Secret SEO: Love Story of a Corporate Power Couple pt 13

Secret SEO: Love Story of a Corporate Power Couple pt 13

Secret SEO: Love Story of a Corporate Power Couple  कहानी के भाग 12 में आप लोगों ने पढ़ा कि विक्रांत अन्विका की इज्जत बचाने के लिए अपनी पहचान मीडिया में उजागर कर देता है। इसके बाद उसके पापा बहुत नाराज होते हैं और उसे इंडिया और अन्विका दोनों छोड़ने को बोलते हैं। विक्रांत अब कहीं भी भागने से मना कर देता है और अन्विका को अपनी पत्नी बताता है। दोनों में बहस इतनी बढ़ जाती है कि प्रकाश उसे थप्पड़ भी मार देते हैं।
काफी समझाने और अन्विका के मना करने के बाद भी जब विक्रांत विदेश जाने के लिए नहीं मानता तो प्रकाश बंसल उसे अपनी संपति से निकाल देते हैं यहाँ तक कि उसे अपना बेटा मानने से भी मना कर देते हैं। अब आगे –

विक्रांत अपनी परेशानी में बहुत बुरी तरह उलझा हुआ था। इसीलिए वो वीडियो रिकॉर्ड करने वाले इंसान पर पूरा फोकस नहीं कर पा रहा था। लेकिन उसे मधुर से पता चला कि उसके पापा ने राजेश और वैभव को पकड़ लिया है। उन्हीं दोनों ने ऑफिस में अपनी बात सच साबित करने के लिए उन दोनों पर नजर रखी और मौका मिलते ही उनका वीडियो बना लिया था।

उसने ये भी बताया कि दोनों इस वक्त ICU में हैं क्योंकि प्रकाश सर के कहने पर उन्हें पुलिस ने बहुत दरिंदगी के साथ पीटा है।
ये जानकार विक्रांत को काफी राहत पहुंची । बस एक ही कष्ट उसे महसूस हुआ कि आखिर वो क्यों उन्हें नहीं पकड़ कर मार पाया ।

अन्विका की जगह विक्रांत की बुआ के लड़के को प्रकाश ने कंपनी का नया SEO बना दिया ।

ऑफिस छोड़ने के हफ्ते भर के अंदर ही विक्रांत के तीनों कार्ड्स काम करने बंद हो गएं और उसके सारे पैसे भी रोक दिए गएं।
विक्रांत इसको लेकर बहुत अपसेट हो गया । उसका मन में आ रहा था कि जाकर अपने पापा से लड़ ले और उन्हें बहुत सारी बातें सुना दे । उसका बचपन , उसकी आधी जवानी बर्बाद करने के बदले में उसे उसका हक भी नहीं दिया जा रहा है।

उसे परेशान देख कर अन्विका ने उसे हौसला बंधाया।
मेरे पास अभी इतने पैसे है कि हमारा खर्च आराम से चल जाएगा।
तुम्हारे पास इतने पैसे कैसे आएं ?
भूल गए कभी मैं एक बहुत बड़ी कंपनी की बहुत बड़ी SEO रह चुकी हूँ तो सेविंग्स तो होंगी ही मेरे पास \

मैं सोच रहा था कि मधुर को और काकी को कहीं और काम करने के लिए बोल देते हैं। मेड तो है ही तो वो बाकी काम करवा लेगी , बाकी हाउसहेलपर्स को भी हटा देते हैं।

Secret SEO: Love Story of a Corporate Power Couple pt 13
Secret SEO: Love Story of a Corporate Power Couple pt 13

हाँ ये सही आइडिया है। मैं परमानेंट के लिए तो नहीं लेकिन कुछ दिनों के लिए ऐसा करने को सही मानती हूँ। क्योंकि मैं जानती हूँ अपने ज्यादातर कामों के लिए तुम उनपर डिपेंडेड हो चुके हो और जहाँ तक मैं भी।

जब तक के लिए तुम्हारे सारे डॉक्यूमेंट्स नहीं बन जाते और हम इंडिया के बाहर कहीं शिफ्ट नहीं हो जाते । बाहर जाएंगे तो मैं अपना बिजनेस कर लूंगा और तुम अपनी डॉक्टरी।
डॉक्टर की जॉब तो मैं यहाँ भी कर सकती हूँ लेकिन…
लेकिन ?

