिस भी कंपनी में जाना मुझे पहले ही बता देना ताकि मैं भी वहाँ के लिए अप्लाई कर सकूं।
हर्षवर्धन सेठ का नाम सुना है न कंपनी के कमचारियों को भड़काने के इल्जाम में केस ठोक देंगे मुझपर ।
हाँ यार कर भी सकते हैं कोई भरोसा नहीं सर के मूड का। चलो मैं चोरी छुपे तुम्हारी नई कंपनी में तुमसे मिलने आता रहूंगा ।
हाँ जब आना तो श्रेया को भी लेकर आना क्योंकि वहाँ तुम दोनों की बहुत याद आएगी ।
मुझे भी तुम बहुत याद आओगी। चलो अब अंदर चलते हैं लंच टाइम खत्म हो रहा है। ऋषभ ने सहारे से उसे उठाया । वो अपने आप चल रही थी बस ऋषभ सहारे के लिए उसके पीछे चल रहा था।
मीटिंग की सारी तैयारियां हो चुकी थी। नवल , राकेश और हेजल अपना-अपना प्रोजेक्ट पूरी तरह तैयार कर चुके हैं। सुबह से ही सारे कर्मचारी दबाव महसूस कर रहें हैं क्योंकि चेयरमैन सर भी आ रहें हैं।
नवल , शशिकांत और सना एयरपोर्ट पर Live Luxurious के SEO हैरी और उनकी टीम को रिसीव करने गएं हैं।

मोनिका ने हैरी की फाइल पहले ही हर्ष को थमा दी है । उनका असली नाम हरमीत सिंह हैं। उनकी पैदाइश इंडिया की है लेकिन उन्होंने नागरिकता ब्रिटेन की ले रखी है। उनको UK fashion industry का माचोमैन माना जाता हैं । 52 साल का होने के बाद भी 15 साल तक की लड़कियाँ उन्हें प्रपोजल्स भेजती है । अपनी वाइफ की डेथ के बाद कभी दूसरी शादी नहीं की लेकिन अफेयर्स के चर्चे हमेशा मीडिया में सुर्खियां बटोर ले जाते हैं।
Live Luxurious Company उन्होंने अपनी ब्रिटिश पत्नी जोकि उस समय उनकी गर्लफ्रेंड थी, के साथ ही मिलकर शुरू की थी। 5 साल तक लगातार घाटा झेलने के बाद उनकी कंपनी ने ऐसी उड़ान भरी कि अभी तक नीचे नहीं आई है। उनके बारे में कहा जाता है एक बार जिस चीज पर हाथ रख दे वो उनकी हो जाती है।
ये सब जानने के बाद हर्ष थोड़ा नर्वस हो गया था। लेकिन उससे भी ज्यादा नर्वस हेजल हो चुकी है। आज उसके पास एकलौता मौका है खुद को साबित कर दिखाने का । सामने कॉरपोरेट इंडस्ट्री के दो दिग्गज – हेमंतवर्धन सेठ और हरमीत सिंह हैं। हर्ष को भी उससे बहुत उम्मीदें हैं।
हर्ष के डैड एक सेमिनार में गएं हुए है इसीलिए टाइम से नहीं आ पाए। इसीलिए गेस्ट को वेटिंग रूम में बिठाया गया । मिस्टर हैरी के साथ आएं सभी लोग बोर्ड रूम में चले गएं लेकिन वो वहीं रुके रहे।
कमरा खाली होते ही कंपनी की फीमेल एम्प्लॉय ताक झांक करने लगीं। कुछ अंदर आकर उनसे मिली और उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई ।
इतने बड़े आदमी को इतने अपनेपन और प्यार से बात करता देख एक एक करके लड़कियाँ अन्दर आने लगी । मेल एम्प्लॉय अपनी जलन छुपाए शांत बैठे रहें।
सर आपकी एज क्या होगी ? रागिनी ने शर्माते हुए पूछा ।
आपको क्या लगता है?
