Secret SEO: Love Story of a Corporate Power Couple pt 14

Secret SEO: Love Story of a Corporate Power Couple pt 14

कहानी के भाग 13 में आपने पढ़ा कि विक्रांत कहीं नौकरी न मिलने और अन्विका के पॉसपोर्ट, वीजा न बनने की वजह से बहुत परेशान रहता है। अन्विका उसकी परेशानी दूर करने के लिए दानियाल के हॉस्पिटल में काम कर लेती है। दानियाल इस बार कोई चूक नहीं करना चाहता इसीलिए विक्रांत को अन्विका से दूर रहने को कहता है और धमकी भी देता है कि वो अन्विका के लिए किसी की जान भी ले सकता है। उधर उसके पापा घर जाकर उसे फिर से देश छोड़

ने के लिए कहते हैं, लेकिन इस बार भी विक्रांत अपनी बात से पीछे नहीं हटता है। अब आगे –

 

हैलो !
जी बोलिए !
मयंक बेटा कैसे हो ? तुमसे बात करनी थी। ये आवाज वो तुरंत पहचान गया था लेकिन फिर भी खुद को शांत करते हुए उसने बोला –
Sorry sir ! मैं आपको पहचान नहीं पाया हूँ। कोई अर्जेंट बात हो तो आप मेरे कार्यालय में आ जाइए। वहाँ आपकी उचित सहायता की जाएगी । अब मैं रखता हूँ।

बेटा सुनो ..सुनो ! मैं तुम्हारा अंकल प्रकाश बोल रहा हूँ , अन्विका का ससुर ।
देखिए न मैं किसी अन्विका को जानता हूँ और न किसी प्रकाश को । आइंदा से मेरे पास आपकी कॉल नहीं आनी चाहिए । मयंक कॉल काटता इससे पहले ही प्रकाश ने कुछ ऐसा बोला कि उसे पूरी बात सुननी पड़ी ।

मैंने तुम्हारी बहन को धमकी दी थी उसे बहुत डराया था..!
क्या ..क्या बोला ?

“मैंने अन्विका से बोला था कि अगर वो मेरे बेटे से शादी नहीं करेगी तो मैं तुम्हारी ट्रेनिंग रुकवा दूंगा और फर्जीवाड़े के केस में फंसा कर जेल में डलवा दूँगा। उसने तुम्हें कभी महसूस नहीं होने दिया लेकिन एक-एक पैसे जोड़ने के लिए वो नाइट शिफ्ट में भी काम करती थी। तुम्हारी कोचिंग की फीस उसने अपने और तुम्हारी माँ के जेवर गिरवी रख कर भरी।

कई दिन वो भूखी भी सोई है लेकिन तुम तक बात नहीं पहुंचने दी ताकि तुम्हारा ध्यान न भटक जाए और तुम्हारा पेपर रह जाए । उसके इसी डर का फायदा उठाया मैंने। तुम्हारा भविष्य बचाने के लिए उसने अपनी जिंदगी दांव पर लगा दी। ” उधर से प्रकाश जी की रोने की आवाज आने लगी और बातचीत थोड़ी देर के लिए बाधित हो गई । खुद मयंक का भी पूरा चेहरा भीग गया था।

वो शादी सिर्फ दुनिया को दिखाने के लिए कराई थी। मैंने उससे कहा था कि विक्रांत एक बार काम की बारीकियां समझ जाएगा तो उसे CEO बना दूंगा और तलाक भी करवा दूंगा । इस बात पर विक्रांत राजी था । लेकिन अब उसने अपना असली रंग दिखा दिया है। खुद को चौधरी से बचाने के लिए उसने अन्विका को मोहरा बनाया है। वो इस रिश्ते को खत्म करने की बात करती है तो उसे धमकाता है कि वो तुम्हारी जॉब छीन लेगा ।

अन्विका रो- रो कर मुझसे बोली कि अंकल मुझे बचा लो । मैंने इन्हीं हरकतों से परेशान होकर उसे अपना बेटा मानने से इनकार कर दिया। जो लड़का एक लड़की की इज्जत के साथ खेले , उसकी जान दाँव पर लगाए वो मेरा बेटा हो ही नहीं सकता है। बेटा तुम कुछ भी करके अपनी बहन को उसके चंगुल से छुड़ा लो…..!

