Secret SEO: Love Story of a Corporate Power Couple pt 9

Secret SEO: Love Story of a Corporate Power Couple pt 9

कहानी के भाग 8 में आपने पढ़ा कि विक्रांत और अन्विका में झगड़ा हो जाता है। इसके बाद विक्रांत अन्विका से बात नहीं करता , अन्विका को भी अपनी गलती का अहसास होता है। इसीलिए वो दानियाल को घर आने से रोक देती है। विक्रांत के पापा को जैसे ही पता चलता है कि अन्विका अपनी स्टडी पर फोकस कर रही है तो वो उसे अपने घर बुलाकर फटकारते हैं। वो उसे ज्यादा कुछ बोल पाते इससे पहले ही विक्रांत वहाँ पहुंच जाता है और अन्विका को अपने साथ ले आता है। अब आगे –

Sorry पापा ने तुमसे जो बातें कहीं उनके लिए । घर पहुंचते ही विक्रांत ने अपनी तरफ से जो पहली बात बोली वो यही थी।
तुमने ऐसा क्यों किया विक्रांत ? तुम पहले भी उनसे मेरे लिए बहस कर चुके हो और आज फिर तुम उनके सामने खड़े हो गए । जबकि तुम अच्छे से जानते हो कि उनका गुस्सा कितना खराब है। मुझ पर वो सिर्फ चिल्ला सकते हैं लेकिन तुम पर तो उनका हाथ भी उठ सकता है।

हाँ जानता हूँ।
तो फिर क्यों करते हो ऐसा ?
क्योंकि तुमसे प्यार करता हूँ ।
लेकिन मैं तो नहीं करती हूँ न !

वो तुम्हारी मर्जी है । मेरा दिल कहता है तुमसे प्यार करने को तो मैं करता हूँ। तुम्हारा दिल तुम्हें प्यार करने से मना करता है तो तुम नहीं करती हो बस ।
विक्रांत तुम्हें हमारे रिश्ते की सच्चाई नजर क्यों नहीं आती है ? तुम मुझे लाख कोशिश करके भी अपने लिए नहीं चुन सकते क्योंकि तुम्हारा रिश्ता अंकल ने पहले ही कहीं और तय कर रखा है।
मेरी जिंदगी में क्या होगा क्या नहीं अब से ये मैं तय करूंगा वो नहीं ।

लेकिन विक…
बस… ! मेरा मूड पहले ही बहुत खराब है और मैं पीने जा रहा हूँ। विक्रांत ने अपना कोट अन्विका के हाथों में पकड़ा दिया और अपने स्पेशल प्लेस की तरफ चला गया।

आखिरी पेपर के बाद दानियाल ने कॉल करके अन्विका को अपने केबिन में बुलाया । अपने सारे क्लासमेट्स और टीचर्स से मिलते मिलाते वो थोड़ी देर से केबिन पहुंची। अंदर जाकर देखा तो दानियाल नहीं थे लेकिन उनका टिफिन डेस्क पर रखा था । अन्विका को पुराने दिन याद आ गएं जब वो चोरी से आकर दानियाल का टिफिन कर जाती थी।

Secret SEO: Love Story of a Corporate Power Couple pt 9
Secret SEO: Love Story of a Corporate Power Couple pt 9

 

उसने आहिस्ते से हाथ बढ़ाकर टिफिन खोला तो उसकी आँखें थोड़ी नम हो गईं। टिफिन में भिंडी की सब्जी , मिर्च की चटनी , चपाती और सलाद रखा था ।
अन्विका ने कुर्सी खींची और उस पर बैठ कर खाने लगी।
अभी थोड़ा ही खाना खाया था कि दानियाल केबिन में आ गया ।

ऐसे तो नहीं खाती थी पहले ? उसने विंडो का पर्दा लगाते हुए कहा ।
सर मैं तो बस टेस्ट कर रही थी । अन्विका तुरंत कुर्सी से खड़ी हो गई।
तुम्हारे लिए ही लाया था। मेड ने नहीं मैंने खुद बनाया है।

अगर मैंने खा लिया तो आप क्या खाएंगे ?
मैं कैंटीन से खा कर ही आया हूँ। अब तुम आराम से बैठ कर खा सकती हो । दानियाल अपना सफेद कोट कुर्सी पर टांग कर डेस्क के सहारे सट कर खड़ा हो गया ।

अन्विका वापस कुर्सी पर बैठ गई ।
सर आप कुछ कह रहे थें?
हाँ मैं कह रहा था कि तुम पहले ऐसे मेरा खाना नहीं खाती थी।

