Secret SEO: Love Story of a Corporate Power Couple pt 12
Secret SEO: Love Story of a Corporate Power Couple कहानी के भाग 11 में आप लोगों ने पढ़ा कि अन्विका और विक्रांत रात में साथ पर साथ में समय बिताते हैं। इस दौरान अन्विका विक्रांत की व्हिस्की पी लेती हैं। विक्रांत इस मौके का फायदा उठा कर उसे किस कर लेता है। नशे की हालत में अन्विका अपने भाई मयंक से बातचीत बंद होने की वजह भी बता देती है जिससे विक्रांत बहुत दुखी होता है। रात में विक्रांत अपने कमरे में जाने की जगह अन्विका के साथ ही सो जाता है।
सुबह दानियाल अन्विका से माफी मांगने आता है तो वो विक्रांत से परमिशन मांगती है। विक्रांत के कहने पर वो डॉक्टर को माफ कर देती है। उसके बाद विक्रांत और अन्विका ऑफिस निकल जाते हैं। ऑफिस पहुंच कर अन्विका को पता चलता है कि विक्रांत के साथ वाली वीडियो किसी ने लीक कर दी है और अब सब उसी को ट्रोल कर रहें हैं। इससे आहत होकर अन्विका अपनी डेस्क के नीचे छुप कर रोने लगती है। विक्रांत उसे समझाने की कोशिश करता है लेकिन वो रोती ही जाती है। अब आगे _
- Secret SEO: Love Story of a Corporate Power Couple pt 11
- Secret SEO: Love Story of a Corporate Power Couple pt 10
- Secret SEO: Love Story of a Corporate Power Couple pt 9
- Secret SEO: Love Story of a Corporate Power Couple pt 8
- Secret SEO: Love Story of a Corporate Power Couple pt 7
- Secret SEO: Love Story of a Corporate Power Couple pt 6
- Secret SEO: Love Story of a Corporate Power Couple pt 5
- Secret SEO: Love Story of a Corporate Power Couple pt 4
- Secret SEO: Love Story of a Corporate Power Couple pt 3
- Secret SEO: Love Story of a Corporate Power Couple pt 2
- Secret SEO: Love Story of a Corporate Power Couple pt 1
अन्विका के नाम से दोपहर में ही प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई। बिल्डिंग के बाहर वाले पॉर्क में रिपोर्टर्स के बैठने का इंतजाम किया गया ।
अन्विका को जब ये पता चला तो उसने कॉल करके विक्रांत को केबिन में बुलाया ।
तुम क्या करने जा रहें हो ? जो होना था वो हो गया। अब मैं प्रेस में इंटरव्यू के लिए जा रही हूँ। उसने अपने आँसू पोंछे। उसका चेहरा लाल हो गया था और नाक पर सूजन आ गई थी।
तुम रहने दो मैं संभाल लूंगा ।
कैसे संभालोगे ? कल रात को तो खुद को संभाल नहीं पाए थे । क्या जरूरत थी आधी रात को छत पर किस करने की । मैंने कहा भी था कि ऊपर आ जाओ लेकिन तुम्हें तो बाहर की तरफ ही बैठना था । कल तो मेरी बात मानी नहीं लेकिन कम से कम आज तो मान लो । अन्विका की रुलाई फिर फूट पड़ी।
हाँ मैं तुम्हारा कहा ही करूंगा बोलो क्या बोली मीडिया में?