तुम जानते हो जिस तरह से कोई तुम्हें नौकरी पर नहीं लेना चाहता उसी तरह कोई हॉस्पिटल मुझे भी जॉब नहीं दे रहा है। मुझे एक जॉब मिल रही है लेकिन वो दानियाल सर का हॉस्पिटल है।

तब तो और भी अच्छा है तुम अपने दोस्त के साथ काम करोगी तो मेरी फिक्र कुछ कम हो जाएगी।
तुम्हें बुरा नहीं लगेगा ?
साथ में काम करने जा रही हो कोई अफेयर करने थोड़ी जो बुरा लगेगा ।

हाँ तो ऐसा करते हैं मैं यहाँ तब तक जॉब करूंगी और तुम यूएस में जाकर सैटल होने की कोशिश करना । सब कुछ ठीक होते ही मैं भी दो चार महीने में तुम्हारे पास आ जाऊंगी।
अगर अकेले जाना होता तो पहले न चला गया होता ! जानती हो तुम्हें यहाँ अकेले छोड़ने का मतलब है तुम्हे मौत के हवाले करना ।

दोनों बहुत देर तक बातचीत करने के बाद इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि अन्विका के सारे कागजात तैयार होने के बाद वो अपने पापा और चौधरी से छुप कर अमेरिका चले जाएंगे। घर के बाहर पापा की सिक्योरिटी लगे होने के कारण विक्रांत के पापा को उनके जाने आने की पूरी खबर मिलती रहती है। इसीलिए उनसे कोई बात छुपा पाना मुश्किल है लेकिन प्रयास जारी रहेगा, घर से चुपचाप भाग निकलने का ।

उन दोनों ने मधुर के साथ बाकी लोगों को भी कोई दूसरा काम ढूंढने को बोल दिया । मधुर और हाउसहेल्प ने यही कहा कि जब तक वो लोग यहाँ है वो लोग अपना काम नहीं छोड़ेंगे चाहे पैसे मिले या नहीं । सिर्फ दो ही लोग मजबूरी में नौकरी छोड़ कर जाने को राजी हुए ।

विक्रांत से पूछने के बाद अन्विका ने दानियाल को घर बुलाया ।

Secret SEO: Love Story of a Corporate Power Couple pt  13

जब दानियाल घर आया तो उसे लेने अन्विका को बाहर जाना पड़ा क्योंकि बाहर सिक्योरिटी इतनी कड़ी रहती है कि एक पत्ते तक का स्कैन किया जाता है। कोई आदमी अगर मिलने आता है तो उसे अपना पहचान पत्र और पूरा सम्बन्ध और काम बताना पड़ता है।

सॉरी सर ! गेट पर आपको तकलीफ उठानी पड़ी । उसने दानियाल को सोफे पर बिठाया और खुद भी सामने कुर्सी पर बैठ गई।
ज्यादा तो नहीं क्योंकि तुम आ गई थी सही समय पर। दानियाल ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया।
इन दिनों काफी व्यस्त थी तो आपका फोन नहीं उठा सकी ।

अरे कोई बात नहीं । मैं समझता हूँ कि इस वक्त तुम किस मुसीबत में हो। एक दोस्त होने के नाते मैं वही मुसीबत दूर करना चाहता था। देखो हमें वैसे भी कुछ नए डॉक्टर्स की जरूरत है तो अगर तुम काम करना चाहो तो…
Thank you sir for this opportunity because मुझे अभी काम की जरूरत है।

होगी तो है ही जब पति ही बेरोजगार बैठा है…! दानियाल बड़बड़ाया।
जी सर ! कुछ कहा आपने ?
हाँ ! मैं सोच रहा था कि मेरा गला थोड़ा खराब है अगर मसाला चाय मिल जाती तो…
आप बैठिए मैं अभी बनवाती हूँ। अन्विका वहाँ से उठ कर किचन की तरफ चली गई । उसके जाते ही दानियाल विक्रांत के कमरे में चला गया ।