35 ??
Wrong answer.
तो सर 32 ! दूसरी लड़की ने जवाब दिया ।
थोड़ा ज्यादा बोलो !
38…
40 ..
सबके सब गलत हैं। मेरी उम्र हैं…52 !
नहीं ! आप मजाक कर रहें हैं।
चलिए गूगल बाबा से पूछ लेते हैं।
आप सभी लोग यहाँ है , डेस्क खाली पड़े हैं सबके । अभी Senior HVS Sir आ रहें हैं वो क्या सोचेंगे। श्रेया हेजल के साथ अंदर आई थी । उसकी बात सुनकर सभी जल्दी जल्दी करके अपनी डेस्क को तरफ निकल गई।
Hi Sir ! I am Shreya.
Nice to meet you Shreya ! उन्होंने अपना हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ाया तो श्रेया ने भी खुशी खुशी हाथ मिला लिया । उसके लिए बहुत बड़ी बात थी कि बिना एगो के कोई इतनी बड़ी हस्ती पहले हाथ बढ़ा सकती है उसकी तरफ ।
सर ये मेरी दोस्त हेजल है। श्रेया ने कोहनी मार कर उसे हाथ मिलाने का इशारा किया तो हेजल ने हाथ आगे बढ़ा दिया ।
Nice to meet you Hezal !
मुझे भी आपसे मिलकर बहुत खुशी हुई ।
सर हम आपका ऑटोग्राफ लेने आएं थे ।
हाँ लेकिन हम पहले सेल्फी ले लेते हैं।
सर आपके पास ऑटोग्राफ और सेल्फी दोनों के लिए टाइम हैं?
आप लोगों के लिए तो मेरे पास टाइम ही टाइम है।
श्रेया ने तुरंत अपना फोन निकाल लिया सेल्फी लेने के बाद श्रेया ने अपनी पॉकेट डायरी में उनसे ऑटोग्राफ भी लिया ।
Sir हमने सुना है कि आप एक ब्रिटिश एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं। श्रेया ने एक्साइटमेंट में ऐसे ही सवाल पूछ लिया।
किसी के साथ डिनर पर चले जाना , कॉफी पीना डेट नहीं हो जाती । हमें कभी कभी पर्सनल मीटिंग्स भी करनी पड़ जाती है । फिर मुझे खाने के दौरान बात करने का बहुत शौक है । अभी जितनी बात कर रहा हूँ अगर मैं आप दोनों के साथ किसी कॉफी हाउस में बैठा होता तो इससे भी ज्यादा बातें करता मैं।
इसी तरह उन दोनों की थोड़ी देर तक बातें होती रहीं फिर किसी ने बताया बड़े सर आ चुके है तो श्रेया ने अपनी बातों को आराम दिया ।
सर इसको भी ऑटोग्राफ दे दीजिए ।
लेकिन मैं कुछ लेकर नहीं आई हूँ।
कोई बात नहीं हम आपकी प्यारी सी कलाई पर ही ऑटोग्राफ दिए दे रहें है । उन्होंने हेजल का हाथ लेकर उसपर लिखना शुरू कर दिया।
सर आपको पता है ये आपकी कंपनी में 6 महीने काम कर चुकीं हैं।
हाँ शायद जानता हूँ इन्हें । ऑटोग्राफ पूरा होने से पहले हर्ष कमरे में आ गया । उसे देखते ही हेजल ने अपना हाथ पीछे खींच लिया । हर्ष ने पहले हेजल की तरफ देखा फिर हैरी के ऊपर नजर डाली ।
मिस्टर सिंह ! हमें मीटिंग के लिए चलना चाहिए ।
Sure…! वो हर्ष के साथ ही चल दिए ।
तुम्हारी वजह से हुआ है । देखना अभी मीटिंग खत्म होने के बाद profesionalism पर लेक्चर शुरू हो जाएगा इनका । ये कोई तरीका नहीं है गेस्ट के साथ पेश आने का , तुम्हें ऐसे नहीं करना चाहिए था … और पता नहीं क्या- क्या । हेजल श्रेया पे भड़क रही थी ।
Presentation शुरू होने से पहले हर्ष हेजल के पास गया ।
I’m here . तुम्हें थोड़ी भी परेशानी लगे मुझे इशारा कर देना बाकी मैं सम्भाल लूंगा ।
Thank you sir !
