Secret SEO: Love Story of a Corporate Power Couple pt 11
कहानी के भाग 10 में आपने पढ़ा कि दानियाल अन्विका के कमरे में आकर उससे अपने प्यार का इजहार करता है। अन्विका अपनी इज्जत की खातिर शोर भी नहीं मचा पाती क्योंकि वो सिर्फ बाथरोब में थी और दरवाजा बंद था। लेकिन जब उसे ज्यादा डर लगा तो वो विक्रांत का नाम लेकर चीख पड़ी। दरवाजा लॉक होने के बाद भी विक्रांत कमरे में आ गया और अन्विका को दानियाल की बाहों में देख लिया ।
उसे देखने के बाद दानियाल कमरे से निकल गया और अन्विका अपनी सफाई देने लगी। विक्रांत ने उसे बहुत प्यार से समझाया और सीने से लगा लिया। अन्विका ने एक दिन पहले हुए हादसे के बारे में सब कुछ बता दिया । विक्रांत ने अपनी मैनेजर को चेक देते हुए उसे दानियाल को देने को कहा । अब आगे –
- Secret SEO: Love Story of a Corporate Power Couple pt 10
- Secret SEO: Love Story of a Corporate Power Couple pt 9
- Secret SEO: Love Story of a Corporate Power Couple pt 8
- Secret SEO: Love Story of a Corporate Power Couple pt 7
- Secret SEO: Love Story of a Corporate Power Couple pt 6
- Secret SEO: Love Story of a Corporate Power Couple pt 5
- Secret SEO: Love Story of a Corporate Power Couple pt 4
- Secret SEO: Love Story of a Corporate Power Couple pt 3
- Secret SEO: Love Story of a Corporate Power Couple pt 2
- Secret SEO: Love Story of a Corporate Power Couple pt 1
अन्विका की नींद आधी रात में खुल गई । उसने बहुत सोने की कोशिश की लेकिन फिर नींद नहीं आई। जितनी बार आँखें बंद करती उतनी बार विक्रांत का शांत चेहरा सामने आ जाता । जिस परिस्थिति में उसने दोनों को देखा था उसके बाद तो शक करना बिल्कुल जायज था लेकिन विक्रांत ने एक बार भी अपनी आवाज तक ऊंची नहीं की उसपर । इतना भरोसा तो शायद खुद कभी अन्विका ने अपने ऊपर नहीं किया जितना वो करता है।
बड़ी देर तक विक्रांत की बातें सोचते सोचते उसे सुबह फिर हल्की सी नींद आ गई ।
जब उसकी नींद खुली तो देखा विक्रांत ऑफिस के लिए निकलने वाला था ।
रुको मैं भी चलूंगी ।
आज और रेस्ट कर लो ।
नहीं ।
तबियत पूरी तरह ठीक है न ।
हाँ तभी तो चल रही हूँ।
जल्दी से तैयार होने के बाद अन्विका ने अपना फोन निकाला और एक लंबा सा वॉयस मैसेज रिकॉर्ड करके दानियाल को भेज दिया ।
“सर ! पहले मैं आपकी बहुत इज्जत करती थी लेकिन कल के बाद से आप मेरी नजरों से बिल्कुल गिर चुके हैं। मैंने आपकी सारी करतूत अपने पति को बता दी है और गुरु दक्षिणा में आपकी जान भी बचा ली है। अब मुझ पर से आपके सारे अहसान खत्म होते हैं और हमारा ये रिश्ता भी । झूठ नहीं बोलूंगी , कभी आप मुझे बहुत पसंद थे। आपका नाम सुनते ही मेरी धड़कनें तेज हो जाती थीं लेकिन अब लगता है मेरी धड़कनों ने खामखां ही मेरी बहुत एनर्जी वेस्ट की है।
मैं एक ऐसे इंसान को पसंद करने लगी थी जो डॉक्टर तो दिल का है लेकिन उसे शरीर से ज्यादा लगाव है। खैर आपने जो मेरे साथ इन दो दिनों में किया है उसके लिए मैं आपको माफ करती हूँ। अब दोबारा मेरी जिंदगी से , मेरे घर से और मेरे पति से कोसों दूर रहना । ”
अन्विका ने मैसेज भेजने के थोड़ी देर बाद अपने दानियाल सर का नम्बर ब्लॉक कर दिया और अपनी पर्स उठा कर एक नई ताजगी के साथ कमरे से बाहर निकल गई।
अन्विका ने प्लॉन बनाया था कि वो आज विक्रांत के साथ बाहर लंच करने जाएगी । इसीलिए दो बजते ही वो अपने केबिन से निकल कर विक्रांत के ऑफिस गई लेकिन वहाँ वो नहीं था । वो समझ गई कि जरूर प्रकाश अंकल आएं होंगे । वो तुरंत ऊपर के फ्लोर की तरफ चल दी ।
जब प्रकाश बंसल के केबिन में पहुंची तो देखा कुछ कर्मचारी कान लगा कर बातें सुनने की कोशिश कर रहें थे।
राजेश …! ये क्या हो रहा है यहाँ। उसने सख्ती से कहा ।
उसे आया देख कर दरवाजे के पास खड़े कर्मचारी इधर उधर खिसकने लगे ।
कुछ नहीं मैडम बस ऐसे ही …!