मैं तो ऐसे ही खाती थी। जैसे ही पता चलता था आप कोई इमरजेंसी केस में उलझे हैं या OT में व्यस्त हैं,मैं आपका टिफिन चेक करने आ जाती थी। अगर भिंडी मिली तो ठीक वरना ऐसे ही वापस टिफिन बंद कर देती थी ।

पहले तुम डेस्क के नीचे झुक कर खाना खाती थी ताकि कोई बाहर आने जाने वाला देख न सके । दानियाल ने मुस्कुराते हुए बताया ।
ये सुनते ही अन्विका के हाथ रुक गए उसने हैरानगी से उनकी तरफ देख कर पूछा – जी ? आपको किसने बताया ?
मैं अक्सर वहीं खिड़की से खड़े होकर कई बार देखता था तुम्हें । सच में उस वक्त तुम बहुत cute लगती थी ।

उनकी बात सुनते ही अन्विका का पूरा बदन सिहर गया । उसे लगा कि उसके दिल में अचानक से कोई आंधी उठी है जो उसे किसी तरफ बहा कर ले जाना चाहती है। अचानक ही विक्रांत की बातें याद आने लगी तो उसने पीछे की तरफ घूम कर देखा । दरवाजा अंदर से लॉक था और दीवारों पर पूरे पर्दे कर दिए गए थे । अचानक से उसकी सांसें बेतरतीब ढंग से बढ़ने घटने लगी और माथे पर हल्का सा पसीना उतर आया । उसने तुरंत पानी का ग्लास उठाया और एक ही घूंट में पी गई ।

क्या हुआ ? दानियाल ने बहुत ही मुलायम आवाज में पूछा ।
कुछ नहीं सर, बस मेरा पेट भर गया है।
इतने से ही ! थोड़ा और खा लो ।
नहीं सर अब नहीं खा पाऊंगी ।

अच्छा मेरे हाथ से तो खा सकती हो न । दानियाल ने अपने हाथ से कौर तोड़ कर उसके मुंह की तरफ बढ़ाया । अन्विका ने सर उठा कर उनके चेहरे की तरफ देखा उनकी भी आँखें उसी के चेहरे पर टिकी हुई थीं। अन्विका ने मुंह खोलकर चुपचाप खा लिया ।

थोड़ी देर तक दानियाल उसे अपने हाथों से खिलाता रहा और वो चुपचाप खाती रही । जब तक कि पर्स में पड़ा उसका फोन नहीं घनघना उठा ।
फोन निकाल कर चेक किया तो विक्रांत की मिस्ड कॉल थी ।
सर मुझे लगता है अब मुझे चलना चाहिए । उसने पानी पीते हुए कहा ।

गुरु दक्षिणा नहीं दोगी मुझे ?
सर कैसी बातें कर रहें हैं ! मेरी इतनी औकात कहाँ कि मैं आपको कुछ दे सकूं ।
दे नहीं सकती या देना नहीं चाहती ?

नहीं सर ऐसी बात बिल्कुल भी नहीं है। अगर मैं आपको कुछ दे सकूं तो इससे बढ़कर मेरे लिए खुशी की बात क्या हो सकती है। मेरा बस चले तो मैं आपको वो सबकुछ दे दूं जो मेरे पास है।

उसकी इस बात पर दानियाल मुस्कुरा दिया ।
यक़ीनन वही चीज मांगूंगा जो तुम्हारे पास है ।

सच में ? तो सर आप बस बता दीजिए आपको क्या चाहिए मैं तुरंत ही …. ! अन्विका की बात पूरी होने से पहले ही दानियाल ने उसकी बाँह पकड़ के उसे उठाया और अपने सीने से लगा लिया । थोड़ी देर तक तो अन्विका कुछ भी महसूस नहीं कर पाई । फिर उसे लगा कि वो सिर्फ गले लगाना चाहते हैं तो उसने भी खुद को ढीला छोड़ दिया और आँखें बंद कर ली ।

अपनी गर्दन पर दानियाल की गर्म सांसे महसूस होते ही उसने आँखें खोल दीं। जब आँखें खुली तो देखा दानियाल उसकी गर्दन को चूम रहें थे और उनके हाथों ने उसकी कमर को कस के पकड़ रखा था । धीरे धीरे उन्होंने उसके गालों को भी चूमना शुरू कर दिया और हाथों से उसकी पूरी पीठ सहलाने लगे ।
नहीं… सर .. प्लीज..! अन्विका उनकी बांहों में कसमसाते हुए बुदबुदाई ।
दानियाल ने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया और उसे लगातार चूमता रहा।