बोल दो की वीडियो AI Generated है। हम बस साथ में बैठे थे और किसी ने मुझे बदनाम करने के लिए ये सब…
सीरियसली..? विक्रांत जोर से हँस पड़ा ।
माफ करना मगर तुम्हें कंपनी के काम पर नहीं बल्कि कंपनी के नाम पर ही बहुत मेहनत करने की जरूरत है। सुपीरियर टेक … अच्छे से याद कर लो इसको ।
विक्रांत तेजी से पलटा और केबिन से निकल गया ।
अन्विका भी अपना चेहरा साफ करके दरवाजे की तरफ बढ़ी लेकिन दरवाजा बंद था वो भी बाहर से । उसने पूरी कोशिश की खोलने की लेकिन नहीं खोल पाई।
माइक की तरफ अन्विका को नहीं बल्कि विक्रांत को आता देख सबके सब हतोत्साहित हो गएं। सब जिस मसाले की तलाश में आएं थे वो मिलता नजर नहीं आया।
“मैं विक्की… विक्रांत बंसल हूँ । मेरे पिता जी प्रकाश बंसल हैं और अन्विका वर्मा मेरी धर्मपत्नी हैं। ” जैसे ही ये बाद विक्रांत ने बोली सब आपस में कानाफूसी करने लगे और सारे कैमरे और फोन बड़ी तेजी से उसकी तरफ चमक पड़े ।

” मैं सिर्फ ये कहने आया हूँ कि जिस भी सज्जन व्यक्ति ने हमारी गोपनीयता भंग करने की कोशिश की है वो सामने से आकर अभी मुझसे माफी मांग सकता है। मैं वायदा करता हूँ कि मैं उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचाऊंगा लेकिन अगर मैंने अपनी तरफ से पता लगाया तो अपनी किसी भी परिस्थिति के लिए सिर्फ उसकी जिम्मेदारी होगी।
मेरे वकील आपको मेरी शादी के डॉक्यूमेंट्स और तस्वीरें दिखा देंगे। आप लोगों ने जो समय दिया उसके लिए धन्यवाद। ” विक्रांत ने हाथ जोड़े और सर झुका कर वहाँ से चला आया। उसके पीछे कुछ रिपोर्टर सवाल पूछने के लिए भागे लेकिन सिक्योरिटी ने उन्हें रोक दिया।
दोपहर की ब्रेकिंग न्यूज पूरी तरफ से बदल गई थी। बड़ी-बड़ी हेडिंग्स के साथ विक्रांत की फोटोज भी टीवी पर बार-बार दिखाई जा रही हैं।
चौधरी साहब भी मुस्कुराते हुए अपनी मूंछों पर ताव देने के साथ साथ एक-एक खबर बड़ी बारीकी से देख रहें हैं।
बताओ साला! बगल में छोरा और शहर में ढिंढोरा … मुकेश जरा मेरी दुनाली को तो बाहर निकाल ।
ऑफिस के सारे कर्मचारी ऐसे हो गएं थे कि सबको सांप सूंघ गया हो । सामने विक्रांत का गुस्से से तमतमाता चेहरा सबकी सांसे रोके था ।
देखो जिसमें भी ये किया है मुझे बस उसका ही नाम चाहिए। मुझे पता है वो इंसान तुम में से ही है। अगर वो खुद सामने आ जाता है तो मैं उसे पुलिस के हवाले करूंगा और अगर मैंने पता किया तो ऐसी जगह ले जाकर मारूंगा कि उसकी लाश गिद्धों को भी नसीब नहीं हो पाएगी। आप लोगों के पास दो दिन का वक्त है।
अन्विका अपने फोन पर एक-एक मिनट की अपडेट देखती रही उसकी आँखों से सैलाब बह निकला था। सुबह के मुकाबले इस बार रोने की मात्रा ज्यादा थी ।
जैसे ही दरवाजा खुलने की आवाज आई वो तुरंत उठ कर खड़ी हो गई। सामने विक्रांत खड़ा था । अन्विका लड़खड़ाते हुए उसकी तरफ आई और उसके पैरों पर गिर पड़ी ।
अन्वी…! विक्रांत तुरंत नीचे बैठ कर उसे अपनी गोद में भर लेता है ।

क्यों ? क्यों किया तुमने ऐसा ?
तुम्हारा फिर वही क्यों और मेरा फिर वही जवाब, क्योंकि मैं तुमसे प्यार करता हूँ। मेरी जान से ज्यादा जरूरी मेरे लिए तुम्हारी इज्जत है ।
और मैं? मेरे लिए क्या जरूरी है , कभी सोचा? वो तुरंत उसकी गोद से उठ बैठी।
क्या ?