Don’t be nurvous! ये पहले तुम्हारे बॉस थे लेकिन अब मैं हूँ और मुझे तुम्हारी काबिलियत पर पूरा भरोसा है। Best of luck !
हर्ष वापस अपनी सीट पर आकर बैठ गया।
शुरुआत में जब हेजल खड़ी हुई तो उसके पैर कांप रहें थे लेकिन प्रोजेक्टर का रिमोट थामने तक वो खुद को सामान्य बना चुकी थी।
हेजल ने लेदर मेकिंग से लेकर प्रोडक्ट मैन्यूफैक्चरिंग तक हर चीज कवर की। फिर उसने लेदर अल्टरनेटिव प्रोडक्ट्स में लगने वाला खर्चा , उसकी मेकिंग , इस्तेमाल की जाने वाली मशीनरी , टाइम , इन्हें बनाने में आने वाली समस्याएं और उनके समाधान सुझाए ।
इसके बाद उसने दोनों कंपनीज के साथ में डील करने पर पहुंचने वाले फायदे बताने शुरू किए । Live Luxurious Company को HVS Company के साथ डील क्यों करनी चाहिए ? इस बात को हेजल समझा रही थी।
बोर्ड रूम में बैठे सभी लोग हेजल की प्रेजेंटेशन में डूबे हुए थें। हर्ष भी उसकी बातों और स्लाइड्स पर लगातार गौर कर रहा था। लेकिन अचानक ही जब उसकी नजरें मिस्टर सिंह की तरफ मुड़ी तो उसे डिस्कमफर्ट महसूस हुआ क्योंकि उनकी नजरें सिर्फ हेजल के चेहरे पर ही टिकी थीं। वैसे तो उन नजरों में
हर्ष को ऐसा वैसा कुछ नजर नहीं आ रहा था लेकिन फिर भी वो सहज नहीं हो पाया।
थोड़ी देर बाद उसने नवल को msg भेजा ।
हेजल की प्रेजेंटेशन एक घंटे में खत्म हो गई। सबने बहुत जोर से उसके लिए मेज थपथपाई इसमें सबसे ज्यादा आवाज मिस्टर सिंह की तरफ से हुई ।
जैसा पहले से ही तय था नवल और राकेश को भी प्लॉन डिस्कस करने थें। लेकिन नवल ने मीटिंग खत्म करने की अनाउंसमेंट कर दी ।
मिस्टर हैरी सिंह को प्रस्ताव बहुत अच्छा लगा और उन्होंने तुरंत कुछ डॉक्यूमेंट्स पर साइन किए । हर्ष ने भी उन्हीं डॉक्यूमेंट्स पर अपने साइन कर दिए ।
मीटिंग खत्म होने के बाद मिस्टर सिंह और सीनियर मिस्टर सेठ साथ ही निकले ।
सबके जाने के बाद हर्ष ने श्रेया को केबिन में बुलाया।
मैंने तुम्हें कर्मचारियों को वापस बुलाने के लिए भेजा था लेकिन तुम भी वहीं जमा हो गई।
Sorry Sir ! मैं बस अपने घर में दिखाना चाहती थी कि आज किससे मिली इसीलिए उनके साथ फोटोज खींच रही थी।
…और हेजल क्या कर रही थी ?