अगर आप मेरे सामने होते तो मैं थूक देता आपके मुंह पे और धक्के दे कर ऑफिस से निकाल देता । आपकी वजह से मेरे पापा चले गए और मैं कुछ नहीं कर सका। लेकिन मेरी बहन पर हाथ डालने वाले को मैं टुकड़े-टुकड़े करके आपको पार्सल करूंगा एक-दो दिन में ।
सुनो मयंक मेरी बात सुनो बेटा…!
मयंक ने कॉल काट कर फोन साइड में रख दिया और डेस्क पर रखे “अहिंसा परमो: धर्मा !” को उठा कर दराज में बंद कर दिया ।

मयंक से बात करने का दांव उल्टा पड़ता देख कर उन्होंने अन्विका को ही बंसल हाऊस बुला लिया । जैसे ही गाड़ी उधर मुड़ी अन्विका डर गई और विक्रांत को कॉल करने का सोचा । लेकिन यहाँ विक्रांत के साथ क्या किया जा सकता है ये याद करते ही उसने फोन वापस पर्स में रख लिया।

Secret SEO: Love Story of a Corporate Power Couple pt 14
Secret SEO: Love Story of a Corporate Power Couple pt 14

मैं तुमसे सिर्फ इतना चाहता हूँ कि तुम विक्रांत को छोड़ दो। उसके बदले में मैं तुम्हें बहुत सारा पैसा दूँगा और विक्रांत को फिर से अपना बेटा बना लूंगा ।
सर मुझे पैसे का कोई लालच नहीं हैं। आप बस विक्रांत को अपना बेटा बना लीजिए । मुझे पता है कि वो आपको बहुत प्यार करता है लेकिन कभी आपसे कह नहीं पाया।

प्यार तो मैं भी उससे बहुत करता हूँ और कहता भी हूँ लेकिन वो समझता ही नहीं है। एक बार तुम उससे दूर चली जाओ तब शायद वो मेरे प्यार को समझे ।
सर … मैं कोशिश करूंगी । कहते- कहते अन्विका का गला भर आया ।
सर मुझे late हो रहा है अब मैं निकलती हूँ। अन्विका भारी कदमों से उठ कर चल पड़ी ।

Secret SEO: Love Story of a Corporate Power Couple pt 14
Secret SEO: Love Story of a Corporate Power Couple pt 14

 

उसके उदास चेहरे को देख कर जब दानियाल ने उसे प्रेशर देकर पूछा तो उसने रोते- रोते सारी बात बता दी ।
अब समझ नहीं आ रहा है कि मैं क्या करूं ?
मेरे हिसाब से तो तुम्हें अंकल की बात मान लेनी चाहिए क्योंकि विक्रांत की जान अगर कभी गई तो वो सिर्फ तुम्हारे कारण जाएगी। तुम उनसे दूर रहोगी तो वो कम से कम जिंदा तो रह सकेंगे और एक दो साल में किसी और लड़की से प्यार भी हो जाएगा उन्हें ।

“और मेरा क्या ?” एक टीस उठी उसके दिल में और दिल में ही दब कर रह गई । उसके बिना विक्रांत भले ही जिंदा रह जाए लेकिन अब अन्विका का विक्रांत के बिना रहना मुश्किल हो गया है। इतने दिनों में जितनी बार खुद को विक्रांत से अलग करने का सोचा है,उसकी जान निकल गई है। पिछले नौ महीनों से दोनों साथ हैं और नौ महीने में तो पूरी एक जान बन जाती है तो उनका पुराना रिश्ता कैसे नहीं फिर से जी सकता था ! लेकिन क्या फिर से इस रिश्ते की वही परिणीति होनी थी जो पहले भी एक बार हो चुकी थी !