तुम पागल… ! मेरे लिए मेरी इज्जत से ज्यादा जरूरी तुम्हारी जान है । मैं बस तुम्हें बचाना चाहती हूँ अपनी जान देकर भी । उसने आसपास मौजूद किसी भी इंसान की परवाह किए बिना विक्रांत के होठों को चूमा और फिर उसके गले लगकर रोने लगी।
अन्विका सुबह से जिस बात के लिए सबसे ज्यादा डर रही थी और अपने फोन को कसके पकड़े थी वही हुआ । लेकिन इस बार प्रकाश बंसल की कॉल नहीं बल्कि वो खुद घर पर आ गएं। विक्रांत ने उन्हें अन्विका से मिलने के पहले ही लिविंग रूम में रोक लिया ।
तुमने एक मामूली लड़की की इज्जत बचाने के लिए अपनी जान दाँव पर लगा दी है ।
ये मामूली लड़की क्या होता है वो पत्नी है हम दोनों की इज्जत एक ही है ।
तुम्हारी ये बेहूदी बकवास सुनने नहीं आया हूँ मैं । रात 8 बजे की फ्लाइट है सिंगापुर की । सिंगापुर से दुबई और दुबई से यूके की फ्लाइट लोगे ।
मैं अब कहीं नहीं भागूंगा ।
क्या बोला तुमने ? उस लड़की ने तुम्हारे दिमाग को भी अपनी तरह कचरा कर दिया है।
पापा प्लीज मर्दों की तरह बहस कीजिए । झगड़े के बीच किसी औरत को लाना कायरता होती है।
अपने बाप को कायर बोलता है…! उन्होंने एक झन्नाटेदार थप्पड़ विक्रांत के गाल पर रसीद दिया । अचानक से वो बिल्कुल जड़ हो गया उसे थोड़ी देर के लिए साँस भी नहीं ली गई।

अन्विका जो दरवाजे की आड़ से सब सुन रही थी। रोते हुए रूम में आ गई ।
अंकल… प्लीज..प्लीज… आप जहाँ बोलोगे विक्रांत वहाँ जाएगा बस उसे मारिए मत । वो विक्रांत के आगे खड़ी होकर अपने दोनों हाथ जोड़ने लगी ।
मधुर मैडम को उनके कमरे में ले जाओ । विक्रांत ने गुस्से में अपने पापा की तरफ घूरते हुए कहा ।
नहीं विक्रांत तुम्हें मेरी कसम…! मधुर अन्विका को वहाँ से खींच ले गई।
Sorry…Sorry बेटा मैं तुम पर हाथ नहीं उठाना चाहता था। लेकिन तुम भी तो समझो कि आखिर में मैं तुम्हारा बाप हूँ तुम्हारा बुरा होते कैसे देख सकता हूँ। उन्होंने विक्रांत की दोनों बाजुओं को अपनी हथेलियों से सहलाया । लेकिन विक्रांत ने उन्हें तुरंत झटक दिया ।
बड़ी जल्दी याद आ गई आपको अपने बाप होने की। लेकिन क्या है न कि बचपन से इतना अकेला रहा हूँ कि अब आपकी जरूरत नहीं है। अगर आप सच में मुझे खुश देखना चाहते हैं तो मुझे अन्विका के साथ छोड़ दीजिए। वही मेरी माँ है , वही मेरी बाप है साफ कहूं तो वो मेरा सबकुछ है उसके सिवा मुझे कुछ नहीं चाहिए।
अब आपसे निवेदन है कि आप यहाँ से चले जाइए वरना मैं सड़कों पर टहलने निकल जाऊंगा।
विक्की बेटा ! देखो लड़कियाँ तो तमाम मिल जाएंगी लेकिन जिंदगी तो एक ही है न बेटा ।
विक्रांत के पापा ने हर तरह से उसे समझाने की कोशिश की लेकिन विक्रांत अपनी बात से पीछे नहीं हटा। थक हार कर उन्हें वहाँ से लौटना पड़ा ।
रात में दोनों ने ही खाना नहीं खाया और न आपस में कोई बात ही की। विक्रांत अपनी तकिया अन्विका के कमरे में लाकर फर्श पर लेट गया। वो भी अपनी तकिया लाकर उसके बगल में लेट गई। विक्रांत उसे नजदीक पा कर किसी छोटे बच्चे की तरह रोते हुए उससे लिपट गया।
