Office Romance! SEO & Secret girl Love Story Last Part 16
Office Romance! SEO & Secret girl Love Story pt 15 कहानी के पिछले भाग में आपने पढ़ा कि हेजल कंपनी छोड़ कर Live Luxurious में जाने की बात करती है। हर्ष उसे रोकने के लिए तरह तरह की रुकावटें खड़ी करता है और उसका अप्रूवल लेटर भी साइन करने से मना कर देता है। फिर जब जेन से उसकी मुलाकात होती है और जो बातें वो उससे सुनता है तो बिल्कुल टूट जाता है। वहाँ से आने के बाद वो सबसे पहले हेजल का अप्रूवल लेटर सेंड करता है और फिर बहुत देर तक रोता है। हेजल अपना प्रोजेक्ट पूरा करके कंपनी छोड़ देती है। उसके सहकर्मी उसे एयरपोर्ट पर छोड़ने आते हैं लेकिन हर्ष नहीं जाता है। अब आगे –
- Office Romance! SEO & Secret girl Love Story part1
- Office Romance! SEO & Secret girl Love Story part2
- Office Romance! SEO & Secret girl Love Story part3
- Office Romance! SEO & Secret girl Love Story part4
- Office Romance! SEO & Secret girl Love Story part5
- Office Romance! SEO & Secret girl Love Story part6
- Office Romance! SEO & Secret girl Love story part 7
- Office Romance! SEO & Secret girl Love story part 8
- Office Romance! SEO & Secret girl Love Story part 9
- Office Romance! SEO & Secret girl Love Story
- Office Romance! SEO & Secret girl Love Story part 11
- Office Romance! SEO & Secret girl Love Story part 12
- Office Romance! SEO & Secret girl Love Story part 13
- Office Romance! SEO & Secret girl Love Story part 14
हर्ष पूरा ध्यान काम पर लगाने लगा । हेजल से जुड़ी हुई हर चीज से भागने की कोशिश करता है। यहाँ तक कि सना से भी बचने की कोशिश करता है। सना दो पाटों में पीस गईं हैं हर्ष की हालत देख कर हेजल से बात नहीं करना चाहती और फ्लैट पर पहुंचती है तो हेजल को ही तलाशने लगती है।
सुबह जल्दी से दो टिफिन तैयार करती है ये जानते हुए कि हेजल नहीं है फिर भी एक बार उसके कमरे में जगाने जरूर जाती है। हेजल का जाना उसे नहीं चुभा लेकिन हेजल का इस तरह सबका दिल दुखा कर जाना खराब लगा सना को । सबसे नाजुक दिल की लड़की कितनी सख्त होने के बाद गईं हैं यहाँ से ! शायद अब वापस आएं भी न ।
नवल भी हर्ष को देख कर अंदर ही अंदर दुखी होता रहता है । एक तरफ सना को संभालना दूसरी तरफ हर्ष की देखभाल करना और फिर काम का एस्ट्रा प्रेशर …!
उसे एक के बाद एक करके leather alternative की फाइल्स रोकनी पड़ रहीं थीं। वो अच्छे से जानता है कि हर्ष कंपनी को कितना बड़ा नुकसान पहुंचाने वाला है लेकिन फिर भी उसे नहीं रोक पा रहा है क्योंकि उसकी पर्सनल लाइफ का घाटा पहले ही हो चुका है।
हेमंतवर्धन जी को जब ये बात पता चली तो उन्होंने हर्ष को समझाने की कोशिश की । वो अपने चेयरमैन होने के पॉवर का इस्तेमाल करते उससे पहले ही नवल ने इसके पीछे की वजह बता दी उन्हें । अब वो चेयरमैन की जगह एक बाप की हैसियत में आ गएं थे , एक ऐसा बाप जो अपने बेटे से सिर्फ मनुहार कर सकता था लेकिन फटकार नहीं सकता है ।
Live Luxurious Company बार बार HVS से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश करती रही । ईमेल्स , फोन कॉल्स , मैसेज … लेकिन इधर से कोई भी रिप्लाई नहीं दिया गया क्योंकि हर्ष ने ऐसा कहा था । ओरिजिनल डॉक्यूमेंट Live Luxurious के पास थे और कॉपीज HVS के पास ।