अन्वी… क्या सोच रही हो ?
यही कि आप ठीक ही कह रहे हैं। अन्विका दानियाल के सामने से हट गई ।

जब अन्विका घर पहुँची उस वक्त विक्रांत किचन में खाना बना रहा था। उसे अच्छा खाना बनाना नहीं आता लेकिन यूट्यूब से देख कर पिछले दो दिनों से शाम का खाना उसी ने बनाया है।
जब से घर खाली करने का नोटिस मिला है तब से उसने मधुर सहित बाकी लोगों को भी ये कहते हुए निकाल दिया कि जब नया घर होगा तो उन्हें बुला लिया जाएगा।

वैसे तो अन्विका रोज किचन में पहले जाती थी लेकिन आज सीधा कमरे में गई । विक्रांत कमरे से आ रहे शोर को सुन कर किचन से रूम में पहुंच गया ।
ये तुम कहाँ जा रही हो ? कोई इमरजेंसी केस आया है क्या ? लेकिन उसके लिए अपना सामान पैक करने की क्या जरूरत है ? अरे यार अब कपड़े भी पैक करोगी क्या ? अन्विका ने जैसे ही कबर्ड खोला विक्रांत ने उसे दोनों हाथों से बंद कर दिया ।

विक्रांत यार बस भी करो । अब मुझसे ऐसी जिंदगी नहीं जी जाएगी मैं जा रही हूँ अपने हॉस्टल में रहने और अब मुझे तुमसे कोई रिश्ता भी नहीं रखना है।
मुझे पता है कि तुम्हें पापा ने बुलाया था और जरूर कुछ न कुछ उल्टा बोला होगा । पर उनकी ये आदत तुम अच्छे से जानती हो । फिर भी मैं माफी मांगता हूँ उनकी तरफ से। विक्रांत ने उसकी बांहों को अपनी हथेलियों से पकड़ने की कोशिश की लेकिन वो पीछे हट गई।

विक्रांत मैं इस तरह नहीं जी सकती हूँ घुटन होती है मुझे। बात को समझो यार मुझे जीने दो , मुझे दुनिया देखने दो। एक दोस्त की तरह मैं हमेशा…
प्लीज यार ऐसे क्यों बोल रही हो ? अच्छा देखो मैं कान पकड़ के माफी मांगता हूँ। उसने अपने दोनों कान पकड़ लिए।

तुम पहले ध्यान से मेरी बात सुनो । अन्विका ने उसके दोनों हाथ अपने हाथों में लेते हुए उसे समझाने की कोशिश की ।

देखो मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे तुम्हारे साथ इस हालत में गुजारा करना होगा । एक बार आराम की आदत लगी मुझे तो अब मैं उसके आगे सोच भी नहीं पा रही हूँ। मैंने तुम्हारे साथ अभावों में गुजर करने की कोशिश की लेकिन मुझे पता है सती सावित्री बनने की कला नहीं है मेरे अंदर । एक ये आलीशान घर था जिसमें मुझे थोड़ी राहत थी अब वो भी तुम्हारा नहीं रहा । मेरे अंदर जो तुम्हारे लिए प्यार था वो इन परेशानियों में कहीं खो गया है। इसीलिए मैं जाना चाहती हूँ अब मुझे जाने दो ।