अन्विका बड़ी देर तक उसे सीने से लगाए थपकी देती रही।
विक्रांत तो सो गया था लेकिन अन्विका नहीं सो पाई। जितनी बार आँखें बंद करती उसे गोलियों की आवाज सुनाई पड़ती और लगता कि विक्रांत का शरीर खून से लथपथ उसकी गोद में पड़ा है। वो तुरंत आँखें खोल कर उसका शरीर दोनों हाथों से छू कर देखती । उसका खुद का शरीर पसीना पसीना हो जाता और वो कसके विक्रांत को दबा लेती । उसे रात भर ऐसा लगता रहा कि अगर वो सो गई तो कोई कमरे में घुस आएगा और विक्रांत पर हमला कर देगा । इसीलिए उसकी निगाहें दरवाजे पर ही टिकी रहीं।
बाहर रोज के मुकाबले दोगुनी सिक्योरिटी थी घर के अंदर तक गॉर्ड मौजूद थें लेकिन अन्विका के दिल को फिर भी चैन नहीं था । शायद अपने आखिरी दिनों में आंटी भी ऐसे ही बेचैन रहने लगी थी । आज पहली बार वो विक्रांत की माँ का दर्द इतनी नजदीक से महसूस कर पाई थी।
सारी रात नींद से लड़ते लड़ते उसे सुबह आखिरकार नींद आ ही गई ।
सुबह जब उसकी आँख खुली तो वो अपने बिस्तर पर थी। अपने आसपास देखा तो विक्रांत नहीं था। वो घबरा कर उठी और भागते हुए कमरे से बाहर आई। सुबह हो चुकी है ये उसे याद तक नहीं रहा । विक्रांत को ढूंढते-ढूंढते हॉल में आई तो देखा आज फिर प्रकाश और विक्रांत में बहस हो रही थी। विक्रांत के हाथ में गन थी और वो बोल रहा था कि किसी ने अगर उसे यहाँ से जबरदस्ती ले जाने की कोशिश की तो वो खुद को गोली मार लेगा ।
विक्रांत प्लीज गन नीचे करो । वो भागते हुए उसके तरफ आने लगी ।
तुम वहीं रहो । विक्रांत ने हाथ उठाकर तुरंत उसे रोक दिया ।
अन्विका मेरे बच्चे तुम ही कुछ समझाओ इसको। मैं तो कल से समझा-समझा के थक चुका हूँ। मैं तो इस बात पर भी राजी हूँ कि तुम भी इसके साथ देश छोड़ के निकल जाओ।
हाँ ताकि वो मेरे साथ सिंगापुर के लिए निकले और वही उसको मरवा सके आप ? न कोई मिसिंग कंप्लेन और न कोई डिफेमेशन का डर ।
ऐसा क्यों सोचते हो तुम ? वो भी मेरी बेटी की तरह है विक्की । सच बोलूं तो तुम दोनों मेरे अपने ही बच्चे हो ,भाई-बहन हो ।
अच्छा तो बताइए दुनिया का घटिया से घटिया बाप भी क्या अपने बेटे-बेटी की शादी आपस में कराएगा ?
विक्रांत जुबान को लगाम दो अपनी ।
अरे पापा जाइए न आप यहाँ से अपनी ये पूरी फोर्स लेकर। ये यहाँ से मुझे तो नहीं उठा कर ले जा पाएंगे मेरी लाश भले ही ले जाएं ।
विक्की ऐसा मत बोला करो । बातें सुन ली जाती हैं कभी- कभी । अन्विका पूरी तरह बेबस हो कर बोल पड़ी।
दोपहर में विक्रांत ने थोड़ा खाना खाया ताकि अन्विका खाना खा ले और अन्विका ने भी इसीलिए खाया कि विक्रांत खा ले ।
खाना खाने के बाद दोनों बात करने बैठे ही थे कि अन्विका के फोन पर प्रकाश सर की कॉल आती दिखाई पड़ी । विक्रांत ने तुरंत उससे फोन छीन लिया।
“प्लीज ! मुझे या मेरी वाइफ को और परेशान न करें।” इतना कह कर उसने फोन रख दिया ।
विक्रांत प्लीज अंकल की बात मान लो इसी में हम दोनों की भलाई है।
तुमने कहा था कि मयंक मुझे भगोड़ा समझता है।
वो तो पागल है उसकी बात का क्या सोचना।
