Office Romance! SEO & Secret girl Love Story pt 13

Office Romance! SEO & Secret girl Love Story pt 13

Office Romance! SEO & Secret girl Love Story पिछले पार्ट में आपने पढ़ा कि हेजल की शानदार प्रेज़ेंटेशन ने सबका दिल जीत लिया और Live Luxurious Company के साथ कंपनी की बहुप्रतीक्षित डील भी फाइनल हो गई। वहीं हर्ष ने पहली बार खुलकर हेजल की मेहनत और काबिलियत की तारीफ़ की। लेकिन इसी बीच जेन ने हर्ष के मन में एक नई गलतफहमी पैदा कर दी। गुस्से में हर्ष कॉन्फ्रेंस छोड़कर सीधे हेजल के पास पहुँच गया, जहाँ उसके सामने ऐसा नज़ारा था जिसने हालात पूरी तरह बदल दिए। आखिर हर्ष का यह गुस्सा उनके रिश्ते को किस दिशा में ले जाएगा? आइए पढ़ते हैं आगे…

सना डायरेक्टली हेजल से हर्ष के बारे में पूछना चाहती थी लेकिन उसका गुस्सा देख कर कुछ नहीं पूछा ।

रात में सोते समय सना ने इन दो महीनों में हर्ष सर की बारी बातें याद करने की कोशिश की। काम के अलावा हर्ष ने जिस टॉपिक पर सबसे ज्यादा बात की है वो हेजल ही थी ।

तो क्या सर काफी पहले ही हेजल को पसंद करने लगे थे? और हेजल ? वो किसे पसंद करती है ऋषभ को ? सर को या अपने पुराने बॉस को ? यही सब सोचते हुए सना को नींद आ गई ।

अगली सुबह सो कर उठी तो फोन पर सैलरी का msg दिखाई पड़ा । मजदूर दिवस की शुभकामाएं सना ! चल उठ जा । उसने खुद को जगाया ।

ऑफिस जाने के बाद हेजल एक बार भी हर्ष के केबिन में नहीं गई । मोनिका ने उसे बताया भी कि सर ने बुलाया है लेकिन वो हिली तक नहीं । शाम को जब काम खत्म करके निकली तो हर्ष ने उसे रोक लिया ।

कहीं जा रही हो एक छोटा सा आइडिया डिस्कस करना था ।

सर जल्दी में हूँ मनोहर भाई से मिलने जाना है आज वो हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गएं है । हम कल डिस्कस कर लेंगे । हेजल उसे साइड करते हुए निकल गई।

नवल जब भी फ्लैट पर आता था गेट पर ही अपनी बाहें खोल देता था और सना तुरंत उसके गले लग जाती थी। लेकिन आज नवल ने बहुत ही गंभीर चेहरे के साथ इशारा किया तो सना ने गौर किया आज हर्ष सर भी आएं है साथ ।

आप दोनों इतनी रात में ? सब ठीक तो है।

Office Romance

हाँ वो मनोहर जी से मिलने गएं थे तो सोचा वापसी में आप लोगों से भी मिल लेते हैं। नवल ने जवाब दिया ।
सर अंदर आइए न । सना ने दोनों को अंदर बुलाकर बिठाया ।

मैं हेजल को बुला कर लाती हूँ। सना जल्दी से गई और नवल सर के आने की बात बताई उसने हर्ष सर का जिक्र नहीं किया ।
हेजल ने लिविंग एरिया में आने के बाद देखा कि हर्ष सर भी बैठे हैं।

आओ हेजल पैर कैसा है तुम्हारा ? नवल ने उसे अपनी तरफ बुलाया,  लेकिन वो सामने के सोफे पर बैठ गई।
आप लोग बातें कीजिए मैं कुछ बना के लाती हूँ। सना उठी तो उसने आँखों ही आँखों में नवल को भी वहाँ से हटने के लिए बोला ।

सना मैं वो फाइल लेने आया था जो सुबह दी थी तुम्हें ।
सर कौन सी फाइल ?

वहीं जो तुम्हारी टेबल पर रख दी थी रेड कलर की । तुमसे बोला था कि मुझे बिल्कुल सुबह उसे लेकर निकलना है।
अच्छा सर वो फाइल …वो फाइल तो मैं वहीं पे भूल गई ।

आपको क्या बिल्कुल सुबह ही निकलना है?
हाँ!

Ok तो मैं ऑफिस से अभी ले कर आती हूँ ।
अरे तुम क्या करोगी देखो तो 9 बज रहें हैं। मैं चला जाता हूँ तुम तब तक खाना रेडी करो ।

नवल..! हर्ष ने उसे घूर कर देखा ।
हाँ सर ।

फाइल के बारे में सिर्फ सना जानती है तुम कन्फ्यूज हो जाओगे ।
मैं वीडियो कॉल कर लूंगा न !