मुझे पता है तुम इस तरह काम करते हुए थक गई होगी। लेकिन मैंने तुमसे सिर्फ अपने टाइम पास के लिए ऐसा करने को कहा था। लेकिन कल से तुम्हें कोई काम करने की जरूरत नहीं है। यूएस से मुझे एक ऑफर आया है मैं वहाँ जॉब कर लूंगा और तुमसे वादा करता हूँ कि साल भर के अंदर फिर से ऐसा ही बल्कि इससे बड़ा घर लेकर दूंगा तुम्हें । मैं तुरंत के तुरंत सारे ऐशो आराम तुम्हें वापस नहीं कर सकता लेकिन एक दो साल के अंदर वो सब कुछ कर दूंगा जो तुम्हें आराम पहुंचाएं।

विक्रांत तुम बात मानते क्यों नहीं हो मेरी । अन्विका का दिल भर आया था लेकिन वो सख्त होने की पूरी कोशिश कर रही थी।
आज से मैं तुम्हारी सारी बात मानूंगा , जो कहोगी वही करूंगा । लेकिन मैं तुम्हें छोड़ नहीं सकता हूँ।
मुझे मेरे लिए डर लगता है। उसने तेजी से अपने हाथ छुड़ाए और जाने को पलटी तो विक्रांत ने अपने घुटनों पर बैठ कर उसके पैरों को दोनों हाथों में भर लिया और उसकी पीठ पर सर टीका दिया ।

मैं इस दुनिया में तुम्हारे सिवा किसी को नहीं जानता । अगर तुम भी मुझे ऐसे छोड़ गई तो मैं लावारिश हो जाऊंगा। मैं मानता हूँ कि आज मेरे पास कुछ नहीं है लेकिन एक दिन मैं तुम्हारे लिए सब कुछ हासिल कर लूंगा। प्लीज ऐसे मत जाओ मुझे छोड़ कर….!
बोलते बोलते विक्रांत बच्चों की तरह सिसकने लगा । अन्विका की आँखें भी झरने लगी ।

मैं मम्मी की कसम खा कर कहता हूँ कि तुम्हें कुछ नहीं होने दूंगा । जब तक मैं जिंदा रहूंगा तुम्हारी हिफाजत अपनी जान से भी ज्यादा करूंगा । मैं सच कहता हूँ कि अगर तुमने मुझे छोड़ा तो मैं वैसे भी ज्यादा दिन नहीं जी सकूंगा । देखो अगर तुम्हें दानियाल पसंद आ गया है तो तुम मेरे मरने के बाद उससे शादी कर लेना मैं कौन सा बहुत साल जिंदा रहूं….!

बस… बस करो ! अन्विका भी पागलों की तरह रोने लगी।
विक्रांत ने उसे अपनी तरफ घुमाया तो वो बेबस हो उसके सीने से आ लगी ।
बोलो क्या करूं मैं ! अंकल बोलते हैं अगर मैं तुम्हारे साथ रही तो तुम्हारी जान जाएगी ,तुम कहते हो कि अगर साथ न रही तो जान जाएगी। । मैं क्या करूं ? मैं तुम्हें शौक से नहीं अपनी मजबूरी में छोड़ कर जाना चाहती थी। वरना मुझे भी तुमसे उतना ही प्यार है जितना कि तुम्हें मुझसे…

जिस तरह मेरे रहते कोई तुम्हें कुछ नहीं कर सकता उसी तरह तुम्हारे रहते कोई मुझे भी नुकसान नहीं पहुंचा सकेगा । ऐसा मेरा विश्वास कहता है।
विक्रांत हम साथ जीने की कसमें नहीं खा सकते हैं लेकिन साथ मरने का वादा तो कर सकते है न ? देखो जिस तरह तुम्हारा इस दुनिया में कोई नहीं है मैं भी उसी तरह हो चुकी हूँ। मेरा भाई मुझे छोड़ चुका है अब तुम्हें भी मुझे अकेला छोड़ने की इजाजत नहीं दे सकती मैं।