कुछ नहीं तो अपना काम करो जाके न ! अन्विका ने फटकारा ।
जी मैम।
अन्विका दरवाजे के पास आई तो उसे प्रकाश की की आवाज सुनाई पड़ी तो विक्रांत को बहुत ही बुरी तरीके से फटकार रहें थें।

“ऐसे चलेगा ऑफिस ? ये सब करोगे तुम ? तमीज है कि नहीं जरा भी । बेवकूफ कहीं के … गधे हो तुम पूरे के पूरे। उस लड़की का सहारा लेने को बोला था तुम्हें लेकिन तुम तो उसके ऊपर चढ़ के बैठ गए हो। जोंक की तरह चिपका रहे हो तुम उसे अपने शरीर से। मैं तुम्हें साफ साफ बता दूं कि तुम्हारा जो ये गेम चल रहा है सब समझने लगा हूँ मैं । तुम्हारे लिए अच्छा यही होगा कि जल्द से जल्द ये सब खत्म करो और …..! ”
इससे आगे अन्विका कुछ सुन न सकी और वहाँ से रोते हुए भाग आई ।
“आज से पहले उसे कभी भी प्रकाश बंसल से इतनी नफरत नहीं हुई थी। उसके पापा के साथ जैसा बर्ताव किया गया, उसके बाद भी वो शांत ही रही थी। लेकिन आज विक्रांत से ऐसे बात करते देख कर उनके चेहरे से घिन महसूस हुई अन्विका को । अगर बाप इस तरह का हो तो आदमी अनाथ ही अच्छा है। काश ! विक्रांत भी उसकी ही तरह अनाथ हो जाएं…! ” जैसे ही ये बात उसके मुंह से निकली उसने अपने मुंह को तुरंत दोनों हाथों से दाब लिया ।
दोनों वापसी में बिल्कुल शांत थे । विक्रांत बार- बार मुस्कुराने की कोशिश कर रहा था। उसे लग रहा था कि अन्विका को कुछ पता नहीं चला है, इसीलिए अन्विका ने भी उसे नहीं बताया कि उसे आज जो हुआ है उसकी जानकारी है।
रात 11 बजे के आसपास अन्विका दो मग कॉफी बनाकर छत पर लाई । पूरी छत घूमने के बाद उसे विक्रांत नीचे ढालू वाली छत पर सुस्ताता दिखाई पड़ा ।
उसकी शराब की बोतलें उसके सर के ऊपर बने मोटे से ज्वाइंट पर बड़े कायदे से रखी थी ताकि न उधर लुढ़क के गिर सकें और न इधर ही ।
सुनो वहाँ से अगर पैर फिसला तो सीधा लॉन में फैले हुए दिखाई पड़ोगे।
अरे कुछ नहीं होता …!
ऊपर आ जाओ न, कॉफी पीते हैं।
नीचे आ जाओ न, व्हिस्की पीते हैं ।
मैं गिर गई तो ?
मैं संभाल लूंगा।
विक्रांत के बार बार कहने पर अन्विका ने दोनों मग उसे पकड़ा दिए और रेलिंग से कूद कर नीचे वाली छत पर आ गई।
आराम से …! वो अन्विका को बहुत सम्भाल के चला रहा था । उसके खुद के पैर नशे में लड़खड़ा रहे थे लेकिन उसने अन्विका का हाथ मजबूती से पकड़ा हुआ था ।दोनों एक एक हाथ में मग पकड़े किनारे पर आकर बैठ गएं।
तुम तो पियोगी नहीं क्योंकि संस्कारी लड़की हो । विक्रांत ने कॉफी रख कर अपनी बोतल उठा ली।
किसने कहा कि संस्कारी लड़की कोई नशा नहीं कर सकती है?