इस डील के कैंसिल होने में कितना नुकसान होगा कंपनी को वो अच्छे से जानता है ऊपर से जो माल तैयार हो चुका है उसपर भी बहुत पैसा खर्चा हो चुका था । लेकिन फिर भी Non leather सुनते ही हर्ष का दिमाग घूम जाता है एक दम से ।
लगातार 5 दिन इंतजार करने के बाद मोनिका के लैपटॉप पर एक ही मेल चमका ।
Live Luxurious के SEO , HVS आ रहें हैं । कंपनी में ये बात सबको पता चल गई लेकिन फिर भी हर्ष ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उसने सना को बोल दिया कि SEO को Waiting room से ही विदा कर दें जब वो लोग आएं।
पहली बार की तरह कोई एयरपोर्ट नहीं गया live Luxurious delegates को लेने और न ही कंपनी के भीतर ही स्वागत की कोई तैयारी हैं । हाँ महिला कर्मचारी जरूर आज ज्यादा ही बन संवर कर आई हुई हैं।
सफेद शर्ट और हल्के नीले रंग की पैंट में Christian Louboutin heels , हाथ में Titan Nebula की घड़ी पहने और वेवी स्टाइल के खुले बालों में जब हेजल ने ऑफिस में एंट्री ली तो किसी को यकीन नहीं हुआ कि ये उनकी वाली ही हेजल है। स्टाइल में कोई ज्यादा फर्क नहीं है बस सस्ती चीजों की जगह महंगा ड्रेस अप है , चेहरे पर मेकअप अब भी न के बराबर है, लेकिन चेहरा चंचल नहीं लग रहा बल्कि गंभीर है इस वक्त ।

पहले तो ऋषभ ने उसे रोकना चाहा लेकिन उसके चल रहें पीछे 4 आदमियों और एक महिला के ग्रुप को देख तो हैरानी में आ गया । पूरे ऑफिस के कर्मचारी अपनी आँखों पर यकीन करने की कोशिश कर रहें थें। हेजल ने किसी से बात नहीं की पर मुस्कुराते हुए सबको देखा जरूर ।
सना इन लोगों को वेटिंग रूम में ले जाने आई थी लेकिन साथ में हेजल को देख कर रुक गई । उसे अपनी आँखों पर यकीन नहीं हुआ , इससे पहले वो कुछ बोल पाती , हेजल हर्ष के केबिन में पहुंच गई । उसके पीछे साथ आई महिला को छोड़कर सब बाहर ही ठहर गएं।
मिस्टर सेठ Unprofessionalism की भी कोई सीमा होती है। आप बार बार इस तरह से हमारी कंपनी को इग्नोर नहीं कर सकते हैं। मत भूलिए हमारे पास और भी कंपनीज हैं जो हमें इंडियन मार्केट में घुसने देंगी फिर भी हम आपको चुन रहें हैं क्योंकि हमें आप पर भरोसा है ।
हेजल कुर्सी खींच कर उसके सामने बैठ गई थी।
हर्ष पहले चौक कर इधर उधर देखता है कि कहीं वो फिर से तो सो कर नहीं जगा है जो हेजल दिख रही है। सामने सना को और साइड में मिस्टर सिंह की सेक्रेट्री को देख कर वो समझ गया कि वो नींद में नहीं है।
हेजल…! हर्ष ने धीरे से उसका नाम पुकारा ।
मिस हेजल मार्किन Live Luxurious group of Companies की SEO . हेजल की आवाज ने तुरंत एक इंटर्न और सीईओ के बीच का फर्क साफ कर दिया ।
Welcome to HVS Miss SEO ! हर्ष ने हेजल की तरफ हाथ बढ़ाया ।
Thank you Mr SEO ! हेजल ने भी हैंडसशेक किया।
तब तक केबिन में नवल भी आ चुका था क्योंकि उसने हेजल के आने की खबर सुनी थी।
मिस्टर सेठ मैं चाहूंगी कि अभी एक मीटिंग बुलाई जाए । हम पहले ही तय समय से काफी लेट हो चुके हैं ये न हमारी कंपनी के लिए अच्छा है और न आपकी । हेजल की आवाज धीमी और स्थिर थी ।
सना बोर्ड रूम तैयार करवाओ । हर्ष ने सना को तुरंत जाने को कहा ।
हर्ष समझ चुका था जो भी हो सामने बैठी ये लड़की जो दिखती आई है वो तो नहीं है । कुछ तो हर्ष से छूट गया है जिसकी तरफ उसका ध्यान नहीं गया ।
मुझे लगा मिस्टर सिंह आने वाले थे ?