तुम मेरे सिर का खतरा बांटना चाहती हो लेकिन मैं ये वादा नहीं करूंगा ।
तो मैं भी रुकूंगी नहीं ।
यार … तुम्हें तो चाहिए कि तुम मेरे हिस्से की जिंदगी भी गुजार के ऊपर आओ ।
नहीं मैं इतने साल इंतजार नहीं कर सकती । मुझे भी ऊपर तुम्हारे साथ ही चलना है। अब तुम्हें मुझसे वादा करना होगा वरना मैं सच में कहीं दूर भाग जाऊंगी ।

Ok ! मैं पूरी कोशिश में लगा था खुद को बचाने के लिए लेकिन अब और मेहनत करूंगा । उसने अन्विका को और कसके सीने से लगा लिया।

अगले ही दिन सुबह उठ कर दोनों ने पैकिंग शुरू कर दी थी। यहाँ से जाकर कुछ दिनों के लिए होटल में रुकने का प्लॉन था । अन्विका का पॉसपोर्ट वीजा मिलते ही दोनों अमेरिका के लिए निकल जाएंगे। विक्रांत ने वहाँ एक अपार्टमेंट भी बुक करवा लिया है।

दरवाजे पर दो बार नॉक होने पर विक्रांत दरवाजा खोलने गया । उस वक्त अन्विका किचन का सामान लॉक करके रखने में व्यस्त थी इसीलिए उसे बाहर क्या हो रहा है पता ही नहीं चला।

अरे भाई मयंक तू …! विक्रांत खुशी से लगभग चिल्ला ही पड़ा । मयंक अपनी टीम के साथ आया था । 4 गार्ड्स के साथ उसने 6 कांस्टेबल भी बुलवाए थे । जो इस वक्त बाहर प्रकाश बंसल जी की सिक्योरिटी से अपना Identification कराने में व्यस्त हैं। “अन्विका मैम के भाई साहब हैं।” ये उसके डीएम होने से भी बड़ी बात थी।

दीदी कहाँ हैं? मयंक घर के अंदर आ गया।
दीदी को छोड़ पहले अपने जीजू के तो गले लग । विक्रांत ने जैसे ही उसे गले लगाने की कोशिश की मयंक ने उसे धक्का दे कर पीछे कर दिया।
हाथ मत लगा देना मुझे । मयंक की आवाज में एक आग सी थी।

यार तुम दोनों भाई बहन मेरे पापा की सारी गुस्सा मुझ पर क्यों निकालते हो ?
मयंक…! अन्विका जैसे ही हॉल में आई वैसे ही मयंक दिखाई पड़ा उसे और वो भागते हुए उसके गले लग गई। मयंक ने भी कसके उसे गले लगा लिया ।

किचन में समान उठाने रखने के कारण उसके शरीर से मसालों की खुश्बू आ रही थी और उसकी सफेद कुर्ती पर दाग लग गएं थे ।
काम तो विक्रांत भी कर रहा था लेकिन भारी वाले और उसकी टी शर्ट भी काली थी तो पता ही नहीं चल रहा था कि वो काम कर रहा है।

कैसा है तू ..? तुझे देखने के लिए आँखें तरस गई थी। अन्विका ने वात्सल्य से भर कर उसका चेहरा निहारा।
मैं तो ठीक हूँ दीदी लेकिन मेरी वजह से आप बहुत मुसीबत में पड़ गई है। लेकिन अब और नहीं अब आपका भाई आ गया है न । अब किसी की औकात नहीं है कि आपको हाथ भी लगा सके। उसने विक्रांत की तरफ बहुत ही गुस्से में घूरते हुए कहा था ।

मैं ठीक हूँ और खुश भी …!
मैं आपको लेने आया हूँ। मयंक ने उसका हाथ कसके पकड़ते हुए कहा।
हाँ ले जाना अपनी दीदी को लेकिन पहले साथ में फैमिली ब्रेकफास्ट तो कर लिया जाए।

हाँ मयंक हम साथ में नाश्ता करते हैं फिर तुम्हारे साथ चलेंगे ।
मैं यहाँ नाश्ता करने नहीं आपको लेने आया हूँ हमेशा हमेशा के लिए । अब इस कमीने इंसान के साथ आपको एक मिनट भी नहीं रहना पड़ेगा ।

मयंक ..! ये क्या तमीज है बड़ों से बात करने की ? अन्विका की आवाज न चाहते हुए भी तेज ही निकली।
आप चल रहीं हैं या नहीं ?
नहीं !
इसके और इसके बाप के डर से न !

