Secret SEO: Love Story of a Corporate Power Couple pt 10

Secret SEO: Love Story of a Corporate Power Couple pt 10

Secret SEO: Love Story of a Corporate Power Couple pt 9 कहानी के भाग 9 में आपने पढ़ा कि अन्विका के आखिरी पेपर के बाद दानियाल उसे अपने कमरे में बुलाता है और अपने हाथों से खाना खिलाता है। थोड़ी देर तक अन्विका को सब ठीक लगता है लेकिन जब दानियाल उसे चूमने लगता है तो वो घबरा जाती है। काफी मना करने के बाद भी जब दानियाल उसे नहीं छोड़ता तो वो उसे धक्का देकर भाग जाती है।

घर पहुंच कर शॉवर के नीचे रोते हुए बेहोश हो जाती है। जब उसकी आँख खुलती है तो उसे विक्रांत पास ही बैठा दिखाई पड़ता है। जब उसे पता चलता है कि विक्रांत ने उसे अपनी टी शर्ट पहनाई है तो उसे बहुत ऑकवर्ड लगता है। अगले दिन विक्रांत ऑफिस जाने से पहले उसकी खूबसूरती की तारीफ करके जाता है। उसने नौकरों को भी हिदायत दे दी थी कि अन्विका को समय से दवाई देते रहें। अब आगे –

विक्रांत ऑफिस से हर दो घंटे में फोन करके अन्विका की तबियत के बारे में अपडेट ले रहा था । उसका ऑफिस आने का बिल्कुल मन नहीं था लेकिन काम इतना पेंडिंग पड़ा हुआ था कि मजबूरी में आना पड़ा । पूरा ध्यान काम पर लगाने की कोशिश करता लेकिन अचानक ही अन्विका का कुम्हलाया चेहरा सामने आकर सब कुछ उथल-पुथल कर जाता ।

ऑफिस के ही एक कर्मचारी ने विक्रांत को फोन पर बात करते हुए सुन लिया । आधे घंटे में ही पूरे ऑफिस को ये बात पता चल गई कि सिर्फ ऑफिस के केबिन ही नहीं बल्कि घर भी दोनों के एक ही हो गएं हैं।

कुछ ने इस चटपटी खबर को बहुत गंभीरता से लिया , कुछ ने इग्नोर किया और कुछ ने कहा कि जब तक सुबूत नहीं मिलते ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए।
“सुबूत का क्या हैं जब चाहो तब ला देंगे ।”
“जब ला देना तब बात करना ।”

थोड़ी-थोड़ी देर में किसी न किसी के कमरे में आने से अन्विका न ठीक से रो पा रही थी और न सो पा रही थी। इसीलिए उसने फ्रस्ट्रेशन में आकर सारे नौकरों को फटकार लगा दी कि कोई भी उसके कमरे में बिना बुलाए नहीं आएगा वरना वो कमरे का दरवाजा बंद कर लेगी। फिर कोई उसे देखने भी नहीं आ सकेगा । उसकी ये धमकी काम कर गई और सब अपने अपने कामों में व्यस्त हो गएं।

शाम के वक्त फिर से भारीपन महसूस होने पर अन्विका नहाने चली गई । लेकिन कल की तरह समय बिल्कुल भी नहीं लगाया । नहाने के तुरंत बाद बॉथरोब पहन कर बाहर निकली तो देखा कुर्सी पर दानियाल बैठे हुए हैं।

Secret SEO: Love Story of a Corporate Power Couple pt 10
Secret SEO: Love Story of a Corporate Power Couple pt 10

उन्हें देखते ही कल का घटना क्रम उसकी आँखों के सामने फिर से तैर गया ।
मैंने आपसे कहा था कि मुझे आपका चेहरा तक नहीं देखना हैं तो फिर क्यों आएं हैं यहाँ? आपको अंदर आने भी कैसे दिया गया …?