उसे तो मैं के गई थी वो इतनी घबरा रही थी तो सोचा मीटिंग से पहले एक बार उनसे मिल लेगी तो ठीक रहेगा।
वो सब तो ठीक है लेकिन मिस्टर सिंह हेजल के हाथ पर क्या लिख रहें थें?
ऑटोग्राफ दे रहें थें। हेजल ने तो मना किया था लेकिन उन्होंने खुद ही उसका हाथ पकड़ लिया । काफी ओपन माइंडेड है, बोल रहें थे जानते हैं हेजल को ।
अच्छा और क्या क्या बोला ? हर्ष ने लापरवाही दिखाते हुए पेज उलटने पलटने शुरू कर दिए लेकिन सारा ध्यान श्रेया की बातों पर है ।
और कुछ खास तो नहीं उसके फ्लैट का पता पूछ रहें थें , सैलरी पूछी और उससे कॉफी पर चलने के लिए पूछा ।
हेजल ने क्या जवाब दिया ?
उसने कहा की वो उसके पास टाइम नहीं है।
अच्छा किया ।
Sir may I ! हेजल हैं दरवाजे पर।
Yes please ! हर्ष ने मुस्कुरा के उसे अंदर बुलाया।
सर प्रेजेंटेशन कैसी थी ?
सच कहूं तो अमेजिंग ! मुझे नहीं पता तुम कैसे इतना अच्छा कर लेती हो लेकिन सच में सब कुछ परफेक्ट था।
Thank you sir ! मैंने इस दिन के लिए बहुत मेहनत की थी।
Yes I know it !
अब मैं थोड़ा रेस्ट करना चाहती हूँ तो क्या मैं हॉफ डे लीव के लिए…
Offcourse तुम हॉफ डे नहीं फुल डे लीव डिजर्व करती हो। जाओ कल की भी छुट्टी तुम्हारी ।
Thank you sir you are the best …! हेजल चहकती हुई केबिन से बाहर निकल गई।
इन तीन महीनों में पहली बार उसने हर्ष की तारीफ की थी इसलिए उसके गाल लाल हो गए । सामने श्रेया को देख कर उसे खुद को मुस्कुराने से रोकना पड़ा।
तुम जा सकती हो श्रेया ।
जी सर ! श्रेया ने थोड़ी देर उसके चेहरे को देखा फिर बाहर आ गई।
थोड़ी देर में डील के सारे ऑफिशियल डॉक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी लेकर सना केबिन में आई । हर्ष को कुर्सी पर आँख बंद किए लेटा देखकर उसने न ही नॉक किया और न ही कोई शोर किया । उसने धीरे से टेबल पर सब कुछ रख दिया । लैपटॉप ओपन देखकर उसने बंद करने की कोशिश की लेकिन उससे पहले हर्ष ने झट से लैपटॉप बंद कर दिया ।

क्या है तुम्हें नॉक करना चाहिए था । हर्ष थोड़ा हड़बड़ा गया ऐसा लगा जैसे उसकी चोरी पकड़ी गई हो ।
आपकी गलती है जो आप सो रहे थें आपको पता होना चाहिए working hour में सिर्फ हेजल ही सो सकती है।
अरे ठीक है बाबा अभी के लिए तुम जाओ थोड़ी देर के लिए मुझे अकेले रहना है।
जाती हूँ सर । सना शक की नजरों से देखते हुए बाहर चली गई।
शाम 5 बजे के करीब जब सना और हर्ष एक कॉन्फ्रेंस के लिए निकल रहें थें तब हर्ष को जेन का फोन आया । पहली बार में उसने काट दिया लेकिन दूसरी बार में उसने रिसीव किया ।
ये जो लो मिडिल क्लॉस लड़कियाँ होती हैं न ये पैसे किए कुछ भी कर सकती हैं। ये उन्हीं के पास टिकती हैं जिनके पास पैसा होता है। ज्यादा पैसे वाला मिलते ही पहले वाला छोड़ देती है फिर उसकी उम्र क्या है ये मायने नहीं रखता । अभी देखो न तुम्हारी वो इंटर्न जिसके लिए तुमने मुझे ठुकराया अभी वो कैसे खिलखिला रही है Luxurious के SEO के साथ ।
जेन अपनी बकवास बंद करो वरना….