नहीं ! डायरेक्टर सर अभी भी वोकेशन पर हैं और मैं उनकी या आपकी वजह से इस डील को और देर करा के नुकसान नहीं होने देना चाहती थी ।
सर ..! मैम ! बोर्ड रूम तैयार है । सना ने आकर उन दोनों को बताया ।
हेजल और हर्ष के पीछे चलते हुए नवल ने सना से धीरे पूछा – क्या ये सच है?
सना ने हाँ में सिर हिलाते हुए बोला – शायद पहले वाला झूठ था ।
लेकिन हमारी पहले वाली हेजल अच्छी थी न !
उसे तुम दोनों की बातें सुनाई दे रही हैं। हर्ष ने रुक कर उन दोनों से कहा ।
इस बोर्ड रूम में हेजल पहले ही दो प्रेजेंटेशन दे चुकी हैं लेकिन SEO की हैसियत से पहली बार यहाँ कदम रखा है। इसीलिए जब खुद से उम्र में बड़े और अनुभवी लोगों के सामने एक बड़ी अधिकारी की तरह खड़ा होना पड़ा तो उसके पैर कांपने लगे । ओवल शेप की इस लंबी सी मेज पर हर्ष उसके सामने की तरफ ही बैठा है। उसने जब हेजल की घबराहट को महसूस किया तो मुस्कुराते हुए अपनी सीट से उठ गया ।
All the best तुम कर लोगी । बाकी कोई दिक्कत लगे तो मुझे इशारा करना मैं संभाल लूंगा । उसके कान के करीब जाकर हर्ष ने बोला ।
Thanks ! हेजल ने मुस्कुराकर उसका शुक्रिया अदा किया।
हर्ष वापस अपनी सीट पर आकर बैठ चुका था। मीटिंग शुरू होने से जस्ट पहले मोनिका ने एक पर्ची लाकर हर्ष के हाथों में थमाई और वापस निकल गई ।
जैसा कि आप लोग जानते हैं Live Luxurious and HVS ने Leather Alternatives के लिए एक डील साइन की हुई है , जिसपर आधा काम हो भी चुका है। मैं चाहती हूँ कि बाकी के आधे काम को भी जल्द ही पूरा किया जाएं क्योंकि इसके बाद हमें आपकी कंपनी के साथ दो और डील्स साइन करने हैं। हमारी दूसरी डील फ्रैगनेंस ब्यूटी प्रोडक्ट्स और डिजाइनर हेरिटेज क्लॉथ्स की होगी । मिस्टर नवल और मिस्टर राकेश इस प्रोजेक्ट की डिटेलिंग पहले ही कर चुके हैं और मुझे उम्मीद है कि वो लोग भी अभी आप लोगों के बीच इस प्रेजेंटेशन को रखेंगे । ….
हर्ष पूरी तरह से प्रोफेशनल लगना चाहता था लेकिन फिर भी अपने दिल के हाथों हारते हुए उसने पर्ची को खोल कर देख लिया । बोर्ड रूम में जब सारे हेजल की बात को बहुत गंभीरता से सुन रहें थें उस वक्त हर्ष के चेहरे पर बड़ी खूबसूरत सी मुस्कान फैली हुई थी जिसे अपने हाथों से छुपाने के बाद भी उसकी आंखों से महसूस किया जा सकता था।
…इसके बाद हम कपड़ों पर Folk Tales, Local tradition , Historical events को डिजाइन करेंगे। वैसे तो Live Luxurious के डायरेक्टर खुद इंडिया से हैं तो उन्हें भी ब्रिटिश कल्चर से ज्यादा इंडियन कल्चर की जानकारी है। इसीलिए दोनों कंपनीज को इंडियन हिस्ट्री पर ज्यादा फोकस करना बेहतर रहेगा ।….