तुम एक काम करो सना को साथ लेकर चले जाओ न।
अरे उसे क्या परेशान करना सर।

नवल सर ….! सना ने उसे कुछ इशारा किया ।

नवल दोस्त ही दोस्त के काम आता है और इस वक्त तुम्हारे दोस्त को तुम्हारे सपोर्ट की जरूरत है। सना को जरूरत है कि तुम उसके साथ जाओ ।
अरे सर वो तो पता है कि दोस्त ही दोस्त….के ..! कहते कहते उसे कुछ याद आया और उसने हेजल की तरफ देखा । जो खामोश बैठी अपने टैब में कुछ कर रही हैं।

उसके बाद उसने तुरंत सना की तरफ देखा तो उसने हाँ में सर हिला दिया ।

Ok हम दोनों जा रहें हैं।
मैं भी चलूंगी । हेजल भी खड़ी हो गई ।

Can we get some privacy ? सना ने उसके करीब आकर कहा तो हेजल वापस सोफे पर बैठ गई।
सर हम आधे घंटे में वापस आते हैं। नवल ने कहा ।

एक घंटे की तो रास्ता ही है यहाँ से । हेजल ने टोक दिया।
ठीक है तो दो घंटे में आ जाएंगे । सना ने जवाब दिया और अपने फ्लैट्स पहन के बाहर निकल गई ।

अब ऑफिस खुलवाना पड़ेगा । नवल ने कार स्टार्ट करते हुए कहा ।
जरूरत नहीं है यही कही कोई बेंच दिखे तो रोक लेना या किसी रेस्टोरेंट के पास रोक लेना।

क्यों फाइल नहीं लेना है क्या ?
फाइल होगी तो लेंगे न ।

क्या मतलब ?

मतलब कि किसी भी फाइल की बात नहीं की है मुझसे आज सर ने । मुझे लगता है उन्हें हेजल से अकेले में बात करनी है इसीलिए हमें बाहर भेजा ।
क्या बात कर रही हो ! कुछ चल रहा है क्या दोनों का ?

नवल भी हैरान रह गया ।
सना ने गहरी सांस लेकर उसे कल का घटनाक्रम बताना शुरू कर दिया।

Sorry! मुझे लगता है कि कल मैंने overreact कर दिया था।
आप अक्सर कर देते हैं कुछ नया नहीं है।

क्या तुम अब भी गुस्सा हो मुझसे ?
नहीं तो ।

तो मुझसे बात क्यों नहीं कर रही हो ?
क्योंकि अभी मैं बात नहीं करना चाहती हूँ किसी से भी।

Ok ! देखो मैंने उनकी प्रोफाइल देखी थी मुझे वो कुछ सही नहीं लगे ।
क्या आप पर्सनली जानते हैं उन्हें ?

नहीं !

तो क्यों डिसाइड कर रहें हैं कौन कैसा है और कौन नहीं?
मैं कुछ भी डिसाइड नहीं कर रहा हूँ मैं बस कंसर्न हूँ तुम्हारे लिए ।

आप पहले ऐसे बॉस होंगे जो एम्पलॉइज की पर्सनल लाइफ को लेकर भी फिक्रमंद है ।
नहीं… I mean… कुछ नहीं …! हर्ष ने कुछ बोलने की कोशिश की फिर  चुप हो गया ।

दोनों के बीच चुप्पी को देख कर हेजल ने फिर बोला –
सर कुछ खायेंगे मैं ले आऊं ?

नहीं । मनोहर के घर गएं थे तो भाभी जी ने पहले ही खिला दिया था । एक फाइल की जरूरत पड़ गई थी तो आ गएं थे सना के पास ।
इसके बाद फिर से दोनों खामोश हो गएं।

अपना गला साफ करते हुए हर्ष ने थोड़ी देर बाद पूछा ।
तो तुम्हारा फैसला अब भी कंपनी को छोड़ने का है ?
हाँ ! यही महीना तो आखिरी है इस कंपनी में ।

Ok ! इसके आगे हर्ष ने कुछ नहीं पूछा । हेजल ने भी बात करने की कोशिश नहीं की । चुपचाप अपने टैब पर मार्केटिंग प्लॉन का रोडमैप लिखने में व्यस्त रही ।