सर आप ये क्या कर रहें हैं? अन्विका अब बेचैन होने लगी ।
वही…. जो हम चाहते हैं। दानियाल की आवाज में गर्माहट और रूमानियत आ गई और वो अन्विका में पूरी तरह हो चुका था ।

नहीं सर …! मैं ऐसा कुछ नहीं चाहती… प्लीज ..मुझे जाने दीजिए। उसने अपने हाथ पीछे करके उसके हाथों की पकड़ को ढीला करने की कोशिश की ।
घबराओ नहीं अपनी लिमिट नहीं क्रॉस करूंगा ।

सर आपको पता नहीं है लेकिन आप लिमिट ही क्रॉस कर रहें हैं। ये सब आप मेरे साथ नहीं कर सकते हैं….
क्यों नहीं कर सकता… ? अब तुम्हारी इच्छाएं भी विक्रांत कंट्रोल करेगा क्या ? कहते कहते दानियाल ने उसकी चोटी खोल दी ।
मुझे घर जाना है….अभी… ।
थोड़ी देर में चली जाना । दानियाल ने उसके बदन को और तेजी से भींचते हुए कहा ।

उसने अन्विका के होठों को चूमने की कोशिश की तो उसने मुंह दूसरी तरफ घुमा लिया ।

Secret SEO: Love Story of a Corporate Power Couple pt 9
Secret SEO: Love Story of a Corporate Power Couple pt 9

I said NO …! वो लगभग चीख पड़ी।
तुम सच में मुझे रोक देना चाहती हो ?
हाँ अभी और इसी वक्त । गुस्से के मारे अन्विका गहरी सांसें लेने लगी और उसका शरीर भी कांपने लगा।

Ok! चलो हम इस पर बात करते हैं पहले । दानियाल ने अपनी पकड़ थोड़ी ढीली की । दोनों के बीच में गैप बनते ही अन्विका ने पूरी ताकत से दानियाल को पीछे की तरफ धक्का दे दिया और अपना पर्स उठा कर बाहर भागी । दानियाल ने खुद को संभालते हुए इसे रोकने की कोशिश की लेकिन तब तक उसने दरवाजा पूरा खोल दिया था ।

सामने से आने जाने वाले लोग कमरे में क्या चल रहा था वो देख सकते थे।
“दोबारा कभी मुझे अपनी शकल मत दिखाना ।” वो फुफकारते हुए भाड़ से दरवाजा बंद करके भाग गई ।

घर पहुंच कर ही उसे थोड़ी राहत पहुंची । अपना सारा सामान बेड पर डालकर वो नहाने के लिए बाथरूम में घुस गई ।

शॉवर में बैठ कर वो काफी देर तक रोती रही। एक तरफ उसे दर्द हो रहा था तो दूसरी तरफ उसे डर लग रहा था। “अगर ये बात विक्रांत को पता चल गई तो क्या होगा ? पहले से ही दोनों में झगड़े होते रहते हैं ऊपर से ये जानने के बाद तो उसके चरित्र पर ही सवाल होने शुरू हो जाएंगे। प्रकाश अंकल तो पता नहीं उसके साथ कैसा सुलूक करें और शायद इस बार विक्रांत भी उसे न बचाए।
अगर ये सब किसी ने बाहर से देख लिया होगा और मीडिया में बता दिया तब तो उसकी जान ही ले ली जाएगी। ”

Secret SEO: Love Story of a Corporate Power Couple pt 9
Secret SEO: Love Story of a Corporate Power Couple pt 9

 

रोते रोते अन्विका की हिचकी बन्ध गई लेकिन उसके आंसू कम नहीं पड़े । उसे आज अपनी और मयंक की जिंदगी के लिए बहुत डर लग रहा था । बात सिर्फ डर तक ही सीमित नहीं थी बल्कि उसकी अंतरात्मा भी उसे ही धिक्कार रही थी । उसकी नैतिकता इस बात को सरासर गलत मान रही थी कि दिखावटी ही सही लेकिन उसे इस रिश्ते का मान तो रखना चाहिए था । उसे दानियाल से बंद कमरे में मिलने ही नहीं जाना चाहिए था ।

पता नहीं कहाँ वो कमजोर पड़ी और कहाँ दानियाल उस पर हावी हो गया । अपनी मानसिक दुर्बलता पर उसे बहुत शर्म महसूस हो रही थी । उसे लग रहा था कि जैसे वो कोई बहुत बड़ा अपराध करके आई हो ।
अचानक ही उसे दीवारें घूमती हुई दिखाई देने लगी और आँखों के आगे अंधेरा छाने लगा । उसने कसके अपनी आँखें बंद कर ली ।