हर्ष की बॉडी 100% प्रोफेशनल है लेकिन उसकी आँखें 1% भी उसका साथ नहीं दे रहीं हैं। उसने पूरी कोशिश की लेकिन फिर भी हेजल के चेहरे से अपनी नजरें नहीं हटा पा रहा है। उसके इस तरफ से लगातार निहारते रहने से जब भी हेजल की नजर उससे मिली है , हेजल थोड़ा असहज हो गई है। एक- दो बार तो उसने धीरे से मुस्कुराते हुए अपनी नजरें भी झुका ली है ।
तो प्लॉन B और C का डिस्कशन हम यही पे रोकते हैं।
बैठने से पहले उसने हर्ष की तरफ देखा और फिर बोली –
मिस्टर हर्ष ये मत समझिएगा की हम प्लॉन A पर ध्यान नहीं देंगे । लेकिन मार्केट के हिसाब से हमें अपने दूसरे प्लॉन भी तैयार रखने चाहिए । फिर प्लॉन A पर आप ध्यान दे ही रहें हैं।
मुझे उम्मीद है कि इसी हफ्ते आप नए प्रोडक्ट्स को मार्केट में लॉन्च भी करेंगे , क्योंकि आप ऐसा नहीं करेंगे तो आप जानते है live Luxurious आपके साथ अपनी डील कैंसिल कर देगी ।
हेजल ने कुर्सी पर बैठते ही पानी का ग्लास मुंह से लगा लिया ।
मीटिंग खत्म होने के बाद हेजल बेवजह वहाँ नहीं रुकी ।
बोर्ड रूम से बाहर आकर उसने हर्ष से कहा-
मैं आपको सुझाव देना चाहती हूँ कि आप ऋषभ को Tech Head बना दें , वरना मेरी कंपनी अच्छे पैकेज पर उन्हें बुला ले फिर मत कहना ।
जैसा कि आप जानती होंगी कि मैं अपने कर्मचारियों को अपनी प्राथमिकता मानता हूँ…
हाँ लेकिन ऋषभ को आपने प्राथमिकता नहीं माना। आप शुरू से ही थोड़ा नाखुश दिखें हैं उससे । जैसा सोचिएगा मुझे ईमेल कीजियेगा । हेजल ने जाते जाते भी काम की ही बात की।
बाहर उसे श्रेया मिली तो उससे भी थोड़ी देर बात की और हाथ मिलाकर आगे बढ़ गई।
नवल , शशिकांत , रेखा, किरण , मनोज , …. ! ये टीम है मेरी ? कैसे तुम लोग इंटरव्यू लेते हो , कैसे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करते हो? तुम लोगों ने कैसे ध्यान नहीं दिया कि सामने जो लड़की है वो कौन है ? उसके डॉक्यूमेंट पर साफ साफ लिखा है _ हेजल मार्किन , डॉटर – हरमीत सिंह , माँ का नाम – रेचल मार्किन ।
हर्ष ने उन लोगों को पर्ची दिखाई जो मोनिका दे गई थी। मीटिंग से पहले ही हर्ष ने मोनिका को हेजल के बारे में पता करके बताने का काम दिया था।
सर ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि मिस्टर हरमीत सिंह को लोग हैरी सिंह ही बुलाते है । शशिकांत ने सफाई पेश की।
हाँ सर दूसरी बात ये भी है कि उन्होंने पापा के सरनेम की जगह माँ का सरनेम इस्तेमाल किया है। इसीलिए हमें और कन्फ्यूजन हो गई । किरण ने भी शशिकांत की बात का समर्थन किया ।
तुम लोग ये सब कह के अपनी लापरवाही नहीं छुपा सकते हो समझे । तुम लोग समझ भी नहीं सकते हो कि तुम लोगों की वजह से किस समस्या का सामना करना पड़ा है मुझे …
सर मैं समझ सकता हूँ …! नवल ने बीच में ही उसे टोका।
तुम तो बोलना ही मत समझे । तुम्हारे इंटरव्यू पैनल में ही आई थी वो ।
Sorry Sir !
चलो मान लूं कि पिछली गलती मामूली थी लेकिन अभी दो दिन पहले जब हेजल को SEO बनाया गया तब तो तुम लोगों को पता चल गया होगा , फिर मुझे क्यों नहीं बताया ? उनके ईमेल्स तो रोज ही आ रहें थे।
सर आपने उनके ईमेल्स का जवाब देने से मना किया था। शशिकांत ने कहा ।
रिप्लाई देने से मना किया था लेकिन चेक करने से नहीं ।
तुम लोगों की लापरवाही को देखते हुए मन में आ रहा है नौकरी से ही निकाल दूं लेकिन ऐसा नहीं करूंगा । हाँ लेकिन अगले महीने की सैलरी में 10% कटौती जरूर होगी ताकि आगे के लिए सबक रहे तुम लोगों के लिए।
सर कॉल आ रही हैं? सना ने हर्ष को फोन दिखाया।
किसकी है?
मिस्टर सिंह की !