हेजल की निगाहें टैब पर थी और हर्ष की हेजल पर ।

थोड़ी ही देर में हेजल को उबासी आनी शुरू हो गई। उसकी आँखें कभी थोड़ा बंद होती तो कभी थोड़ा खुलती। नींद के झोंको के बीच जगने की जद्दोजहद में आखिर नींद उस पर भारी पड़ गई और टैब हाथ से सरक कर सोफे पर गिर गया। सोफे और सर के बीच गैप होने से हेजल का सर ज्यादा पीछे झुक गया है।

अगर इसी तरह सो गई तो पक्का इसका सरदर्द होना है सुबह । हर्ष यही सोच कर अपने सोफे से उठ गया और उसके बगल में आकर बैठ गया । उसके सर और सोफे के बीच के गैप में उसने अपना हाथ टिका दिया । हेजल को थोड़ा आराम मिली तो वो और गहरी नींद में चली गई।

हर्ष उसके चेहरे की तरफ मुंह मोड़ कर उसे निहारता रहा।

रात के करीब साढ़े ग्यारह के बीच सना और नवल फ्लैट पर आएं। हेजल और हर्ष को इतना पास सोते देखकर दोनों मुस्कुरा कर इधर उधर देखने लगे ।
क्या लगता है मामला सेट हो गया है ? नवल ने पूछा।

सना ने पूरी सिचुएशन पर गौर किया तो उसके चेहरे की मुस्कान कम पड़ गई।
मुझे नहीं लगता है क्योंकि अगर ऐसा होता तो दोनों के बीच डिस्टेंस नहीं होता। देखो सर ही अपनी जगह छोड़ के उसके पास गएं हैं वो वही बैठी हैं जहाँ आते ही बैठी थी।

कभी- कभी झूठ भी बोल दिया करो यार खुशी मिलती है। नवल अपना कोट सोफे पर रख के बैठ गया । सना ने अपना फोन निकाला और उन दोनों के इस खूबसूरत लम्हें को अपने फोन में कैद कर लिया ।

सना किचन में कॉफी बनाने में व्यस्त थी और नवल उन दोनों को देखने में ।
ये सुनो ब्लैंकेट डाल दे क्या ? नवल ने इशारों में पूछा।

और अगर सर जग गएं तो ?
तो ऐसे ही सोने देते हैं।

दोनों ने पूरी सावधानी की थी कि इनकी नींद न टूटे। अपने फोन भी दोनों ने साइलेंट मोड पर डाल दिए थे। लेकिन टेबल पर रखे हर्ष के फोन की तरफ किसी का ध्यान नहीं गया ।

12 बजे के करीब जेन की कॉल आई । नवल ने तीसरी रिंगटोन पर ही लपक के फोन का गला दबा दिया था लेकिन फिर भी हर्ष की आँखें खुल गईं थीं। सामने नवल को देख कर उसे बहुत आकवर्ड लगा।

Sorry Sir ! नवल ने अपने बत्तीस दांत दिखाते हुए माफी मांगी ।

हर्ष ने आहिस्ते से अपना हाथ हेजल के नीचे से निकाला और उसे गोद में उठा लिया ।
आता हूँ। कहकर हर्ष हेजल के कमरे की तरफ चला गया।

जब वो लौट के आया तो तीन कप कॉफी एक प्लेट में रखी मिली।
मैं नहीं पियूंगा । घर जा रहा हूँ।

सर पी लीजिए आप कौन सा रोज रोज हमारे फ्लैट पर आयेंगे । सना ने रिक्वेस्ट की ।
वैसे तो आ भी सकते हैं । नवल ने जवाब दिया।

नवल ज्यादा दिमाग मत चलाओ । वो सो गई थी उसके सिरहाने कुछ नहीं था इसीलिए मैंने अपना हाथ रख दिया। पता नहीं मुझे कब नींद आ गई !
वैसे सर आप चाहते हो pillow भी रख सकते थे…! नवल ने बात कही तो सना ने पैर से उसे मार दिया ।

हाँ लेकिन तकिया तो सरक कर नीचे भी गिर सकती थी ।

COO नवल , मैनेजर शशिकांत , मिस्टर अवस्थी , मार्केटिंग डायरेक्टर पूर्णिमा और सना सभी हर्ष के केबिन में बैठ कर नए कलेक्शन के लिए मार्केटिंग स्ट्रेटजी पर डिस्कस कर रहें हैं। हर किसी के पास अलग प्लॉन था लेकिन जो कस्टमर्स को अट्रैक्ट करे ऐसी कोई लाइन नहीं मिल पा रही थी।

Ok! आप लोगों के पास आज का टाइम है सोचने का अगर कल तक कोई बढ़िया आइडिया नहीं मिलता है तो हम बोर्ड मीटिंग बुला लेंगे ।
सबके जाने के बाद हेजल केबिन में आई । सना जो अभी भी केबिन में ही थी वो खुद के निकलने का बहाना सोचने लगी।
Sir मैं जाऊं?