उस वक्त विक्रांत एक इंटरव्यू की तैयारी में व्यस्त था। जब दानियाल कमरे में पहुंचा ।
बेरोजगारी मुबारक हो विक्रांत बाबू । अब तो तुम्हारी हैसियत भी मुझसे नीचे है और तुम्हारी पत्नी भी मेरी कर्मचारी । इस हिसाब से देखा जाए तो मैं तुम्हारा सर हो गया ।

तुम कितनी जल्दी अपनी औकात भूल जाते हो ! नहीं मेरा मतलब अभी डेढ़ हफ्ते पहले तुम्हारी इतनी बेइज्जती की थी और तुम फिर मेरे सामने वही सड़ी शकल लेकर आ गए ।

मैं अपनी औकात नहीं भूला हूँ बल्कि तुम्हे तुम्हारी औकात याद दिलाने आया हूँ। दानियाल ने अपनी जेब से चेक निकाला ।
ये चेक तुमने मुझे दिया था लेकिन सोच रहा हूँ कि शायद ये अब तुम्हारी आर्थिक स्थिति सुधारने के काम आ जाए। वैसे भी तुम तो अपने कार्ड्स का इस्तेमाल नहीं कर सकोगे तो तुम्हारा अकाउंट फ्रिज होने से पहले बोलो तो तुम्हें पैसे निकाल के दे दूँ? ताकि तुम्हारे भूखे मरने की नौबत न आए ।

Secret SEO: Love Story of a Corporate Power Couple pt 13
Secret SEO: Love Story of a Corporate Power Couple pt 13

तुम्हें लगता है जिसके पास अन्विका जैसी सपोर्टिव वाइफ हो वो इंसान कभी भूखा मर सकता है ।
वो पत्नी नहीं है तुम्हारी समझ गए । दानियाल भड़क कर बोल पड़ा ।

अरे तुम तिलमिला क्यों गएं ? लगता है मैंने तुम्हे तुम्हारी औकात दिखा दी है। अगर औकात पता ही चल गई है तो अब दिमाग में रखना कि वो तुम्हारी को-वर्कर है और उसका पति मैं हूँ। उसका दिल जीतने के लिए मुझे दौलत नहीं चाहिए। मैं सिर्फ एक बार बोलूंगा और वो तुम्हारा नम्बर फिर से ब्लॉक कर देगी। इसीलिए दोबारा से मुझे नीचा दिखाने की कोशिश मत करना । मैं अपने निचले स्तर पर भी तुमसे ज्यादा पॉवरफुल हूँ।

सर आप यहाँ क्यों चले आएं वहीं आराम से बैठते न ! अन्विका दानियाल को ढूंढते हुए कमरे में चली आई थी।
हाँ बस विक्रांत सर का हालचाल पूछने आया था । तुम वहीं चाय रखवाओ चल के मैं बस आया ।
अन्विका कमरे से निकल गई तो दानियाल फिर विक्रांत से उलझ पड़ा ।

देखो तुम्हारे पास कुछ नहीं रह गया है तुम अन्विका को कुछ नहीं दे सकते । बेहतर होगा कि उसे छोड़ दो और अपने पर फोकस करो।
मैं अन्विका को वो दे सकता हूँ जो देने का अधिकार वो तुम्हें कभी नहीं देगी । पैसा तो वो कमा ही लेगी और बहुत सारा प्यार मैं उसको दे दी दूंगा ।
सर….! अन्विका की आवाज फिर से आई तो दानियाल को कमरे से निकलना पड़ा ।
उसके जाने के बाद विक्रांत अपनी डायरी बंद करके गहरी सोच में पड़ गया ।