भूल क्यों जाती हो कि मैं तुम्हें यहाँ पढ़ाने आता रहा हूँ, किस की मजाल है जो मुझे रोक सके ।
देखो मैंने कल विक्रांत को कुछ नहीं बताया था क्योंकि मैं नहीं चाहती थी कि वो कुछ बुरा करे आपके साथ । लेकिन अब अगर आप यहाँ से नहीं गएं तो मैं सबकुछ उसे बता दूंगी ।

तुम्हारा जो मन हो उसे बता देना लेकिन पहले मेरी बात भी तो सुन लो । उन्होंने अन्विका की तरफ कदम बढ़ाए तो वो दरवाजे की तरफ भागी । हैंडल खींचने की कोशिश की तो दरवाजा लॉक था ।
दानियाल मुझे शोर मचाने पर मजबूर मत करो ।

शोर मचाना भी मत क्योंकि मैं नहीं चाहता कि तुम्हारी बदनामी हो । घर के नौकर चाकर ये समझे कि विक्रांत के जाने के बाद तुम अपने सीनियर को कमरे में बुलाती हो । फिर तुमने अभी तक कपड़े भी नहीं पहने हैं तो देखने वाले तुम्हें ही गलत समझेंगे । दानियाल दरवाजे के पास आने लगा तो अन्विका फिर से दूसरे किनारे भागी।

भागो मत , मेरी बात सुनो । दानियाल ने अबकी लंबे कदमों से चलकर उसे पीछे से खींचकर अपनी बांहों में भर लिया । दानियाल के दोनों हाथ उसके पेट पर बॉथरोब की नॉट के पास थे वो डर गई कि कहीं एक ही झटके में वो बॉथरोब खोल न दे इसीलिए चुपचाप अपनी उसी तरह खड़ी हो गई।

Secret SEO: Love Story of a Corporate Power Couple pt 10
Secret SEO: Love Story of a Corporate Power Couple pt 10

 

मैं ये जानता हूँ कि विक्रांत के साथ तुम्हारी शादी जबरदस्ती कराई गई है और मैं ये भी जानता हूँ कि तुम मुझसे ही प्यार करती हो । मुझे पता है कि तुम विक्रांत के पापा के डर की वजह से अपना प्यार छुपा रही हो। लेकिन बस एक बार तुम मुझसे अपनी मोहब्बत का इजहार तो करो , मेरे इश्क को अपनाओ तो सही। मैं सच बोल रहा हूँ मैं न तुम्हें कुछ होने दूंगा और न खुद को ही।
उन्होंने अन्विका को घुमा कर उसका चेहरा अपनी तरफ कर लिया ।

मैं आपसे प्यार नहीं करती हूँ। अन्विका ने एक ही साँस में कह दिया ।

तुम्हें क्या लगता है कि तुम्हारी रूममेट्स ने कभी तुम्हारी फीलिंग्स के बारे में बताया नहीं है मुझे ? उनकी छोड़ो मैंने खुद देखी हैं वो किताबें जिनमें तुमने मेरी फोटोज , मेरे स्केच बना के रखे हुए हैं। जिस वक्त बड़े से बड़े डॉक्टर मौजूद थे तुमने मेरे अंडर ट्रेनिंग लेना क्यों प्रेफर किया था , ये समझ नहीं आएगा मुझे । दानियाल ने अपने दोनों हाथों में अन्विका का चेहरा भर लिया ।

सर! मैं पहले भी आपकी बहुत इज्जत करती थी आज भी करती हूँ। पहले शायद मुझे पसंद थें आप लेकिन अभी भी हैं, ये मैं दावे के साथ नहीं कह सकती । अभी मेरी जिंदगी में काफी समस्याएं हैं, आप मेरी तकलीफ और मत बढ़ाइए। उसने उनके हाथों को अपने गालों से खींचकर हटा दिया ।
अन्वी ये क्या कर रही हो तुम? अपने साथ , मेरे साथ ! दानियाल ने अपनी भीगी हुई आवाज के साथ फिर से उसे अपनी बाहों में जकड़ लिया ।