कर तो वो सबकुछ सकती हैं लेकिन तुम नहीं ?
क्यों ? मैं क्यों नहीं ?
बस मेरी गट फीलिंग कहती है ये सब तुम्हारे बस का नहीं है।
और अगर पी ली तो ?
तो मैं पीना कम कर दूंगा ।
सच में ?
हाँ भई । ऐसे हफ्ते में दो तीन बार हो जाती हैं। अगर तुमने पी कर दिखा दिया तो दो तीन महीने में एक बार पिया करूंगा ।
Promise ?
Mother swear…!
विक्रांत को बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि अन्विका पी जाएगी लेकिन व्हिस्की का एक ग्लास उसने बिना सांस लिए ही खाली कर दिया । लेकिन मुंह से ग्लास हटाते ही बहुत तेज खांसने लगी ।
बस बस …! अब रहने दो । विक्रांत ने अपना ग्लास उसके हाथ से वापस ले लिया ।
विक्रांत ने कॉफी उठा कर उसे पकड़ा दी और खुद भी पीने लगा । लेकिन अन्विका ने मग वापस रख दिया और उसकी तरफ देखती हुई बोली –
थोड़ी और मिलेगी …?
क्या ? …ओह !… नहीं , बिल्कुल भी नहीं ।
It’s my first time , please !
Are you sure ?
Yep !
विक्रांत ने ग्लास में थोड़ी सी व्हिस्की और डाल कर दी। उसके बाद फिर थोड़ी सी और उसके बाद अपनी तरफ से जबरदस्ती ही पिला दी उसे ।
वो उधर व्हिस्की पीती रही और विक्रांत शांति से उसके मग की कॉफी भी पीने लगा।
वैसे दानियाल थोड़ा बेवकूफ है न ?
तुम्हें ऐसा क्यों लगता है?
अगर मैं उसकी जगह होता तो सबसे पहले तुम्हारे होठों को चूमता उसके बाद आगे कुछ करता ।
हाँ अमेरिका में रहकर इसी में तो मास्टर्स हासिल की होगी।
ओए ! मैंने वहाँ कभी किसी लड़की को किस नहीं किया। किसी लड़की ने सामने से आकर मेरे होठों को चूमा भी है तो उसे तुरंत खुद से दूर हटा दिया है।
क्यों, हटा क्यों दिया ?
क्योंकि तुरंत तुम्हारा चेहरा सामने आ जाता था।
मेरा चेहरा ? वही बचपन वाला ।
हाँ, जब आखिरी बार मिले थे।
छी: मतलब तब तुम मुझपर गंदी नियत रखते थे। अन्विका ने गंदा सा चेहरा बनकर उसे देखा ।
मैं अब भी तुम पर गंदी नियत ही रखता हूँ। विक्रांत बिल्कुल उसके चेहरे पर किसी बादल की तरह झुक आया। थोड़ी देर तक उसकी नशीली आँखों में देखने के बाद वो धीमे से बोला –
तुम्हें पता है मैं तुम्हें किस करने वाला हूँ।
तो मुझे क्या करना चाहिए ? अन्विका की आवाज लड़खड़ाने लगी थी।
तो तुम्हें आँखें बंद कर लेनी चाहिए। विक्रांत ने उसके छोटे गुलाबी होठों को अपने होठों में कैद करते हुए कहा।
वैसे तो विक्रांत ने आँखें बंद रखने को ही बोला था लेकिन झिलमिलाते आसमान में उसे अचानक से तेज चमक महसूस हुई तो उसने आँखें फट से खोल ली।
वो देखो टूटा तारा…! अन्विका ने अपनी झिलमिल आँखों से आसमान की तरफ उंगली की। नशे में उसकी आंखों के सामने जुगनू जैसे उड़ रहे थे और आसमान में सब तारे ही तारे नजर आ रहें थे उसे । इतने तारे तो शायद आसमान लेकर भी नहीं आया था घर से जितने अन्विका की आँखों में समाए हैं।
उसने तुरंत विक्रांत का मुँह पीछे की तरफ घुमाया। पीछे देखने के लिए विक्रांत को पूरा शरीर ही उधर करना पड़ा।

जल्दी से कोई एक विश मांगो । उसने विक्रांत के दोनों हटन जोड़े और खुद के हाथ जोड़ कर आँखें बंद कर ली।
थोड़ी देर बाद आँख खोलने के बाद उसने तुरंत विक्रांत से पूछा ।-
विक्की , तुमने क्या मांगा ?