जब आँख खुली तो देखा बेड के पास कुर्सी डाले विक्रांत किताब पढ़ने में व्यस्त था । उसके होश में आते ही वो उसके पास सरक आया ।
इतना ही जल समाधि लेने का मन था तो बता देतीं , मैं बनारस भिजवा देता । यहाँ इतना सारा पानी वेस्ट करने की क्या जरूरत थी । विक्रांत ने ऐसे बोला जैसे उसे ज्यादा परवाह नहीं हो रही है उसकी।

” Sorry ! ” अन्विका बस इतना ही बोल पाई।
विक्रांत को लगा था कि वो इस बात पर झगड़ा करेगी और दो चार बातें सुनाएगी उसे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ ।
कैसा गया तुम्हारा फाइनल एग्जाम ? उसने उससे बात करने की कोशिश की ।
अच्छा गया । इतना बोल वो फिर से चुप हो गई।

डॉक्टर ने बताया कि एग्जाम्स खत्म होने के बाद कुछ लोगों को ऐसे बुखार आ जाता है। काफी दिनों बाद शायद तुम्हारा माइंड relax हुआ ऊपर से तुम्हें अपने दोस्तों से बिछड़ने की तकलीफ भी हुई होगी । शायद इसी वजह से तुम्हारी तबियत खराब हुई है ?
हाँ। अन्विका ने ये बात सुनकर बहुत राहत महसूस की क्योंकि उसके पास ऐसा कोई बहाना नहीं था जो उसकी तबियत के लिए जिम्मेदार निकल आता ।

या कोई और भी वजह हो तो तुम मुझे बता सकती हो? विक्रांत का दिल मानने को तैयार नहीं था कि इतनी छोटी बात पर उसकी तबियत खराब हो सकती है। इसीलिए वो अन्विका से असल वजह पूछना चाहता था।
मुझे नींद आ रही है प्लीज लाइट बंद करके मेरे कमरे से निकल जाओ । उसने करवट बदल के दूसरी तरफ मुंह कर लिया । वो नहीं चाहती कि विक्रांत उसके इस झूठ को उसका चेहरा देख कर ही पकड़ ले ।

विक्रांत ने उससे कुछ नहीं कहा अपनी कुर्सी से उठा और उसकी अलमारी से उसके कपड़े निकाले ।
क्या कर रहे हो ? उसे अपने कपड़ों को सिलेक्ट करते देख अन्विका चौंक गई।
I am not a gay !
मतलब ?

…और न ही जेंटलमैन ही हूँ जो कंसेंट पर ज्यादा फोकस करे । तो अगली बार जब भी शॉवर लेते-लेते बेहोश होने का इरादा हो तो प्लीज कुछ कपड़े तो पहने ही रहना । विक्रांत ने शर्ट और पायजामा उसके ऊपर फेंक दिया।
मेरी टी शर्ट उतार के दो ।

उसकी बातें सुनकर अन्विका से कुछ बोला न गया । उसने आहिस्ते से चादर उठा कर अन्दर झांका । सच में उसकी बॉडी पर सिर्फ एक टी शर्ट ही थी वो भी विक्रांत की ।

ये क्या हो गया उससे ! शर्म के मारे उसने चादर खींच कर सर के नीचे दबा ली । बाहर से देखने पर बिल्कुल ममी जैसी लगने लगी वो ।
ये देख कर विक्रांत को हँसी आ गई ।
अच्छा ठीक है कल ही दे देना ।
बाथरूम से मुझे किसने निकाला था ? उसने मुंह ढके हुए ही पूछा ।

जाहिर है कहीं और होती तो किसी और को बुला ही लेता लेकिन तुम बाथरूम में लॉक थी । ये बर्दाश करना मेरे लिए काफी मुश्किल होता की तुम्हें मेरे अलावा कोई देखे। सो मैंने ही अपने बाहुबल का प्रयोग करते हुए तुम्हें बाहर निकाला था पर तुम इसके लिए शुक्रिया मुझे बाद में भी बोल सकती हो ।

चले जाओ यहाँ से, मैं तुम्हारा चेहरा भी नहीं देखना चाहती ।
वो तो तुम वैसे भी नहीं देख सकती चादर जो ओढ़ रखा है। मगर मैं चला जाता हूँ और हाँ सुनो दवाई रखी है वो खा लेना । विक्रांत कमरे की लाइट बंद करके दरवाजा लॉक कर देता है।