क्या ? …No Way ! … नवल को छोड़कर बाकी लोग जा सकतें हैं। जैसे ही सब बाहर निकले हर्ष ने फोन नवल की तरफ उछाल दिया ।
जिस तरह से मैं उनसे पेश आया उसके बाद उनसे बात नहीं कर सकता हूँ। नवल इन्हें तुम ही संभालो।
सर…! आप भूल रहें हैं मैंने उन्हें कमजोर आईसाइट वाला अंकल कहा था । यहाँ तक कि उनके सामने हेजल को अपनी बहन बता कर उसे अपने ही डैड से दूर रहने की सलाह दी थी । लो सना तुम ही बात कर लो । नवल ने फोन सना को थमा दिया।
मैं कैसे करूं ?
क्यों तुमने भी कुछ….? हर्ष ने उसे देखा।
जी सर उस दिन मैंने उन्हें धमकी दी थी कि अगर वो दोबारा हेजल के पास दिखे तो आप उन्हें UK में घुसकर मारेंगे ।
हे भगवान ! कोई और रास्ता दिखा दे ।
अब ये हर्ष के दिल की दुआ थी कि एक संयोग , मोनिका तब तक अन्दर आ गई थी ।
मोनिका लो बात कर लो मिस्टर सिंह से । सना ने तीसरी बार कॉल आने पर फोन रिसीव करके मोनिका के कानों पर लगा दिया । पहले तो उसे समझ नहीं आया लेकिन हर्ष ने इशारे से बोल दिया कि वो यहाँ पर नहीं है।
Hello Sir !
मिस्टर सेठ से बात हो सकती है?
“नहीं सर यहाँ नहीं है अभी ।….एक मीटिंग चल रही है तो वहीं गएं हैं ।
हेजल के बड़े भाई नवल तो होंगे !
मोनिका ने नवल की तरफ देखा । वो एक हाथ कान में लगा कर बात करने की एक्टिंग कर रहा था । लेकिन मोनिका को लगा कि वो सोने का बहाना बनाने को बोल रहा है।
सर तो सो गएं हैं।
सो गएं हैं?
हाँ ज्यादातर तो रात में ही सोते हैं आज दिन में सो गएं।
और सना ….! मोनिका की पीठ दरवाजे की तरफ थी और बाकी तीनों के चेहरे उसकी तरफ । इसीलिए जब दरवाजा खुला तो उन तीनों ने देख लिया कौन आया है लेकिन मोनिका नहीं जान पाई।
सर आज तो वो ऑफिस आईं ही नहीं…!
मगर मुझे तो सामने खड़ी दिखाई दे रही है। मिस्टर सिंह मोनिका के बगल में आकर खड़े हो चुके थे और अपना फोन भी जेब में रख लिया था।
हर्ष उन्हें देखते ही फाइल्स में कुछ खोजबीन करने लगा , नवल एसी का निरीक्षण करते दिखाई पड़ा और सना हर्ष के कोट को साफ करने लगी । परिस्थिति की मांग देखते हुए मोनिका पतली गली से खिसक गईं ।
Hi…Hello Sir …! आप कब आएं पता ही नहीं चला। हर्ष ने बहुत विनम्र भाषा में बोला ।
मैं सर कब से हो गया मैं तो अंकल हूँ ।
सर इनकी बातों को तो हम लोग सीरियस नहीं लेते आप क्यों ले रहें हैं! नवल ने पूरी कोशिश की हँसने की लेकिन हर्ष की गुस्सैल आँखें देख कर शांत हो गया ।
छोड़ो ये सब बातें । मैं यहाँ तुम सब का शुक्रिया अदा करने आया था खासकर हर्ष तुम्हारा । मिस्टर सिंह कुर्सी खींच कर बैठ गएं।
भाई आप लोग भी बैठ जाओ । उन्होंने उन तीनों से भी बैठने को कहा ।
नहीं सर हम लोग ऐसे ही ठीक हैं। हर्ष ने जवाब दिया ।
तुम मुझे अंकल कह सकते हो हर्ष …! तुमने ये अधिकार कमाया है । जानते हो आज जो हेजल तुम लोगों ने देखी है 7 महीने पहले उसे देखते तो यकीन नहीं करते । इनकी माँ का सपना था कि उनकी बेटी एक सक्सेसफुल बिजनेसवूमेन बने । खुद तो बहुत जल्दी ही दुनिया को अलविदा कह गईं मुझे उनका सपना पूरा करने की मेहनत करनी पड़ी । जब हेजल को इंटर्नशिप पर लगाया तो लगा कि उनका सपना कभी पूरा नहीं कर पाऊंगा।