पॉसपोर्ट के लिए अप्लाई किए 15 दिन हो चुके थे लेकिन फिर भी अभी तक बन नहीं पाया था । इस बीच दो बार रिजेक्ट भी हुआ था । एक अर्जेंट पासपोर्ट बनने में मुश्किल से 3-4 दिन लगने चाहिए लेकिन यहाँ तो 15 दिन हो आए थे। अन्विका 4-5 दिनों से अपनी जॉब में व्यस्त हैं इसीलिए विक्रांत ने ये बात उसे नहीं बताई। लेकिन उसे शक हो गया था कि कोई न कोई पॉसपोर्ट को बनने से रोक रहा है।

क्या हुआ, कुछ परेशान लग रहे हो ?
परेशान नहीं हूँ बस 20 दिनों से खाली बैठे हुए थक गया हूँ।
कोई नहीं एक बार मेरा पासपोर्ट वीजा रेडी हो जाए फिर तुम खाली बैठने को तरसोगे ।
पहले बन तो जाने दो ।

अरे बन जाएगा , तुम बस टेंशन फ्री रहो। अन्विका ने उसको पकड़ के अपनी तरफ खींच लिया और उसके बालों को सहलाने लगी ।
थोड़ी ही देर में विक्रांत को नींद आ गई और रोज की तरह अन्विका अकेले ही बड़ी देर तक जगती रही।

जब से विक्रांत की पहचान उजागर हुई है तब से अन्विका उसे थोड़ी देर भी अकेला नहीं छोड़ना चाहती । उसे ऐसा लगता है कि वो पास रहेगी तो विक्रांत को कुछ नहीं होगा। जैसे ही शाम होने लगती है उसकी घर पहुंचने की बेचैनी बढ़ जाती है। शाम 5 बजे के बाद चाहे कोई भी कितना भी उसे रोकने की कोशिश करे वो रुकती नहीं है। नौकरी के इन 8 दिनों में दानियाल ने तरह तरह से उसे बाहर ले जाने , घुमाने फिराने की कोशिश की है लेकिन वो बस अपने काम और घर तक ही सीमित हो गई।

उसने अपना सामान धीरे धीरे करके कब विक्रांत के रूम में सेट कर लिया खुद उसे भी नहीं पता चला । हालांकि विक्रांत जरूर ये जब एंजॉय कर रहा था ।

मैं कल एक रिपोर्ट लाई थी स्टडी के लिए , आज मिल नहीं रही है।
यहाँ पर तो नहीं है तुमने अपने कमरे में देखी ?
वहीं से देख कर तो आ रही हूँ। अन्विका परेशान सी डेस्क , अलमीरा , ड्रॉवर सब खोल के देख रही थी। विक्रांत की टेबल तो तहस नहस हो गई थी।

मुझे देर हो रही है यार ।
रुको मैं चेक करता हूँ दोबारा ।
शायद बेड पर कहीं होगी ।
हाँ बेड पर…नहीं बेड पर नहीं ..बेड पर नहीं …! विक्रांत अपनी कुर्सी से उठ कर उछल के बिस्तर पर चढ़ गया।

ये क्या हरकत है? अन्विका ने उसे डांटा ।
नहीं तुम जाओ मैं खुद ढूंढ कर किसी के हाथ भिजवा दूंगा या खुद ले कर आ जाऊंगा ।
अरे मुझे देखने तो दो । अन्विका ने जैसे ही उसकी साइड की तकिया उठाने की कोशिश की , विक्रांत उस पर लेट गया।

मैंने कहा न रिपोर्ट मैं ले आऊंगा ।
अच्छा ठीक है लेकिन एक बार देखने तो दो।
जब यहाँ है ही नहीं तो देखने की क्या जरूरत है?