अपने कमरे में जाने के बाद विक्रांत बड़ी देर तक करवटें बदलता रहता है । एक पल में उसे मार्बल की फर्श पर मोम जैसी पिघलती, शॉवर में भीगती हुई नर्म गुदगुदे बदन वाली अन्विका याद आती तो उसके चेहरे पर शरारत भरी मुस्कान तैर जाती लेकिन अगले ही पल जैसे ही उसकी सूजी हुई आँखें और डरा हुआ चेहरा याद आता वैसे ही उसके अंदर उलझन आ जाती । एक बार उसे अपना अंदाजा सही लगता तो अगले पल उसे डॉक्टर की कही बात सही लगने लगती है।इसी कशमकश में उसे कब नींद का गई पता ही नहीं चला।

तुम तो मेरे बेडरुम में आते नहीं थे , कल कैसे आ गएं?अगले दिन ब्रेकफास्ट के टाइम पर अन्विका ने सकुचाते हुए पूछा था विक्रांत से।

Secret SEO: Love Story of a Corporate Power Couple pt 9
Secret SEO: Love Story of a Corporate Power Couple pt 9

मुझे फोन आया था काकी का कि तुम काफी देर से बाथरूम से नहीं निकली हो और न कोई रिस्पॉन्स दे रही हो । इसीलिए मैं ऑफिस से भागता हुआ सीधा घर पहुंचा।
कितने टाइम तक पहुंचे होगे ?
8 बजे के करीब !

Thank God ! तब तक अंधेरा हो जाता है। अन्विका ने राहत की साँस ली , उसके चेहरे पर थोड़ी शांति उतर आई।
लेकिन विक्रांत उसे परेशान करने से कहाँ बाज आने वाला था ।
पर बाथरूम में तो लाइट्स जलती हैं न ! उसने आँख मारते हुए कहा ।
अन्विका फिर से सकुचा कर खुद में ही सिमट के ही रह गई।

क्या तुमने कुछ … मेरा मतलब कि मुझे देखा था ? उसने बहुत हिम्मत करके सवाल किया ।
ऊपरवाले ने ये दो आँखें क्यों दी हैं खूबसूरत चीजें देखने के लिए । फिर बिना देखे अगर तुम्हें उठाने जाता तो मैं भी फिसल कर तुम्हारे बगल में ही लेटा मिलता ।

तुम जरा सा भी झूठ नहीं बोल सकते थे ?
झूठ बोलना ही क्यों हैं? अपनी पत्नी को निर्वस्त्र देखना कोई अपराध तो है नहीं ।
शट अप ! उसने अपने कान बंद कर लिए और आँखें भी।

विक्रांत ने अपनी शैतानी हँसी पर काबू करके काकी को आवाज लगाई । उनके आने पर उन्हें अन्विका की दवा की टाइमिंग बताते हुए एक बार और डॉक्टर को बुलाने की हिदायत दे दी ।
अन्विका अभी भी कान बंद किए बैठी थी तो विक्रांत अपनी कुर्सी से उठ कर उसके पास गया और उसने हाथों को पकड़ के कान से हटाते हुए उसके कान के पास मुंह ले जाकर बोला –

“एक और सच बोलूं कल जब तुम्हें वैसे पड़े देखा तो लगा जो देव कन्याओं , अप्सराओं की बात होतीं थी वो कहीं न कहीं सच ही हैं। मुझे ऐसा लगा कि एक थकी हुई अप्सरा आँख बंद करके किसी झरने पर लेटी हुई है। सिर्फ मैं ही जानता हूँ कितनी मुश्किल से मैंने खुद को संभाला था।”

विक्रांत की आवाज बिल्कुल धीमी और रूमानी थी वो एक एक शब्द पर जोर देते हुए बोल रहा था । इस दौरान अन्विका ने एक बार भी खुद के हाथ नहीं छुड़ाए बल्कि उसकी बंद आँखों में एक नशा सा उतरने लगा था ।

विक्रांत ने अपनी बात खत्म करके उसके हाथ छोड़ दिए और मुस्कुराते हुए वहाँ से जाने लगा । अन्विका के दिल ने कसके चीखते हुए कहा कि वो रुक जाए और उसे एक बार कसके गले से लगा ले । कल से जो जलन उसे महसूस हो रही है उसे शांत कर दे , पवित्र कर दे । लेकिन मुंह से एक शब्द भी नहीं निकल पाया।

Wait For The Next Part

Read more stories like this…..

Leave a comment