यकीन न हो तो वीडियो बना के भेज दूँ ? अच्छा चलो वीडियो कॉल पे दीदार कराती हूँ ये देखो ।
हर्ष ने देखा हेजल पिंक फ्रॉक पहने कुर्सी पर बैठी हुई है , उसके चेहरे पर बहुत ही दिलकश मुस्कान भी छाई हुई है। सामने की कुर्सी पर मिस्टर सिंह बैठे उससे बात कर रहे हैं। हर्ष ने कॉल काट दी ।
ड्राइवर रेडेक्स की तरफ गाड़ी मोड़ दो । हर्ष ने गुस्से में कहा।
क्या हुआ सर ? हमें कॉन्फ्रेंस में अनाउंसमेंट करनी है…! सना ने कुछ कहने की कोशिश की लेकिन हर्ष ने बात काट दी।
कोई कॉन्फ्रेंस नहीं होगी अब ।
मॉल में काफी गुस्से में घुसा था हर्ष उससे भी ज्यादा गुस्सा रेस्टोरेंट में जाने पर आया । सना तो उसके पीछे-पीछे ही आ रही थी । हेजल को मिस्टर सिंह के साथ देखकर जितना वो नहीं चौकी उससे ज्यादा हेजल चौक गई हर्ष और सना को यहाँ देख कर ।
सर आप यहाँ? हेजल अपनी कुर्सी से उठ खड़ी हुई।
तुम यहाँ क्या कर रही हो ? तुम्हें तो रेस्ट करना चाहिए था न।
हाँ सर मैं रेस्ट ही कर रही हूँ। मेरा मन था बाहर घूमने का , कॉफी पीने का ….
सना और नवल मर गएं थें क्या जो तुम किसी के साथ भी कॉफी पीने चली आओ ?
Hey… Gentleman! Listen to me….
I’m not talking to you mr Singh .
सर मैं अभी आपकी कर्मचारी नहीं हूँ। ऑफिस के बाहर मेरी पर्सनल लाइफ होती है और आप उसमें इंटरफेयर नहीं कर सकतें हैं।
मुझे आधे घंटे में Synthetic Leathers की डिटेल फाइल चाहिए ।
सर अभी कैसे ….
It’s Urgent !
No sir it is not ! आप सिर्फ मुझे परेशान करने की कोशिश कर रहें हैं ।
तो तुम नहीं चल रही हो मेरे साथ ? हर्ष हाथ बांध कर उसके सामने खड़ा हो गया ।
Ok ! Fine … मैं थोड़ी देर में निकलती हूँ।
रेस्टोरेंट के गेट पर जेन आकर खड़ी हो गई थी उसके आने से हर्ष का गुस्सा और बढ़ गया।
हेजल चलो अभी । उसने हेजल का हाथ पकड़ा और अपनी तरफ खींचा ।
सर हाथ छोड़े मेरा । उसने अपना हाथ छुड़ाने की कोशिश की ।
मिस हेजल तुम्हें कराटे आता है लेकिन मुझे ताइक्वांडो और वुशु भी आता है । इतना कहकर हर्ष ने हेजल को अपनी गोद में उठा लिया । गुस्से में भी उसे हेजल की चोट का पूरा खयाल था इसीलिए उसे हाथ से पकड़ के नहीं ले गया ।
सना की आँखें हैरानी से फटी हुई थी। मतबल उसने जो चेहरा दोपहर में लैपटॉप पर देखा था सच में हेजल की ही फोटो थी ।
ये हेजल का ब्वॉयफ्रेंड है ? मिस्टर सिंह भी थोड़े हैरान हुए ।
मेरे खयाल से अभी तक तो नहीं थी…! लेकिन… I don’t know ! ये कैसे हुआ ? कब हुआ ? मैंने तो हमेशा ही इन्हें लड़ते देखा है…! आपको पता है दोनों की कभी फोन पर बात तक नहीं होती । महीने भर में ही हेजल ये कंपनी छोड़कर जाने वाली है फिर कैसे हो गया ? इस कंपनी में उसने थर्ड डिग्री टॉर्चर झेला है फिर भी अपनी जुबान से नहीं पलटी लेकिन फिर इस कंपनी के … नहीं..!