अब मैं किसी की कोई गलत फहमी नहीं दूर करने वाला । विक्रांत फ्रस्ट्रेट हो कर लिविंग रूम की तरफ चला गया।
तुम विक्की के पापा की गुस्सा उसपर पर क्यों निकाल रहे हो? वो पहले से ही परेशान है और उसे मेरे सपोर्ट की या कहूं हमारे सपोर्ट की बहुत जरूरत है भाई । अन्विका ने उसे विक्रांत की कंडीशन समझाने की कोशिश की।

बाहर गाड़ी खड़ी है आप बिना डर के उसमें बैठिए तब तक मैं इनसे बात करके आता हूँ।
नहीं मैं कहीं नहीं जा रही हूँ।
तो ठीक है मैं आपको जबरदस्ती ले जाऊंगा । कहते हुए मयंक ने अन्विका को कमर से पकड़ कर उठा लिया।

विक्रांत …! वो कसके चिल्लाई । विक्रांत रूम से भागते हुए बाहर आया लेकिन मयंक को रोक नहीं सका क्योंकि उसकी सिक्योरिटी ने उसे ही पकड़ कर वापस लिविंग रूम में बंद कर दिया था।

मयंक तुम विक्रांत को बिल्कुल गलत समझ रहे हो।
आपको क्या लगता है कि मैं अब भी बच्चा हूँ मुझे कुछ मालूम नहीं है। आप की शादी क्यों हुई? आपने वो कंपनी क्यों ज्वाइन की ? सब मालूम है मुझे ।
हाँ ठीक है मेरी शादी जबरदस्ती हुई थी लेकिन अब मैं विक्रांत से प्यार करने लगी हूँ।

दीदी आप क्यों नहीं समझती ये अपने बचपन वाले विक्रांत भाई नहीं हैं ये बदल कर अपने पापा के जैसे ही हो गए हैं।
नहीं ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है….
मुझे खुद आपके ससुर का फोन आया था और उन्होंने मुझे सब बता दिया है।

ओह अब समझी ! कसम से इतना घटिया बाप मैंने कभी नहीं देखा । मयंक तुम गाड़ी साइड में रोको और मेरी पूरी बात ध्यान से सुनो । अगर तुम्हारे दिल में थोड़ा भी प्यार हैं तो तुम मेरी पूरी बात जरूर सुनोगे।
अन्विका के ये कह देने पर उसे गाड़ी साइड में रोकनी पड़ी। उसने ये भी चेक नहीं किया कि पीछे उसकी टीम आ रही है या कही उलझ गई है।

दोनों जैसे ही गाड़ी से उतर कर सड़क के किनारे खड़े हुए वैसे ही सामने से सफेद मारुति आती दिखाई पड़ी। दोनों का ही ध्यान उधर नहीं गया। लेकिन वो गाड़ी जैसे ही उनकी कार के पीछे से गुजरी मयंक को गर्दन पर सुई की चुभन महसूस हुई । उसने गर्दन पर हाथ लगाया ।
क्या हुआ ? अन्विका थोड़ा घबराई । तभी अन्विका को भी गर्दन में कुछ चुभा और उसके मुंह से आज निकल गई।

दीदी ! …..
दोनों वहीं सड़क किनारे गिर पड़े ।

Wait For The Last Part .
Thanks for Reading.

Read more stories like this…..

Leave a comment