नहीं मैम आपकी थोड़ी मदद चाहिए होगी एक आइडिया डिस्कस करने में।  हेजल ने उसे रोक लिया।
कैसा आइडिया है तुम्हारे पास ? हर्ष ने फाइल बंद करके उसे देखा।

सर हैंडबैग्स कौन यूज करता है?
स्पेशियली विमेंस करती हैं।

Yes ! कभी फैशन के लिए तो कभी अपनी जरूरत किए विमेंस को अक्सर हैंडबैग कैरी करना पड़ता है। लेकिन सर आपने कभी नोटिस किया है कि जिसके पार्टनर्स सपोर्टिव होते हैं या सोशल नॉर्म्स से जिन्हें कोई दिक्कत नहीं होती वो लोग अपनी पार्टनर्स का हैंडबैग लिए हुए दिखाई देते हैं।
हाँ कई शादी , फंक्शंस वगैरह में मिल जाते है कुछ जेंटलमैन ….!

So brilliant idea ! सना ने चहक के कहा। हर्ष अभी भी नहीं पकड़ पाया कि बात क्या हुई ।
सर हम फीमेल्स को नहीं अब की बार मेल्स को टारगेट करेंगे । हेजल ने कहा ।

ये क्या बात हुई भाई दो चार आदमी ही ऐसे होते हैं उनके नाम पर हम पूरा कलेक्शन तो नहीं निकाल सकते हैं न।

सर आप इधर आइए । सना ने हर्ष को कुर्सी छोड़ कर अपनी तरफ बुलाया ।
हेजल क्या तुम मेरा हैंडबैग ले आओगी ?

Yes ma’am ! हेजल जल्दी से गई और सना का बैग ले आई। सना ने तब तक हर्ष को दीवार के पास मॉडल बनाकर खड़ा कर दिया था।
अपने हैंडबैग से लिपस्टिक और आईना निकाल कर सना ने हेजल को थमा दिया और हैंडबैग हर्ष के हाथ में दे दिया ।

हेजल तुम सर के बिल्कुल पास जाकर खड़ी हो जाओ।
मैम हम मॉडल्स बुलाकर सर को आइडिया बता सकतें हैं।

अरे बस दो मिनट की बात है चुपचाप खड़ी हो जाओ । सना ने धमकी वाली आवाज का इस्तेमाल किया ।

सर पर्स को सिर्फ हाथ में पकड़ के नहीं खड़ा होना है इसे आप फोरआर्म पर टिकाइए, जैसे लेडीज करती हैं। दूसरा हाथ आपका अपनी जेब में रहेगा और हेजल तुम सर के बगल में खड़ी हो कर मिरर में देखते हुए लिपस्टिक लगाओगी और सर आपको इन्हें एडमायर करना रहेगा।
सना ने अपना फोन निकाल लिया ।

Office Romance

That’s called bare minimum! A real partner can do anything for you …!
Ladies! If he can’t do it , means he is not worth it .

अपनी दो सबसे कीमती चीजें एक साथ इस दुनिया को दिखाइए !
Tell the world without actually telling the world that your husband and your Purse are in love with you !

फोटो खींचते हुए सना लगातार कोई न कोई टैगलाइन बोले जा रही थी। उसकी हर टैगलाइन के साथ हर्ष की मुस्कुराहट बढ़ती जा रही थी और लास्ट वाली पे तो उसके गाल टमाटर की तरह हो गएं थे ।

मैं समझ गया कि मुझे इसके लिए क्या चाहिए ! हम अबकी बार सिर्फ फीमेल मॉडल नहीं उसके साथ मेल मॉडल भी कॉस्ट करेंगे । फोटो शूट खत्म होने के बाद हर्ष वापस अपनी कुर्सी पर आकर बैठ गया ।

जी सर हेजल का यही प्लॉन था । ऐसा एड लड़कियों में बीच खूब ट्रेंड करेंगे । प्रोडक्ट बनेगा लड़कियों के लिए लेकिन वो अपने पार्टनर को ध्यान में रखते हुए खरीदेंगी। ग्रीन फ्लैग ढूंढने वाली लड़कियाँ एक न एक बार हमारा हैंडबैग जरूर यूज करेंगी।

Thanks For your super idea ! हर्ष ने हेजल से बोला । वो अब भी अपनी लिपस्टिक रुमाल से साफ करने में व्यस्त थी ।
वेलकम सर ! उसने मुंह पर रुमाल रखे ही जवाब दिया।