क्यों कर रही हो ये ? जिनके लिए कर रही हो उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि तुम क्या कर रही हो । एक बार बस एक बार हमारे बारे में सोच कर देखो न । क्या मैं नहीं जानता तुम्हारे दिल में मेरे लिए क्या हैं ? क्या तुम नहीं जानती कि मेरे दिल में तुम्हारे लिए क्या है ? हम अपनी फीलिंग्स दूसरों के लिए क्यों कुर्बान करें ? बोलो !
उन्होंने अपना मुँह अन्विका के बिल्कुल पास लाकर बोला।

सर चले जाइए प्लीज! आपके हाथ जोड़ती हूँ। अन्विका की आँखें छलछला आईं ।
I love you … अब तुम्हारी बारी ! उन्होंने धीमे से अन्विका का माथा चूमा ।
मुझसे प्यार करती हो न ? एक बार हाँ बोल दो मैं चला जाऊंगा ।

नहीं करती ….! शायद मैं नहीं करती आपसे प्यार । अन्विका उसकी बांहों से छूटने के लिए छटपटा उठी ।
तुम इतना डर क्यों रही हो अपनी फीलिंग्स होठों पर लाने में ? इस चारदीवारी में हम दोनों के सिवा कोई नहीं है। मैं वादा करता हूँ तुम्हारा कन्फेशन किसी को नहीं बताऊंगा। दानियाल उसके चेहरे पर झुक आया था और जहाँ- तहाँ चूमने लगा ।

वि…क्रांत ….! अन्विका ने तेजी से बस एक ही बार पुकारा। दूसरी बार बोलती इससे पहले ही दानियाल ने मुंह दबा दिया ।

तुम्हारा दिमाग खराब है । अगर किसी ने तुम्हें इस हालत में देख लिया तो तुम्हारे साथ क्या होगा ये जानती हो न ? मैं बस तुम्हारी फीलिंग्स का अहसास कराने की कोशिश कर रहा था । अगर तुम्हें डर लगा कि मैं जबरदस्ती करूंगा तो नहीं । मैं कभी भी तुम्हारी मर्जी के बिना हाथ नहीं लगाऊंगा । ये जानते हुए कि की तुम जिसका नाम लेकर चीखी हो वो अभी ऑफिस में उलझा होगा फिर भी मैं तुम्हें छोड़ कर जा रहा हूँ। लेकिन तुम एक बार सिर्फ मेरे लिए अपने दिल की आवाज सुनने की कोशिश करना। दानियाल का गला भर आया था ।

जिस बात की उम्मीद न दानियाल को थी और न अन्विका को , वही हो गया । अभी दानियाल अन्विका को छोड़ भी नहीं पाया था कि कमरे में विक्रांत आ गया।
अन्विका विक्रांत को देख कर शॉक्ड हो गई । उसके आँसू बहने अपने आप बंद हो गएं और वो दानियाल की बाहों में ही कसी उसके तरफ देखने लगी । दानियाल ने एक झटके से अन्विका को खुद से अलग किया और घूर कर विक्रांत की तरफ देखा । उसने अपने पैंट में हाथ डाला तो देखा चाभी उसी के जेब में पड़ी थी ।

विक्रांत का चेहरा गुस्से से पूरा लाल हो चुका था । उसने एक बार कसके आँखें बंद की और गहरी साँस खींचने के बाद आँखें खोली । उसके दिमाग में बस यही चल रहा था कि दानियाल को उठाकर जमीन पर पटक दे और उसके चेहरे पर तब तक मुक्के बरसाए जब तक उसके चेहरे का नक्शा न बिगड़ जाए । लेकिन अन्विका का सोच कर उसे अपने गुस्से को दबाना पड़ा ।

“मास्टर की ” रहती है मेरे पास क्योंकि ये मेरा ही घर है। उसने दानियाल के हैरानी भरे चेहरे को देखते हुए कहा।
दानियाल चाभी बिस्तर पर फेंक कर उसके सामने आकर खड़ा हो गया ।
हम सिर्फ बात कर रहें थें अगर तुमने कुछ उल्टा सीधा सोचा तो तुम्हारे लिए अच्छा नहीं होगा ।