यही की मेरी जिंदगी की बाकी रातें मैं ऐसे ही तुम्हारे साथ गुजार सकूं। अब बताओ तुमने क्या मांगा ?
मैंने …?
हाँ तुमने ।
मैंने मांगा कि बस एक बार मयंक से मिल लूं उसे लालबत्ती की कार में चलते हुए देख लूँ , एक आखिरी बार उसके मुंह से दीदी सुन लूं.. फिर ..फिर मर भी जाऊं तो दिक्कत नहीं होगी मुझे।
क्या मयंक से तुम्हारी बात नहीं…होती हैं ? विक्रांत का दिल एकदम से सहम गया ।
तुमसे शादी की थी इसी गुस्से में उसने मुझसे रिश्ता खत्म कर लिया ! पापा को इलाज की जरूरत थी पर अंकल ने एक भी दिन उन्हें काम से छुट्टी नहीं दी। फिर भगवान ने पापा को परमानेंट आराम दे दिया …! मयंक को लगता है मैं ये सब भूल कर पैसे के लालच में एक भगोड़े से शादी…!
अचानक से सारे तारे गायब हो गएं और आसमान में एक नदी सी फूट पड़ी।
विक्रांत का पूरा चेहरा सफेद हो गया और वो बड़ी मुश्किल से अन्विका की तरफ देख सका । उसका पूरा चेहरा आंसुओं से भीग गया था ।
विक्रांत का आधा नशा कॉफी पीने से और आधा नशा अन्विका की बातों से उतर गया था।
वो अन्विका को बहुत सहेज कर कमरे में लाया था। उसे बिस्तर पर लिटाने के बाद वो खुद भी उसके बगल में ही लेट गया । उसके शरीर में इतनी ताकत नहीं बची थी कि वो अपने कमरे तक जा सके।
किस करते वक्त उसने सोचा था कि वो अन्विका को अपने कमरे में ले जाएगा फिर उसे बहुत देर तक परेशान करेगा और बहुत थकाने के बाद अपनी बांहों में ही सुला लेगा । सुबह जो होगा वो देख लेगा लेकिन अन्विका की इस नशे वाली हालत का फायदा तो उठाएगा।
पर अन्विका की बातें सुनने के बाद उसकी हिम्मत तक नहीं हुई कि उसका माथा भी चूम सके। वो उसे अपने सीने से चिपकाए रोते रोते ही सो गया ।

सुबह दस बजे के करीब उसकी आँख खुली तो चुपचाप उसके कमरे से निकल कर लिविंग रूम में न्यूजपेपर पढ़ने के लिए चला आया। वहाँ पर देखा तो दानियाल पहले से ही बैठा हुआ था । जाहिर है वो समझ गया था कि विक्रांत अन्विका के बेडरुम से ही आ रहा है।
उसको देख कर विक्रांत ने कसके अंगड़ाई ली और कुर्सी पर बैठ गया।
तुम्हें तुम्हारा चेक मिल गया था न ?
देखिए मैंने पहले ही कहा था कि मुझे पैसे नहीं चाहिए।
पैसे आपको चाहिए नहीं और अपनी पत्नी मैं तुम्हें दूंगा नहीं । बेहतर है उसी चेक से काम चला लो ।
मैं सिर्फ अन्विका से बात करने आया हूँ यहाँ कोई लेन देन करने का इरादा नहीं है मेरा ।
अभी वो बहुत गहरी नींद में सो रही हैं। सारी रात मैंने उन्हें जगा कर रखा है तो मैं नहीं चाहता की सुबह भी उनकी नींद खराब हो । इसीलिए तुम बाद में आना ।
मैं अन्वी के जगने का इंतजार करूंगा ।
मिसेज अन्विका वर्मा बंसल ! पूरा नाम लिया करो यार अगर पूरा नहीं बोला जाता तो मिसेज बंसल ही बोल सकते हो ।
दानियाल ने कोई जवाब नहीं दिया और अपना फोन निकाल कर व्यस्त हो गया।
दानियाल को जाता हुआ न देख कर उसने काकी को अन्विका को बुलाने भेज दिया ।
अन्विका को बुरी तरह हैंगओवर चढ़ा था इसीलिए वो लड़खड़ाते हुए चली आ रही थी।
अरे! आराम से ,बेबी आराम से । विक्रांत ने तुरंत जाकर उसे संभाला।
दर्द हो रहा है ?