Third degree torcher का क्या मतलब है?
आपको पता है 14 हजार की सैलरी पर काम करती है वो यहाँ। पहले हफ्ते ही जॉब छोड़ने की कोशिश की थी इसी की सजा 4 महीने झेलनी पड़ेगी उसे… I mean… एक मिनट मैं आपको ये सब क्यों बता रहीं हूँ ? आप बस अपने काम से काम रखिए और दोबारा मेरी दोस्त के करीब भी मत दिखाएगा । हमारे सर हेजल के पीछे मॉरिशस से फ्रांस पहुँच गएं थे गुंडों को पीटने तो आपसे लफड़ा हुआ तो यूके आना कोई मुश्किल नहीं होगी उनके लिए ।
वो भोली है, मासूम है, लेकिन हम लोग नहीं हैं। हमें उसे प्रोटेक्ट करना आता है। इसीलिए दोबारा उसे कॉफी पर लाने का विचार मन में आए तो अपना दिमाग ही निकाल देना ।
अरे बाप रे बाप यहाँ पर तो धमकी शुरू हो गई है।
धमकी नहीं सलाह है । उसके पीछे सर हजार करोड़ की डील छोड़ चुके है अबकी अगर 5 हजार करोड़ की भी छोड़नी पड़ी तो वो भी कर देंगे । घाटा आपका ही होगा इंडिया के लोकल मार्केट में , fuzi , Brand Fashionista , Stevens beauty जैसी कंपनियों का बोलबाला हो जाएगा और फिर से अंग्रेज पैर पसार लेंगे ।
बाकी आपकी मर्जी । सना वहाँ से चल दी और गेट पर जेन से टकराते टकराते बची ।
वैसे तो तुमसे कोई ढंग का काम होता नहीं है लेकिन आज सर को बता के तुमने बहुत अच्छा किया । प्लीज इसी तरह उसपर निगरानी रखना बहुत जल्दी दूसरों की बात पर भरोसा कर लेती है । सना गेट खोल के निकल गई।
Sir may I help you! जेन मिस्टर सिंह के सामने जाकर बैठ गई ।
Offcourse if you want ! उन्होंने अपनी कॉफी उठा ली ।
Thanks for Reading 🙏
Wait For Next Part
Read more stories like this…..
- ‘My simple Husband ! Dilemma of a wife’ love story
- Second wedding night! Husband Wife Short Romantic Story
- Enemies to lovers-dark romance love series last part 9
- Enemies to lovers-dark romance love series 8
- Enemies to lovers-dark romance love series pt-7
- Enemies to lovers-dark romance love series pt-6
- Enemies to lovers-dark romance love series pt 5
- Enemies to lovers-dark romance love story part 4
- Enemies to lovers-dark romance love story pt-3
- ”I love my mafia friend” Dark romance love story. pt-2
- Enemies to lovers-dark romance love story. pt-1
- “My Neighbor’s Wife” A dramatic dark romance love story part- 1
- My Neighbor’s Wife” A dramatic dark romance love story part- 2
- Doctor patient romantic love story part 1
- Doctor patient love story in Hindi part 2
- Doctor patient love story in Hindi part 3
- The Wedding Night । love story of Arranged Couple
- When gangster meets Mafia… An Unexpected Dark Romance love story 1
- Love triangle – Funny Romantic love story In Hindi