मुझे मेरी पत्नी पर पूरा भरोसा है। मैं जानता हूँ वो तुम जैसों को मुंह भी नहीं लगाएगी कुछ और करने की बात भी सोचना तुम्हारी बेवकूफी है।
जाता हूँ अन्वी ! अपना जवाब सोच समझ के देना । दानियाल विक्रांत के जवाब से तिलमिला गया था लेकिन उसने ऐसा चेहरे पर आने नहीं दिया और अन्विका की तरफ देखते हुए कमरे से बाहर निकल गया।

अन्विका अपने बॉथरोब को कसके मुट्ठियों में भींच कर खड़ी थी । उसका सर नीचे था और उसके बदन में कंपकपी उठ रही थी। उसने जैसे ही अपने सामने विक्रांत के पैर देखे उसकी रुलाई फूट पड़ी और वो सफाई देने लगी ।
मैंने उन्हें नहीं बुलाया था… उन्होंने दरवाजा…मुझे पता तक नहीं चला …! तुम सही थे वो मुझसे प्यार करते हैं…! लेकिन मैंने सच में … हमारे बारे में कुछ नहीं बताया था ..! मुझे नहीं पता कि कैसे उन्हें सब पता चल गया…!

रोना बंद करो वरना फिर बुखार चढ़ आएगा। विक्रांत ने उसके चेहरे को ऊपर उठा कर उसके आँसू पोंछे।
Sorry…! अन्विका रोते हुए उससे लिपट गई ।

Secret SEO: Love Story of a Corporate Power Couple pt 10
Secret SEO: Love Story of a Corporate Power Couple pt 10

उन्होंने जबरदस्ती मुझे पकड़ा हुआ था मैं बस खुद को छुड़ा रही थी ।

मैं ऑफिस से जल्दी आ गया था । यहाँ आकर देखा तो दरवाजा लॉक था मुझे लगा तुम सो रही हो। फिर काकी ने बताया कि तुम्हारे टीचर आएं हैं, तब तक मैंने तुम्हारे चिल्लाने की आवाज सुनी तो सीधा कमरे में चला आया ।

मैंने कुछ भी गलत नहीं किया ..है.. विक्की …!
हाँ मैं जानता हूँ। उसने आहिस्ते से अन्विका के बाल सहलाते हुए कहा । इतनी खराब सिचुएशन में भी उसके चेहरे पर हल्की मुस्कान आई क्योंकि उसने अकेले में बहुत सालों बाद उसके मुंह से ये नाम सुना था ।

जब अन्विका रोते रोते शांत हुई तो उसने खुद ही विक्रांत के सीने से सर हटा लिया और आँसू पोंछ कर खड़ी हो गई। उसे संभला हुआ देख कर विक्रांत ने बहुत आराम से उससे कुछ सवाल किए ।
अगर तुम सही समझो तो क्या बता सकती हो कि दानियाल यहाँ किस बारे में बात करने आया था ?

विक्रांत जैसा तुम सोच रहें हो वैसा कुछ भी नहीं है हम दोनों के बीच । मैं सच कह रही हूँ मैंने उन्हें घर नहीं बुलाया था । मैं नहा कर निकली तो देखा वो सामने खड़े थे और दरवाजा लॉक था । अन्विका अब भी सफाई पर सफाई ही दे रही थी । वो जानती है जिस सिचुएशन में विक्रांत ने दोनों को देखा है उसके बाद उस पर भरोसा करना आसान नहीं है उसके लिए ।

मैं तो सोच रहा हूँ कि कल फिर से दानियाल ने तुम्हारे सामने मेरी बुराई की होगी तुमने उसे समझाने की कोशिश की फिर वो तुम पर ही भड़क गया । कल काफी ज्यादा झगड़ने के बाद आज उसे अहसास हुआ कि वो तुमसे माफी मांगे आकर । यहाँ जब आया तो अपनी सच्ची फीलिंग्स तुम्हें बताते हुए उसने तुम्हें फिर से फोर्स किया कि तुम इस रिश्ते का सच मीडिया में बता दो या फिर दानियाल के साथ चली जाओ । बोलो क्या ऐसा कुछ नहीं है ?