हाँ और चक्कर भी आ रहा है।
तुम्हारी हालत तो पहली बार में ही इतनी खराब हो गई है, आगे के लिए तो मुझे अब सौ बार सोचना पड़ेगा ।
सब तुम्हारी वजह से हुआ है।
सॉरी! आगे से कभी भी तुम्हारे मना करने के बाद तुम्हें फोर्स नहीं करूंगा । कल थोड़ा ज्यादा हो गया है शायद।
विक्रांत ने सोफे पर तकिया सेट करते हुए उसे बिठाया और खुद उसके सामने से हट गया । उसके हटते ही अन्विका की नजर दानियाल पर गई तो वो चौक कर उठ खड़ी हुई ।
विक्की, मैंने इन्हें नहीं बुलाया है। वो थोड़ा घबरा गई।
दरअसल ये तुमसे बात करने आएं हैं। विक्रांत उसके बगल में बैठ गया।
अन्विका मैं बस माफी मांगने आया हूँ। दानियाल के चेहरे पर उदासी साफ दिखने लगी थी।
मैंने आपको पहले ही माफ कर दिया था और साथ में ये भी कहा था कि फिर मेरे घर मत आना ।
Look ! मैंने हमेशा ही तुम्हारी गलतियों को सही किया है ताकि इससे तुम एक अच्छी डॉक्टर बन सको । अब जब मुझसे गलती हो गई है तो क्या तुम मुझे सही करके एक अच्छा दोस्त बनने का मौका नहीं दोगी ?
सर मुझे ये जानकार अच्छा लगा कि आपको अपनी गलती का अहसास है । लेकिन आपकी इंटेंशन जानने के बाद आपसे पहले वाला रिश्ता बना पाना मुश्किल होगा मेरे लिए ।
मुश्किल होगा नामुमकिन तो नहीं । देखो मैं वादा करता हूँ कि हमारा रिश्ता बस दोस्ती तक ही रहेगा। देखो मैं झूठ नहीं बोलूंगा लेकिन इस वक्त मुझे तुम्हारे सपोर्ट की बहुत जरूरत है। एक दोस्त न सही एक अच्छे इंसान की तरह ही मुझे माफ करके मेरी तरफ हाथ बढ़ा दो ।
अन्विका ने पास में बैठे विक्रांत की तरफ देखा कि जैसे पूछ रही हो कि क्या करूं ?
आप विक्रांत से पूछिए अगर उन्हें इस दोस्ती से ऐतराज नहीं है तो मुझे भी नहीं होगा ।
उसकी बात सुनकर दानियाल का चेहरा और तनाव से भर गया लेकिन विक्रांत के चेहरे पर एक गर्वीली मुस्कान आ गई ।
दानियाल ने एक गहरी साँस लेने के बाद विक्रांत से बोला-
विक्रांत अगर तुम्हें ऐतराज न हो तो क्या हम फिर से दोस्त बन सकते हैं?
सर …! तुम मुझे सर बुलाओ क्योंकि तुम्हारी दोस्त मेरी एम्प्लॉय हैं और मैं तुमसे ज्यादा पॉवरफुल भी हूँ। तो बेहतर होगा आगे से जब भी हम मिले तो तुम मुझे मेरे नाम से नहीं बुलाओ । बाकी मेरी वाइफ से दोस्ती रखनी हो तो रखो मगर पिछली बार की तरह कुछ भी करने का तुम्हारे दिमाग में खयाल भी आया तो तुम्हारे ही हॉस्पिटल में , तुम्हारे ही डैड से तुम्हारा ही ऑपरेशन करवा दूँगा और इस बार तुम्हारी दोस्त नहीं बचा पाएगी तुम्हें । विक्रांत ने धमकी भरे लहजे में दानियाल को घूरते हुए अपनी बात खत्म की ।
आगे से ऐसा कुछ नहीं होगा सर । क्या हम दोनों अब दोस्ती कर सकते हैं। दानियाल का सर बिल्कुल झुक गया था और उसकी आँखें आंसुओं से भर आईं थीं।
अन्विका अपने दोस्त को चाय नाश्ता करा कर जल्दी से तैयार हो जाओ। ऑफिस के लिए लेट हो रहे हैं।
ऑफिस के अंदर पहुंचते ही अन्विका को बहुत तेज उलझन लगने लगी। उसे लगा कि सब उसे ही घूर रहें हैं, उसे देख कर मजाक बना रहें हैं। विक्रांत पीछे के दरवाजे से मधुर के साथ अंदर गया था और वो सामने के दरवाजे से संगीता के साथ।
संगीता उसे लगभग सबसे छुपाते हुए ले जा रही थी। पूरी टीम ने उसे एक गोले में पैक करके रखा हुआ है। अन्विका को बहुत बेचैनी सी बढ़ी तो उसने संगीता की तरफ देखा ।
कुछ हुआ है क्या ?