उसने सही कहा था अन्वी ! मैं सच में भगोड़ा हूँ। 12-13 साल का था जब घर से भागा था और आज 27 का हूँ। अपनी इतनी उम्र मैंने भागते हुए ही गुजारी है। अमेरिका में ही मुझे हर चौथे महीने अपना ठिकाना बदलना पड़ता था। ऐसा लगता था कि कोई बहुत बड़ा क्राइम किया है मैंने और मोस्ट वांटेड बन गया हूँ। मम्मी के जाने के बाद तो लगता था किसी ब्रिज से खुद कर जान दे दूं अपनी। कोई मुझे मार देगा इस डर ने मुझे कभी जीने ही नहीं दिया। विक्रांत के आँखों से आँसू की बूंदे बह निकली।
शांत हो जाओ विक्की । अन्विका ने उसका सर अपने कंधे पर झुका लिया।
कभी कोई घर नहीं बना पाया मैं । इस पूरी दुनिया में फटकारे हुए कमजोर बिल्ली के बच्चे की तरह कोने में दुबका जीता रहा और एक दिन तुम मिल गई। फिर मैंने घर बनाया सोचा था सुकून से जिऊंगा अब । लेकिन देखो न फिर से ये लोग मुझे लावारिश बना देना चाहते हैं। और कितना भागूं मैं , कहाँ तक जाऊं? मेरे पैर दुखते है अन्वी , उनमें मवाद भर गया है । अब नहीं भागा जाता मुझसे थोड़ा भी नहीं…! वो रोते हुए उसकी गोद में आ गिरा । अन्विका भी उसके साथ ही सिसकने लगी ।
बड़ी देर तक सिसकते रहने के बाद विक्रांत ने खुद को संभाला और फिर बोलना शुरू की ।
पापा पैसा कमाने के पीछे एकदम पागल हो गए थे। उनकी एक डील मिस न हो जाए इसीलिए उल्टे रास्ते पर गाड़ी मोड़ दी। सामने से ट्रक आ रहा था उससे बचने के लिए बहुत तेजी से उन्होंने कार साइड की और आगे निकल गए । उनकी कार के नीचे मेरी ही उम्र का कोई लड़का आ गया था। थोड़ा आगे जाकर उन्होंने उसे तड़पते देखा लेकिन हॉस्पिटल नहीं ले गए क्योंकि उनकी मीटिंग ज्यादा जरूरी थी। फिर पुलिस केस में फंस जाते तो कंपनी का नाम खराब होता ।
वो लड़का चौधरी जी का था अन्वी । पापा ने उनके बहुत हाथ पैर जोड़े लेकिन उन्होंने माफ नहीं किया। बोले कि अगर घायल करके दोबारा उस पर गाड़ी चढ़ा कर मार देते तो वो माफ भी कर सकते थे लेकिन आधे घंटे जो उनके बच्चे को बीच सड़क पर तड़पता छोड़ गएं उसके लिए कोई माफी नहीं होगी और खून का बदला अब खून से ही लिया जाएगा।
उसी दिन के बाद से न कभी तुम्हारे पापा को एक दिन की भी छुट्टी मिली और न मुझे एक पल की भी आजादी।
विक्की सब जानते है कि चौधरी अपनी बात के कितने पक्के हैं। तुम विदेश नहीं जाओ तो इंडिया में ही कही चले जाओ।
अच्छा चलो मैं छुप जाऊंगा लेकिन कितने दिनों के लिए?
विक्रांत के इस सवाल का जवाब अन्विका न दे सकी।
शाम को एक बार फिर से उसके पापा के खास दोस्त, कुछ बिजनेसमैन और उनके वकील विक्रांत से मिलने आएं। विक्रांत के कमरे में बड़ी देर तक बहसबाजी होती रही लेकिन दरवाजा बंद होने की वजह से अन्विका कुछ सुन नहीं पाई।
रात में अन्विका को न्यूज से पता चला कि सी सुपीरियर टेक के डायरेक्टर प्रकाश बंसल ने अपने बेटे विक्रांत बंसल को चल अचल संपत्ति से निकाल दिया है, यहाँ तक कि उन्हें अपना बेटा मानने से भी इनकार कर दिया है।”
अन्विका टीवी बंद करके भारी कदमों से विक्रांत के कमरे में गई । वो भी इस वक्त न्यूज देख कर हँस रहा था।
क्यों किया विक्रांत ?