ठीक है तो मैं जा रही हूँ। अन्विका ने कोई जबरदस्ती नहीं की और सीधी होकर खड़ी हो गई। उसके खड़े होने से विक्रांत भी उठ गया । वो जैसे ही इत्मीनान से बैठा अन्विका ने बड़ी फुर्ती से तकिया खींच ली और वो रोक भी नहीं पाया । तकिया उठाने के बाद उसे अहसास हुआ कि ऐसा नहीं करना चाहिए था , उसके गाल खुद ब खुद लाल हो गएं। विक्रांत को ज्यादा फर्क नहीं पड़ा बल्कि उसके चेहरे पर मुस्कान ही आ गई।

मैंने तो कहा था यहाँ तुम्हारी रिपोर्ट नहीं है , बल्कि मेरा रिपोर्ट कार्ड है।
क्या…क्या है ये ! …ये क्यों रखें हैं तुमने ? अन्विका ने थोड़ा गुस्सा करने की कोशिश की।

प्रोटेक्शन बोलते हैं इसको । इमरजेंसी के लिए हर हसबैंड के पास होने चाहिए न । मैंने भी सोचा कि क्या पता किसी दिन तुम्हारा Kiss से आगे बढ़ने का मन हुआ तो… तुम्हारी ही हेल्थ के लिए । वैसे इनमें से कौन सा वाला पसंद आएगा तुम्हें ? मैं तो सोच रहा हूँ…
मैं जाती हूँ..! अन्विका अपनी पर्स उठा कर कमरे से भाग गई विक्रांत की बात भी पूरी नहीं सुनी। विक्रांत बेशर्मों की तरह बड़ी देर तक मुस्कुराता रहा ।

जिस वक्त विक्रांत रिपोर्ट लेकर हॉस्पिटल पहुँचा। उस वक्त कैफेटेरिया में दानियाल और अन्विका लंच करने बैठे थे। किसी ने विक्रांत को अन्विका के बारे में पूछने पर सीधे वही पहुंचा दिया था।
तुम्हें आने की क्या जरूरत थी किसी और को भेज देते। उसे देखते ही अन्विका खड़ी हो गई।

अरे विक्रांत सर आप ! आइए बैठिए । डॉक्टर दानियाल ने एक कुर्सी उसके लिए भी खींच ली ।
हमारा सौभाग्य है कि आप स्वयं अपने व्यस्ततम शेड्यूल से थोड़ा सा समय निकाल कर आएं । दानियाल ने इनडायरेक्टली विक्रांत का मजाक उड़ाया ।

वैसे तुम तो जानती हो कि सिक्योरिटी की वजह से बाहर निकलना कितना मुश्किल होता है लेकिन मेरा मन था कि हम साथ में बाहर लंच करने चलें । लेकिन तुम तो आज यहाँ लंच कर रही हो।
यहाँ तो मैं कभी भी लंच कर लूंगी , तुम्हारे साथ लंच करने का मौका हमेशा थोड़े मिलेगा।
लेकिन तुम्हारे सर को बुरा न लग जाए ? क्यों डॉक्टर बुरा लग जाएगा न !

अरे नहीं सर को बुरा नहीं लगेगा। सर मैं जाती हूँ और आधे घंटे में वापस भी आ जाऊंगी।
हाँ क्यों नहीं ! आराम से जाओ । दानियाल ने अपने दांत पीसते हुए कहा ।
Thank you sir ! … विक्की तुम चलो मैं दो मिनट में ये रिपोर्ट काउंटर पर दे कर आई । अन्विका वहाँ से फटाफट निकल गई ।

फिर से बोल रहा हूँ मुझसे मत उलझो वरना अपनी मानसिक शांति खो दोगे ।
विक्रांत देखो मैं अन्विका को तुमसे बेहतर फ्यूचर दे सकता हूँ। अगर तुम सच में उससे प्यार करते हो तो उसे छोड़ दो ।

और अगर न छोड़ू तो ?
मैं उसके लिए अपनी जान दे सकता हूँ और किसी की जान ले भी सकता हूँ। अब डिसाइड तुम्हें करना है कि किसके हाथों मारना पसंद करोगे तुम ? मेरे या चौधरी ?

अरे बाप रे मेरी पत्नी का दोस्त तो मेरा दुश्मन निकला ।
दोस्त नहीं हूँ मैं उसका …!