ऐसा क्यों लगा आपको ? सना ने उत्सुकता जाहिर की।
तुम लोग खुद ही जान गएं होगे उसके स्वभाव के बारे में। यहाँ आने से पहले न उसे पैसे की कोई कदर थी और न समय की । कोई भी उससे थोड़ी मदद मांगता उसपर सबकुछ लुटा आती , कभी सौ डॉलर तो कभी पाँच सौ । हर किसी पे भरोसा कर लेती और लोग उससे अपना काम निकलवा लेते थे । जब कंपनी में आई तो मेरे लिए और भी समस्या खड़ी हो गई। लोग टॉस्क न पूरा करने पर हेजल के पास चले जाते और उसे कोई न कोई बहाना बता देते ।
उनकी तरफ से सफाई देने मेरी बेटी आ जाती। ऑफिस का काम लेट होने लगा था । अब मुझे उसके साथ साथ कंपनी की भी टेंशन होने लगी थी । जब मेरे पास कोई रास्ता नहीं बचा तो मैंने उसे खुद को साबित करने के लिए कहा । मैंने शर्त रखी थी कि अगर वो बिना मेरे पॉवर, पैसे और पहचान का इस्तेमाल किए किसी कंपनी में 3-6 महीने काम करके दिखा सकती है तो मैं मान जाऊंगा कि वो कंपनी चला सकती हैं। UK की सभी कंपनीज उसे जानती थी इसीलिए मैंने उसे इंडिया भेजा था।
शुरू में मुझे भी यही गलतफहमी हुई थी सर लेकिन जल्द ही उसने अपने काम से साबित कर दिया था कि वो बाकी सब से बेहतर है । हर्ष ने भी अपनी बात जोड़ी।
उस दिन जब उसे प्रेजेंटेशन देते देखा था तभी समझ गया था कि वो पूरी तरह तैयार है । उसी दिन मैंने बोल दिया था कि अब वापसी का टाइम हो चुका है बेटा । मुझे मेरी पत्नी ने professional बनाया था और तुमने मेरी बेटी को बनाया । इतना प्रोफेशनल की मुझसे इतना दूर रहने पर भी वो मुझे महीने में सिर्फ एक बार कॉल करती थीं उसमें भी सिर्फ काम की बातें ।
उसने कभी मुझसे मदद नहीं मांगी सिवाय एक बार के । जब उसे पता लगा कि तुमने उसकी वजह से डील छोड़ दी है तो उसने मुझसे फोन करके कहा था कि अगली 5000 करोड़ की डील मैं इस कंपनी के साथ ही साइन करूंगा । उस दिन समझ आया कि प्रोफेशनिज्म के अलावा भी शायद वो तुमसे प्यार करना भी सीख गई थी …!
सच में सर आपको भी ऐसा लगा । सना बहुत एक्साइटेड हो गई । हर्ष के गाल गुलाबी हो गएं।
हाँ ! मुझे तो ऐसा लगा । मुझे उम्मीद थी कि वो जहाँ जाएगी उसके साथ कॉरपोरेट पॉलिटिक्स खेली जाएगी लेकिन यहाँ जितने भी लोग मिले उससे बहुत प्यार करने वाले मिले । शुरुआत में मेरा आदमी हेजल पर नजर रखता था लेकिन तुम लोगों की फिक्र देख कर मैं बेफिक्र हो गया था। मेरे लिए ये प्यार , दोस्ती और सपोर्ट देखना काफी सुखद है लेकिन सबसे ज्यादा एंजॉय मैंने हर्ष की जलन और पागलपन को किया है।
सर वैसे आप भले ही गलत समझें हो हमारे हर्ष सर को लेकिन जेन ने सिचुएशन कुछ ऐसी बना दी थी कि हम सब हैरान थे । ऊपर से हेजल इतनी नादान है कि हम यकीन करते थे कि उसे कोई भी फुसला सकता है । नवल ने हर्ष की तरफ से सफाई पेश की।
गलती तुम लोगों की नहीं है मेरी इमेज ही ऐसी बन चुकी है। आज तक अपनी रेचल के अलावा किसी को भी नजर उठा के नहीं देखा लेकिन मीडिया तो मसाला ढूंढ लेती है। रही बात जेन की तो उस लड़की की के साथ हेजल इतनी सख्त क्यों हुई मुझे तो समझ ही नहीं आया अब तक । ये सब भी तुम लोगों की ही मेहरबानी है । इसीलिए तुम लोगों को थैंक्स बोलना तो बनता है ।