मैंने कुछ नहीं किया यार ! पापा… सॉरी प्रकाश जी ने मुझसे बोला या तो मैं तुम्हें चुन लूं या फिर मैं उनकी अरबों की संपत्ति । मैंने तुम्हें चुना था लेकिन इसका अंदाजा नहीं था कि इतनी जल्दी मुझे निकाल कर फेंक देंगे । मुझे तो बिल्कुल भी नहीं लग रहा कि मैं उनका खून हूँ। वो आँखों में आँसू भरे मुस्कुराए ही जा रहा था।
ऐसा मत होने दो यार ! अंकल को फोन करके सॉरी बोलो और मुझे जाने दो। मेरा यकीन करो मैं वो लड़की नहीं हूँ जिसके साथ तुम अपनी जिंदगी गुजार सको । मेरी वजह से तुम्हारी जिंदगी बर्बाद हो रही है और मैं ये बिल्कुल भी नहीं होने देना चाहती ।
तुम मुझे उस नर्क में वापस भेजना चाहती हो ? बहुत दिनों बाद आजाद महसूस कर रहा हूँ। अब लग रहा है कि मैं जी रहा हूँ और तुम कहती हो कि जाओ फिर से मर जाओ।
मेरा ऐसा मतलब बिल्कुल भी नहीं है। मैं बस तुम्हें सही सलामत और मुस्कुराते हुए देखना चाहती हूँ।
देखो मुस्कुरा तो तभी सकूंगा जब तुम मेरी जिंदगी में रहोगी। रही सलामती की बात तो कल पुलिस स्टेशन जाकर FIR दर्ज करवा दूंगा कि मेरी जान को चौधरी से खतरा है।
इससे कुछ होता तो अंकल पहले ही न करवा देते ।
देखो अब तो मैं उनका बेटा ही नहीं रहा तो चौधरी मुझे क्यों मरेगा ? फिर खतरा मुझे है तो रिपोर्ट भी मेरी मानी जाएगी तुम्हारे अंकल के करने से थोड़े होगा।
विक्रांत बिना पैसे , पॉवर, पोजीशन के तुम कुछ भी नहीं करवा पाओगे । चौधरी जी तुम्हारे पापा के बराबरी के हैं और तुम इस हालत में उनके आगे कुछ भी नहीं हो।
अरे यार ! ये सब छोड़ो न ! देखो मेरा सर कितनी तेज दर्द कर रहा है। उसने अन्विका का हाथ पकड़ कर अपने माथे पर लगाया ।
बुखार है समझे । अब उठो यहाँ से और बिस्तर पर चलो।
क्यों कुछ करने का इरादा है क्या ? विक्रांत शरारत से मुस्कुराया ।
हाँ तुम्हारे बुखार का इलाज । चुपचाप आराम करो मैं दवा लेकर आती हूँ।
अरे नहीं दवा नहीं । विक्रांत ने उसका हाथ पकड़ के रोका और उठ कर अपने करीब खींच लिया।
तो क्या …?
एक कप कॉफी, कुछ स्नैक्स और थोड़ा सा प्यार…! विक्रांत उसके चेहरे की तरफ झुका लेकिन अन्विका ने उसके होठों पर हाथ रखते हुए पीछे पुश कर दिया।
अब तो दवा के साथ इंजेक्शन भी लगाऊंगी। वो उसे चिढ़ाते हुए बाहर आ गई ।
फिर वो किचन में पहुंच कर और विक्रांत बिस्तर पर जाकर , दोनों ही बहुत तेज रो पड़े ।
Wait For The Next Part
Thanks For Reading
Read more stories like this…..
- ‘My simple Husband ! Dilemma of a wife’ love story
- Second wedding night! Husband Wife Short Romantic Story
- Enemies to lovers-dark romance love series last part 9
- Enemies to lovers-dark romance love series 8
- Enemies to lovers-dark romance love series pt-7
- Enemies to lovers-dark romance love series pt-6
- Enemies to lovers-dark romance love series pt 5
- Enemies to lovers-dark romance love story part 4
- Enemies to lovers-dark romance love story pt-3
- ”I love my mafia friend” Dark romance love story. pt-2
- Enemies to lovers-dark romance love story. pt-1
- “My Neighbor’s Wife” A dramatic dark romance love story part- 1
- My Neighbor’s Wife” A dramatic dark romance love story part- 2
- Doctor patient romantic love story part 1
- Doctor patient love story in Hindi part 2
- Doctor patient love story in Hindi part 3
- The Wedding Night । love story of Arranged Couple
- When gangster meets Mafia… An Unexpected Dark Romance love story 1
- Love story in hindi
- My trophy Wife ! Romantic Love story in Hindi
- My trophy Wife! Romantic love story part 2
- My trophy Wife ! Romantic Love story in Hindi pt-3
- My trophy Wife ! Love story in Hindi pt 4
- My trophy Wife ! Love story in Hindi pt 5