सर फोटोज देखिए । मुझे तो लगता है कि यही फोटो यूज की जा सकती हैं।

नहीं इसकी जरूरत नहीं है। हर्ष ने उसके हाथ से फोन लेकर फोटोज देखनी शुरू की वाकई ये परफेक्ट शूट मानी जा सकती हैं। अलग-अलग पोज में हेजल को अपने साथ खड़े देखना काफी सुकुनदायक है उसके लिए। फोटो स्वाइप करते- करते हर्ष के सामने कल रात की भी फोटो आ गई। उसने सिर उठा कर सना को देखा तो सना तुरंत समझ गई क्या हुआ है और उसने तुरंत फोन छीन लिया ।

तुम्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था ।
Sorry Sir !

हेजल नहीं समझ पाई कि जरा सी देर में ऐसा क्या हुआ जो सना इतना सहम गई है।
आगे से ऐसा कुछ भी नहीं होना चाहिए ।

जी सर ध्यान रखूंगी ।
अब तुम दोनों जा सकती हो ।

हेजल चुपचाप बाहर निकली उसके पीछे सना भी चल दी।
अच्छा सुनो !
हाँ सर ।

मुझे सारी फोटोज ईमेल कर देना और…वो कल रात वाली भी ।
हैं…! I mean हाँ …, हाँ कर दूंगी । सना मन में ही गुस्सा करके रह गई । पहले तो उसी फोटो पे भड़के अब वही फोटो मांग रहे हैं।

हर्ष के फोन न उठाने पर जेन ऑफिस में आ गई थी। लंच टाइम में जब मोनिका रिसेप्शन पर नहीं थी तो जेन हर्ष के केबिन में चली गई।
तुमने तो फोन ही उठाना बंद कर दिया है। जेन आते ही कुर्सी पर बैठ गई।

फालतू के काम करना मैं बहुत जल्दी छोड़ देता हूँ।

अब क्या ही कहूं फोन उठा लेते तो तुम्हें कल रात तगड़ी पार्टी देती अब फोन नहीं उठाया है तो मिठाई से ही काम चला लो । जेन ने पर्स से मिठाई का डिब्बा निकाल के आगे कर दिया ।

तुम्हें तुम्हारी दोनों फिल्मों से हाथ धोना पड़ गया है, क्या इस खुशी में तुम मिठाई खिला रही हो !

तुम्हें बर्दाश्त नहीं होगा लेकिन बताना जरूरी है कि live Luxurious Company ने मुझे एस ए मॉडल हायर किया है।

तुम्हें ? कैसे ? हैरानी है यार मुझे ! ऐसा क्या देख लिया तुममें जो कुछ सोचा समझा तक नहीं।
वही जो इस दिन हेजल दिखाने गई थी लेकिन तुमने उसे दिखाने नहीं दिया । यक़ीनन जेन ने बहुत ही कमजोर नस पर वार किया था हर्ष के ।

मुझे हैरानी नहीं होगी अगर तुम्हारा ये सड़ा हुआ मुँह मुझे किसी दिन गटर के पास दिख जाए तो ….!
अरे तुम तो नाराज हो गए ।

नहीं अभी तो नहीं हुआ हूँ लेकिन अगर तुम यहाँ से तुरंत नहीं गई तो जरूर हो जाऊंगा ।
इतनी देर में मोनिका अंदर आ गई ।

Sorry Sir , Ma’am आप बाहर चलिए । मोनिका उसके पास आई तो वो पहले ही खड़ी हो गई।
हाथ मत लगाना । खुद चलकर आई हूँ तो जा भी सकती हूँ।

अपनी मिठाई भी ले जाओ । तुम्हारे तंगी के दिनों में पेट भरने के काम आएगी ।

मेरी बरबादी के सपने देखो बस लेकिन मैं तुम्हें सच में बर्बाद कर जाऊंगी। एक बार वहाँ पहुंच तो जाऊं सबसे पहले तुम्हारी ही कंपनी की लंका लगेगी देख लेना।

वहाँ नौकर बनकर जा रही हो और ख्वाब मालकिन बनने के देख लिए ।

क्या है न हर्ष ये जो औरत की खूबसूरती होती है न किसी को भी गुलाम बना लेती है। जेन ने मिठाई का डिब्बा उठा लिया।
उसके लिए तुम्हें खूबसूरत होना भी तो चाहिए । जाते जाते भी हर्ष ने जेन को ताना मार दिया ।

Wait For Next Part
Thanks for Reading

Read more stories like this…..

Leave a comment