सर आप क्यों थैंक्स बोलोगे आपकी वजह से हम इतने प्यारे इंसान से मिले है शुक्रगुजार तो हम हुए आपके। हर्ष ने कहा ।
हाँ बेटी तो मेरी प्यारी है । लेकिन सिर्फ इस तरह तारीफ करने से नहीं चलेगा । अभी बहुत कुछ करना बाकी है तुम्हें उसके लिए । जिसमें सबसे जरूरी है मेरे सामने उसे मांगना । जैसा कि मैंने तुम्हें पहले ही कहा था कि तुम्हें मेरे सामने उसका हाथ मांगना पड़ेगा । चलो अब मैं चलता हूँ। फिलहाल के लिए अभी पंजाब में ही रहूंगा कुछ दिनों बाद UK निकालना है तो सोच समझ लेना यंगमैन ।
मिस्टर सिंह के जाने के बाद हर्ष ने सना की तरफ देखा ।
तुम्हें इस बारे में पहले से ही पता था न ?
नहीं सर मुझे तो नहीं लेकिन ऋषभ या श्रेया को पता हो सकता है।
रात में मनोहर , ऋषभ , श्रेया , नवल और हर्ष सभी सना के फ्लैट पर जमा हुए थे । सब यही कन्फर्म कर रहें थें कि किसे हेजल के बारे में पहले से पता था।
जो भी हो लेकिन ये बात तो सच है कि हमने उस लड़की को गलत समझा । श्रेया ने कहा।
उसकी इस बात पर सभी ने सहमति जताई । सभी हेजल के लिए बहुत खुश है ।
अचानक से दरवाजा खुलने की आवाज हुई तो सब उधर ही देखने लगे ।
लॉक की दूसरी चाभी सिर्फ हेजल के पास थी । सना बोली।
लेकिन वो तो अपने डैड के साथ पंजाब के लिए निकल रही होगी । हर्ष ने जवाब दिया ।
सामने से हेजल ही दिखाई पड़ी । सबको सामने देख कर वो चौकी लेकिन सब उसे देख कर खुश हो गएं।
मेरा कुछ सामान रह गया था वहीं लेने आई थी । हेजल ने उन सब को देखते हुए कहा ।
लेकिन मैने तो सारा सामान पैक कर दिया था सिर्फ एक दो जोड़ी कपड़े ही रखे थे ।
नहीं कुछ और भी था मैं देख लूंगी । हेजल अपने नंगे पैरों से भागती हुई अपने कमरे में चली गई । हर्ष उसे ही देखता रहा।
ये तो अपनी वाली हेजल लग रही है सुबह से बिल्कुल अलग। नवल ने कहा ।
कमरे से कुछ गिरने उठाने की आवाज आने लगी ।
मैं कुछ मदद करूं ? सना चिल्लाई ।
नहीं । उसने जवाब दिया।
थोड़ी देर बाद वो अपनी पीठ पीछे कुछ छुपा के निकली।
तो मैं जा रही हूँ मेरी फ्लाइट है ।
तुम टेढ़ा क्यों चल रही हो ? ऋषभ ने पूछा ।
मेरी मर्जी ।
थोड़ा आगे जाने पर श्रेया ने उसे टोक दिया ।
तुम्हारा कुछ गिर गया है ।
हेजल ने देखा हिल्स का box नीचे से फट गया था उसी से एक हील नीचे गिर गई थी। उसने शर्म के मारे अपनी आँखें बंद कर ली । उसे इस वक्त सना पर बहुत गुस्सा आ रही थी।
हर्ष हिल्स देखते ही मुस्कुराकर अपना सर नीचे झुका गया , ये वहीं हिल्स हैं जो उसने पेरिस में उसके लिए खरीदी थी ।
सना ये तुम्हारी हिल्स तो नहीं चोरी करके जा रही थी? श्रेया ने मजाक किया।
नहीं यार ! है तो इसकी ही लेकिन इन्हें अलमीरा में बंद किए हुए रखे थी। मैंने ही उठकर शू रैक पर रखा था शायद चूहे box कट कर गएं हैं।
पागल लड़की नंगे पैर जाने से अच्छा हिल्स पहन ही लेती। मनोहर ने प्यार से डांटा ।
हर्ष अपनी जगह से उठ कर उसके करीब गया । पहले तो गिरी हुई हील उठाई फिर उसके हाथ से box लेकर दूसरी हिल्स भी निकाल ली । अपने घुटने पर बैठ कर उसने हेजल का पैर अपनी हथेली पर रख लिया । हेजल बर्फ की तरह जम गई थी ।