एक बात बता कभी तू कहता है कि वो मेरी पत्नी नहीं है तो कभी कहता है कि तू उसका दोस्त नहीं है। तुझे कोई मेंटल डिसऑर्डर हैं क्या ? नहीं ! तो तुझे सच्चाई क्यों नहीं समझ आ रही हैं ? विक्रांत ने उसके मुंह के पास ले जाकर उससे ये बोला ।
मेरे कहने से एक बार किसी अच्छे डॉक्टर से मिल लेना । इतना कहकर वो झूमते हुए निकल गया ।

एक तो बड़ी मुश्किल से वो अन्विका को साथ में लॉन्च करने के लिए मना पाया था लेकिन विक्रांत की वजह से न लंच कर पाया और बेइज्जती का घूंट अलग से पीना पड़ गया ।

विक्रांत अन्विका को हॉस्पिटल छोड़ने के बाद शॉपिंग करने निकल गया। जब शाम को घर पहुंचा तो देखा उसके पापा घर पर मौजूद थे ।
कहाँ गए थे ? तुम्हारा इस तरह घूमना कितना खतरनाक हो सकता है तुम्हें मालूम भी है ! उसे देखते ही वो चिल्ला पड़े ।
हाँ मालूम है। विक्रांत आराम से सोफे पर बैठ गया।

बेटा मैं चिंता करता हूँ तुम्हारी !
कर सकते हैं मैं बुरा नहीं मानूंगा ।
तुम्हें क्यों लगता है कि तुम उस लड़की को साथ लेकर जा सकते हो ?

देखिए सर ! जिस तरह आपने मुझे अपने जीवन और संपत्ति से बेदखल किया है उसी तरह मैंने भी आपकी अपने जीवन से निकाल चुका हूँ। तो अब यहाँ बैठ कर मेरे निजी जीवन की चर्चा न की जाए तो अच्छा रहेगा ।
विक्की देखो मैं तुम्हें सारी दौलत दे दूंगा तुम बस एक बार इस लड़की को छोड़ कर ब्रिटेन चले जाओ ।
तो वो आप ही हैं जो उसका पासपोर्ट नहीं बनने दे रहे हैं?

तुम्हें कब समझ आएगा कि ये सब चौधरी कर रहा है। इसीलिए मैं तुम्हारे पास आया हूँ। देखना इस लड़की का इस्तेमाल ये लोग तुम्हारे खिलाफ करेंगे । तुम जल्दी से ये देश छोड़ दो बेटा , मैं तुम्हारे हाथ जोड़ता हूँ। जैसे ही उन्होंने हाथ जोड़े विक्रांत के अंदर कुछ पिघल कर आँखों में उतर आया ।
देखिए ये सब मत कीजिए। मैं अपनी पत्नी को यहाँ अकेला छोड़ कर नहीं जा पाऊंगा। उसने दूसरी तरफ मुंह कर रखा था।

मैंने बात की है एक ऑफिसर से । अन्विका का पॉसपोर्ट हफ्ते भर में बन जाएगा । उसका वीजा बनते ही मैं खुद उसे लेकर तुम्हारे पास आऊंगा ।
मुझे आपकी बात पर भरोसा नहीं है। मैं उसे अपने साथ ले कर जाऊंगा ।

तुम गधे के गधे रहना जिंदगी भर । तुम्हारे दिमाग में इतनी सी बात नहीं जा रही कि इंडिया में बिताया एक एक दिन तुम्हें मौत के करीब ले जा रहा है। उस चौधरी ने गुंडे बुलाए हैं मुंबई से । जानते हो कितना बुरा हस्र करेगा वो तुम्हारा …।
जितना आपने उसके बेटे का किया था उससे थोड़ा ज्यादा । आपकी चिंता के लिए धन्यवाद लेकिन मैं अपनी बात से पीछे नहीं हटूंगा । विक्रांत सोफे पर तकिया पटक कर कमरे में चला गया ।

अगले दिन सुबह विक्रांत के हाथ में हफ्ते भर के अंदर घर खाली कर देने का नोटिस थमाया जा चुका था ।

Wait For The Next Part .
Thanks for Reading.

Read more stories like this…..

Leave a comment