नहीं मैम ।
तो सब मुझे देख मुंह क्यों बना रहें हैं?
आज आप देर से आईं हैं न इसीलिए ।
विक्रांत ने जैसे ही वीडियो देखा तुरंत अन्विका के केबिन की तरफ भागा। वहाँ देखा तो उसकी कुर्सी खाली थी ।
अन्विका… अन्विका .. अन्वी…! बेतहाशा परेशान विक्रांत ने चारों तरफ नजर दौड़ाई तो उसे दिखा की वो टेबल के नीचे अपने घुटनों में सर को छुपाए रो रही हैं।
अन्विका बाहर निकलो। उसने हाथ बढ़ा कर उसे निकालने को कोशिश की लेकिन वो चिल्ला पड़ी ।
भगवान के लिए मुझे अकेला छोड़ दो , मैं पैर पड़ती हूँ तुम्हारे चले जाओ यहाँ से…!
मैंने टीम से बोला है सारे विडियोज हटा दिए गएं हैं।
तुम यहाँ से नहीं गए तो मैं खिड़की से कूद जाऊंगी। उसकी आँखों में बिल्कुल आग उतर आई ।
नहीं तुम कुछ करना मत , मैं जा रहा हूँ। विक्रांत तुरंत केबिन से निकल गया । बाहर जाते ही उसने गार्ड्स को केबिन में खड़ा रहने के लिए भेज दिया ।
शायद अन्विका को कल के बारे में ज्यादा याद नहीं था। लेकिन दोनों के प्राइवेट मोमेंट्स की वीडियो वायरल होने पर वो सन्न रह गई है। लोगों ने वीडियो के नीचे बहुत बुरा बुरा बोला है अन्विका को । उसे लूस कैरेक्टर , पैसे के पीछे भागने वाली , एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और स्लट जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है उसके लिए । ”
प्रकाश बंसल की बहू तो बड़ी चालाक निकली । अपनी जरूरत के लिए अमीर लड़के से शादी भी कर ली और अय्याशी के लिए दो तीन लड़के भी रख लिए। बेचारा उसका पति …”
ऑफिस पूरी तरह से गर्म हो चुका था । कोई भी ऐसा इंसान नहीं था जो विक्रांत को भी इसके लिए जिम्मेदार माने । भारतीय परंपरा के अनुसार इसमें सारी गलती एक महिला की ही दी गई ।
Wait For The Next Part
Thanks For Reading
Read more stories like this…..
- ‘My simple Husband ! Dilemma of a wife’ love story
- Second wedding night! Husband Wife Short Romantic Story
- Enemies to lovers-dark romance love series last part 9
- Enemies to lovers-dark romance love series 8
- Enemies to lovers-dark romance love series pt-7
- Enemies to lovers-dark romance love series pt-6
- Enemies to lovers-dark romance love series pt 5
- Enemies to lovers-dark romance love story part 4
- Enemies to lovers-dark romance love story pt-3
- ”I love my mafia friend” Dark romance love story. pt-2
- Enemies to lovers-dark romance love story. pt-1
- “My Neighbor’s Wife” A dramatic dark romance love story part- 1
- My Neighbor’s Wife” A dramatic dark romance love story part- 2
- Doctor patient romantic love story part 1
- Doctor patient love story in Hindi part 2
- Doctor patient love story in Hindi part 3
- The Wedding Night । love story of Arranged Couple
- When gangster meets Mafia… An Unexpected Dark Romance love story 1
- Love story in hindi
- My trophy Wife ! Romantic Love story in Hindi
- My trophy Wife! Romantic love story part 2
- My trophy Wife ! Romantic Love story in Hindi pt-3
- My trophy Wife ! Love story in Hindi pt 4
- My trophy Wife ! Love story in Hindi pt 5