क्या हमें ये सब देखना चाहिए ? ऋषभ ने सबकी तरफ देखा ।
तू मत देख तुझसे न देखा जाएगा। श्रेया ने जवाब दिया ।
How Romantic! सना बोली।

आहिस्ते से हर्ष ने उसे दूसरी heel भी पहना दी । हेजल ने पलकें उठाकर उसे देखा । सबकी मौजूदगी का अहसास करते ही वो वहाँ से हवा के झोंके की तरह भागी।
हेजल तो यूं ही बदनाम है असली छुपे रुस्तम तो हमारे सर जी ही निकले । मनोहर ने हर्ष के मजे लिए ।
हेजल जब कार में बैठी तो सबको दरवाजे पर ही खड़ा पाया । हर्ष को देखते ही वो सरक के सीट पर छुप गई और कार स्टार्ट हो गई।
हेजल को तो सर से शर्माना भी आता है ।
कितनी खुश लग रही है वो जाते हुए । मनोहर ने कहा ।
होगी क्यों नहीं यहाँ पर उसकी दो बहनें, दो भाई और दो लव… फ्रेंड जो खड़े है साथ में । सना ने अपनी जुबान संभाली।
हर्ष ने तुरंत ऋषभ को देखा और ऋषभ ने हर्ष को ।
वैसे सर एक और अप्रूवल लेटर साइन करने का क्या विचार है ? श्रेया ने कहा।
मैं टर्मिनेशन लेटर न साइन कर दूँ ?
ठीक है फिर live Luxurious की SEO ने मुझे अपनी सेक्रेट्री बनने का ऑफर दिया था अब कोई और बन जाएगा लेकिन वो हेजल की इनफॉर्मेशन भी आप तक नहीं पहुंचाएगा ।
कब से ज्वाइन करना हैं ? हर्ष के इतना पूछते ही सब ठहाका लगा के हँस पड़े ।
वैसे सर आप कब निकलेंगे पंजाब के लिए ? नवल को मिस्टर सिंह की बात याद आ गई थी ।
डैड से बात करके कल या परसों में । हर्ष के गाल अभी बहुत ज्यादा गुलाबी हैं।
अंदर चलिए सब लोग बहुत बातें हो गईं हैं अब सारी रात सिर्फ पार्टी होगी अपनी हेजल के नाम । मनोहर ने सबको अंदर ले जाते हुए कहा ।
सबके जाने के बाद हर्ष ने ऋषभ को गले से लगा लिया ।
Thanks Buddy !
सच में हर्ष की धड़कनें बताती है कि वो हेजल को कितना प्यार करता है। ऋषभ ने भी उसकी धडकनों में हेजल का नाम सुन लिया था उसके चेहरे पर बड़ी सी मुस्कुराहट आ गई थी।
The End
Thanks for Reading 🙏
Read more stories like this…..
- ‘My simple Husband ! Dilemma of a wife’ love story
- Second wedding night! Husband Wife Short Romantic Story
- Enemies to lovers-dark romance love series last part 9
- Enemies to lovers-dark romance love series 8
- Enemies to lovers-dark romance love series pt-7
- Enemies to lovers-dark romance love series pt-6
- Enemies to lovers-dark romance love series pt 5
- Enemies to lovers-dark romance love story part 4
- Enemies to lovers-dark romance love story pt-3
- ”I love my mafia friend” Dark romance love story. pt-2
- Enemies to lovers-dark romance love story. pt-1
- “My Neighbor’s Wife” A dramatic dark romance love story part- 1
- My Neighbor’s Wife” A dramatic dark romance love story part- 2
- Doctor patient romantic love story part 1
- Doctor patient love story in Hindi part 2
- Doctor patient love story in Hindi part 3
- The Wedding Night । love story of Arranged Couple
- When gangster meets Mafia… An Unexpected Dark Romance love story 1
- Love triangle – Funny Romantic love story In Hindi