विक्रांत ने बहुत प्यार से उसकी तरफ देखते हुए पूछा ।
अन्विका समझ चुकी थी कि बिना बताए ये समस्या हल नहीं होगी लेकिन उसे डर भी लग रहा था कि कहीं दानियाल के साथ विक्रांत कुछ बुरा न कर बैठे ।

मैं तुम्हें सब कुछ सच बता दूंगी लेकिन तुम्हें मुझसे वादा करना होगा कि तुम सर को कुछ नहीं करोगे ।
अन्विका ये जानते हुए भी कि सारी बातें जानने के बाद दानियाल को बचाना विक्रांत के मन में शक पैदा करेगा। खुद अन्विका के मन में भी अपने लिए संदेह है तो दूसरों से तो ये उम्मीद करना और भी आसान है। लेकिन फिर भी उसने ऐसी शर्त रखी विक्रांत के सामने ।

बात मेरे बरदाश तक रही तो कुछ नहीं करूंगा ।
नहीं तुम कुछ भी नहीं करने का वादा जब तक नहीं करते तब तक मैं तुम्हें कुछ नहीं बताऊंगी।
ठीक है उसे कुछ नहीं करूंगा ।

काफी देर जिरह करने के बाद अन्विका ने विक्रांत को कल के बारे में बताने की हिम्मत जुटाई ।

कल जब मेरा पेपर खत्म हुआ तो सर ने मुझे अपने केबिन में बुलाया बोले कि “जरूरी बात करनी है कुछ ।” मैं उनके कमरे में गई पीछे से सर कमरे में आएं और दरवाजा लॉक कर दिया….! बोलते बोलते अन्विका की आँखों से फिर से आँसू गिरने लगे , उसका गला पूरा भर आया और आवाज बहुत भारी हो गई लेकिन फिर भी वो सहमते हुए सब बताती रही। कल जो हुआ था और आज जो हुआ उसने सबकुछ वैसे का वैसा ही बता दिया ।

Secret SEO: Love Story of a Corporate Power Couple pt 10
Secret SEO: Love Story of a Corporate Power Couple pt 10

विक्रांत गुस्से से तमतमाए चेहरे को दूसरी तरफ करके खड़ा हो गया उसकी दोनों मुट्ठियाँ कस गईं थी । लेकिन वायदे के मुताबिक उसने खुद को पूरी तरह शांत करने की कोशिश की।

सब कुछ बताने के बाद जब अन्विका जोर जोर से रोने लगी तो विक्रांत ने उसे चुप कराते हुए आराम से बिस्तर पर बिठाया ।
ज्यादा रोओगी तो फिर तबियत खराब हो जाएगी।  अपनी उंगलियों से उसके आँसू पोछने के बाद उसे लिटा दिया ।
अगर…अंकल को पता चला तो…
तुम परेशान मत हो मैं सब सम्भाल लूंगा तुम बस खुद को संभाल लो ।

अन्विका को सुलाने के काफी देर बाद विक्रांत उसके कमरे से बाहर आया । अपने कमरे में जाकर उसने सबसे पहले मधुर को बुलाया और उसे एक चेक पकड़ाते हुए कहा –
ये दानियाल को दे देना । इस पर मेरे साइन हैं लेकिन अकाउंट नहीं लिखा है मैंने। बोल देना की जितना उसका जमीर इजाजत दे उतना रुपया इसमें लिख सकता है,यही उसकी गुरु दक्षिणा है।

Wait For The Next Part

Read more stories like this…..

1 thought on “Secret SEO: Love Story of a Corporate Power Couple pt 10”

Leave a comment